की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करेंगे तो हममें और अकबर जैसे मुगलों के बीच क्या अंतर रह जाएगा? यह हमारे संस्कार है?" वास्तव में ऐसी उदारता और संस्कार सनातन में ही सम्भव हैं।
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
    देशहित में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘योगदान’ को नापने का ‘पैमाना’ क्या है?

    देशहित में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘योगदान’ को नापने का ‘पैमाना’ क्या है?

    कांग्रेस के मंत्री प्रियांक खरगे बोले- RSS को बैन करेंगे; मुस्लिम लीग से दोस्ती लेकिन संघ से दिक्कत क्यों?

    कांग्रेस के मंत्री प्रियांक खरगे बोले- RSS को बैन करेंगे; मुस्लिम लीग से दोस्ती लेकिन संघ से दिक्कत क्यों?

    बीजेपी में होगा नेतृत्व परिवर्तन, राज्यों के चुनाव से साफ होगी तस्वीर

    बीजेपी में होगा नेतृत्व परिवर्तन, राज्यों के चुनाव से साफ होगी तस्वीर

    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का दावा: कांग्रेस और CIA का रहस्यमयी संबंध

    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का दावा: कांग्रेस और CIA का रहस्यमयी संबंध

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    हरियाणा में 1.18 लाख कर्मचारियों की सैलरी में 5% की बढ़ोतरी, आदेश जारी

    हरियाणा में 1.18 लाख कर्मचारियों की सैलरी में 5% की बढ़ोतरी, आदेश जारी

    कपड़ा उद्योग में ग्लोबल लीडर बनता भारत

    कपड़ा उद्योग में ग्लोबल लीडर बनता भारत, कैसे घुटनों पर आया बांग्लादेश

    मारन भाइयों की कहानी

    तमिलनाडु की राजनीति और मीडिया के ‘पावर प्लेयर्स’: मारन बंधुओं के संघर्ष और विवाद की पूरी कहानी

    बोईंग शेयर क्रैश

    प्लेन क्रैश के बाद धड़ाम हुए बोइंग के शेयर, प्री-मार्केट में 8% की गिरावट

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    डिजिटल इंडिया

    डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे: पीएम मोदी ने बताया देश के सशक्तिकरण की क्रांति का सफर

    ऑपरेशन सिंदूर का असर: सैटेलाइट ने दिखाया कैसे खाक हुए PoK के आतंकी शिविर?

    ऑपरेशन सिंदूर का असर: सैटेलाइट ने दिखाया कैसे खाक हुए PoK के आतंकी शिविर?

    अंतरिक्ष रक्षा

    भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को चीनी उपग्रह से मिली खुफिया जानकारी

    रूस और भारत

    विनिर्माण, मुद्रा और नवाचार: आत्मनिर्भर भारत के तीन स्तंभ

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    ऊटा का कृष्ण मंदिर (Photo - ISKCON/ Vaibhavi Devi Dasi)

    अमेरिका में हिंदू मंदिर पर बड़ा हमला, इस्कॉन मंदिर परिसर को निशाना बनाकर दागी गईं 20-30 गोलियां

    ट्रंप और नेतन्याहू ‘खुदा के दुश्मन’ घोषित: ईरान के धर्मगुरु का फतवा बढ़ाएगा वैश्विक संकट?

    ट्रंप और नेतन्याहू ‘खुदा के दुश्मन’ घोषित: ईरान के धर्मगुरु का फतवा बढ़ाएगा वैश्विक संकट?

    स्विमिंग पूल में 2019 के पुलवामा हमले में शामिल चार आतंकियों मोहम्मद उमर फारूक, तल्हा राशिद अल्वी, मोहम्मद इस्माइल अल्वी और राशिद बिल्ला ने इसी स्विमिंग पूल में तस्वीरें खिंचवाई थीं (चित्र: द प्रिंट)

    ऑपरेशन सिंदूर के कुछ हफ्तों बाद जैश-ए-मोहम्मद ने फिर खोला बहावलपुर आतंकी केंद्र

    कांग्रेस नेता हरि किशन लाल भगत (बाएं) और दिल्ली में सोवियत सूचना विभाग के प्रमुख निकोले फेदिन (दाएं)

    ‘रूस के लिए दलाली करते थे 150 कांग्रेस सांसद’: दुबे ने जिस अमेरिकी खुफिया दस्तावेज का जिक्र किया उसमें क्या लिखा है?

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    संविधान की प्रस्तावना में कैसे आए ‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्द?

    संविधान की प्रस्तावना में कैसे आए ‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्द?

    इस साल अमेरिका में 7,500 नए करोड़पति आएंगे (Photo- Canva)

    इस साल बड़ी संख्या में पलायन करेंगे करोड़पति, जानें कहां बना रहे हैं ठिकाना

    विदुषी संवाद

    विदुषी संवाद: धार्मिक और दार्शनिक विमर्शों में महिलाओं की भागीदारी

    डॉ हिमंत बिश्व शर्मा

    असम में घुसपैठियों के कब्जे से छुड़ाई जा रही सत्र भूमि क्या है?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    ‘मुझे पाकिस्तान को प्यार भेजने से कोई नहीं रोक सकता’: नसीरुद्दीन शाह के पाक प्रेम के क्या हैं मायने?

    ‘मुझे पाकिस्तान को प्यार भेजने से कोई नहीं रोक सकता’: नसीरुद्दीन शाह के पाक प्रेम के क्या हैं मायने?

    कुमार विश्वास

    कुमार विश्वास ने सरदार जी3 के लिए दिलजीत को लगाई लताड़

    शेफाली ज़रीवाला

    शेफाली ज़रीवाला का अचानक निधन: ग्लैमर की दुनिया में शोक की लहर

    मलयालम फिल्म उद्योग

    मलयालम फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न के सभी 35 मामले समाप्त

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

एक मुसलमान जिसका हृदय हिन्दू था: अकबर के अभिभावक के बेटे रहीम, महाराणा प्रताप को बताते थे फरिश्ता

रहीम की माँ मेवाती थीं

architsingh द्वारा architsingh
9 October 2024
in इतिहास, ज्ञान, संस्कृति
अब्दुर्रहीम ख़ान-ए-ख़ाना, महाराणा प्रताप

अब्दुर्रहीम ख़ान-ए-ख़ाना ने महाराणा प्रताप को क्यों बताया था 'फरिश्ता', पढ़िए

Share on FacebookShare on X

भारतीय इतिहास में मध्यकाल एक ऐसा समय है जहाँ एक ओर तुर्कों, मुगलों आदि का प्रभाव बढ़ता जा रहा था, हिंदुओं के मंदिरों को लूटा जा रहा था तो दूसरी ओर यही वह समय था जब भक्ति का एक बड़ा आंदोलन भी खड़ा हो रहा था। ऐसा होना स्वाभाविक भी था, हिंदी के बड़े आलोचक रामचन्द्र शुक्ल का मानना है कि मुगलों के अत्याचार और हिन्दू विरोधी नीतियों के कारण अपने पौरुष से हताश हिन्दू जनता के पास भक्ति के सिवाय दूसरा कोई मार्ग ही नहीं था।

हालाँकि, भक्ति आंदोलन को लेकर अन्य बातें भी हमारे समक्ष आती हैं किंतु आज हम उन मतों के फेर में न पड़कर इसी कालखंड में हुए एक ऐसे मुसलमान भक्त कवि की बात करेंगे जो मुगल शासक अकबर के नवरत्नों में से एक थे। योद्धा के रूप में इनकी कुशलता को देखकर अकबर ने इन्हें खान-ए-खाना की उपाधि दी थी। जी हाँ, ये कोई और नहीं बल्कि अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना थे। रहीम हुमायूँ के बेहद भरोसेमंद व्यक्ति बैरम ख़ाँ के पुत्र थे। हुमायूँ ने अपने जीवन के अंतिम दिनों में बैरम खाँ को ही अकबर का अभिभावक नियुक्त किया। बैरम खाँ की मृत्यु के पश्चात अकबर ने रहीम की माता से विवाह किया और उन्हें अपने दरबार में रहने दिया।

संबंधितपोस्ट

पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिमों के ईद मनाने पर पाबंदी, क्या है इनका इतिहास?

मुहम्मद गौरी के दान किए 2 गांव से शुरू हुआ वक्फ, आज 9 लाख एकड़ से अधिक जमीन पर कर चुका है कब्जा

स्वतंत्रता के लिए फांसी का फंदा चूमने वाले क्रांतिकारी काशीराम, जिन्हें अपने ही देशवासियों ने ठहराया था डाकू

और लोड करें

रहीम मुगल सल्तनत के सेनापति थे, जहाँ एक ओर इस समय हिन्दू पूजा पद्धति को हर तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर रहीम जैसे भक्त भी हो रहे थे जो मुसलमान होते हुए भी न सिर्फ कृष्ण की भक्ति करते थे बल्कि लिखते भी थे। इसे सनातन की खूबसूरती ही कहा जा सकता है कि एक ओर जहाँ इस्लाम को भय, लालच आदि के माध्यम से थोपा जा रहा था तो वहीं स्वयं अनेक तत्कालीन मुसलमान सनातन की ओर स्वयं ही खिंचे चले आ रहे थे।

हालाँकि, एक तथ्य यह भी है कि उस समय अनेक मुसलमान ऐसे थे जिनके पूर्वज हिन्दू थे लेकिन धर्मांतरण करके मुसलमान हुए। कहा जाता है कि मेवाती मुसलमान जमाल ख़ाँ की छोटी बेटी रहीम की माता थीं। इतिहास में जानकारी मिलती है कि जमाल खाँ राजपूतों के धर्मांतरण से मुसलमान बने मेवाती खानदान से ताल्लुक रखता था। इससे यही साबित होता है कि रहीम के पूर्वज तो हिन्दू ही थे। कहीं-कहीं रहीम की माता का नाम कृष्णप्रिया मिलता है किंतु यह कितना प्रामाणिक है यह अध्ययन का विषय है। लेकिन जो भी हो रहीम के काव्य में कृष्ण प्रेम और हिन्दू देवमाला, शस्त्रों, मिथकों आदि की जो प्रामाणिक जानकारी मिलती है उससे स्पष्ट होता है कि ये हिन्दू हृदय मुसलमान थे।

सोलह वर्ष की आयु तक आते-आते रहीम की औपचारिक शिक्षा पूरी हो गई थी। अब हुमायूँ के समय से चली आ रही मुग़ल नीति के तहत अकबर ने उनका निकाह मरहूम बैरम ख़ाँ के धुर विरोधी मिर्ज़ा अज़ीज़ कोका की बहन माहबानो से कराया। इस प्रकार सम्बन्ध जुड़ने से दरबार के दो गुटों के बीच वर्षों से चली आ रही कटुता और नफरत समाप्त हो गई।  साक्ष्यों के अनुसार, रहीम महाबानो बेगम से बेहद प्यार करते थे। रहीम जब 42 वर्ष के थे तब महाबानो का इंतकाल हो गया। रहीम ने अपनी बेगम के लिए दिल्ली में हुमायूँ के मकबरे के पास ही एक बेहद सुंदर मकबरा बनवाया, जो सम्भवतः मुगलकाल में किसी स्त्री का पहला मकबरा है।

मुगलों में जहाँ अनेक स्त्रियों के साथ विवाह की परंपरा दिखती है तो रहीम उससे ठीक अलग थे। महाबानो बेगम से पहले और उसके बाद भी रहीम के किसी और विवाह का कोई संकेत नहीं दिखाई देता। स्पष्ट है जीवन भर उन्होंने एकपत्नीव्रत निभाया जो उनके समय बहुत असामान्य बात थी। माँ की मेवाती परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी बेटी का नाम कृष्णा बेगम और दोनों बेटों के नाम रहीम क़मर (चाँद) और रहीमपुत्र रखे।

रहीम के संदर्भ में एक प्रसंग ‘ओमेंद्र रतनू’ की पुस्तक ‘महाराणा’ में मिलता है। 1585 ईस्वी के दौरान अकबर ने रहीम को महाराणा प्रताप को पकड़कर बंदी बनाने के लिए भेजा था। अकबर के आदेश से महाराणा को पकड़ने के लिए रहीम ने मुगलिया सेना के साथ कूच कर दिया। यात्रा के दौरान रहीम ने जब आबू के निकट पड़ाव डाला था तब महाराणा प्रताप के पुत्र कुँवर अमर सिंह ने इनकी पुत्री और इनके परिवार की अन्य महिलाओं को बंदी बना लिया। अमर सिंह इन स्त्रियों को कैद करके अपने पिता के सन्मुख लेकर आए।

महाराणा प्रताप अपने पुत्र के इस कृत्य को देखकर अत्यंत क्रोधित हुए, उन्होंने कहा “यदि हम भी युद्ध में शत्रु की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करेंगे तो हममें और अकबर जैसे मुगलों के बीच क्या अंतर रह जाएगा? यह हमारे संस्कार है?” वास्तव में ऐसी उदारता और संस्कार सनातन में ही सम्भव हैं। जहाँ मुगल धोखे से कत्ल करने में भी संकोच नहीं करते थे, शत्रु की स्त्रियाँ तो उनके लिए महज लूट की वस्तु होती थीं वहीं यहाँ शत्रु को पराजित करके उनकी स्त्रियों को बंदी बनाकर रखना भी धर्म के विरुद्ध माना जाता है।

बहरहाल महाराणा प्रताप ने अमरसिंह को आदेश दिया, “इसी समय रहीम की पुत्री से राखी बंधवाओ और उसके भाई बनो। इसके पश्चात् सभी महिलाओं को ससम्मान खानखाना के शिविर में छोड़कर आओ।” ऐसा ही हुआ, अमरसिंह ने महिलाओं से क्षमा माँगते हुए अपने पिता महाराणा प्रताप के आदेश का पालन किया। कहा जाता है कि इस घटना का रहीम पर ऐसा असर हुआ कि उनका हृदय परिवर्तन हो गया। वे बिना लड़े ही आगरा वापस लौट गए। कहा जाता है अकबर ने जब उनसे बिना लड़े वापस आने का कारण पूछा तो रहीम का जवाब था कि “लड़ा मनुष्यों से जाता है शहंशाह, फरिश्तों से नहीं।”

वास्तव में रहीम को रहीम उनके संस्कारों ने बनाया और ये संस्कार निश्चित रूप से उनकी माता से उनमें आए। प्रेम, नीति और कृष्ण भक्ति के दोहे लिखने वाले रहीम ऊपर से मुसलमान थे किंतु यदि यह कहा जाए कि उनका अंतर्मन हिन्दू था, उनके संस्कार सनातनी थे तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। रहीम का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि वे मुगल शासन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए थे, अकबर की मृत्यु के पश्चात रहीम का जीवन त्रासद हो गया।

इस दुःखद जीवन का कारण कोई नया नहीं था। पूरा मुगल वंश ही केवल और केवल सत्ता तथा हवस के लिए कत्ल, धोखे आदि के लिए जाना जाता है तो अकबर के बाद उपजी परिस्थितियों ने रहीम जैसे सहृदय व्यक्ति को भी अपनी जंजीरों में जकड़ा और अनेक प्रकार की प्रताड़नाएँ रहीम को भी सहनी पड़ीं। हालाँकि, फिर भी रहीम अपने संस्कार अक्षुण्ण रखते हुए 1627 में इस दुनिया को अलविदा कह गए।

(इस लेख को अर्चित सिंह ने लिखा है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के शोधार्थी हैं)

स्रोत: Abdul Rahim Khan-i-Khanan, अब्दुर्रहीम खानेखाना, Mughals, मुग़ल, मध्यकाल, Meidival India
Tags: Abdul Rahim Khan-i-KhananHistoryMedieval Indiaअब्दुर्रहीम ख़ान-ए-ख़ानाइतिहासमध्यकाल का भारतरहीम
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

हरियाणा चुनाव: किसान, जवान, पहलवान नैरेटिव पर चारों खाने ‘चित’ हुई कांग्रेस

अगली पोस्ट

BJP को मिला 3 निर्दलीयों का समर्थन, हरियाणा में 51 हो जाएगा आँकड़ा: PM मोदी से मिले CM सैनी

संबंधित पोस्ट

संविधान की प्रस्तावना में कैसे आए ‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्द?
इतिहास

संविधान की प्रस्तावना में कैसे आए ‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्द?

27 June 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयानों के बाद 'समाजवादी' और 'पंथनिरपेक्ष' ये दोनों शब्द चर्चा में हैं। देशभर में इस पर...

इस साल अमेरिका में 7,500 नए करोड़पति आएंगे (Photo- Canva)
ज्ञान

इस साल बड़ी संख्या में पलायन करेंगे करोड़पति, जानें कहां बना रहे हैं ठिकाना

27 June 2025

इन दिनों दुनियाभर में करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन, इसके साथ ही इनके दूसरे देशों में बसने की प्रक्रिया भी उतनी...

विदुषी संवाद
चर्चित

विदुषी संवाद: धार्मिक और दार्शनिक विमर्शों में महिलाओं की भागीदारी

27 June 2025

भारतीय संस्कृति में संवाद की परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है। यह परंपरा केवल विचारों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं थी, बल्कि ज्ञान, तत्त्वबोध और आत्मबोध...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Kerala Muslim Groups oppose Zumba classes for School Children

Kerala Muslim Groups oppose Zumba classes for School Children

00:07:21

Crash or sabotage? Aviation expert on ahmedabad plane crash probe.

00:13:37

Ahmedabad Air India Crash: Was It Sabotage? Major Investigation Underway

00:06:27

10% Seats for Muslims? Shocking Demand from DMK’s ally MMK Ahead of 2026!"

00:04:52

The gulf crossroads: usa stakes, China's money and Iran's nuclear threat.

00:30:34
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2025 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2025 TFI Media Private Limited