अमित शाह के चेलों-चमचों…”, तेजस्वी की धमकी और बिहार के ‘जंगलराज’ की यादें
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    वैश्विक ‘जरासंध’ का छल-बल और ‘केशव’ का संघ

    वैश्विक ‘जरासंध’ का छल-बल और ‘केशव’ का संघ

    हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और समरसता की यात्रा: विश्व हिन्दू परिषद्

    हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और समरसता की यात्रा: विश्व हिन्दू परिषद्

    मोहन भागवत ने न्यू यॉर्क के मेडिसिन स्क्वॉयर गार्डन में संबोधित करते हुए हिंदुत्व और हिंदुस्तान की व्यापक अवधारणा को सामने रखा था

    हिंदुत्व का स्पंदन: मोहन भागवत का वैश्विक संदेश

    रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात

    रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, ई-बसों में मुफ्त सफर के साथ एक सहयात्री को भी मिलेगा लाभ

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    India GDP DEBATE Q1 FY 2027

    India GDP DEBATE: जीडीपी की तेज रफ्तार या आंकड़ों का खेल? जानिए सच

    RBI Purpose Codes in 2026: How Your Incoming Foreign Payment Gets Classified

    RBI Purpose Codes in 2026: How Your Incoming Foreign Payment Gets Classified

    Lalithaa Jewellery Mart IPO: A Look at India’s Gold and Jewellery Retail Boom

    Lalithaa Jewellery Mart IPO: A Look at India’s Gold and Jewellery Retail Boom

    1947 to 2026 Independence Day Nehru to Modi

    Independence Day 2026: सुई बनाने से स्पेस तक, 80 साल में कितना बदला भारत?

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    Exercise Pitch Black 2026 in Australia and Exercise Udara Shakti 2026 in Malaysia

    पिच ब्लैक से उदारा शक्ति तक: इंडो पैसेफिक में भारतीय वायु सेना का दम

    Third Aircraft Carrier Indian Navy China Threat

    भारत को क्यों चाहिए तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर? Explainer

    Chinese CCTV RISK

    CCTV के अंदर छिपा चीन का ‘सिक्योरिटी रिस्क’: ब्रिटेन में खुलासा, भारत में कितनी बड़ी चुनौती?

    Territorial Army AI Cyber Security and Direct Entry

    टेरिटोरियल आर्मी में अब AI और साइबर एक्सपर्ट्स की सीधी एंट्री? रक्षा मंत्रालय की नई योजना से बदल जाएगा TA का रोल

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    मोहन भागवत ने न्यू यॉर्क के मेडिसिन स्क्वॉयर गार्डन में संबोधित करते हुए हिंदुत्व और हिंदुस्तान की व्यापक अवधारणा को सामने रखा था

    हिंदुत्व का स्पंदन: मोहन भागवत का वैश्विक संदेश

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

    क्या यूरोप पर 'आक्रमण' शुरू हो चुका है

    क्या यूरोप पर ‘आक्रमण’ शुरू हो चुका है? स्यूटा से उठ रहे वे सवाल जिन्हें अब यूरोप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता

    ट्रंप का बड़ा दावा

    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर, मार्को रुबियो बोले- जल्द आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और समरसता की यात्रा: विश्व हिन्दू परिषद्

    हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और समरसता की यात्रा: विश्व हिन्दू परिषद्

    Anil Kakodar Uranium, Thorium, Nuclear energy

    दुनिया में बढ़ेगा यूरेनियम संकट, भारत के लिए थोरियम क्यों जरूरी? अनिल काकोदकर का बड़ा बयान

    भारत पाकिस्तान का विभाजन

    15 अगस्त के बाद…80 वर्ष पहले भारत विभाजित होकर स्वतंत्र तो हो गया.. परन्तु अब आगे क्या..?

    80 वां स्वतंत्रता दिवस: दक्षिण भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम

    80 वां स्वतंत्रता दिवस: दक्षिण भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य

    Mostbet Casino in the Czech Republic: What Players Actually Get

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

अमित शाह के चेलों-चमचों…, तेजस्वी की धमकी और बिहार के ‘जंगलराज’ की यादें

तेजस्वी यादव जब मंच से अमित शाह के चेलों-चमचों कहकर प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी देते हैं, तो यह केवल एक दल या व्यक्ति पर हमला नहीं होता, बल्कि यह भारत के लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ प्रशासनिक निष्पक्षता पर हमला होता है।

Vibhuti Ranjan द्वारा Vibhuti Ranjan
29 October 2025
in क्राइम, चर्चित, बिहार डायरी, मत, राजनीति, समीक्षा
अमित शाह के चेलों-चमचों…”, तेजस्वी की धमकी और बिहार के ‘जंगलराज’ की यादें

तेजस्वी यादव को समझना होगा कि लोकतंत्र में सत्ता का अधिकार नहीं, बल्कि दायित्व मिलता है।

Share on FacebookShare on X

बिहार के राजनीतिक मंचों पर शब्दों की मर्यादा कब की टूट चुकी है। लेकिन जब कोई पूर्व उपमुख्यमंत्री, जो स्वयं को एक नये दौर का चेहरा बताता है, खुले मंच से चुनाव अधिकारियों को यह चेतावनी देता है कि जो अमित शाह से मिलकर गड़बड़ी करेगा, उसे सरकार आने पर ऐसी सजा मिलेगी जो सोच भी नहीं सकते, तब यह महज़ एक बयान नहीं रह जाता, यह उस राजनीति की वापसी का संकेत है जिसने कभी बिहार को अराजकता, भय और सत्ता-हिंसा का पर्याय बना दिया था। तेजस्वी यादव का यह बयान केवल चुनावी उत्तेजना का परिणाम नहीं है, यह बिहार के उस अतीत की छाया है जिसे देश ने कठिन संघर्ष के बाद पीछे छोड़ा था ‘जंगलराज’।

तेजस्वी यादव जब मंच से अमित शाह के चेलों-चमचों कहकर प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी देते हैं, तो यह केवल एक दल या व्यक्ति पर हमला नहीं होता, बल्कि यह भारत के लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ प्रशासनिक निष्पक्षता पर हमला होता है। यह वही मानसिकता है, जिसने नब्बे के दशक में बिहार को ‘कानूनविहीन प्रदेश’ बना दिया था, जहां थाने, ब्लॉक और सचिवालय किसी दलाल या बाहुबली की चौपाल में बदल चुके थे। तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव उस दौर के प्रतीक थे, जब शासन का अर्थ कानून नहीं, बल्कि वफादारी और जातीय समीकरणों से तय होता था।

संबंधितपोस्ट

नेपाल में बाढ़ पर अमित शाह ने जताया दुख, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ

Delimitation 2026: दक्षिण भारत के राज्यों के लिए यही समय ही सही समय है। Explained

सुवेंदु सरकार ने इमाम-मुअज्जिन भत्ते खत्म किए, बंगाल ने ममता के ‘तुष्टिकरण मॉडल’ को दफनाया

और लोड करें

सत्ता से अपराध और अपराध से सत्त का चक्र

बिहार का ‘जंगलराज’ शब्द कोई राजनीतिक आविष्कार नहीं था, यह जनता के अनुभव से उपजा शब्द था। 1990 से 2005 के बीच जब लालू प्रसाद और बाद में राबड़ी देवी का शासन चला, तब अपराध चरम पर था। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े बताते हैं कि 1990 के दशक के मध्य में बिहार हत्या और अपहरण की घटनाओं में देश में पहले स्थान पर था। 1995 से 2005 के बीच औसतन हर दिन 15 हत्याएं और 8 अपहरण दर्ज होते थे। व्यापारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों के अपहरण से लेकर गांवों में सामूहिक नरसंहारों तक बिहार भय का राज्य बन चुका था। प्रशासन पूरी तरह राजनीतिक संरक्षण में बंधक था। पुलिस अधिकारी यदि किसी बाहुबली पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाते, तो अगले ही दिन उनका तबादला किसी दुर्गम इलाके में कर दिया जाता। यही वह दौर था जब अपराध और राजनीति का विलय हुआ ‘सत्ता से अपराध, और अपराध से सत्ता’ का चक्र।

ऐसे में तेजस्वी यादव का यह कहना कि जो अधिकारी अमित शाह से मिलकर बेईमानी करेगा, उसे सजा मिलेगी केवल चुनावी भाषण नहीं, बल्कि वही भय का तंत्र है जिसे बिहार ने 15 साल झेला है। यह एक नयी पीढ़ी के नेता की जुबान से पुरानी राजनीति की गंध है, जहां प्रशासनिक अधिकारी जनता के सेवक नहीं, किसी दल के सेवक बन जाने के लिए विवश कर दिए जाते हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती इस बात में है कि प्रशासनिक मशीनरी निष्पक्ष रहे। लेकिन तेजस्वी का यह बयान उस मूलभूत भावना को कुचलता है।

यह भी गौर करने की बात है कि तेजस्वी ने जिस अमित शाह का नाम जोड़कर अपने विरोधियों पर निशाना साधा, वे न केवल केंद्रीय गृह मंत्री हैं बल्कि देश की कानून-व्यवस्था के संरक्षक भी हैं। जब कोई क्षेत्रीय नेता गृह मंत्री के नाम का उपयोग किसी प्रकार की धमकी या आरोप के रूप में करता है, तो यह न केवल संवैधानिक गरिमा का हनन है, बल्कि राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श को निम्न स्तर पर ले जाने की कोशिश भी है। इसीलिए, यह विवाद केवल बिहार का नहीं, बल्कि उस भारत के लोकतांत्रिक ताने-बाने का है जो अपने संस्थानों की निष्पक्षता पर टिका है।

भाषण में मिलती है लालू युग की झलक

तेजस्वी यादव की राजनीति का विरोध करने वाले कहते हैं कि उनके हर भाषण में लालू युग की झलक मिलती है, चाहे वह जातीय गोलबंदी हो या प्रशासनिक अधिकारियों को हमारा-उनका में बांट देना। 1990 के दशक में लालू प्रसाद यादव ने ‘भूराबाल साफ करो’ का नारा दिया था, यानी भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और लाला जो तब ऊंची जातियों के प्रतीक माने जाते थे। वह नारा सामाजिक न्याय के नाम पर आया, लेकिन व्यावहारिक रूप से उसने बिहार को जातीय द्वेष की आग में झोंक दिया। शासन-प्रशासन में पदस्थ अधिकारी अपनी जातीय पहचान के आधार पर देखे जाने लगे। अपराधी गिरोहों का गठन भी जातीय रेखाओं पर हुआ। नतीजा यह हुआ कि कानून, नैतिकता और शासन का बुनियादी ढांचा ही ध्वस्त हो गया।

तेजस्वी यादव, जो स्वयं लालू युग की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी हैं, बार-बार यह कहते हैं कि वह नये बिहार की राजनीति कर रहे हैं, विकास, रोजगार और आधुनिकता की। लेकिन उनके शब्दों में जब ‘अमित शाह के चेलों-चमचों’ जैसी अभिव्यक्तियां झलकती हैं, तो यह स्पष्ट होता है कि मानसिकता अब भी वही है विरोधियों को शत्रु और प्रशासन को पार्टी का औजार मानने की। यह वही मानसिकता है जिससे बिहार को उबरने में डेढ़ दशक लगे। नीतीश कुमार और बाद में भाजपा के साथ गठबंधन के दौर में बिहार ने प्रशासनिक सुधार, कानून-व्यवस्था, सड़क और शिक्षा में जो स्थिरता पाई, वह इसी ‘राजनीतिक दादागीरी’ के अंत से शुरू हुई थी।

2005 के बाद के बिहार में सबसे बड़ा परिवर्तन यह था कि आम आदमी को पहली बार पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने का साहस हुआ। महिला अपराधों में कमी, सड़क निर्माण, विद्यालयों में उपस्थिति, और बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार ये सब एक ऐसे राज्य में संभव हुए जिसे कभी देश का ‘सिरदर्द’ कहा जाता था। लेकिन राजनीति की विडंबना यही है कि स्मृतियां छोटी और नारों का असर बड़ा होता है। तेजस्वी यादव उसी विस्मरण की राजनीति खेल रहे हैं। वे यह दिखाना चाहते हैं कि जैसे केंद्र सरकार या अमित शाह बिहार के चुनाव में किसी छिपे तरीके से दखल दे रहे हैं, ताकि वे स्वयं को पीड़ित नायक के रूप में प्रस्तुत कर सकें। यह वही रणनीति है, जिसे उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की कांग्रेस सरकारों के विरुद्ध बार-बार अपनाया था ‘दिल्ली हमें दबा रही है’, ‘हम गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं’।

लेकिन असल सवाल यह है कि क्या यह बयानबाज़ी उस पीढ़ी को प्रभावित करेगी जिसने लालू-राज का भय नहीं झेला? बिहार का युवा आज रोज़गार, उद्योग और शिक्षा की बात करता है। 2024 के बाद का भारत राजनीतिक चेतना के एक नये दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां लोग जाति से ऊपर उठकर स्थिर शासन, सुरक्षा और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हैं। जब तेजस्वी यादव चुनावी मंच से बेईमानी की ‘ब’ भी दिमाग में मत लाना कहकर अधिकारियों को धमकाते हैं, तो यह नया मतदाता उस स्वर को वैसा नहीं सुनता जैसा 1990 के दशक में सुना जाता था। उसे यह बयान नयी उम्मीद नहीं, पुराने भय की याद दिलाता है।

राष्ट्र की अखंडता पर हमला

राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से देखें तो यह बयान केवल बिहार की सीमा तक सीमित नहीं है। भारत में जब भी कोई क्षेत्रीय दल प्रशासनिक संस्थानों को धमकाने या उन पर आरोप लगाने की भाषा अपनाता है, तो वह सीधे राष्ट्र की संस्थागत अखंडता पर आघात करता है। अगर हर राज्य का नेता यह कहने लगे कि केंद्र के अधिकारी या नेता उसके राज्य के चुनाव में हस्तक्षेप कर रहे हैं, तो भारत का संघीय ढांचा अराजकता में बदल जाएगा। लोकतंत्र में मतदाताओं की अदालत सर्वोच्च होती है, लेकिन प्रशासनिक निष्पक्षता उस अदालत की नींव है।

राष्ट्रवादी सोच यह कहती है कि संस्थानों का सम्मान किसी भी दल या व्यक्ति से ऊपर होना चाहिए। भारत का संविधान इस सिद्धांत पर खड़ा है कि शासन बदल सकता है, लेकिन संस्थान स्थायी रहेंगे। बिहार के ‘जंगलराज’ में यही सिद्धांत टूटा था, वहां व्यक्ति संस्था से बड़ा हो गया था। आज जब तेजस्वी जैसे नेता वही पुरानी भाषा बोलते हैं, तो वे उसी इतिहास को पुनर्जीवित करने का प्रयास करते हैं जिसने बिहार को पिछड़ेपन की गर्त में धकेल दिया था।

इस संदर्भ में यह भी याद करना होगा कि लालू यादव के शासन में सिर्फ अपराध ही नहीं, बल्कि आर्थिक बर्बादी भी चरम पर थी। 1990 में बिहार का प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत का लगभग 70 प्रतिशत था, जो 2005 तक घटकर 37 प्रतिशत रह गया। निवेश ठप था, उद्योग भाग चुके थे, और युवाओं का पलायन उत्तर भारत से लेकर मुंबई तक बढ़ गया था। प्रशासनिक भ्रष्टाचार इतना गहरा था कि सरकारी नौकरियों में रेट-कार्ड खुलेआम चलते थे। यही कारण था कि बिहार के लाखों परिवार रोज़ी-रोटी के लिए दिल्ली, पंजाब और गुजरात की फैक्ट्रियों में पहुंचे। क्या वही प्रणाली फिर लौटेगी, जहां अधिकारी अपने विवेक से नहीं, डर से काम करेंगे?

तेजस्वी यादव कहते हैं कि उन्होंने 17 महीने में युवाओं को नौकरी दी। लेकिन अगर किसी नेता की प्राथमिक नीति नौकरी से अधिक धमकी पर आधारित हो, तो वह युवाओं का भविष्य नहीं बना सकता। यह बयान इस बात का भी संकेत है कि जब विचार और दृष्टि कमज़ोर होती है, तो भाषा हिंसक हो जाती है। तेजस्वी को यह याद रखना चाहिए कि प्रशासनिक अधिकारियों को डराने से चुनाव नहीं जीते जाते, लोकतंत्र में मतदाता उस नेता को चुनता है जो कानून का सम्मान करे, न कि जो कानून को झुका दे।

बिहार का उदाहरण यह दिखाता है कि जब शासन व्यवस्था अपनी संस्थागत नैतिकता खो देती है, तो देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताना-बाना तक प्रभावित होता है। एक अस्थिर बिहार न केवल बिहार की समस्या है, बल्कि पूरे भारत की स्थिरता के लिए चुनौती है। केंद्र सरकार की नीति हमेशा यही रही है कि राज्यों में शासन स्थिर, पारदर्शी और अपराधमुक्त रहे। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक बार-बार प्रशासनिक निष्पक्षता और सुशासन को राष्ट्रीय प्राथमिकता बताते रहे हैं। तेजस्वी यादव का बयान इसी राष्ट्रीय नीति पर हमला है।

आखिर क्या संदेश देना चाह रहे तेजस्वी

बिहार आज उस मोड़ पर खड़ा है, जहां जनता के सामने दो तस्वीरें हैं, एक वह जो विकास, कानून और स्थिरता की है, और दूसरी वह जो अराजकता, जातीय राजनीति और भय की है। तेजस्वी यादव ने जिस भाषा में अधिकारियों को धमकाया, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि अगर ‘महागठबंधन’ सत्ता में आया, तो प्रशासनिक भय फिर लौटेगा। लेकिन इस बार देश और बिहार की जनता पहले से कहीं अधिक सजग है। उन्हें यह समझ है कि लोकतंत्र का अर्थ केवल वोट डालना नहीं, बल्कि उन संस्थाओं की रक्षा करना भी है जो उस वोट की पवित्रता सुनिश्चित करती हैं।

बिहार के जंगलराज के दौरान देश ने यह देखा था कि जब शासन अपराधियों के हाथों में चला जाता है तो सिर्फ बिहार नहीं, पूरा भारत उसकी कीमत चुकाता है। आतंकवाद और नक्सलवाद को जिस तरह का आश्रय उस दौर में मिला, वह आज भी सुरक्षा एजेंसियों की स्मृति में दर्ज है। राष्ट्रवादी सोच इसलिए कहती है कि राज्य का शासन राष्ट्र के अनुशासन से जुड़ा होता है। जब कोई नेता प्रशासन को धमकाता है, तो वह राष्ट्र के अनुशासन को चुनौती देता है।

तेजस्वी यादव को समझना होगा कि लोकतंत्र में सत्ता का अधिकार नहीं, बल्कि दायित्व मिलता है। उस दायित्व की पहली शर्त है, संस्थाओं का सम्मान। अगर वह सचमुच नये बिहार की राजनीति करना चाहते हैं, तो उन्हें उसी मंच से यह कहना चाहिए था कि जो अधिकारी निष्पक्षता से काम करेंगे, उनका सम्मान होगा। लेकिन उन्होंने उल्टा कहा कि जो अमित शाह से मिलकर गड़बड़ी करेगा, उसे सजा मिलेगी। यही अंतर है राजनीति और राष्ट्रनीति में।

राष्ट्रनीति कहती है कि अधिकारी चाहे किसी भी सरकार में हों, वे भारत के संविधान के प्रति जवाबदेह हैं, किसी दल के प्रति नहीं। बिहार ने इस सिद्धांत को भूला तो ‘जंगलराज’ आया था, और जब याद किया तो सुशासन लौटा। आज का बिहार उसी मोड़ पर खड़ा है, जहां उसे तय करना है कि वह फिर अराजकता की ओर लौटेगा या राष्ट्र के अनुशासन के साथ आगे बढ़ेगा।

तेजस्वी यादव के बयान ने बिहार के अतीत के घावों को फिर से कुरेद दिया है। यह हमें याद दिलाता है कि सत्ता की राजनीति कितनी जल्दी लोकतंत्र की मर्यादाओं को निगल सकती है। लेकिन यह भी सत्य है कि अब भारत वही 1990 का भारत नहीं रहा। यह वह भारत है जो किसी नेता की धमकी से नहीं, अपने संविधान की शक्ति से चलता है। बिहार की जनता ने जंगलराज को भुगता है, और अब उसके पास इतना अनुभव है कि वह यह पहचान सके कौन नेता लोकतंत्र को मजबूत करेगा और कौन फिर से उसे अपने डर की राजनीति में बांधना चाहता है।

राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से देखें तो यह घटना केवल एक भाषण नहीं, बल्कि एक चेतावनी है, उस मानसिकता के खिलाफ जिसने कभी बिहार को अंधकार में धकेला था। लोकतंत्र की रक्षा तभी होगी जब जनता उस हर विचारधारा को अस्वीकार करे जो अधिकारी को गुलाम, और शासन को अपनी जागीर समझती है। तेजस्वी यादव का यह बयान शायद क्षणिक लोकप्रियता दिला दे, लेकिन यह बिहार की आत्मा को चोट पहुंचाता है, वह आत्मा जिसने कानून, व्यवस्था और विकास के लिए वर्षों संघर्ष किया है।

इसलिए, आज बिहार को फिर से यह तय करना है कि वह किस ओर जाएगा, संस्थागत अनुशासन की दिशा में या जंगलराज की वापसी की ओर। और यह निर्णय सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्र का निर्णय होगा। क्योंकि राष्ट्र की परिभाषा सिर्फ सीमा या झंडे से नहीं, बल्कि उसके कानून के सम्मान से होती है। जो नेता उस सम्मान को ठुकराता है, वह चाहे कितना भी युवा हो, नयी सोच का दावेदार नहीं हो सकता, वह बस पुराने अराजक अध्याय की पुनरावृत्ति है।

Tags: Assembly ElectionsBiharJungle RajRJDTejashwi Yadavthreats to officialsअधिकारियों को धमकीजंगलराजतेजस्वी यादवबिहारराजदविधानसभा चुनाव
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से कट्टर जिहादी तक: जुबैर की गिरफ्तारी ने खोले अल-कायदा और आईएस के डिजिटल नेटवर्क के पते

अगली पोस्ट

बिहार में मोदी का महासंकल्प: रोड शो से जन-जन तक ‘राष्ट्रवादी विकास यात्रा’

संबंधित पोस्ट

वैश्विक ‘जरासंध’ का छल-बल और ‘केशव’ का संघ
मत

वैश्विक ‘जरासंध’ का छल-बल और ‘केशव’ का संघ

4 September 2026

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। आज के दिन हम प्रायः श्रीकृष्ण के बालरूप को याद करते हैं। माखन चुराने वाले नटखट कान्हा, मुरली बजाने वाले गोप...

हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और समरसता की यात्रा: विश्व हिन्दू परिषद्
ज्ञान

हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और समरसता की यात्रा: विश्व हिन्दू परिषद्

4 September 2026

हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दूः पतितो भवेत् मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मन्त्रः समानता यही वह भाव है, जिसके साथ विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना...

मोहन भागवत ने न्यू यॉर्क के मेडिसिन स्क्वॉयर गार्डन में संबोधित करते हुए हिंदुत्व और हिंदुस्तान की व्यापक अवधारणा को सामने रखा था
मत

हिंदुत्व का स्पंदन: मोहन भागवत का वैश्विक संदेश

3 September 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क अभियान के तहत सरसंघचालक मोहन भागवत वैश्विक प्रवास पर हैं। इस अभियान के तहत उन्होंने अमेरिका...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Who Is Major Rishabh Sambhyal? The Army Officer Who Became a Social Media Sensation

Who Is Major Rishabh Sambhyal? The Army Officer Who Became a Social Media Sensation

00:03:34

The Missing 54: What Happened to India’s Soldiers After the 1965 & 1971 Wars | POW | Indo-Pak

00:04:43

J-20 vs India: How Super Sukhoi, Rafale & AMCA Could Counter China’s Stealth Fleet | IAF | HAL

00:03:32

QRSAM to Akash NG: India’s Massive Push to Build 2,000 Indigenous Air Defence Missiles | DRDO| IAF

00:04:05

MQ-9B SeaGuardian: Why India Needs More Eyes Over the Indian Ocean | NAVY | USA | Hormuz

00:03:51
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited