TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर हिंसा

    कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर हिंसा: खामेनेई की मौत के विरोध में 8 की मौत, कई घायल

    यूएसएस फोर्ड की रहस्यमय गायबगी

    यूएसएस फोर्ड की रहस्यमय गायबगी: ईरान के चारों ओर सैन्य तैनाती और संभावित युद्ध की तैयारी

    ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की बड़ी योजना

    ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की बड़ी योजना, झुग्गी बस्तियों और युवाओं की सुरक्षा पर खास फोकस

    NCERT किताब विवाद के बीच केंद्र ने माफी मांगी

    NCERT किताब विवाद के बीच केंद्र ने मांगी माफी , CJI ने काउंसिल पर कड़ा रुख अपनाया

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    Visakhapatnam Port Authority को मिलेंगे नए 60 टन बीपी टग

    Visakhapatnam Port Authority को मिलेंगे नए 60 टन बीपी टग, बंदरगाह संचालन होगा और सुरक्षित व तेज

    सनातन दृष्टि से ए.आई.

    भारतीय सनातन दृष्टि से ए.आई. समिट की सार्थकता

    भारत में एआई की नई शुरुआत

    भारत में एआई की नई शुरुआत: अपने मॉडल्स से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम

    पीएम मोदी

    AI IMPACT SUMMIT 2026 : भारत बना एआई नवाचार का वैश्विक केंद्र, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का किया उद्घाटन

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    Tejas mark -1

    वायु सेना का तीसरा तेजस लड़ाकू विमान हादसे का शिकार, पायलट सुरक्षित; हादसे की जांच जारी

    तेजस Mk1-A: बन कर तैया

    तेजस Mk1-A: बन कर तैयार हैं तो फिर Air Force को सौंपे क्यों नहीं गए ? इंजन या HAL की लेट लतीफी- क्या है देरी की असली वजह ?

    भारत में बनाएं जाएंगे स्वदेशी विमान

    फ्रांस से 114 राफेल खरीदने की ₹3.25 लाख करोड़ डील को जल्द मिल सकती है DAC की मंज़ूरी

    अग्नि-3 एक तैयार और मैच्योर मिसाइल सिस्टम है

    अग्नि -3 का एक और परीक्षण: भारत एक Active Nuclear Missile को बार-बार Test क्यों कर रहा है?

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    ईरान-इजराइल युद्ध तेज

    ईरान-इजराइल युद्ध तेज: एयरस्ट्राइक, जवाबी मिसाइल हमले और खामेनेई को लेकर बढ़ा सस्पेंस

    दुबई पर हमला

    दुबई पर हमला: जब भरोसे और सुरक्षा की छवि को सबसे बड़ी चुनौती मिली

    यूएसएस फोर्ड की रहस्यमय गायबगी

    यूएसएस फोर्ड की रहस्यमय गायबगी: ईरान के चारों ओर सैन्य तैनाती और संभावित युद्ध की तैयारी

    पीएम कार्नी की भारत यात्रा से पहले कनाडा का संकेत

    कनाडा ने भारत की ईमानदारी को किया स्वीकार,कार्नी की यात्रा से पहले कूटनीतिक रिश्तों में बदलाव

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी सबसे लंबी रेल सुरंग

    ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी देश की पहली रेल-रोड सुरंग, असम और पूर्वोत्तर को मिलेगा तेज़ और सीधा संपर्क

    के एम करियाप्पा अनुशासन के प्रतीक

    फील्ड मार्शल के .एम. करियाप्पा : अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल

    10 फिल्में जो होलोकॉस्ट और नाजी क्रूरता को दर्शाती हैं

    इतिहास की गवाही: 10 फिल्में जो होलोकॉस्ट और नाजी क्रूरता को दर्शाती हैं

    नेहरू अपने निजी अकाउंट में जमा कराना चाहते थे कुछ खजाना!

    नेताजी की आजाद हिंद फौज के खजाने का क्या हुआ? क्यों खजाने की लूट पर जांच से बचते रहे जवाहर लाल नेहरू ?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    CroreBet India Review 2026: Sports Betting, Casino Games & Bonuses Explained

    CroreBet India Review 2026: Sports Betting, Casino Games & Bonuses Explained

    Top Bonus Rounds in Ice Fishing Game Review: What Indian Players Love Most

    Top Bonus Rounds in Ice Fishing Game Review: What Indian Players Love Most

    भारतीय यूट्यूबर्स की कमाई: करोड़पति बनने वाले टॉप 10 कंटेंट क्रिएटर्स

    भारतीय यूट्यूबर्स की कमाई: करोड़पति बनने वाले टॉप 10 कंटेंट क्रिएटर्स

    आतंक के खिलाफ बड़ा कदम: J&K में 5 सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त

    जम्मू कश्मीर में 5 सरकारी कर्मचारी सेवा से बर्खास्त , जानें क्यों मनोज सिन्हा ने लिया यह फैसला?

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

विदुषी संवाद: धार्मिक और दार्शनिक विमर्शों में महिलाओं की भागीदारी

भारतीय संस्कृति में विदुषी संवाद

Dr Alok Kumar Dwivedi द्वारा Dr Alok Kumar Dwivedi
27 June 2025
in चर्चित, ज्ञान, संस्कृति
विदुषी संवाद

विदुषी संवाद: धार्मिक और दार्शनिक विमर्शों में भागीदारी

Share on FacebookShare on X

भारतीय संस्कृति में संवाद की परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है। यह परंपरा केवल विचारों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं थी, बल्कि ज्ञान, तत्त्वबोध और आत्मबोध की खोज का माध्यम भी रही है। इस सांस्कृतिक धारा में ‘विदुषी संवाद’ का विशेष स्थान है, जहाँ स्त्रियाँ केवल श्रोता नहीं, बल्कि प्रश्नकर्ता, प्रश्नकर्ता से आगे बढ़कर जिज्ञासु और ज्ञानप्रदाता की भूमिका में रही हैं। ‘विदुषी’ वह नारी होती है जो विद्या, विवेक और वैदिक चेतना में पारंगत हो। भारतीय वाङ्मय में अनेक उदाहरण मिलते हैं जहाँ स्त्रियाँ वैदिक और उपनिषद् संवादों की प्रमुख स्तंभ रही हैं।

विदुषी: परिभाषा और अवधारणा

संबंधितपोस्ट

अब इंडियन रेलवे भी होगा “भारतीय”

श्री औरोबिन्दो: निस्संदेह एक उत्तम भारतीय बुद्धिजीवी जिन्हे कभी उनका उचित सम्मान नहीं मिला

बागेश्वर धाम के स्पष्ट बोल : साई बाबा फकीर हो सकते हैं, परंतु सनातनी ईश्वर नहीं….

और लोड करें

‘विदुषी’ शब्द संस्कृत मूल का है, जो ‘विद्’ धातु से बना है – जिसका अर्थ होता है ‘जानना’। विदुषी का तात्पर्य ऐसी स्त्री से है जो ज्ञान, विद्या और तत्त्वचिंतन में प्रवीण हो। यह केवल औपचारिक शिक्षा नहीं, बल्कि जीवन-दर्शन, आत्मबोध, धर्म और ब्रह्मविद्या में निपुणता का परिचायक है।

“सा विद्या या विमुक्तये” – (विष्णुपुराण)

अर्थात वह विद्या है जो मोक्षदायिनी हो। ऐसी विद्या में पारंगत स्त्रियाँ ही विदुषी कही गईं।

भारतीय वैदिक परंपरा में महिलाओं ने केवल ज्ञान की साधक ही नहीं, बल्कि उसे अभिव्यक्त करने वाली विचारशील वक्ता, दार्शनिक और ब्रह्मवादिनी के रूप में भूमिका निभाई। बृहदारण्यक उपनिषद में वर्णित गार्गी वाचक्नवी और मैत्रेयी जैसे उदाहरण यह प्रमाणित करते हैं कि उस समय महिलाओं को ज्ञान के क्षेत्र में समान अधिकार प्राप्त थे। गार्गी वाचक्नवी ने राजा जनक की राजसभा में याज्ञवल्क्य जैसे महान ऋषि से ब्रह्म के स्वरूप पर तर्कपूर्ण संवाद किया। उनका प्रसिद्ध प्रश्न – “यद् उ तद् आख्याहि यद् अक्षरम् न व्यपदिशन्ति” – इस जिज्ञासा का द्योतक है कि वह कौन-सी सत्ता है जिसे शब्दों में नहीं बाँधा जा सकता, परंतु जो सबका आधार है। याज्ञवल्क्य ने उत्तर दिया कि वह ‘अक्षर’ ही ब्रह्म है – जो अवर्णनीय, अव्यक्त और सनातन है। यह संवाद केवल ज्ञान का आदान-प्रदान नहीं था, बल्कि स्त्री के दार्शनिक स्तर को उच्च शिखर पर स्थापित करता है।

इसी प्रकार, मैत्रेयी और याज्ञवल्क्य के संवाद में भी एक विदुषी का गंभीर तात्त्विक चिंतन दिखाई देता है। जब याज्ञवल्क्य सन्यास लेने लगे, तो मैत्रेयी ने संपत्ति में हिस्सा नहीं माँगा, बल्कि आत्मा और अमरत्व का ज्ञान माँगा। इस संवाद में याज्ञवल्क्य कहते हैं – “न वा अरे पत्युः कामाय पतिः प्रियो भवति, आत्मनस्तु कामाय पतिः प्रियो भवति“, अर्थात् सभी संबंध आत्मा के कारण प्रिय होते हैं। यह संवाद अद्वैत वेदांत के मूलभूत सिद्धांतों को स्पष्ट करता है और दर्शाता है कि महिलाएं भी उस समय दर्शन के गूढ़तम विषयों को समझने और समझाने में सक्षम थीं।

ऋग्वेद में भी ऐसी अनेक ऋषिकाओं का उल्लेख मिलता है जिन्होंने न केवल वैदिक ऋचाओं की रचना की, बल्कि जीवन, धर्म और अनुभूति पर अपने संवादों से समाज को दिशा दी। लोपामुद्रा, जो अगस्त्य मुनि की पत्नी थीं, ने ऋग्वेद (1.179) में स्त्री की इच्छा, गृहस्थ धर्म और सौंदर्य को स्वीकार्यता दिलाते हुए संवाद किया। यह वैदिक काल में स्त्री की आत्माभिव्यक्ति और यौनिकता के अधिकार को धर्मसम्मत रूप में मान्यता देने का उदाहरण है। इसी क्रम में, घोषा (ऋग्वेद 10.39–40), अपाला (ऋग्वेद 8.91), विश्ववारा (ऋग्वेद 5.28), और रोमशा जैसी ऋषिकाओं ने अपने अनुभवों, साधना और आंतरिक आत्मज्ञान को काव्यात्मक और तात्त्विक संवादों के रूप में व्यक्त किया।

भारतीय संस्कृति और पश्चिमी परंपरा – दोनों में विदुषियों की भूमिका उल्लेखनीय रही है, परंतु उनकी प्रकृति, समय, सामाजिक दृष्टिकोण, और प्रभाव में भिन्नताएँ भी दिखाई देती हैं। भारतीय परंपरा में विदुषी संवाद का उद्देश्य आध्यात्मिक और दार्शनिक रहा है, जबकि पश्चिमी परंपरा में स्त्री संवाद सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों की प्राप्ति की दिशा में केंद्रित रहा है। भारतीय संस्कृति में गार्गी और मैत्रेयी जैसी स्त्रियाँ दर्शन की ऊँचाइयों तक पहुँचती हैं, वहीं पश्चिम में स्त्रियों को प्राचीन काल में उस मंच तक पहुँचने में अत्यधिक संघर्ष करना पड़ा। भारतीय विचारधारा में ‘स्त्री-पुरुष सहधर्मी’ की अवधारणा रही, जबकि पश्चिम में यह संबंध पितृसत्ता बनाम नारीवाद की लड़ाई के रूप में उभरा। एक ओर भारतीय परंपरा में स्त्री का ज्ञान ध्यान, साधना और संवाद से जुड़ा है, वहीं पश्चिमी परंपरा में वह क्रांति, लेखन और अधिकार-प्राप्ति से।

प्रस्तुत सारणी के माध्यम से भारतीय और पश्चिमी संस्कृति में विदुषी स्थितियों एवं उनके दृष्टिकोणों को स्पष्ट किया गया है –

       पक्ष        भारतीय संस्कृति        पश्चिमी संस्कृति
   प्रारंभिक काल  स्त्रियों की वेद-उपनिषद में भागीदारी   स्त्रियाँ बौद्धिक विमर्श से वंचित
 संवाद का उद्देश्य     आत्मज्ञान, ब्रह्मविद्या, धर्म    अधिकार, स्वतंत्रता, पहचान
  प्रेरक व्यक्तित्व        गार्गी, मैत्रेयी, घोषा   हिपाशिया, वुल्स्टनक्राफ्ट, वूल्फ
 परंपरा का स्वरूप     संवाद, शास्त्रार्थ, तत्त्वचिंतन   लेखन, आलोचना, आंदोलन
    दृष्टिकोण    सह-अस्तित्व एवं सामंजस्य   संघर्ष और स्वतंत्रता केंद्रित
  समाज की स्वीकृति  वैदिक काल में स्वीकृति; बाद में ह्रास   धीरे-धीरे अधिकार प्राप्ति की प्रक्रिया

भारतीय संस्कृति में ‘विदुषी संवाद’ केवल प्राचीन इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय नहीं है, बल्कि यह आज के समाज को यह सिखाता है कि स्त्री-पुरुष दोनों को समान अधिकार, अवसर और संवाद की स्वतंत्रता होनी चाहिए। यह संवाद न केवल बौद्धिक विकास का माध्यम थे, बल्कि समाज में संतुलन, नैतिकता और आत्मज्ञान का सेतु भी थे। आज इस परंपरा के पुनरुद्धार की आवश्यकता है। विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और समाज में स्त्रियों के विचारों और संवादों को महत्त्व देने की प्रक्रिया भी पुरातन काल की भांति पुनर्स्थापित होनी चाहिए। तभी हम पुनः एक बौद्धिक, आध्यात्मिक और नैतिक भारत की ओर अग्रसर हो सकेंगे।

Tags: Intellectual DialoguePhilosophySpiritual DialogueThought Exchangeज्ञान प्राप्तितर्क और विचारधर्म और दर्शनविदुषी संवाद
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

हिंद महासागर में भारत का नया ‘Game-Changer’: K-6 मिसाइल

अगली पोस्ट

इस साल बड़ी संख्या में पलायन करेंगे करोड़पति, जानें कहां बना रहे हैं ठिकाना

संबंधित पोस्ट

एयरस्ट्राइक के बाद खामेनेई की मौत की खबर
चर्चित

ईरान में बड़ा दावा: एयरस्ट्राइक के बाद खामेनेई की मौत की खबर, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

1 March 2026

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल के अधिकारियों ने...

‘शिवायण’: भ्रांतियों से सत्य की ओर जाने का रास्ता बताती पुस्तक
चर्चित

‘शिवायण’: भ्रांतियों से सत्य की ओर जाने का रास्ता बताती पुस्तक

25 February 2026

भारतीय परंपरा में भगवान शिव का स्वरूप अत्यंत व्यापक, गूढ़ और बहुआयामी माना जाता है। वे केवल तप, त्याग, करुणा, संहार और सृजन के अद्भुत...

गाजा पीस बोर्ड: क्या इस्लामी ‘उम्माह’ के साथ दग़ाबाज़ी कर रहा है पाकिस्तान ? पूर्व सैनिकों की ‘सेना प्रमुख’ और ‘सरकार’ को खुली धमकी

चर्चित

गाजा पीस बोर्ड: क्या इस्लामी ‘उम्माह’ के साथ दग़ाबाज़ी कर रहा है पाकिस्तान ? पूर्व सैनिकों की ‘सेना प्रमुख’ और ‘सरकार’ को खुली धमकी

20 February 2026

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित ‘गाज़ा पीस बोर्ड’ की बैठक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल है। वीडियो में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

300 Million Euros for SCALP: Strategic Necessity or Costly Dependency on France300

300 Million Euros for SCALP: Strategic Necessity or Costly Dependency on France300

00:04:06

Tejas Mk1A: 19th aircraft coupled but Not Delivered: What Is Holding Back the IAF Induction?

00:07:21

Agni-3 Launch Decoded: Why Test an Active Nuclear Missile That’s Already Deployed?

00:05:05

India’s Swadesi ‘Meteor’: World’s Most Lethal BVR Missile | Gandiv| SFDR | DRDO

00:06:48

Between Rafale and AMCA; Where Does the Su-57 Fit | IAF| HAL | Wings India

00:06:10
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited