रैदास का जीवन आज भी हिंदुओं के लिए एक प्रेरणा है। हम इस बात से नकार नहीं सकते कि आज भी चर्च प्रायोजित आतंकवाद, अनेक विदेशी ताकतें हिंदुओं को बाँटने का लगातार कार्य कर रही हैं, बड़ी संख्या में धर्मांतरण करवाया जा रहा है।
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    Kirtna

    धारा प्रवाह हिंदी, चंद्र बाबू नायडू की चुनाव कंसल्टेंट: कौन हैं थलपति विजय के मंत्रिमंडल की सबसे युवा मंत्री कीर्तना ?

    शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट से भाजपा ने बंगाल में सामाजिक

    शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट से भाजपा ने बंगाल में सामाजिक और राजनीतिक विस्तार का दिया बड़ा संदेश

    पीएम मोदी ने 98 वर्षीय माखनलाल सरकार के चरण छुए

    पीएम मोदी ने 98 वर्षीय माखनलाल सरकार के चरण छुए, भावुक हुआ पूरा राजनीतिक मंच

    पीएम मोदी ने मंच पर सिर झुकाकर बंगाल की जनता का किया सम्मान

    पीएम मोदी ने अनोखे अंदाज में बंगाल की जनता को किया नमन, शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण बना यादगार

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    पीयूष गोयल ने तेज किया GeM का कायाकल्प: AI टूल्स और व्यापक पहुंच के साथ सरकारी खरीद प्रणाली में बड़े सुधार की तैयारी

    पीयूष गोयल ने तेज किया GeM का कायाकल्प: AI टूल्स और व्यापक पहुंच के साथ सरकारी खरीद प्रणाली में बड़े सुधार की तैयारी

    IMF रैंकिंग का भ्रम और भारतीय अर्थव्यवस्था की हकीकत: छठी रैंक महज एक सांख्यिकीय ‘ग्लिच’, तीसरे स्थान की ओर भारत की रफ्तार बरकरार

    IMF रैंकिंग का भ्रम और भारतीय अर्थव्यवस्था की हकीकत: छठी रैंक महज एक सांख्यिकीय ‘ग्लिच’, तीसरे स्थान की ओर भारत की रफ्तार बरकरार

    साउथ एशिया का ‘एनर्जी गार्जियन’ बना भारत: संकट के दौर में पड़ोसियों को दी नई जीवनरेखा

    साउथ एशिया का ‘एनर्जी गार्जियन’ बना भारत: संकट के दौर में पड़ोसियों को दी नई जीवनरेखा

    किस्मत भारत पर मेहरबान: वैश्विक गैस कीमतों में गिरावट से बदला खेल, LPG संकट से उबरने की नई रणनीति

    किस्मत भारत पर मेहरबान: वैश्विक गैस कीमतों में गिरावट से बदला खेल, LPG संकट से उबरने की नई रणनीति

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को सीजफायर के लिए कैसे मजबूर किया

    ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को युद्धविराम के लिए कैसे मजबूर किया ?

    भारत का सैन्य पुनर्गठन: सुब्रमण्यम होंगे नए CDS और स्वामीनाथन बनेंगे नौसेना प्रमुख, रक्षा क्षेत्र में एक रणनीतिक बदलाव

    भारत का सैन्य पुनर्गठन: सुब्रमण्यम होंगे नए CDS और स्वामीनाथन बनेंगे नौसेना प्रमुख, रक्षा क्षेत्र में एक रणनीतिक बदलाव

    डार्क ईगल का उदय: क्या 15 मिलियन डॉलर की हाइपरसोनिक मिसाइल ईरान के साथ जारी गतिरोध को खत्म कर पाएगी?

    डार्क ईगल का उदय: क्या 15 मिलियन डॉलर की हाइपरसोनिक मिसाइल ईरान के साथ जारी गतिरोध को खत्म कर पाएगी?

    समझौते की संभावना नहीं, फिर युद्ध की ओर ईरान अमेरिका

    समझौते की संभावना नहीं, फिर युद्ध की ओर ईरान अमेरिका

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    समझौते की संभावना नहीं, फिर युद्ध की ओर ईरान अमेरिका

    समझौते की संभावना नहीं, फिर युद्ध की ओर ईरान अमेरिका

    भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी पर पाकिस्तान में बड़ा हमला: लश्कर आतंकी अमीर हमजा को मारी गई गोली

    भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी पर पाकिस्तान में बड़ा हमला: लश्कर आतंकी अमीर हमजा को मारी गई गोली

    Donald Trump Iran ceasefire

    हॉर्मुज टोल टैक्स: अपनी जान छुड़ाने के लिए ट्रम्प पूरी दुनिया को फिरौती, महंगाई के नए दलदल में बेरहमी से झोंक चुके हैं

    ट्रंप का बड़ा फैसला: अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया, अब ‘हिट लिस्ट’ में कौन?

    ट्रंप का बड़ा फैसला: अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया, अब ‘हिट लिस्ट’ में कौन?

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    महाराणा प्रताप जयंती: भारत ने उस राजा की विरासत को पुनर्जीवित किया जिसने अधीनता के बजाय प्रतिरोध को चुना, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    महाराणा प्रताप जयंती: भारत ने उस राजा की विरासत को पुनर्जीवित किया जिसने अधीनता के बजाय प्रतिरोध को चुना, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    Narad jayanti

    लोक-कल्याण संचारक और संदेशवाहक देवर्षि नारद एवं वर्तमान पत्रकारिता की स्थिति

    सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2026 जल्द आने की संभावना, सत्यापन अंतिम चरण में

  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप

    कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज पर नोरोवायरस का हमला: 3116 यात्रियों वाले क्रूज शिप पर 115 लोग बीमार

    यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा की बढ़ी मुश्किलें: NADA ने थमाया नोटिस, डोपिंग नियमों के उल्लंघन का खतरा!

    यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा की बढ़ी मुश्किलें: NADA ने थमाया नोटिस, डोपिंग नियमों के उल्लंघन का खतरा!

    आईपीएल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की दमदार वापसी, कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत का इंतजार जारी

    आईपीएल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की दमदार वापसी, कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत का इंतजार जारी

    अंतरिक्ष का ‘बरमूडा ट्रायंगल’: 480 किमी ऊपर सैटेलाइट्स को निगल रहा रहस्यमयी ज़ोन, वैज्ञानिक भी सतर्क

    अंतरिक्ष का ‘बरमूडा ट्रायंगल’: 480 किमी ऊपर सैटेलाइट्स को निगल रहा रहस्यमयी ज़ोन, वैज्ञानिक भी सतर्क

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

‘हजार हूर नहीं चाहिए, वेद धर्म नहीं त्यागूँगा’: सनातन की समरसता का प्रतीक है संत रविदास का जीवन, सिकंदर लोदी के सामने नहीं झुके

इनके पिता का जूते बनाने का व्यवसाय था। वे प्रभु भक्त थे और सात्विक जीवन बिताते थे इसलिए गाँव के लोग उन्हें भक्त कहकर बुलाते थे।

architsingh द्वारा architsingh
7 November 2024
in इतिहास, ज्ञान, धार्मिक कथा, संस्कृति
संत रैदास, रविदास

रामानन्द से रैदास ने जब कहा कि हम चर्मकार जाति के हैं तो रामानन्द ने उत्तर दिया - "प्रभु के यहाँ कोई छोटा-बड़ा नहीं होता।"

Share on FacebookShare on X

वेदों की भूमि भारत को मध्यकाल में विदेशी आततायियों द्वारा भारी मात्रा में लूटा गया, यहाँ की प्राचीन संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया गया, बड़े पैमाने पर यहाँ के लोगों का जबरन मतांतरण भी करवाया गया। प्राचीन समय में जिस राष्ट्र को सोने की चिड़िया कहा जाता था, वेद जैसे ज्ञान के स्रोत जिस भूमि से उपजे और इस ज्ञान से विश्व को मार्ग दिखाने वाले विश्वगुरु भारत के हृदय को आक्रांताओं ने अत्यंत बेरहमी के साथ छलनी करने का प्रयास किया। किन्तु कहा जाता है न कि शत्रु कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, हमें अपनी शक्ति पहचानकर डटकर उसका सामना करना चाहिए।

एकता, अखंडता और समरसता का सुंदर उदाहरण है संत रविदास का जीवन

मध्यकाल के उस नाजुक दौर में अनेक संत-भक्त हुए जिन्होंने अपने पौरुष से हताश हुए भारतीय जनमानस को मार्ग दिखाया। ऐसे ही एक सन्त हुए रैदास, जिन्हें सन्त रविदास के नाम से भी जाना जाता है। मध्यकाल के निर्गुण भक्त कवियों में इनका नाम अग्रगण्य है। रविदास का जीवन वास्तव में एकता, अखंडता और समरसता का सुंदर उदाहरण है। संत रैदास ने भारत के अनेक क्षेत्रों की यात्रा करते हुए यहाँ के लोगों को संगठित किया और उन्हें मार्ग दिखाया। अलग-अलग क्षेत्रों में उन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में उन्हें रैदास के नाम से ही जाना जाता है। गुजरात और महाराष्ट्र के लोग ‘रोहिदास’ और बंगाल के लोग उन्हें ‘रुइदास’ कहते हैं। अनेक पुरानी पांडुलिपियों में इनके रायादास, रेदास, रेमदास और रौदास नामों का भी उल्लेख है।

संबंधितपोस्ट

‘भारत पर इस्लामी आक्रमण होगा, तो किस तरफ होंगे सेना के मुस्लिम’? अंबेडकर को था संदेह, लिखा – इस्लाम के लिए हमारा देश दारुल हर्ब

आज से ही के दिन तालिबान ने तोड़ी थीं बुद्ध की 2 हजार वर्ष पुरानी प्रतिमाएं, लेकिन भीम-मीम एकता के अनुयायी इस कृत्य पर 25 वर्ष बाद भी कुछ लिख बोल नहीं सकते

‘शिवायण’: भ्रांतियों से सत्य की ओर जाने का रास्ता बताती पुस्तक

और लोड करें

वर्तमान समय में अन्य नामों को महत्व न देकर उनके ‘रैदास’ एवं ‘रविदास’ यही दो नाम प्रायः ग्रन्थों में उपलब्ध होते हैं। रैदास का जन्म कब हुआ था इस सम्बंध में एक उक्ति प्रचलित है-

“चौदह सौ तैंतीस की माघ सुदी पंदरास,
दुखियों के कल्याण हित प्रगटे श्री रविदास।”

इस उक्ति से स्पष्ट होता है कि संत रविदास का जन्म संवत 1433 वि. को माघ पूर्णिमा के दिन हुआ था। वाराणसी में जन्मे रैदास का जन्म एक चर्मकार परिवार में हुआ था। इनके माता-पिता के संबंध में भी अनेक मत मिलते हैं। आचार्य पृथ्वीसिंह आजाद ने भविष्य पुराण के आधार पर इनके पिता का नाम मानदास माना है किन्तु संप्रदाय में यह नाम प्रचलित नहीं है। इनके पिता का सर्वाधिक प्रचलित नाम रग्घू या रघुनाथ है। इनकी माता का नाम करमा देवी था। हालाँकि, अनेक प्रकाशित ग्रंथों में रैदास की माता के एक और नाम घुरवनिया का भी उल्लेख मिलता है। किन्तु करमा नाम को उनके अनुयायियों ने अधिक अपनाया है। अतः उनकी माता का नाम करमा देवी मानना अधिक समीचीन है।

रैदास ने बताई अपनी जाति, तो ब्राह्मण रामानंद ने कहा…

इनके पिता का जूते बनाने का व्यवसाय था। वे प्रभु भक्त थे और सात्विक जीवन बिताते थे इसलिए गाँव के लोग उन्हें भक्त कहकर बुलाते थे। उनकी माता करमा देवी भी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, तथा नित्य प्रभु के भजन में लीन रहती हुई समय बिताती थीं। निश्चित रूप से रैदास को ईश्वर की भक्ति के संस्कार घर से ही मिले। सन्त रैदास जब कुछ बड़े हुए तो उन्हें गुरु की आवश्यकता हुई। चूँकि उस समय पंचघाट के प्रसिद्ध सन्त स्वामी रामानन्द की ख्याति दूर-दूर तक फैली थी, निर्गुण भक्त कबीर भी उनके ही शिष्य थे – ऐसे में रैदास की इच्छा भी रामानन्द का शिष्य बनने की हुई।

यहीं पर भारतीय समरसता का एक सुंदर उदाहरण भी मिलता है। रामानन्द से रैदास ने जब कहा कि हम चर्मकार जाति के हैं तो रामानन्द ने उत्तर दिया – “प्रभु के यहाँ कोई छोटा-बड़ा नहीं होता।” स्वामी रामानंद ने रैदास को प्रभु राम की भक्ति करने तथा भजन लिखने का आग्रह किया। रामानन्द के जो प्रमुख 12 शिष्य थे रैदास ने उन्हीं में अपना एक स्थान बनाया। रैदास अपने गुरु को स्मरण करते हुए लिखते भी हैं- “रं राम मोहि गुरु रामा दीन्हे, नाहिं इह मंतर बिसराऊं”।

रामानन्द ने सन्त रैदास को दीक्षा देकर उन्हें समाज में समरसता, लोककल्याण, भक्ति जैसे मूल्यों को प्रसारित करने का आग्रह किया। रैदास ने भी अपनी वाणी का उपयोग समाज को निर्गुण भक्ति के मार्ग पर ले जाने के लिए किया। समरसता को बढ़ाने के लिए उन्होंने जाति-पाँति का विरोध किया। उनके पदों में उन्होंने लोगों को ज्ञान का महत्व बताया-

“वेश्या के वशिष्ठ होय, पढ़ देखो पुरान।
रविदास कहै हरि भजन से पदवी पाई महान।।
तनया चंडाल की कोख से पारासर रिषी जो होय।
रविदास कहै प्रभु सुमरि कर, ऊंच कहाय सोय।।”

इन पदों ने निश्चित रूप से तथाकथित निम्न कही जाने वाली जातियों में आत्मविश्वास पैदा किया। हम सभी इस बात को जानते हैं कि प्राचीन भारत में वर्ण-व्यवस्था, जाति-व्यवस्था से सर्वथा भिन्न थी। कर्म प्रधान वर्ण व्यवस्था को कालांतर में जन्मप्रधान जाति व्यवस्था में तब्दील करना एक अलग विषय है किंतु इसका लाभ मध्यकाल के विदेशी आक्रांताओं ने यहाँ के लोगों को बाँटने में हुआ। जिस समय रैदास अपनी वाणी के माध्यम से लोगों को एकता, समरसता का पाठ पढ़ा रहे थे उस समय सिकन्दर लोदी हिंदुओं को बाँटने का कार्य कर रहा था। तथाकथित निम्न जातियों को प्रलोभन देकर उनका मतांतरण करवाया जा रहा था। किंतु रैदास की वाणी का ऐसा प्रभाव हो रहा था कि लाखों की संख्या में उनके अनुयायियों ने प्रलोभन ठुकराया और मतांतरण करने से इनकार किया।

काशी नरेश से लेकर मीराबाई तक बने इनके शिष्य

इनकी ख्याति इस तरह फैली कि इनका भक्ति भाव देखकर काशी नरेश भी उनके शिष्य बन गए, चित्तौड़ के महाराणा उदय सिंह की पत्नी झाली भी इनकी शिष्या हुईं, इसकी जानकारी ‘भक्तमाल’ में मिलती है। संत नाभादास ने लिखा है कि “बसत चित्तौड़ मांझ रानी एक झाली नाम, नाम बिन काम खालि आनि शिष्य भई है।” मीराबाई ने भी रैदास को अपना गुरु स्वीकार किया था, इसके प्रमाण तो स्वयं मीरा की रचनाओं में ही मिलते हैं। संत रैदास ने जीवन भर भारत के भारत-भूमि के अनेक क्षेत्रों में घूमते हुए सामाजिक समरसता के एक सशक्त सेतु का निर्माण किया और हिंदुत्व की रक्षा की। यहाँ हिंदुत्व की रक्षा से आशय है कि हिन्दू भूमि पर जन्मे विभिन्न उपासना पद्धतियों को मानने वाले लोगों को मतांतरण करने एवं उन्हें भ्रमित होने से रोका।

अनेक क्षेत्रों में भ्रमण के क्रम में रैदास जबलपुर क्षेत्र भी पहुँचे। उन दिनों  यह गढ़ा कंटगा के महान गोंडवाना साम्राज्य के नाम से जाना जाता था। कहा जाता है कि तत्कालीन गोंडवाना के महा प्रतापी राजा संग्राम शाह ने संत रविदास का भव्य स्वागत सत्कार किया था। यहाँ इन सभी बातों एक विशेष बात यह है कि रैदास तथाकथित निम्न जाति से आते हैं किंतु उनका सम्मान उस समय के राजाओं ने किया, स्वयं राजपूत घराने से आने वलु मीरा उनकी शिष्या हुईं वस्तुतः मध्यकालीन भारत में समरसता का यह एक बेहद सुंदर उदाहरण है।

रैदास का जीवन आज भी हिंदुओं के लिए एक प्रेरणा है। हम इस बात से नकार नहीं सकते कि आज भी चर्च प्रायोजित आतंकवाद, अनेक विदेशी ताकतें हिंदुओं को बाँटने का लगातार कार्य कर रही हैं, बड़ी संख्या में मतांतरण करवाया जा रहा है। जिस तरह वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की आबादी घट रही है वह निश्चित रूप से बड़े प्रश्न खड़े करती है। रविदास के जीवन में भी एक समय ऐसा आया जब उस समय के शासक सिकन्दर लोदी ने इन्हें धर्मान्तरण करने के लिए अनेक प्रलोभन दिए। चूँकि रविदास अगर धर्मांतरण करते तो उनके लाखों की संख्या में अनुयायी भी उनका अनुसरण करते, इसीलिए सिकंदर लोदी ने रैदास को प्रलोभन भी दिया, न मानने पर अनेक प्रकार से दबाव बनाया किन्तु सन्त रैदास ने अपना धर्म नहीं बदला।

रैदास कहते थे – कुरान और हजार हूर नहीं चाहिए

यह बात किसी से नहीं छिपी है कि उस समय हिन्दू जीवन पद्धति को मानने वाले व्यक्तियों को अनेक प्रकार के कर देने होते थे, कई सामाजिक, धार्मिक प्रताड़नाएँ भी मिलती थीं बावजूद इसके रैदास अपने पथ पर अडिग रहे। रैदास ने खुले शब्दों में कहा-

“कुरान बहिश्त न चाहिए, मुझको हूर हजार।
वेद धर्म त्यागूं नहीं, जो गल चलै कटार।”

वास्तव में हिंदुत्व के प्रति अडिग इस संत को मारने की भी धमकी दी गयी होगी। किन्तु गले पर कटार चलने से भी रैदास को डर नहीं था। वे धर्म के लिए अपने प्राण त्यागने वाले संत हुए हैं। वे लिखते हैं-

“मैं नहिं दब्बू बाल गँवारा, गंग त्याग गहूँ ताल किनारा। प्राण तजूँ पर धरम न देऊँ तुमसे शाह सत्य कह देऊँ। चोटी शिखा कबहुँ नहिं त्यागूँ, वस्त्र समेत देह भल त्यागूँ।
कंठ कृपाण का करौ प्रहारा, चाहें डुबावो सिंधु मंझारा।”

वास्तव में रैदास ने सम्पूर्ण जीवन हिंदुत्व के मूल्यों को जीते हुए मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में जनता को समरसता का पाठ पढ़ाया। संतों की भूमि कही जाने वाली भारत-भूमि पर जन्मा यह सन्त लगभ 120 वर्षों का जीवन जीने के बाद इस भौतिक संसार से प्रस्थान कर गया।

स्रोत: Saint Raidas, संत रैदास, रविदास, Ravidas, चर्मकार, Charmkar, Rohidas, रोहिदास
Tags: HistoryRaidasSaint Ravidasइतिहासरैदाससंत रविदास
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

राजा प्रियंवद को संतान मिली, कवि मयूरभट्ट का कुष्ठ रोग ठीक हुआ: छठ से जुड़ी वो कथाएँ, जिन्हें नहीं जानते हैं आप

अगली पोस्ट

फल-फूल रहे 1.40 लाख स्टार्टअप्स, फिर भी राहुल गाँधी के लिए बिजनेस ‘तबाह’: अंग्रेजों की याद दिला रहे, भूल गए विदेशियों से कौन मिला हुआ है

संबंधित पोस्ट

महाराणा प्रताप जयंती: भारत ने उस राजा की विरासत को पुनर्जीवित किया जिसने अधीनता के बजाय प्रतिरोध को चुना, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
इतिहास

महाराणा प्रताप जयंती: भारत ने उस राजा की विरासत को पुनर्जीवित किया जिसने अधीनता के बजाय प्रतिरोध को चुना, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

9 May 2026

भारत देशव्यापी श्रद्धांजलि के साथ महाराणा प्रताप जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्मरणोत्सव का नेतृत्व किया और मेवाड़ के शासक को...

Narad jayanti
ज्ञान

लोक-कल्याण संचारक और संदेशवाहक देवर्षि नारद एवं वर्तमान पत्रकारिता की स्थिति

2 May 2026

सूचना और संवाद मानव सभ्यता के प्राण हैं। भारतीय परंपरा में यदि संवाद-कला का कोई आदिपुरुष है तो वह देवर्षि नारद हैं। उन्हें ब्रह्मा का...

सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2026 जल्द आने की संभावना, सत्यापन अंतिम चरण में
ज्ञान

सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2026 जल्द आने की संभावना, सत्यापन अंतिम चरण में

2 May 2026

सत्यापन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँचने के साथ ही छात्रों को डिजिलॉकर, उमंग और आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से मार्कशीट मिलने की संभावना है क्योंकि...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

From Runways to Warships: India’s Firefighting Warrior Built for Bases & Battles| IAF | VayuShakti

From Runways to Warships: India’s Firefighting Warrior Built for Bases & Battles| IAF | VayuShakti

00:05:40

Ethanol, EVs and Solar- How India’s Energy Game Is Changing | Modi on LPG & Crude Oil | war| Hormuz

00:05:21

Truth of IRIS Dena: 8 Days That Changed Narrative | War zone Reality, Not an Indian Navy Exercise

00:08:02

300 Million Euros for SCALP: Strategic Necessity or Costly Dependency on France300

00:04:06

Tejas Mk1A: 19th aircraft coupled but Not Delivered: What Is Holding Back the IAF Induction?

00:07:21
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited