TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    पीएम मोदी और विकसित भारत पर पुस्तक का अनावरण

    नमो बुक फेस्ट का आज आखिरी दिन: छात्रों की कलम से विकसित भारत का सपना, पीएम मोदी पर लिखी पुस्तक का विमोचन

    दिल्ली में शुरू हुआ नमो जनवी पुस्तक महोत्सव

    दिल्ली में शुरू हुआ नमो जनवी पुस्तक महोत्सव, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहीं मुख्य अतिथि

    लोक कल्याण मार्ग पर चार छोटी-छोटी गायों को चारा खिलाया.

    पीएम मोदी ने गायों के साथ मनाया संक्राति का त्योहार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    पाकिस्तान के JF-17 ऑर्डर्स की परतें खुलीं

    पाकिस्तान के JF-17 ‘ऑर्डर्स’: दावे ज़्यादा, हकीकत कम

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    PMAY U 2.0 और आवास फायनेंसियर्स: आसान EMI के साथ अपना घर कैसे बनाए?

    PMAY U 2.0 और आवास फायनेंसियर्स: आसान EMI के साथ अपना घर कैसे बनाए?

    खनन क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए केंद्र सरकार ने धामी सरकार की तारीफ की

    खनन सुधारों में फिर नंबर वन बना उत्तराखंड, बेहतरीन काम के लिए धामी सरकार को केंद्र सरकार से मिली 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

    तेल, हीरे और हिंदुस्तान की नई भू-राजनीति: जब अफ्रीका की धरती पर एक साथ गूंजेगी भारत की सभ्यता, रणनीति और शक्ति की आवाज

    तेल, हीरे और हिंदुस्तान की नई भू-राजनीति: जब अफ्रीका की धरती पर एक साथ गूंजेगी भारत की सभ्यता, रणनीति और शक्ति की आवाज

    80% खेती सिंधु पर, तालाब भी नहीं बचे! भारत की जल-नीति और अफगानिस्तान के फैसले ने पाकिस्तान को रेगिस्तान में धकेला, अब न पानी होगा, न रोटी, न सेना की अकड़

    80% खेती सिंधु पर, तालाब भी नहीं बचे! भारत की जल-नीति और अफगानिस्तान के फैसले ने पाकिस्तान को रेगिस्तान में धकेला, अब न पानी होगा, न रोटी, न सेना की अकड़

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    भारतीय नौसेना पानी और ज़मीन दोनों से उड़ान भर सकने वाले उभयचर विमानों को शामिल करने की योजना पर काम कर रही है।

    भारतीय नौसेना का नया प्लान, पानी पर नए रनवे बनाने की तैयारी

    भारत के लिए राफेल की डील होनी बड़ी सफलता है।

    भारत–फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों पर बड़ी सहमति, नागपुर में बनेगी असेंबली लाइन

    आतंक के खिलाफ बड़ा कदम: J&K में 5 सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त

    जम्मू कश्मीर में 5 सरकारी कर्मचारी सेवा से बर्खास्त , जानें क्यों मनोज सिन्हा ने लिया यह फैसला?

    आईआईटी मद्रास ने रैमजेट तकनीक से चलने वाले 155 मिमी के तोप के गोले विकसित किए हैं

    रैमजेट पावर्ड शेल ? तोप का ये गोला क्यों साबित होने वाला है गेमचेंजर ?

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस विवादित कदम को बेझिझक अपनाया

    माचाडो ने ट्रंप को ‘वापस जीतने’ के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया , अमेरिकी राष्ट्रपति ने बेझिझक अपनाया

    ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर अमेरिका का 25% टैरिफ

    ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर अमेरिका का 25% टैरिफ , भारत पर क्या पड़ेगा असर?

    चीन में 10 जनवरी 2026 को छठा पुलिस दिवस

    10 जनवरी छठा चीनी पुलिस दिवस: विदेशों तक फैल रहा चीन का दमन, तिब्बत के बाद ताइवान पर नया निशाना

    ईरान के ऐतिहासिक ध्वज का पुनरुत्थान: संस्कृति, बदलाव और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक

    ईरान का ऐतिहासिक ध्वज: संस्कृति, बदलाव और गर्व का प्रतीक

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    भारतीय संविधान और मौलिक अधिकार

    हमारा संविधान: मौलिक अधिकार बाहर से नहीं आए, इनकी संकल्पना भारतीय ज्ञान परंपरा में सदियों से मौजूद है

    भारतीय संविधान

    हमारा संविधान: मौलिक अधिकारों की संकल्पना हमारे लिए नई नहीं है, ये भारतीय ज्ञान परंपरा का अभिन्न हिस्सा है

    औरंगज़ेब ने जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार मे ज़िंदा चुनवाने का आदेश दिया था

    वीर बाल दिवस: क्रिसमस-नववर्ष का जश्न तो ठीक है लेकिन वीर साहिबजादों का बलिदान भी स्मरण रहे

    गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगल शासक औरंगज़ेब की अधीनता स्वीकार करने से इंकार कर दिया

    वीर बाल दिवस: उत्सवों के बीच साहिबज़ादों के अमर बलिदान को नमन

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    आतंक के खिलाफ बड़ा कदम: J&K में 5 सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त

    जम्मू कश्मीर में 5 सरकारी कर्मचारी सेवा से बर्खास्त , जानें क्यों मनोज सिन्हा ने लिया यह फैसला?

    The Rise of Live Dealer Games in Asia: Why Players Prefer Real-Time Interaction

    The Rise of Live Dealer Games in Asia: Why Players Prefer Real-Time Interaction

    शोले फिल्म में पानी की टंकी पर चढ़े धर्मेंद्र

    बॉलीवुड का ही-मैन- जिसने रुलाया भी, हंसाया भी: धर्मेंद्र के सिने सफर की 10 नायाब फिल्में

    नीतीश कुमार

    जेडी(यू) के ख़िलाफ़ एंटी इन्कंबेसी क्यों नहीं होती? बिहार में क्यों X फैक्टर बने हुए हैं नीतीश कुमार?

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

‘The journey within’: श्रीखंड कैलाश से आत्मबोध तक की यात्रा

यह पुस्तक उन पाठकों के लिए विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण है जो तीर्थयात्रा को केवल परंपरा नहीं, बल्कि आत्म-परिवर्तन की प्रक्रिया के रूप में देखना चाहते हैं।

Dr. Mahender द्वारा Dr. Mahender
20 December 2025
in समीक्षा
‘The journey within’: श्रीखंड कैलाश से आत्मबोध तक की यात्रा

The Journey Within

Share on FacebookShare on X

जीवन स्वयं एक यात्रा है, उतार-चढ़ाव से भरी, अनुभवों से सजी और निरंतर आगे बढ़ती हुई। किंतु यात्रा केवल स्थानों के बीच की भौतिक गति नहीं होती; वह व्यक्ति के भीतर घटने वाली एक सूक्ष्म, गहन और परिवर्तनकारी प्रक्रिया भी होती है। कुछ यात्राएँ गंतव्य तक पहुँचकर समाप्त हो जाती हैं, जबकि कुछ यात्राएँ वहीं से आरंभ होती हैं, जहाँ बाह्य मार्ग समाप्त हो जाता है। ऐसी ही यात्राओं से वह साहित्य जन्म लेता है, जिसमें अनुभव, स्मृति, संघर्ष और आत्मबोध एक-दूसरे में घुलकर जीवन-दर्शन का स्वरूप ग्रहण कर लेते हैं।

भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में तीर्थ-यात्रा को सदैव आत्मशुद्धि और अंतर्मुखी साधना से जोड़ा गया है। किंतु आधुनिक समय में, जब तीर्थ भी प्रायः आयोजन और भीड़ का पर्याय बनते जा रहे हैं, तब किसी तीर्थ-यात्रा को उसके मौलिक अर्थ, अर्थात् ‘आत्म-परिवर्तन की प्रक्रिया’ के रूप में प्रस्तुत करना एक रचनात्मक और बौद्धिक चुनौती है। इसी चुनौती को स्वीकार करती हुई एक पुस्तक मुझे प्राप्त हुई।

संबंधितपोस्ट

जनसंख्या के बदलते संतुलन पर असहज विमर्श प्रस्तुत करती पुस्तक ‘सेकुलरवाद और बदलती जनगणना के आंकड़े’

प्रशांत पोळ की ‘खजाने की शोधयात्रा’ पुस्तक में छिपे ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ के अनमोल रत्न

‘संघ की कार्यशैली का प्रतिबिंब’: पुस्तक ‘तन समर्पित मन समर्पित’

और लोड करें

बाबाजी शिवानन्द महाराज जी के करकमलों से यह पुस्तक प्राप्त होना मेरे लिए प्रारब्ध का सुफल रहा। अंग्रेज़ी भाषा में लिखी गई इस पुस्तक का शीर्षक है The Journey Within। मनमोहक चित्रों से समृद्ध लगभग सौ पृष्ठों की यह पुस्तक बाबाजी द्वारा हिमाचल प्रदेश में विराजमान भगवान शिव के पावन धाम ‘श्रीखंड कैलाश’ की विभिन्न कालखंडों में की गई यात्राओं का जीवंत वृत्तांत प्रस्तुत करती है।

यह कृति केवल मार्ग, पड़ाव और प्राकृतिक दृश्यों का विवरण नहीं है, बल्कि प्रत्येक यात्रा के साथ घटित अनुभवों, संघर्षों और आत्मिक अनुभूतियों का भी संवेदनशील अभिलेख है। यही विशेषता इसे साधारण यात्रा-वर्णन से कहीं आगे ले जाती है। यह पुस्तक केवल एक दुर्गम हिमालयी तीर्थ की कथा नहीं कहती, बल्कि उस यात्रा का साक्ष्य प्रस्तुत करती है, जो मनुष्य को स्वयं से और अंततः परमात्मा से साक्षात्कार कराती है।

वास्तव में यह पुस्तक एक यात्रा-वृत्तांत भर नहीं है, बल्कि जीवन और आत्मा की उस यात्रा का दस्तावेज़ है, जो ‘अनजाने’ में आरंभ होकर ‘आत्मबोध’ और फिर दैवीय अनुभव अर्थात् ‘महादेव की अनुभूति’ तक पहुँचती है। जिस मार्ग की कथा यहाँ कही गई है, वह बाह्य रूप से जितना कठिन और दुर्गम है, आंतरिक रूप से उतना ही रूपांतरणकारी सिद्ध होता है। ‘श्रीखंड महादेव’ की यात्रा, जिसे हिंदू संस्कृति की सबसे कठिन तीर्थ यात्राओं में गिना जाता है, इस पुस्तक में केवल एक भौगोलिक गंतव्य नहीं रह जाती, बल्कि आत्म-अन्वेषण की साधना बन जाती है।

दुर्गम पथ, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ और मार्ग में बिखरे अद्भुत, लगभग अलौकिक प्राकृतिक दृश्य आदि का वर्णन केवल दृश्यात्मक नहीं है, बल्कि उनके माध्यम से लेखक के भीतर घट रहे परिवर्तन को भी गहराई से उजागर करता है। कठिनाई और सौंदर्य का यह द्वंद्व पाठक को यह अनुभूति कराता है कि आध्यात्मिक मार्ग भी संघर्ष और चमत्कार के सह-अस्तित्व से निर्मित होता है। यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि लेखक ने इस यात्रा को एक बार नहीं, बल्कि वर्षों तक बार-बार किया है। यही पुनरावृत्ति इस कृति को साधारण यात्रा-वृत्तांत से ऊपर उठाती है। प्रत्येक यात्रा एक नई समझ, एक नया प्रश्न और एक नया आत्म-साक्षात्कार लेकर आती है। परिणामस्वरूप, यह पुस्तक केवल लेखक की बाह्य यात्राओं का लेखा-जोखा नहीं रह जाती, बल्कि आत्म-खोज और ईश्वर-अनुभूति की क्रमिक प्रक्रिया का सजीव आलेख बन जाती है।

पुस्तक की भाषा में न तो कृत्रिम आध्यात्मिकता है और न ही अतिरंजित भावुकता। अनुभव सहज हैं, चिंतन स्वाभाविक है और आस्था शांत, परिपक्व तथा गहरी है। यह कृति पाठक को किसी उपदेशक की तरह नहीं, बल्कि एक सहयात्री की तरह अपने साथ चलने का आमंत्रण देती है, ऐसे सहयात्री के रूप में, जो अपने अनुभव साझा करता है और पाठक को अपने भीतर झाँकने की प्रेरणा देता है। पुस्तक पढ़ते समय मैं स्वयं भी एक सहयात्री बन गया था।

यद्यपि मुझे अभी तक इस यात्रा पर जाने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ है, किंतु जैसे-जैसे मैं इस पुस्तक को पढ़ता गया, वैसे-वैसे मैं मानसिक रूप से इस यात्रा पर चलता गया। जहाँ-जहाँ सुंदर और सुखद वर्णन आए, वहाँ मुझे भी आनंद की अनुभूति हुई; और जहाँ-जहाँ कठिन, कष्टकारी प्रसंग आए, वहाँ मुझे भी भय और असहजता का अनुभव हुआ। मन में यह विचार भी आया कि अच्छा ही हुआ कि मैं अभी तक इस यात्रा पर नहीं गया और संभव है आगे भी न जा पाऊँ। वर्णनों की भयावहता के कारण ऐसे विचार स्वाभाविक रूप से मन में आए, जिनका उत्तर स्वयं पुस्तक के पाँचवें पृष्ठ पर मिलता है:-
“When Bholenath calls you, then age or difficulty are of no significance.”
पूर्वजन्मों के पुण्य प्रबल होंगे तो भोलेनाथ स्वयं बुलाएँगे, इस भाव से उनसे यही प्रार्थना है कि ऐसे कर्म कर सकूँ।

पुस्तक के पृष्ठ 62 के बाद ऐसे अनुभवों का साक्षात्कार होता है, जिनके विषय में अधिक लिखना उनके प्रभाव को कम करना होगा। दिव्य अनुभूतियाँ स्वयं पढ़कर और अनुभव कर ही समझी जा सकती हैं। पृष्ठ 81 से 91 तक के वर्णन संकेत मात्र हैं, किंतु विशेष रूप से पृष्ठ 91-92 पर अंकित अनुभूति अद्भुत है, वह महादेव की ओर से हम मनुष्यों के लिए एक मौन संदेश के समान है।

कुल मिलाकर, यह पुस्तक उन पाठकों के लिए विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण है जो तीर्थ को केवल परंपरा नहीं, बल्कि आत्म-परिवर्तन की प्रक्रिया के रूप में देखना चाहते हैं। ‘श्रीखंड महादेव’ की कठिन यात्रा यहाँ उस मार्ग का एक प्रतीक बन जाती है, जो बाहर से जितना दुर्गम है, भीतर से उतना ही प्रकाशमय। पुस्तक ऑनलाइन उपलब्ध है।

पुस्तक का नाम: The journey within

लेखक: बाबाजी शिवानन्द महाराज

प्रकाशक: श्री साईं मंगलम सेन्ट्रल ट्रस्ट

ॐ नमः शिवाय
नारायणायेति समर्पयामि…

Tags: babaji shivanand maharajBook ReviewThe Journey Withinतीर्थतीर्थ स्थलश्रीखंड कैलाशसनातन
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

असम में हाथियों से टकराने के बाद सैरंग राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 8 हाथियों की मौत, सभी यात्री सुरक्षित

अगली पोस्ट

हिंदू दीपू दास की इस्लामी भीड़ के हाथों बर्बर हत्या उस्मान हादी हत्याकांड का ‘साइड इफेक्ट’ नहीं है, ये मजहबी कट्टरता को आत्मसात कर चुके बांग्लादेश का नया सच है

संबंधित पोस्ट

Luxury Sedan Showdown: Price and Maintenance Comparison of a Used Audi A4 vs. Other 2nd Hand Audi Cars
समीक्षा

Luxury Sedan Showdown: Price and Maintenance Comparison of a Used Audi A4 vs. Other 2nd Hand Audi Cars

18 December 2025

In the high-stakes world of luxury sedans, the Audi A4 has long been the "thinking person’s choice." It doesn't scream for attention like a BMW...

जनसंख्या के बदलते संतुलन पर असहज विमर्श प्रस्तुत करती पुस्तक ‘सेकुलरवाद और बदलती जनगणना के आंकड़े’
समीक्षा

जनसंख्या के बदलते संतुलन पर असहज विमर्श प्रस्तुत करती पुस्तक ‘सेकुलरवाद और बदलती जनगणना के आंकड़े’

15 December 2025

अंग्रेजी भाषा में कहा जाता है कि ‘डेमोग्राफी इज डेमोक्रेसी’। किसी भी देश में लोकतंत्र रहेगा या नहीं रहेगा ये इस बात पर निर्भर करता...

आतंकवाद को भावुकता की आड़ में ढकने की कोशिश
चर्चित

दिल्ली धमाका: ‘वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ की बर्बरता को कैसे ‘ह्यूमनाइज़’ कर रहे हैं  The Wire जैसे मीडिया संस्थान ?

17 November 2025

NIA ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में लाल किले के पास हुआ धमाका, सामान्य हमला नहीं बल्कि फिदायीन हमला था। यानी आई-20 कार...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

An Quiet Dialogue Between Nature and the City|Ft. Shashi Tripathi | Art| Indian Navy

An Quiet Dialogue Between Nature and the City|Ft. Shashi Tripathi | Art| Indian Navy

00:03:24

Ramjet-Powered Shell: A Potential Game Changer for Indian Artillery| IIT Madra

00:06:25

Trump makes false apache deal claims, runs down India US relations

00:05:44

Captured Turkish YIHA drone Showed by the Indian Army |Defence News| Operation Sindoor

00:00:58

A War Won From Above: The Air Campaign That Changed South Asia Forever

00:07:37
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited