पीएम मोदी ने मकर संक्राति के शुभ अवसर पर फिर से अपने सांस्कृति को उजागर किया है, पीएम ने संक्राति के शुभ अवसर पर गायों के प्रति अपना प्रेम दिखाया है, जिसमें वह दुर्लभ प्रजाति के गायों की सेवा करते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर गायों को चारा खिलाया।
संक्रांति के इस पावन अवसर को देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है। मैं सूर्यदेव से सबके सुख-सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
सूर्यो देवो दिवं गच्छेत् मकरस्थो रविः प्रभुः।
उत्तरायणे महापुण्यं सर्वपापप्रणाशनम्॥ pic.twitter.com/zxGY8H5ZvP
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2026
साथ ही उन्होंने गायों के साथ खुबसूरत पल बिताएं, प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो में मोदी जी का गाय प्रेम देखकर मन खुश हो जा रहा है। वीडियो में 4 पुंगनूर नस्ल की गाएं देखने को मिला । वीडियो में गाय को वह हरा चारा दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्हें सहलाते और प्यार दिखाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गाय माता की सम्मान और प्यार को दिखाता है।
मकर संक्राति सूर्य देव की पूजा का दिन है, इस दिन फसल और दान पुण्य किया जाता है। इस दिन गाय की सेवा करना शुभ माना जाता है। पीएम मोदी का यह कार्य अपने देश के सांस्कृति को उजागर करता है।
बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी गायों की सेवा करते नजर आएं हैं, वह आएं दिन पंगुनूर गाय की सेवा करते नजर आ चुके हैं। इस नस्ल की गायों को बहुत दुर्लभ माना जाता है। यह काफी ज्यादा लोकप्रिय गाय भी माना जाता है।
मोदी ने सोशल मीडिया पर सभी देशवासियों को मकर संक्राति की शुभकामनाएं दी है, वहीं हमेशा की तरह इस बार भी लोगों ने पीएम मोदी के वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया है।





























