TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
    पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

    PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन: अब तक राष्ट्र के नाम अपने औचक संबोधनों में क्या बोले हैं प्रधानमंत्री?

    DUSU चुनाव 2025: Gen Z ने अपने वोट से राष्ट्रवाद का संदेश दिया

    DUSU चुनाव 2025: Gen Z ने अपने वोट से दिया राष्ट्रवाद का संदेश

    “पाकिस्तान घर जैसा है”: सैम पित्रोदा और कांग्रेस की पाकिस्तान नीति पर विवाद

    “पाकिस्तान घर जैसा है”: सैम पित्रोदा और कांग्रेस की पाकिस्तान नीति पर विवाद

    शंकरबिघा नरसंहार: एक गाँव की रात, टूटे हुए गवाह और बिखरता न्याय

    शंकरबिघा नरसंहार: एक गांव की रात, टूटे हुए गवाह और बिखरता न्याय

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

    प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन: ‘स्वदेशी’ से विकसित भारत के संकल्प का आह्वान

    भारत-अमेरिका: टैरिफ युद्ध, कूटनीतिक खेल और बैकडोर डील की कहानी

    भारत-अमेरिका: टैरिफ युद्ध, कूटनीतिक खेल और बैकडोर डील की कहानी

    हालात : भू-राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बना दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया

    हालात : भू-राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बना दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया

    अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे: मोदी की रणनीति, अमेरिका की बेचैनी और भारत का संतुलन

    अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे: मोदी की रणनीति, अमेरिका की बेचैनी और भारत का संतुलन

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    JF17n

    बौखलाए पाकिस्तान ने अपने ही देश पर चाइनीज फाइटर जेट से बरसाए बम, महिलाओं और बच्चों समेत 30 से अधिक की मौत 

    पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन

    PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन: अब तक राष्ट्र के नाम अपने औचक संबोधनों में क्या बोले हैं प्रधानमंत्री?

    “गवांर हो तभी बॉर्डर पे भेज दिए गए हो”: अपमान और सैनिकों के प्रति राष्ट्रीय भावनाएं

    “गवांर हो तभी बॉर्डर पे भेज दिए गए हो”: सैनिकों का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

    डोगराई: जब 3 JAT ने लाहौर की चौखट हिला दी

    डोगराई: जब 3 JAT ने लाहौर की चौखट हिला दी

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    JF17n

    बौखलाए पाकिस्तान ने अपने ही देश पर चाइनीज फाइटर जेट से बरसाए बम, महिलाओं और बच्चों समेत 30 से अधिक की मौत 

    डोगराई: जब 3 JAT ने लाहौर की चौखट हिला दी

    डोगराई: जब 3 JAT ने लाहौर की चौखट हिला दी

    पाकिस्तान की हैंगोर डील: चीन की कमाई, फौज की मलाई और जनता पर बोझ

    पाकिस्तान की ‘हंगोर सबमरीन’ डील: चीन की कमाई, फौज की मलाई और जनता पर बोझ

    जैश के बाद अब लश्कर के आतंकी ने खोली पाकिस्तान की पोल

    जैश के बाद लश्कर ने भी खोली पाकिस्तान की पोल, आतंक की फैक्ट्री का सच उजागर, देखें वीडियो

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    हरिद्वार में तर्पण

    धर्मरक्षा के लिए बलिदान हुए करोड़ों अज्ञात हिंदुओं का हरिद्वार में सामूहिक तर्पण

    डोगराई: जब 3 JAT ने लाहौर की चौखट हिला दी

    डोगराई: जब 3 JAT ने लाहौर की चौखट हिला दी

    फ़ैज़पुर 1937: तिरंगे की डोर और राजनीति की स्मृति

    फ़ैज़पुर 1937: तिरंगे की डोर और राजनीति की स्मृति

    पाकिस्तान का असली चेहरा: आतंकवाद की राज्य-नीति और भारत का उभरता नैरेटिव

    पाकिस्तान का असली चेहरा: आतंकवाद की राज्य-नीति और भारत का उभरता नैरेटिव

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने दिये ये निर्देश

    दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने दिये ये निर्देश

    “रक्षा साझेदारी की नई उड़ान: भारत में ही बनेगा सुखोई Su-57, रूस ने दिखाया भरोसा”

    भारत में ही बनेगा सुखोई Su-57 ! अमेरिका से तनाव के बीच रूस से आई ये खबर इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?

    “सेमीकॉन इंडिया 2025 में बोले पीएम मोदी, इनोवेशन और निवेश से भारत बनेगा टेक्नोलॉजी सुपरपावर

    “सेमीकॉन इंडिया 2025 में बोले पीएम मोदी, इनोवेशन और निवेश से भारत बनेगा टेक्नोलॉजी सुपरपावर

    भविष्य की झलक: पीएम मोदी ने की टोक्यो से सेंदाई तक बुलेट ट्रेन की सवारी

    भविष्य की झलक: पीएम मोदी ने की टोक्यो से सेंदाई तक बुलेट ट्रेन की सवारी

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

ढाई मोर्चे से भी आगे निकलती दुश्मनों की साजिश:

भारत-नेपाल सीमा के उस पार 2500 जिहादी, इस पार मदरसों को ₹150 करोड़ की फंडिंग

TFI Desk द्वारा TFI Desk
23 September 2024
in चर्चित
ढाई मोर्चे से भी आगे निकलती दुश्मनों की साजिश:
Share on FacebookShare on X

देश के पूर्व सेनाध्यक्ष और पहले CDS (चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ) रहे दिवंगत जनरल विपिन रावत ने एक बार जिक्र किया था कि भारतीय सेना ढाई मोर्चे का युद्ध लड़ने के लिए तैयार है। एक पाकिस्तान, एक चीन और ‘आधा’ भारत का वो वैचारिक समूह जो खाता तो यहाँ का है लेकिन गाता दुश्मनों का है। अगर दिवंगत जनरल विपिन रावत आज होते तो देखते कि कैसे देश के दुश्मनों ने अब ढाई से आगे भी कई मोर्चे खड़े करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

पाकिस्तान की सीमा पर भारत दशकों से जूझ रहा है, उस पार से आतंकी अक्सर घुसपैठ की फिराक में लगे रहते हैं। कई बार पाकिस्तानी फ़ौज की गोलीबारी से भारतीय नागरिकों की भी मौत हो जाती है। जहाँ तक चीन की बात है, हमने जून 2020 में गलवान और उससे पहले जून 2017 में डोकलाम का संघर्ष देखा था। भारत और चीन की सेनाओं के बीच अक्सर तनाव की खबरें आती रहती हैं, क्योंकि साम्राज्यवादी कम्युनिस्ट चीन अपने हर पड़ोसी की जमीन हड़पना चाहता है। मणिपुर को जलाने के म्यांमार से घुसपैठ की खबरें आईं। बांग्लादेश से घुसपैठ से भारत परेशान है, रोहिंग्या मुस्लिम देश भर में फैल गए हैं और अपराध में संलिप्त रहते हैं।

संबंधितपोस्ट

सभ्यता की आत्मा से आत्मनिर्भर भारत तक का रास्ता है “स्वदेशी”- लेकिन ‘ब्रांड प्रेमी’ हिंदुस्तानियों को स्वदेशी से जोड़ना चुनौती से कम नहीं

रामपुर में मदरसे से जुड़ा यौन शोषण व तस्करी रैकेट उजागर, पीड़िता की दास्तां रोंगटे खड़े कर देगी

पश्चिम की घातक चाल: पाकिस्तान की वैश्विक जिहाद मशीन को लगातार दे रहा समर्थन

और लोड करें

इन सबके बीच एक और देश से लगी सीमा पर भारत के लिए अब समस्या खड़ी हो रही है। वो देश है – नेपाल। भारत और नेपाल लगभग 1751 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं। ऐसे में इस सीमा का इस्तेमाल अब भारत के दुश्मन अब अपने इरादों को अंजाम तक पहुँचाने के लिए कर रहे हैं। नेपाल सीमा का इस्तेमाल घुसपैठ के लिए किया जा रहा है। अब ताज़ा खबर आई है कि लगभग 2500 जिहादी पाकिस्तान द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, वो भी भारत-नेपाल सीमा पर।

‘दैनिक जागरण’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, बहराइच के रुपईडीहा स्थित भारतीय सीमा से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपालगंज में 2500 जिहादी प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। नेपाल के मुस्लिम युवकों को भड़का कर इस मिशन में लगाया जा रहा है। ये कोई हवा-हवाई बातें नहीं हैं, बल्कि अधिसूचना विभाग की विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक ने मुख्यालय को इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी है। साथ ही सरकार ने 5 सितंबर, 2024 को पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। पुलिस के अलावा भारतीय ख़ुफ़िया व सुरक्षा एजेंसियाँ इससे निपटने में लग गई हैं। उत्तर प्रदेश की सीमा से संबंधी साप्ताहिक ख़ुफ़िया रिपोर्ट में ये सूचना दी गई है कि बाँके जिला स्थित नेपालगंज के फुलटेकरा मदरसे का मुख्य मौलाना मंसूर हलवाई पाकिस्तान के कराची का रहने वाला है।

