ट्रम्प ने की इज़राइल-हमास युद्ध ख़त्म होने की घोषणा की, इज़राइल को बंधकों की रिहाई का इंतज़ार
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    नए सीएम को लेकर बढ़ी चर्चा

    नीतिश कुमार के बाद बिहार की कमान किसके हाथ? नए सीएम को लेकर बढ़ी चर्चा

    कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर हिंसा

    कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर हिंसा: खामेनेई की मौत के विरोध में 8 की मौत, कई घायल

    ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की बड़ी योजना

    ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की बड़ी योजना, झुग्गी बस्तियों और युवाओं की सुरक्षा पर खास फोकस

    NCERT किताब विवाद के बीच केंद्र ने माफी मांगी

    NCERT किताब विवाद के बीच केंद्र ने मांगी माफी , CJI ने काउंसिल पर कड़ा रुख अपनाया

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    Visakhapatnam Port Authority को मिलेंगे नए 60 टन बीपी टग

    Visakhapatnam Port Authority को मिलेंगे नए 60 टन बीपी टग, बंदरगाह संचालन होगा और सुरक्षित व तेज

    सनातन दृष्टि से ए.आई.

    भारतीय सनातन दृष्टि से ए.आई. समिट की सार्थकता

    भारत में एआई की नई शुरुआत

    भारत में एआई की नई शुरुआत: अपने मॉडल्स से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम

    पीएम मोदी

    AI IMPACT SUMMIT 2026 : भारत बना एआई नवाचार का वैश्विक केंद्र, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का किया उद्घाटन

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    रूस से 5 और S-400 खरीदने को वायु सेना को मिली हरी झंडी

    रूस से 5 और S-400 खरीदने को वायु सेना को मिली हरी झंडी

    Tejas mark -1

    वायु सेना का तीसरा तेजस लड़ाकू विमान हादसे का शिकार, पायलट सुरक्षित; हादसे की जांच जारी

    तेजस Mk1-A: बन कर तैया

    तेजस Mk1-A: बन कर तैयार हैं तो फिर Air Force को सौंपे क्यों नहीं गए ? इंजन या HAL की लेट लतीफी- क्या है देरी की असली वजह ?

    भारत में बनाएं जाएंगे स्वदेशी विमान

    फ्रांस से 114 राफेल खरीदने की ₹3.25 लाख करोड़ डील को जल्द मिल सकती है DAC की मंज़ूरी

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    इज़राइल और ईरान

    इज़राइल और ईरान: सद्दाम के खिलाफ रणनीतिक सहयोगी से बदलते रिश्तों के कारण कट्टर प्रतिद्वंद्वी बने

    नेपाल में संसद चुनाव के लिए मतदान शुरू

    नेपाल में संसद चुनाव के लिए मतदान शुरू, महीनों की अशांति के बाद जनता ने डाले वोट

    बेटे मौजतबा को सौंपी गई देश की जिम्मेदारी

    खामनेई के निधन के बाद बेटे मौजतबा को सौंपी गई देश की जिम्मेदारी

    ईरान ने लागू की ‘डिसेंट्रलाइज्ड मोज़ाइक डिफेंस’

    ईरान ने लागू की ‘डिसेंट्रलाइज्ड मोज़ाइक डिफेंस’: IRGC को 31 स्वायत्त कमांड में बांटकर बदली सैन्य रणनीति

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी सबसे लंबी रेल सुरंग

    ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी देश की पहली रेल-रोड सुरंग, असम और पूर्वोत्तर को मिलेगा तेज़ और सीधा संपर्क

    के एम करियाप्पा अनुशासन के प्रतीक

    फील्ड मार्शल के .एम. करियाप्पा : अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल

    10 फिल्में जो होलोकॉस्ट और नाजी क्रूरता को दर्शाती हैं

    इतिहास की गवाही: 10 फिल्में जो होलोकॉस्ट और नाजी क्रूरता को दर्शाती हैं

    नेहरू अपने निजी अकाउंट में जमा कराना चाहते थे कुछ खजाना!

    नेताजी की आजाद हिंद फौज के खजाने का क्या हुआ? क्यों खजाने की लूट पर जांच से बचते रहे जवाहर लाल नेहरू ?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    CroreBet India Review 2026: Sports Betting, Casino Games & Bonuses Explained

    CroreBet India Review 2026: Sports Betting, Casino Games & Bonuses Explained

    Top Bonus Rounds in Ice Fishing Game Review: What Indian Players Love Most

    Top Bonus Rounds in Ice Fishing Game Review: What Indian Players Love Most

    भारतीय यूट्यूबर्स की कमाई: करोड़पति बनने वाले टॉप 10 कंटेंट क्रिएटर्स

    भारतीय यूट्यूबर्स की कमाई: करोड़पति बनने वाले टॉप 10 कंटेंट क्रिएटर्स

    आतंक के खिलाफ बड़ा कदम: J&K में 5 सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त

    जम्मू कश्मीर में 5 सरकारी कर्मचारी सेवा से बर्खास्त , जानें क्यों मनोज सिन्हा ने लिया यह फैसला?

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

इसराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने ‘ऑपरेशन रिटर्निंग होम’ शुरू किया है, जो उन इसराइली नागरिकों को घर वापस लाने का मिशन है, जिन्हें 2023 में हमास ने बंधक बना लिया था।

Vibhuti Ranjan द्वारा Vibhuti Ranjan
13 October 2025
in चर्चित, भारत, भू-राजनीति, रक्षा, विश्व
ट्रम्प ने की इज़राइल-हमास युद्ध ख़त्म होने की घोषणा की, इज़राइल को बंधकों की रिहाई का इंतज़ार

इतिहास इसराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के प्रति बेहद कठोर रहा है।

Share on FacebookShare on X

लगातार दो वर्षों से जारी इसराइल-हमास संघर्ष ने अंततः उस मोड़ पर दस्तक दी ही है, जहां पहली बार दोनों पक्षों में बातचीत और समझौते की हल्की-सी उम्मीद दिखाई दे रही है। अमेरिकी मध्यस्थता में हुए नए युद्धविराम समझौते ने इस लंबे युद्ध की भयावहता से जूझ रही दुनिया को राहत की एक झलक दी है। इसी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पुरानी शैली में एक ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। ट्रंप ने ऐलान किया कि यह युद्ध खत्म हो चुका है।

ट्रंप के इस बयान के साथ ही उन्होंने मध्यपूर्व दौरे की घोषणा भी की, जिसमें वे इसराइल और मिस्र जाकर नए शांति समझौते का उत्सव मनाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत खास समय है। हर कोई खुश है। यहूदी, मुस्लिम, अरब सभी एक साथ जश्न मना रहे हैं। यह पहली बार है, जब सभी एकजुट दिख रहे हैं। ट्रंप का यह बयान जितना भावनात्मक था, उतना ही राजनीतिक भी, क्योंकि ट्रंप आने वाले महीनों में खुद को फिर से वैश्विक शांति निर्माता के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

संबंधितपोस्ट

इज़राइल और ईरान: सद्दाम के खिलाफ रणनीतिक सहयोगी से बदलते रिश्तों के कारण कट्टर प्रतिद्वंद्वी बने

ईरान ने लागू की ‘डिसेंट्रलाइज्ड मोज़ाइक डिफेंस’: IRGC को 31 स्वायत्त कमांड में बांटकर बदली सैन्य रणनीति

मिसाइल युग में नौसैनिक युद्ध का नया मोड़: ईरान बनाम अमेरिका अरब सागर में आमने-सामने

और लोड करें

ऑपरेशन रिटर्निंग होम की शुरुआत

इसराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने इस मौके पर ‘ऑपरेशन रिटर्निंग होम’ शुरू किया है, जो उन इसराइली नागरिकों को घर वापस लाने का मिशन है, जिन्हें 2023 में हमास ने बंधक बना लिया था। सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़ामिर ने कहा कि यह दो साल की लंबी लड़ाई और निरंतर कूटनीतिक दबाव का परिणाम है। उनके शब्दों में, कुछ ही घंटों में हम सब एक होंगे—एक लोग, एक राष्ट्र। यह हमारी जीत है और अब हम ऐसी सुरक्षा स्थिति बनाएंगे जिससे गाज़ा फिर कभी इसराइल के लिए खतरा न बने।

सूत्रों के मुताबिक, हमास इन बंधकों को तीन समूहों में छोड़ेगा। पहला समूह सुबह 10:30 बजे तक, दूसरा कुछ ही देर बाद और तीसरा समूह उसके एक घंटे के भीतर रिहा किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस की निगरानी में होगी। हालांकि, इसराइल के अधिकारियों ने चेताया है कि सभी बंधक जिंदा नहीं लौटेंगे। हम जानते हैं कि कुछ गिर चुके हैं और उनके शवों की वापसी आज संभव नहीं हो पाएगी।

इस समझौते के तहत इसराइल भी अपनी तरफ से 250 फिलिस्तीनी कैदियों को और 1,700 ग़ज़ावासियों को रिहा करेगा, जिन्हें 2023 के बाद की सैन्य कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया था।

दो वर्षों का युद्ध, 66 हज़ार से ज़्यादा मौतें

बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के उस आतंकी हमले ने, जिसमें लगभग 1,200 इसराइली मारे गए थे, पूरे क्षेत्र को जलते हुए बारूद के ढेर में बदल दिया था। इसके जवाब में इसराइल ने गाज़ा पर व्यापक सैन्य हमला शुरू किया। वायुसेना, टैंक और ज़मीनी बलों के साथ। दो वर्षों में यह संघर्ष इतना विनाशकारी साबित हुआ कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों में इसे 21वीं सदी का सबसे बड़ा मानवीय संकट कहा गया। इस दौरान 66 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश नागरिक हैं और गाज़ा का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है।

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता गया। अमेरिका और यूरोपीय देशों के भीतर भी इसराइल की कार्रवाई को लेकर तीखी आलोचना हुई। गाज़ा में लगातार जारी नाकेबंदी और खाद्य सामग्री पर प्रतिबंधों ने अकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी। ऐसी पृष्ठभूमि में यह युद्धविराम न केवल राहत का संकेत है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी एक अहम मोड़ है।

ट्रंप का ‘गाज़ा पीस प्लान’

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले कुछ महीनों में पर्दे के पीछे रहकर एक 20-सूत्रीय गाज़ा पीस प्लान तैयार किया था। इस योजना में उन्होंने न केवल युद्धविराम बल्कि दीर्घकालिक स्थिरता के लिए कई प्रावधान भी रखे थे। इसराइल और हमास ने इनमें से कुछ बिंदुओं पर सहमति जताई जैसे कि युद्धविराम, बंधकों की अदला-बदली, इसराइली सेना की आंशिक वापसी, मानवीय सहायता के रास्ते खोलना और फिलिस्तीनियों के जबरन निष्कासन पर रोक।

इस समझौते के तहत पिछले हफ्ते इसराइल ने कुछ इलाकों से अपनी सेना पीछे हटाई थी और हजारों विस्थापित परिवारों को अपने घरों में लौटने की अनुमति दी। ट्रंप ने इसे अमेरिका की एक ऐतिहासिक मध्यस्थता बताया और कहा कि यह शांति अब स्थायी होगी, क्योंकि सभी युद्ध से थक चुके हैं।

ट्रंप की योजना में यह भी है कि आने वाले महीनों में गाज़ा के पुनर्निर्माण के लिए एक विशेष अंतरराष्ट्रीय कोष बनाया जाए। अरब देशों और अमेरिका के निवेश से गाज़ा के स्कूल, अस्पताल और सड़कें दोबारा बनाई जाएंगी। हालांकि, हमास ने स्पष्ट किया है कि वह राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होगा और केवल मिस्र व क़तर के माध्यम से बात करेगा।

शर्म अल-शेख सम्मेलन, उम्मीद की खिड़की

युद्धविराम के बाद अब सारी निगाहें मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शर्म अल-शेख पर टिक गई हैं, जहां आने वाले दिनों में गाज़ा शांति सम्मेलन आयोजित होगा। यह सम्मेलन ट्रंप की पहल पर हो रहा है, जिसमें 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसका उद्देश्य है मध्यपूर्व में स्थायी शांति, गाज़ा के पुनर्निर्माण की रूपरेखा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए साझा ढांचा बनाना।

भारत की ओर से इस सम्मेलन में केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री किर्ति वर्धन सिंह भाग लेंगे। यह पहली बार है, जब भारत को औपचारिक रूप से इस स्तर की शांति प्रक्रिया में आमंत्रित किया गया है। हालांकि, इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भागीदारी को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है। हमास ने तो पहले ही घोषणा कर दी है कि वह इस सम्मेलन में उपस्थित नहीं होगा।

राजनीतिक परतें और शक्ति समीकरण

यह युद्धविराम और शांति योजना केवल मानवीय राहत नहीं है, बल्कि मध्यपूर्व की शक्ति-समीकरण को भी बदलने की क्षमता रखती है। अमेरिका, जिसने पिछले दो वर्षों में अपने रुख को अपेक्षाकृत निष्क्रिय बनाए रखा था, अब ट्रंप की पहल के ज़रिए वैश्विक नेतृत्व की फिर से स्थापना करना चाहता है। दूसरी ओर, इसराइल इस सैन्य सफलता को कूटनीतिक लाभ में बदलने की कोशिश कर रहा है।

हमास, जिसे अब तक सिर्फ सैन्य संगठन माना जाता था, एक बार फिर राजनीतिक वार्ताकार के रूप में चर्चा में आ गया है। अरब देशों, खासतौर पर मिस्र, क़तर और सऊदी अरब के लिए यह अवसर है कि वे क्षेत्रीय राजनीति में अपनी भूमिका मज़बूत करें। वहीं ईरान और तुर्की इस शांति प्रक्रिया को सशंकित दृष्टि से देख रहे हैं, क्योंकि यह उनके प्रभाव क्षेत्र को सीमित कर सकता है।

क्या यह शांति टिकेगी?

इतिहास इसराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के प्रति बेहद कठोर रहा है। 1993 का ओस्लो समझौता, 2020 का अब्राहम एकॉर्ड्स, हर बार उम्मीदें जगीं, लेकिन जमीनी हालात ने उन्हें निगल लिया। आज का यह युद्धविराम भी ऐसी ही नाजुक स्थिति में खड़ा है। गाज़ा के खंडहरों के बीच जीवन का लौटना शुरू जरूर हुआ है, लेकिन अविश्वास की दीवारें अभी भी कायम हैं।

ट्रंप इसे एक नया युग कह रहे हैं। लेकिन, मध्यपूर्व के जानकारों का कहना है कि असली परीक्षा आने वाले हफ्तों में होगी जब बंधक लौट आएंगे, जब कैदी रिहा होंगे और जब पहली बार गाज़ा की सड़कों पर फिर से बच्चे स्कूल जाते दिखाई देंगे। तभी तय होगा कि यह शांति कितनी टिकाऊ है।

गाज़ा की राख में उम्मीद का एक अंकुर फूटा है, लेकिन यह तभी खिल पाएगा जब राजनीतिक इच्छाशक्ति, मानवीय संवेदना और क्षेत्रीय सहयोग, तीनों एक साथ आएं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि सब लोग खुश हैं, लेकिन इस खुशी को इतिहास में स्थायी रूप से दर्ज करने के लिए अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना बाकी है।

Tags: Gazahostage releaseIsraelIsrael-Palestine conflictTRUMPUSअमेरिकाइसराइल-फिलिस्तीन संघर्षइस्राइलगाजाट्रंपबंधकों की रिहाई
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

बिहार में सिर्फ जातीय समीकरण नहीं साधेगी बीजेपी, उम्मीदवारों की लिस्ट में ये होगी असली कसौटी

अगली पोस्ट

दीदी के राज के में बेटियां असुरक्षित: ममता बनर्जी का बयान शर्मनाक से भी आगे

संबंधित पोस्ट

इज़राइल और ईरान
विश्व

इज़राइल और ईरान: सद्दाम के खिलाफ रणनीतिक सहयोगी से बदलते रिश्तों के कारण कट्टर प्रतिद्वंद्वी बने

5 March 2026

आज के समय में इज़राइल और ईरान के बीच की दुश्मनी साफ देखी जा रही है, लेकिन इतिहास बताता है कि दोनों देशों का रिश्ता...

नेपाल में संसद चुनाव के लिए मतदान शुरू
विश्व

नेपाल में संसद चुनाव के लिए मतदान शुरू, महीनों की अशांति के बाद जनता ने डाले वोट

5 March 2026

गुरुवार सुबह नेपाल भर में मतदान शुरू हो गया। लोग नई संसद चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। यह हाल के वर्षों...

बेटे मौजतबा को सौंपी गई देश की जिम्मेदारी
विश्व

खामनेई के निधन के बाद बेटे मौजतबा को सौंपी गई देश की जिम्मेदारी

4 March 2026

ईरान के मारे गए सर्वोच्च नेता अली खामनेई के बेटे मौजतबा खामनेई को ईरान की एक्सपर्ट्स असेंबली ने देश का नया सर्वोच्च नेता चुना है।...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

300 Million Euros for SCALP: Strategic Necessity or Costly Dependency on France300

300 Million Euros for SCALP: Strategic Necessity or Costly Dependency on France300

00:04:06

Tejas Mk1A: 19th aircraft coupled but Not Delivered: What Is Holding Back the IAF Induction?

00:07:21

Agni-3 Launch Decoded: Why Test an Active Nuclear Missile That’s Already Deployed?

00:05:05

India’s Swadesi ‘Meteor’: World’s Most Lethal BVR Missile | Gandiv| SFDR | DRDO

00:06:48

Between Rafale and AMCA; Where Does the Su-57 Fit | IAF| HAL | Wings India

00:06:10
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited