TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    मां काली का अपमान और ममता का मौन: बंगाल में तुष्टीकरण राज की भयावह सच्चाई

    ‘जंगलराज नहीं चाहिए’: बिहार की जीविका दीदियों ने किया साफ, नीतीश पर भरोसा, तेजस्वी के वादे पर नहीं यकीन

    गुलामी से कफाला तक: सऊदी अरब के ‘प्रायोजक तंत्र’ का अंत और इस्लामी व्यवस्था के भीतर बदलते समय का संकेत

    महागठबंधन नहीं, महाभ्रम कहिए जनाब : बिहार में राहुल गांधी का असर, तेजस्वी का दबदबा और गठबंधन की टूटती परतें, जानें क्या कहा पप्पू यादव ने

  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द: 15 से 16 फीसदी तक हो सकती है टैरिफ, जानिए आखिर क्यों हो रहा ऐसा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द: 15 से 16 फीसदी तक हो सकती है टैरिफ, जानिए क्या होंगे इसके असर

    बिहार में 12 रैलियों से हुंकार भरेंगे पीएम मोदी: राष्ट्रनिर्माण की पुकार बन जाएगा चुनावी अभियान

    आर्थिक शक्ति, राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मनिर्भर भारत: पीएम मोदी के भाषण का राष्ट्रवादी अर्थ

    भारत और अफगानिस्तान: बदलती भू-राजनीतिक परिदृश्य में मजबूत रणनीतिक साझेदार

    अमेरिका के सहयोगी ब्रिटेन को क्यों है भारत से उम्मीद? क्या खालिस्तान पर लगाम कसेंगे स्टार्मर ?

  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव की तैयारी : ‘अस्थायी’ से ‘स्थायी’ की ओर भारत की नई सैन्य सोच

    सीमा के पार उबलता बारूद: पाकिस्तान की बिखरती रणनीति और भारत की निर्णायक शांति, जानें क्या कर सकता है आतंकिस्तान

    भारतीय वायुसेना को दुनिया की तीसरी वायुसेना का खिताब, तकनीक से ज़्यादा यह है राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत

    भारत की बढ़ी ताकत: जल्द ही सेना में शामिल होगी 800 किलोमीटर मारक क्षमता वाली ब्रह्मोस मिसाइल

    भारत की बढ़ी ताकत: जल्द ही सेना में शामिल होगी 800 किलोमीटर मारक क्षमता वाली ब्रह्मोस मिसाइल, अब कांपेंगे चीन और पाकिस्तानू

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया

    जब उल्काएं थीं दीप, और दीप थे उत्सव: यहां जानें, क्यों आतिशबाज़ी भारतीय परंपरा का हिस्सा है, आयातित नहीं?

    राजनीतिक इस्लाम बनाम सनातन चेतना: योगी आदित्यनाथ का वैचारिक शंखनाद और संघ का शताब्दी संकल्प

    पाकिस्तान को डंसेगा उसका अपना ही पाल हुआ सांप, जानें आखिर क्यों नहीं टिक पाएगा पाकिस्तान-अफगानिस्तान की शांति समझौता

  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति

  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    भारत की वैज्ञानिक विजय: ‘नैफिथ्रोमाइसिन’, कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के उम्मीदों को मिली नई रोशनी, जानें क्यों महत्वपूर्ण है ये दवा

    आत्मनिर्भर भारत की वैज्ञानिक विजय: ‘नैफिथ्रोमाइसिन’, कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के उम्मीदों को मिली नई रोशनी, जानें क्यों महत्वपूर्ण है ये दवा

    PariPesa के सर्वश्रेष्ठ भारतीय ऑनलाइन गेम्स

    एशिया कप हारने के बाद पाकिस्तान के लोगों ने ही पाकिस्तान टीम को सोशल मीडिया पर धो डाला! उड़ाया मजाक

    दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने दिये ये निर्देश

  • प्रीमियम

योग से जोड़ो, आयुर्वेद से संवारो: विश्व-व्यवस्था का भारतीय दर्शन

जब योग चेतना बनता है और आयुर्वेद जीवनशैली, तब प्रकृति के साथ संतुलन ही सभ्यता का भविष्य बन जाता है।

Dr Alok Kumar Dwivedi द्वारा Dr Alok Kumar Dwivedi
21 June 2025
in चर्चित, स्वस्थ्य
योग दिवस पर योगाभ्यास करते तुहिन सिन्हा