इतना ही नहीं, इस मदरसे को चलाने वालों में उसके अलावा लाहौर का मौलाना जुयायल हक़, कराची का मौलाना मदनी मरकज़, मौलाना अनवर खान, मौलाना अफरुद्दीन, मौलाना सादिक और मौलाना तौलिक हुसैन शामिल हैं। नेपालगंज में ऐसे एक-दो नहीं, बल्कि पूरे के पूरे 130 मदरसे चल रहे हैं। अब सोचिए, इसका दंश कितना भयावह होगा! ये मदरसे ISIS समेत अन्य खूँखार आतंकियों का अड्डा बनते जा रहे हैं। नेपाल के कई मुस्लिम संगठनों से इन्हें संरक्षण मिल रहा है। यूपी में महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत की सीमाएँ नेपाल से लगती हैं, इसीलिए ये ख़तरा कई जिलों में फैल सकता है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने और तस्करी रोकने के लिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियाँ पहले से ही अभियान चला रही हैं। 2500 जिहादी एक बड़ी संख्या हैं और अब ये पता लगाना चुनौती होगी कि इनमें से कितनों को कब-कब और कहाँ-कहाँ किन-किन इलाकों से भारत में घुसाने की कोशिश की जाएगी। उससे भी बड़ी चुनौती ये पता लगाना होगा कि आखिर इन्हें किस तरह के मिशन पर लगाया जाएगा। जिस तरह भारत में ‘रेल जिहाद’ की घटनाएँ बढ़ रही हैं और ट्रेनों को बेपटरी कर के दुर्घटना कराने की 50 से अधिक साजिशों का खुलासा हो चुका है, ये कहने में कोई शक नहीं होना चाहिए कि भारत के दुश्मन बाहर और अंदर दोनों जगह एकदम से सक्रिय हो उठे हैं।

ऐसा नहीं है कि भारत-नेपाल सीमा अचानक से खतरे के निशान को पार कर गया है, बल्कि ये प्रक्रिया कई वर्ष पहले ही शुरू हो चुकी थी और धीरे-धीरे ये घाव इतना बढ़ गया है कि कहीं देश के लिए नासूर न बन जाए। इस तरह की गतिविधियों के लिए सबसे पहली शर्त होती है – फंडिंग। ये फंडिंग इन्हें विभिन्न इस्लामी मुल्कों से आ रही है। दिसंबर 2023 में सामने आया था कि नेपाल सीमा से सटे 108 मदरसों में 150 करोड़ रुपए से भी अधिक फंडिंग हुई है। और ये उस पार नहीं, बल्कि इस पार की बात है। बहाना बनाया जाता है शिक्षा के प्रचार-प्रसार का, लेकिन मंशा होती है जिहाद की।

SIT ने तभी केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसियों की मदद से ये खँगालना शुरू कर दिया था कि क्या इन पैसों को देश विरोधी गतिविधयों में खपाया गया? यूपी में जब सर्वे हुए थे, तब पूरे राज्य में 4000 मदरसे अपने आय-व्यय का ठीक से हिसाब ही नहीं दे पाए। उन सबका ये कहना था कि विदेश से फंड आता है। नेपाल सीमा से सटे कई मदरसों को बंद किए जाने की अटकलें थीं। नेपाल की सीमा से सटे 300 ऐसे मदरसे हैं, जो राज्य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता या सहायता प्राप्त हैं। कई मदरसे 30-35 साल से चल रहे हैं, लेकिन हिसाब-किताब के नाम पर उनका कहना है कि सब ‘आवामी चंदा’ से हो रहा है।

देखा जाए तो भारत-नेपाल की सीमा के इस पार या उस पार चल रहे मदरसों में तैयार किए जाने छात्रों की विचारधारा एक-दूसरे से बहुत अलग नहीं होगी। आखिर कैसे सैकड़ों मदरसे ‘अल्पसंख्यक कल्याण’ के नाम पर पनप गए और इनका शिक्षा विभाग से दूर-दूर तक नाता नहीं रहा, इन्होंने जम कर विदेशी फंडिंग उठाई जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं है, और इन्होने छात्रों को ऐसी चीजें पढ़ाईं जिनका भारतीय संस्कृति या शिक्षा व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। भारत-नेपाल सीमा को अगर सुरक्षित करना है तो सबसे पहले वहाँ पनप रहे मदरसों को या तो बंद करना होगा या उन्हें भारतीय शिक्षा पद्धति के अनुरूप ढालना होगा।

सितंबर 2024 में ही भारत-नेपाल सीमा से घुसपैठ करते हुए 2 बांग्लादेशी नागरिक धराए थे। यानी, घुसपैठ के लिए बांग्लादेशी भी अब इसी सीमा का इस्तेमाल कर रहे हैं। पाकिस्तान-चीन की तरह भारत-नेपाल सीमा पर उस तरह की सख्ती नहीं रही है और दोनों देशों के नागरिक अब तक बिना किसी व्यवधान के इस पार से उस पार और उस पार से इस पार आते-जाते रहे हैं। यूपी-बिहार-उत्तराखंड में सीमा के इस पार और उस पार के लोगों के बीच नाते-रिश्ते भी हैं। आतंकियों के आका इसी चीज का फायदा उठाना चाहते हैं। नेपाल अब हिन्दू राष्ट्र नहीं रहा, वहाँ कम्युनिस्ट शासन है और KP शर्मा ओली से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड तक भारत के विरोध में बयान दे चुके हैं। वहाँ की सत्ताधारी पार्टी चीन की करीबी मानी जाती है, आतंकी इसका भरपूर फायदा उठाना चाह रहे हैं।

भारत और नेपाल की सीमा पर अब जाँच एजेंसियों सख्ती से नज़र भी रख रही हैं, पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है – लेकिन, अब तक ये नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं। दशकों से वहाँ संचालित हो रहे मदरसे एक ऐसी समस्या बन गए हैं, जिनसे तैयार हजारों जिहादी भारत को कई घाव दे सकते हैं। इससे पहले कि वो अपने इरादों में कामयाब हों, आतंक के इन अड्डों को नेस्तनाबूत किया जाना ज़रूरी है।

-Anupam K Singh

Tags: #आतंकवादी_साजिशें#दिवंगत_जनरल_विपिन_रावत#देश_की_सुरक्षा#पाकिस्तान_चीनी_खतरा#भारत_का_भविष्य#भारत_की_सेना#भारत_नेपाल_सीमा#राष्ट्रीय_सुरक्षा#सामाजिक_सुरक्षा#सीमा_सुरक्षा#सुरक्षा_एजेंसियाँजिहादमदरसे
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

तिरुपति विवाद: जब SGPC और वक्फ बोर्ड हैं तो सनातन धर्म बोर्ड क्यों न हो!

अगली पोस्ट

कहीं पिटाई, कहीं गिरफ़्तारी, कहीं हटा देते हैं माइक: राहुल-अखिलेश की राह पर इल्तिजा मुफ़्ती

संबंधित पोस्ट

सर तन से जुदा के नारे
क्राइम

नवरात्रि से पहले यूपी में सड़क पर कट्टरपंथी: बिना अनुमति जुलूस, पुलिस पर पथराव, ‘सर तन से जुदा’ के नारे और ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर हुड़दंग

22 September 2025

एक ओर जहाँ पूरे देश में नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर उत्सव का वातावरण है, घर-घर में माँ दुर्गा की प्रतिमाएँ सज रही हैं...

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन
अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन: ‘स्वदेशी’ से विकसित भारत के संकल्प का आह्वान

21 September 2025

रविवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन जारी किया। 20 मिनट की अपनी इस स्पीच में उन्होने जीएसटी रिफॉर्म्स से लेकर आयकर...

डोगराई: जब 3 JAT ने लाहौर की चौखट हिला दी
इतिहास

डोगराई: जब 3 JAT ने लाहौर की चौखट हिला दी

20 September 2025

युद्ध की शुरुआत में, 6 सितंबर को ही 3 JAT ने डोगराई पर हमला कर पाकिस्तान को चौंका दिया। उन्होंने न केवल कस्बा क़ब्ज़ा किया...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

What A Space War Looks Like – And How India Is Preparing For it?

What A Space War Looks Like – And How India Is Preparing For it?

00:06:35

Story of The Battle of Dograi & Valiant Soldiers of 3 JAT

00:06:25

Why Kerala Is Facing a Deadly ‘Brain-Eating Amoeba’ Outbreak Like Never Before?

00:06:07

What Pakistan Planned After Hyderabad’s Surrender Will Shock You| Untold Story of Op Polo

00:03:43

Inside the Waqf Case: What SC’s Interim Order Really Means?

00:19:34
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2025 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2025 TFI Media Private Limited