TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    दिल्ली में शुरू हुआ नमो जनवी पुस्तक महोत्सव

    दिल्ली में शुरू हुआ नमो जनवी पुस्तक महोत्सव, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि

    लोक कल्याण मार्ग पर चार छोटी-छोटी गायों को चारा खिलाया.

    पीएम मोदी ने गायों के साथ मनाया संक्राति का त्योहार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    पाकिस्तान के JF-17 ऑर्डर्स की परतें खुलीं

    पाकिस्तान के JF-17 ‘ऑर्डर्स’: दावे ज़्यादा, हकीकत कम

    सीएम योगी ने जताई बच्चों के भविष्य की चिंता, स्मार्टफोन मां बाप बच्चों को न दें।

    सीएम योगी ने बच्चों के भविष्य की जताई चिंता कहा- स्माटफोन है खतरनाक

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    PMAY U 2.0 और आवास फायनेंसियर्स: आसान EMI के साथ अपना घर कैसे बनाए?

    PMAY U 2.0 और आवास फायनेंसियर्स: आसान EMI के साथ अपना घर कैसे बनाए?

    खनन क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए केंद्र सरकार ने धामी सरकार की तारीफ की

    खनन सुधारों में फिर नंबर वन बना उत्तराखंड, बेहतरीन काम के लिए धामी सरकार को केंद्र सरकार से मिली 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

    तेल, हीरे और हिंदुस्तान की नई भू-राजनीति: जब अफ्रीका की धरती पर एक साथ गूंजेगी भारत की सभ्यता, रणनीति और शक्ति की आवाज

    तेल, हीरे और हिंदुस्तान की नई भू-राजनीति: जब अफ्रीका की धरती पर एक साथ गूंजेगी भारत की सभ्यता, रणनीति और शक्ति की आवाज

    80% खेती सिंधु पर, तालाब भी नहीं बचे! भारत की जल-नीति और अफगानिस्तान के फैसले ने पाकिस्तान को रेगिस्तान में धकेला, अब न पानी होगा, न रोटी, न सेना की अकड़

    80% खेती सिंधु पर, तालाब भी नहीं बचे! भारत की जल-नीति और अफगानिस्तान के फैसले ने पाकिस्तान को रेगिस्तान में धकेला, अब न पानी होगा, न रोटी, न सेना की अकड़

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    भारत के लिए राफेल की डील होनी बड़ी सफलता है।

    भारत–फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों पर बड़ी सहमति, नागपुर में बनेगी असेंबली लाइन

    आतंक के खिलाफ बड़ा कदम: J&K में 5 सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त

    जम्मू कश्मीर में 5 सरकारी कर्मचारी सेवा से बर्खास्त , जानें क्यों मनोज सिन्हा ने लिया यह फैसला?

    आईआईटी मद्रास ने रैमजेट तकनीक से चलने वाले 155 मिमी के तोप के गोले विकसित किए हैं

    रैमजेट पावर्ड शेल ? तोप का ये गोला क्यों साबित होने वाला है गेमचेंजर ?

    वेनेजुएला के मामले में भारत की नपी-तुली प्रतिक्रिया रही है

    वेनेजुएला-अमेरिका संघर्ष पर भारत का संतुलित रुख क्या दर्शाता है ?

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस विवादित कदम को बेझिझक अपनाया

    माचाडो ने ट्रंप को ‘वापस जीतने’ के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया , अमेरिकी राष्ट्रपति ने बेझिझक अपनाया

    ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर अमेरिका का 25% टैरिफ

    ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर अमेरिका का 25% टैरिफ , भारत पर क्या पड़ेगा असर?

    चीन में 10 जनवरी 2026 को छठा पुलिस दिवस

    10 जनवरी छठा चीनी पुलिस दिवस: विदेशों तक फैल रहा चीन का दमन, तिब्बत के बाद ताइवान पर नया निशाना

    ईरान के ऐतिहासिक ध्वज का पुनरुत्थान: संस्कृति, बदलाव और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक

    ईरान का ऐतिहासिक ध्वज: संस्कृति, बदलाव और गर्व का प्रतीक

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    भारतीय संविधान और मौलिक अधिकार

    हमारा संविधान: मौलिक अधिकार बाहर से नहीं आए, इनकी संकल्पना भारतीय ज्ञान परंपरा में सदियों से मौजूद है

    भारतीय संविधान

    हमारा संविधान: मौलिक अधिकारों की संकल्पना हमारे लिए नई नहीं है, ये भारतीय ज्ञान परंपरा का अभिन्न हिस्सा है

    औरंगज़ेब ने जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार मे ज़िंदा चुनवाने का आदेश दिया था

    वीर बाल दिवस: क्रिसमस-नववर्ष का जश्न तो ठीक है लेकिन वीर साहिबजादों का बलिदान भी स्मरण रहे

    गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगल शासक औरंगज़ेब की अधीनता स्वीकार करने से इंकार कर दिया

    वीर बाल दिवस: उत्सवों के बीच साहिबज़ादों के अमर बलिदान को नमन

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    आतंक के खिलाफ बड़ा कदम: J&K में 5 सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त

    जम्मू कश्मीर में 5 सरकारी कर्मचारी सेवा से बर्खास्त , जानें क्यों मनोज सिन्हा ने लिया यह फैसला?

    The Rise of Live Dealer Games in Asia: Why Players Prefer Real-Time Interaction

    The Rise of Live Dealer Games in Asia: Why Players Prefer Real-Time Interaction

    शोले फिल्म में पानी की टंकी पर चढ़े धर्मेंद्र

    बॉलीवुड का ही-मैन- जिसने रुलाया भी, हंसाया भी: धर्मेंद्र के सिने सफर की 10 नायाब फिल्में

    नीतीश कुमार

    जेडी(यू) के ख़िलाफ़ एंटी इन्कंबेसी क्यों नहीं होती? बिहार में क्यों X फैक्टर बने हुए हैं नीतीश कुमार?

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

‘महाराष्ट्र के मुखिया’: ‘जल क्रांति’ के जनक सुधाकरराव जिन्हें मुंबई के दंगे ना रोक पाने पर देना पड़ा था इस्तीफा

सुधाकरराव नाईक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक के भतीजे थे

Shiv Chaudhary द्वारा Shiv Chaudhary
11 November 2024
in इतिहास, राजनीति
सुधाकरराव नाईक को मुंबई के माफिया की कमर तोड़ने के लिए भी याद किया जाता है

सुधाकरराव नाईक को मुंबई के माफिया की कमर तोड़ने के लिए भी याद किया जाता है

Share on FacebookShare on X

चंद्रशेखर के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 1991 में लोकसभा चुनाव हो रहे थे और चुनावी अभियान के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता राजीव गांधी की हत्या कर दी गई। उस समय महाराष्ट्र में शरद पवार सत्ता में थे। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद शरद पवार का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए सामने आया लेकिन सोनिया गांधी के समर्थन वाले पीवी नरसिम्हा राव ने बाजी मार ली। इसके बाद शरद पवार रक्षा मंत्री के तौर पर नरसिम्हा राव की सरकार में शामिल हो गए। पवार के केंद्र सरकार में शामिल होने के बाद सुधाकरराव राजूसिंह नाईक को महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया। सुधाकरराव महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक के भतीजे थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सीरीज में आज कहानी सुधाकरराव नाईक की।

मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने का सफर

महाराष्ट्र के यवतमाल क्षेत्र के गहुली गांव में 21 अगस्त 1934 को एक बंजारा आदिवासी परिवार में सुधाकरराव नाईक का जन्म हुआ था। महाराष्ट्र के अमरावती में विदर्भ महाविद्यालय से नाईक ने अपनी शिक्षा पूरी की। सुधाकरराव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सरपंच के रूप में की और वे गहुली गांव के सरपंच चुने गए थे इसके बाद वे जिला परिषद अध्यक्ष, राज्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री जैसे पदों पर होते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। 1976 में वह कांग्रेस के टिकट पर महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुने गए और 2 वर्ष बाद 1978 के चुनाव में पुसद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

संबंधितपोस्ट

बौद्धिक योद्धा डॉ. स्वराज्य प्रकाश गुप्त: इतिहास को मिथक से मुक्त करने वाला संघर्ष

जन्मदिवस विशेष: नाभा जेल में नेहरू की बदबूदार कोठरी और बाहर निकलने के लिए अंग्रेजों को दिया गया ‘वचनपत्र’

जनता की ज़मीन, सत्ता की जागीर नहीं: मानेसर लैंड डील में भूपेंद्र हुड्डा को झटका, न्याय ने कांग्रेस के ‘विकास मॉडल’ की खोल दी पोल

और लोड करें

इससे पहले उनके चाचा और पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक पुसद सीट से कई बार विधायक रहे थे। सुधाकरराव महाराष्ट्र में अलग-अलग सरकारों में आवास, पशुपालन व मत्स्य पालन, उद्योग, राजस्व व सामाजिक कल्याण और ऊर्जा जैसे विभागों के मंत्री रहे और 1990-91 में वे शरद पवार के नेतृत्व वाली सरकार में राजस्व और संसदीय मामलों के मंत्री थे। शरद पवार के केंद्र सरकार में शामिल होने के बाद 25 जून 1991 को सुधाकरराव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मुंबई में माफिया की कमर तोड़ दी

सुधाकरराव ने अपने कार्यकाल के दौरान किसानों की फसल ऋण की ब्याज दरों में कटौती करने, महिला एवं बाल कल्याण विभाग और महिला आयोग की स्थापना करने, लड़कियों की शिक्षा फीस माफ करने जैसे बड़े फैसले लिए और आधुनिक इंजीनियरिंग शिक्षा की नींव भी रखी। सुधाकरराव को अपने कार्यकाल के दौरान मुंबई से माफिया राज खत्म करने के लिए भी जाना जाता है।

सुधाकरराव ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े अलग-अलग माफिया डॉन पर नकेल कसी थी। गैंगस्टर प्रवृत्ति वाले राजनेताओं के खिलाफ भी उन्होंने कड़ी कार्रवाई की थी। सुधाकरराव ने पप्पू कालानी को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया और उनके खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों की जांच के आदेश दिए। माना जाता था कि कालानी के दाऊद इब्राहिम से संबंध थे। 1992 में कालानी को टाडा के तहत जेल में डाल दिया गया था। इससे उनकी छवि लोगों के बीच एक सख्त प्रशासक की भी बन गई थी।

महाराष्ट्र में ‘जल क्रांति के जनक’ सुधाकरराव

सुधाकरराव को महाराष्ट्र में ‘जल क्रांति के जनक’ के रूप में जाना जाता है उन्होंने राज्य में सूखे को हमेशा के लिए खत्म करने के उद्देश्य से एक स्वतंत्र जल संरक्षण विभाग बनाया था। सुधाकरराव ने एक बार चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर जल संरक्षण का काम नहीं किया गया तो आने वाले समय में महाराष्ट्र रेगिस्तान बन जाएगा। 2016 में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने भी उनके जल संरक्षण के कार्यों की तारीफ की थी। गडकरी ने कहा था, “मैं हमेशा सुधाकरराव नाईक का जल संरक्षण पर उनके काम के लिए बहुत सम्मान करता हूं।” तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने जल संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्यों की याद में सुधाकरराव के स्मृति दिवस को ‘जल संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने राज्य में छोटे तालाबों और बांधों के निर्माण को बल दिया और वे जीवन के आखिरी दौर तक जल संरक्षण के कार्यों में लगे रहे।

मुंबई दंगों को लेकर दिया इस्तीफा

सुधाकरराव के कार्यकाल के दौरान मुंबई दंगों हुए थे और उन्हें ना संभाल पाने को लेकर उनकी आलोचना की जाती है। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद मुंबई में दंगे भड़क उठे थे और दिसंबर 1992 व जनवरी 1993 के दौरान दो अलग-अलग चरणों में हुए दंगों में 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 1998 में जस्टिस बी.एन. श्रीकृष्णा रिपोर्ट में कहा गया था कि दंगों के दौरान सुधाकरराव का नेतृत्व ‘अशक्त’ था। दंगों के बाद बनी गंभीर स्थिति को नियंत्रण में ना ला पाने और शरद पवार से बढ़ते मतभेदों के चलते उन्हें फरवरी 1993 में मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

जुलाई 1994 से सितंबर 1995 के बीच सुधाकरराव ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया और 1998 के लोकसभा चुनावों में वे कांग्रेस के टिकट पर वाशिम से सांसद चुने गए थे। 1999 में सुधाकरराव कांग्रेस से इस्तीफा देकर शरद पवार द्वारा बनाई गई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए थे। सुधाकरराव का 10 मई 2001 को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया था।

स्रोत: महाराष्ट्र, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, इतिहास, शरद पवार, सुधाकरराव नाईक, कांग्रेस, मुंबई दंगे, NCP, Maharashtra, Maharashtra Assembly Elections, Sudhakarrao Naik, History, Sharad Pawar, Congress, NCP, Bombay riots,
Tags: Bombay riotsCongressHistoryMaharashtraMaharashtra Assembly ElectionsNCPSharad PawarSudhakarrao Naikइतिहासकांग्रेसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावमुंबई दंगेशरद पवारसुधाकरराव नाईक
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

महाराष्ट्र में उलेमा बोर्ड की वोट के बदले 10% मुस्लिम आरक्षण और RSS पर बैन जैसी 17 मांगें; BJP ने कहा- कांग्रेस ने मान लीं

अगली पोस्ट

9 साल की बच्चियों से कर सकेंगे निकाह, इराक की इस्लामिक सरकार ला रही कानून

संबंधित पोस्ट

दिल्ली में शुरू हुआ नमो जनवी पुस्तक महोत्सव
भारत

दिल्ली में शुरू हुआ नमो जनवी पुस्तक महोत्सव, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि

16 January 2026

नमो जनवी पुस्तक महोत्सव का पहला संस्करण 16 जनवरी को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हुआ, जिसमें राजनीतिक नेता,  विद्वान, लेखक...

लोक कल्याण मार्ग पर चार छोटी-छोटी गायों को चारा खिलाया.
भारत

पीएम मोदी ने गायों के साथ मनाया संक्राति का त्योहार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

16 January 2026

पीएम मोदी ने मकर संक्राति के शुभ अवसर पर फिर से अपने सांस्कृति को उजागर किया है, पीएम ने संक्राति के शुभ अवसर पर गायों...

पाकिस्तान के JF-17 ऑर्डर्स की परतें खुलीं
चर्चित

पाकिस्तान के JF-17 ‘ऑर्डर्स’: दावे ज़्यादा, हकीकत कम

16 January 2026

पाकिस्तान ने हमेशा कि तरह इस बार भी एक झूठा दावा किया है कि उसके JF-17 फाइटर, जो चीन और पाकिस्तान का ज्वाइंट प्रॉडक्ट्स है,...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

An Quiet Dialogue Between Nature and the City|Ft. Shashi Tripathi | Art| Indian Navy

An Quiet Dialogue Between Nature and the City|Ft. Shashi Tripathi | Art| Indian Navy

00:03:24

Ramjet-Powered Shell: A Potential Game Changer for Indian Artillery| IIT Madra

00:06:25

Trump makes false apache deal claims, runs down India US relations

00:05:44

Captured Turkish YIHA drone Showed by the Indian Army |Defence News| Operation Sindoor

00:00:58

A War Won From Above: The Air Campaign That Changed South Asia Forever

00:07:37
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited