Koshika Kise Kahate Hain कोशिका किसे कहते हैं ;खोज एवं प्रकार
स्वागत है आपका आज के इस लेख में हम जानेंगे Koshika Kise Kahate Hain बारे में साथ ही इससे जुड़े खोज एवं प्रकार के बारें में भी चर्चा की जाएगी अतः आपसे निवेदन है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें.
कोशिका किसे कहते हैं
शरीर की रचनात्मक इकाई को कोशिका सेल कहते हैं. कोशिका का अंग्रेजी अनुवाद सेल लैटिन भाषा के सेल्युला शब्द से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है- एक छोटा कमरा।कोशिका सभी जीवों की शारीरिक संरचना की आधारभूत संरचनात्मक एवं प्रकार्यात्मक इकाई है। इसमें प्रायः स्वतः जनन की क्षमता होती है। कोशिकाएँ ही जीवों के शरीर का निर्माण करती हैं।
कुछ जीवाणुओं के शरीर केवल एक कोशिका के बने होते हैं जिन्हें एककोशिकीय जीव कहते हैं जबकि कुछ जीव एक से अधिक कोशिकाओं से बने होते हैं जिन्हें बहुकोशिकीय जीव कहते हैं।
कोशिका की खोज –
वैज्ञानिक रॉबर्ट हुक ने 1665 ई. में कोशिका की खोज की. इसलिए रॉबर्ट हुक को कोशिका विज्ञान का जनक कहा जाता है।
कोशिका के प्रकार –
संरचना के आधार पर कोशिका दो प्रकार की होती हैं-
प्रोकैरियॉटिक कोशिकाएँ
यूकैरियॉटिक कोशिकाएँ
1- प्रोकैरियोटिक कोशिका –
इस कोशिका में केन्द्रक मोजूद नहीं होते। न्यूक्लियस ना होने के कारण इसमें न्यूक्लाइड पाया जाता है जो आनुवंशिक सूचनाएँ नियंत्रित रखता है। यह एकल कोशिका वाले सूक्ष्मजीव में पाए जाते है उदहारण के लिए बैक्टीरिया।
- इनका व्यास1 से 0.5 माइक्रोमीटर के बीच होता हैं।
- इनका निर्माण द्विखण्डन (बाइनरी फिशन) से होता है।
- जीवविज्ञान में कोशिका का दो भागों में विभाजित होना और नयी कोशिकाओं का निर्माण करना द्विखण्डन कहलाता है।
यूकैरियोटिक कोशिका -ऐसी कोशिका जो पूर्ण रूप से विकसित होती है अर्थात जिनमे केन्द्रक, माइटोकांड्रिया, गॉल्जिकाय, ER, रिक्तिका, लवक आदि उपस्थित होते है यूकैरियोटिक कोशिका कहलाती है। जैसे-बैक्टीरिया तथा नीलहरित शैवालों की कोशिकाओं के अतिरिक्त
कोशिका झिल्ली –
हर एक कोशिका के चारों ओर एक बहुत पतली, मुलायम व लचीली झिल्ली होती है, जिसे कोशिका झिल्ली कहते हैं। यह झिल्ली जीवित एवं अर्द्ध पारगम्य होती है।
कोशिका के कार्य-
- प्लाजमा झिल्ली कोशिका के भीतर सभी भागों को घेरे रखती हैं।
- यह कोशिका को आकृति प्रदान करती हैं लालरूधिर कोशिकाओं अस्थि कोशिकाओं आदि की विशिष्ट आकृति प्लाज्मा झिल्ली के कारण ही होती हैं।
- इसमें से हाके र विशिष्ट पदार्थ कोशिका के भीतर या बाहर आ जा सकते हैंलेकिन सभी पदार्थ नहीं। अत: इसे सेलेक्टिव रूप से परमिएबल कहा जाता हैं।
कोशिका के अंग –
- सेल मेम्ब्रेन
- सेल वॉल
- माइटोकॉन्ड्रिया
- गॉल्जीकाय
- वकोल
- सेंट्रोसोम
- एन्डोप्लास्मिक रेटिकुलम
- राइबोसोम
- नुक्लिएस
- लाइसोसोम
- प्रोटोप्लाज़्म
- सिलिया एंड फ्लेजिला
- लवक
FAQ –
Ques- पदार्थ की मूल इकाई क्या है?
Ans-परमाणु
Ques-जीव की मूल इकाई है?
Ans-कोशिका
Ques-जीवन की मौलिक तथा आधारभूत इकाई क्या है?
Ans-कोशिका
Ques-कोशिका की उत्पत्ति किस शब्द से हुयी ही इसका क्या अर्थ होता है?
Ans-कोशिका की उत्पत्ति लैटिन शब्द से हुयी है इसका अर्थ छोटा कमरा होता है|
आशा करते है कि Koshika Kise Kahate Hain के बारे में सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आएगा एवं ऐसे लेख पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े।






