योग दिवस पर योगाभ्यास करते तुहिन सिन्हा

Share on FacebookShare on X

तोड़ दो यह क्षितिज मैं भी देख लूं उस ओर क्या है!
जा रहे जिस पंथ से युग कल्प उसका छोर क्या है?
सिन्धु की नि:सीमता पर लघु लहर का लास कैसा?
दीप लघु शिर पर धरे आलोक का आकाश कैसा।

महादेवी वर्मा की इस कविता में मानवीय चिन्तन एवं उसकी अभिलाषा की असीम कल्पना का चित्रण है। मानवीय प्रवृत्ति सदा से ही सामाजिक एवं वैश्विक परिदृश्य को नवीन मानदण्डों के अनुरूप व्याख्यायित करने की रही है। इसी भाव ने समय-समय पर विश्व-व्यवस्था (WORLD ORDER) की संकल्पना प्रस्तुत की है। पाश्चात्य देशों में विश्व व्यवस्था की बात वुड्रो विल्सन, जॉर्ज डब्ल्यू एच बुश, विंस्टन चर्चिल, हार्वर्ड के सैमुअल हसिंगटन,  एमआईटी के नोवाम चाश्की,  हेनरी किसिंजर इत्यादि ने प्रमुखता से सामने रखी। इनकी एक प्रमुख विशेषता रही है कि यह सभी सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं धार्मिक टकराव के आधार पर विश्व-व्यवस्था की व्याख्या प्रस्तुत करते हैं।

संबंधितपोस्ट

चीन पीछे छूटा, अब आसमान पर भारत का जलवा! दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर एयरफोर्स बनी भारतीय वायुसेना, पाकिस्तान का नामोनिशान तक नहीं

Health और Life इंश्योरेंस पर GST खत्म कर मोदी सरकार ने ‘दादागीरी’ के खिलाफ बहुत बड़ा दांव चल दिया है, लेकिन कैसे ?

फ्लोरिडा हादसे के बाद ट्रक चालक की पहचान ‘अवैध खालिस्तानी’ से बढ़ा सिख समुदाय और आप्रवासन पर विवाद

और लोड करें

भारतीय सन्दर्भ में विश्व-व्यवस्था की बात प्राचीन ग्रन्थों में प्राप्त होती है। वेदों में विश्व का संचालन ऋत् द्वारा होने की बात कही गई है जिसके संरक्षक वरुण देव हैं। ऋत् जगत की नैतिक व्यवस्था का आधार था। इसके पश्चात् सामाजिक व्यवस्था को धर्म आधारित माना गया जो कि समाज के प्रत्येक व्यक्तियों के कर्तव्य एवं उनके सदाचरण पर आधारित थी। वर्तमान में जब सम्पूर्ण विश्व भीषण महामारी एवं सशस्त्र टकराव के दौर से गुज़र रहा है तो आवश्यक है कि इस आपदा से बचाव एवं आगे आने वाली पीढ़ी के सुसंस्कृत जीवन शैली का चिन्तन करते हुए व्यक्ति एवं समाज के स्वभाव के अनुरूप प्राकृतिक व्यवस्था एक दीर्घकाल से अपेक्षित है।

यह प्राकृतिक व्यवस्था योग एवं आयुर्वेद आधारित व्यवस्था ही हो सकती है जो मानव एवं समाज के स्वभाव के अनुरूप उसके स्वस्थ जीवन को निर्धारित करती है।

इस व्यवस्था में कहीं भी टकराव तथा विषमता नहीं है बल्कि एक दूसरे को जोड़कर सामञ्जस्यपूर्वक आगे बढ़ना है। इस व्यवस्था में न तो दम्भ पूर्वक श्रेष्ठता का भाव है न हीं किसी को लघु समझकर छोड़ देने की प्रवृत्ति। इस अवस्था में सभी व्यक्तियों एवं समाजों को अपनी प्रकृति जानकर उसके अनुरूप जीवन के सभी क्षेत्रों जैसे स्वास्थ, राजनीति, आर्थिक क्षेत्र, शिक्षा, संस्कृति इत्यादि का विकास करने का भरपूर अवसर प्राप्त होता है। इस व्यवस्था को समझने से पूर्व योग एवं आयुर्वेद को समझना आवश्यक है।

’योग’ शब्द संस्कृत के युजिर् योगे, न युज समाधौ धातु से बना है जिसका अर्थ जोड़ना, समाधि व समाधान है। इस प्रकार योग का भाव समग्र साहचर्य का है जहां किसी प्रकार का अंतर्विरोध नहीं है बल्कि सहज स्वीकार्यता है। व्यक्ति से व्यक्ति को जोड़ना, व्यक्ति से समाज, एक समाज से दूसरा समाज, समाज से सम्पूर्ण राष्ट्र को जोड़ना, राष्ट्र से अन्य राष्ट्र को जोड़ना तथा विश्व को समग्र प्रकृति से जोड़कर सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में एकत्व भाव स्थापित करना योग की जीवन दृष्टि है। योग की विशिष्टता यह है कि यह सिर्फ भाषाई विश्लेषण अथवा व्याख्यान आधारित न होकर व्यवहारिक है।

इसके अन्तर्गत शारीरिक एवं मानसिक स्तर की विभिन्न क्रियाएं सम्पादित होती रहती हैं जो व्यक्ति को व्यवहारिक जीवन की वास्तविकता का ज्ञान कराते हुए उसका आध्यात्मीकरण कर देती हैं और व्यक्ति खुद में ही देवत्व का जागरण कर लेता है। योग में सम्पूर्ण सृष्टि की समग्रता की व्यवहारिकता इस बात से भी परिलक्षित होती है कि विकास-क्रम में मानव जिन-जिन अवस्थाओं से होकर गुजरा है उन सभी के शारीरिक अवस्था के अनुरूप योग के विभिन्न आसन प्रतिपादित किए गए हैं। जैसे- मोर के अनुरूप मयूरासन, सर्प के अनुरूप भुजंगासन, मछली के अनुरूप मत्स्यासन इत्यादि। इससे स्पष्ट होता है कि यदि योग की जीवन-पद्धति को अंगीकार करें तो सम्पूर्ण सृष्टि के किसी भी जीव एवं प्रकृति में कोई विरोधाभास नहीं रह जाएगा अपितु सामञ्जस्य एवं सम्पोषणीयता वास्तविक धरातल पर होगी।

’आयुर्वेद’ शब्द आयुष + वेद शब्दों के संधि से बना है। आयुष का अर्थ है- जीवन तथा वेद का अर्थ है-  विज्ञान। इस प्रकार आयुर्वेद का अर्थ हुआ ’जीवन का विज्ञान’। साधारण अर्थ में जीवन को ठीक अर्थ में जीने का विज्ञान आयुर्वेद है। सीमित अर्थ में आयुर्वेद को चिकित्सा-पद्धति से सम्बद्ध किया जाता है क्योंकि यह स्वास्थ्य रक्षा और रोग निवारण दोनों के लिए एक व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध ज्ञान प्रस्तुत करता है। वस्तुतः आयुर्वेद मनुष्य ही नहीं बल्कि प्राणी मात्र के कल्याण के लिए उनके शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक सभी पक्षों पर प्रभाव डालता है।

महर्षि चरक चरक-संहिता में आयुर्वेद को परिभाषित करते हुए कहते हैं, ’जिसमें हित आयु, अहित आयु, सुख आयु एवं दुख आयु का वर्णन हो, उस आयु के लिए हितकर व अहितकर द्रव्य, गुण, कर्म का भी वर्णन हो एवं आयु का मान व उसके लक्षणों का वर्णन हो, उसे आयुर्वेद कहते हैं’। आयुर्वेद का मान्य सिद्धान्त है कि यह मनुष्य की प्रकृति के आधार पर समस्या का समाधान प्रस्तुत करता है। वर्तमान में योग वैश्विक स्तर पर काफी लोकप्रिय हो रहा है।

भारत के प्रयासों के फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को ’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में स्वीकार किया जाना इसकी महत्ता को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को 177 देशों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ और इसे 11 दिसंबर 2014 को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। यह ऐतिहासिक कदम उन आध्यात्मिक नेताओं का भी समर्थन लेकर आया, जैसे श्री श्री रविशंकर, जिन्होंने कहा था कि योग के अस्तित्व के लिए राज्य का संरक्षण आवश्यक है।

प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता ने योग को एक वैश्विक सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में स्थापित किया। उन्होंने योग को एक सार्वभौमिक उपहार के रूप में प्रस्तुत किया, जो किसी कॉपीराइट या धार्मिक सीमाओं से मुक्त है, और जिसे सभी आयु वर्गों, धर्मों और पृष्ठभूमियों के लोग अपनाकर लाभ उठा सकते हैं। विश्व के अधिकांश देशों ने निर्विवाद रूप में इसको स्वीकार किया है। अब जब सम्पूर्ण विश्व उपरोक्त जीवन-शैली को अपनाना चाह रहा है तो यह आवश्यक है कि विश्व के समक्ष योग एवं आयुर्वेद की सम्मिलित एवं समग्र वैज्ञानिक दृष्टि प्रस्तुत की जाए।

A cycle of the expression of universe through the eyes of Yoga and Ayurveda that helps create a world order encompassing natural cycles and human activities. Much of these activities are perceived and are driven by mind, which when is calmed by practicing yoga allows the realization of the oneness of the Universe. [Taken from Singh, B. R., 2022, Beginning of a New World Order with Ayurveda and Yoga. Ayurveda Journal of Health, Vol 20, issue 1, 23-30]

यही व्यवस्था प्राकृतिक व्यवस्था है जो कि एकत्व का भाव प्रकट करती है। इसी का ज्ञान मनुष्य को दुख, सुख इत्यादि व्याधियों से मुक्त कर देता है। भारतीय परम्परा में वेदों में यही उद्घोष प्राप्त होता है जिसका क्रम निम्न हो सकता है-

एकम वा इदम विवभूव सर्वम।

(सबकुछ एक से ही अनेक रूप में परिणत हो गया है। जो भी भेदयुक्त दिखाई पड़ रहा है वह वस्तुत: एक से ही उत्पन्न हुआ है।)

एकं सद् विप्रा बहुधा वदन्ति।

(जो परम सत् अद्वैत भाव लिए हुए है, उसे विद्वान लोगों ने भिन्न-भिन्न रूपों में उद्भाषित किया है।)

तत्र को मोह:  क: शोक: एकत्वमनुपश्यत्।

(जो इस एकत्व को समझ लेता है, जान लेता है, उसे न तो मोह होता है तथा न ही शोक।) यही मानव जीवन का लक्ष्य है।

इस सन्दर्भ में भगवद्गीता कहती है ,’योग एक तकनीक है जिसके अभ्यास के द्वारा स्वास्थ्य संवर्धन किया जा सकता है एवं दुखों को समाप्त किया जा सकता है’। अतः आइए इस अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं आयुर्वेद के सम्मिलित दर्शन को जीवन का अंग बनाएं एवं एक स्वचालित प्राकृतिक विश्व व्यवस्था के सहभागी बने।

Tags: HealthINADSInternational Yoga DayUSAYoga Dayअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसआयुर्वेदइलाहाबाद विश्वविद्यालययोग
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

विश्वास के नाम पर खुली रणनीति: 1991 समझौता बना भारत की सुरक्षा में सेंध

अगली पोस्ट

‘पाक पानी को तरसेगा…अब बहाल नहीं होगा सिंधु जल समझौता’: अमित शाह का बड़ा दावा, पढ़ें इस Treaty की पूरी कहानी

संबंधित पोस्ट

आज़ाद हिंद फौज: भारत की वह बंदूक जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी
इतिहास

21 October 2025

1942 का वर्ष भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में केवल एक तारीख़ नहीं था, यह उस समय की गवाही थी, जब देश के भीतर...

भारत की वैज्ञानिक विजय: ‘नैफिथ्रोमाइसिन’, कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के उम्मीदों को मिली नई रोशनी, जानें क्यों महत्वपूर्ण है ये दवा
चर्चित

आत्मनिर्भर भारत की वैज्ञानिक विजय: ‘नैफिथ्रोमाइसिन’, कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के उम्मीदों को मिली नई रोशनी, जानें क्यों महत्वपूर्ण है ये दवा

21 October 2025

भारत ने वह कर दिखाया है जो कभी केवल विकसित देशों की प्रयोगशालाओं की सीमाओं में संभव माना जाता था। देश ने अपना पहला स्वदेशी...

बिहार चुनाव में BJP के स्टार प्रचारक तय —मैदान में उतरेगी मनोज तिवारी, पवन सिंह और निरहुआ की भोजपुरी तिकड़ी, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी, भजन लाल शर्मा और पुष्कर सिंह धामी को क्यों नहीं मिली जगह?

16 October 2025

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Why India’s 800-km BrahMos Is a Nightmare for Its Adversaries

00:06:22

The Congress Party’s War on India’s Soldiers: A History of Betrayal and Fear

00:07:39

How Bursting Firecrackers on Deepavali Is an Ancient Hindu Tradition & Not a Foreign Import

00:09:12

This is How Malabar Gold Betrayed Indians and Preferred a Pakistani

00:07:16

What Really Happened To the Sabarimala Temple Gold Under Left Government?

00:07:21
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2025 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2025 TFI Media Private Limited