85 साल बाद कांग्रेस को क्यों आई बिहार की याद? बीजेपी ने लगाए ये आरोप
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    भारत ‘दलाल राष्ट्र’ नहीं है : पाकिस्तान मध्यस्थता पर सर्वदलीय बैठक में एस. जयशंकर का बयान

    भारत ‘दलाल राष्ट्र’ नहीं है : पाकिस्तान मध्यस्थता पर सर्वदलीय बैठक में एस. जयशंकर का बयान

    मिडिल ईस्ट जंग: मोदी ने फिर साबित किया है कि ‘डिप्लोमेसी’ के मामले में वो क्यों हैं मिस्टर भरोसेमंद ?

    मिडिल ईस्ट जंग: मोदी ने फिर साबित किया है कि ‘डिप्लोमेसी’ के मामले में वो क्यों हैं मिस्टर भरोसेमंद ?

    देहरादून में CM धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, UCC और धर्मांतरण कानून पर दिया बड़ा बयान

    देहरादून में CM धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, UCC और धर्मांतरण कानून पर दिया बड़ा बयान

    उदयनिधि स्टालिन ने द्रविड़ विचारधारा को ईसाई और इस्लाम धर्म के समान बताया

    उदयनिधि स्टालिन ने द्रविड़ विचारधारा को ईसाई और इस्लाम धर्म के समान बताया

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय

    The Silent Rise of India’s Comparison Economy

    The Silent Rise of India’s Comparison Economy

    देहरादून में हाई-स्टेक्स MSME समिट का आयोजन, उत्तराखंड ने औद्योगिक गति को बढ़ाने पर दिया जोर

    देहरादून में हाई-स्टेक्स MSME समिट का आयोजन, उत्तराखंड ने औद्योगिक गति को बढ़ाने पर दिया जोर

    एलपीजी गैस संकट हुआ खत्म

    एलपीजी की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी, रसोई गैस महंगी होने से घरों पर पड़ेगा असर

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    “ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत अलर्ट, दो ‘ब्रह्मास्त्र’ तैनात, मिसाइल और ड्रोन के लिए बनेंगे काल”

    “ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत अलर्ट, दो ‘ब्रह्मास्त्र’ तैनात, मिसाइल और ड्रोन के लिए बनेंगे काल”

    बिपिन रावत

    ‘इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड’: जनरल बिपिन रावत का सेना को लेकर देखा गया स्वप्न फ़िलहाल अधूरा ज़रूर है, लेकिन उसने सैन्य सुधार की एक मज़बूत नींव रख दी है

    Indian navy in hormuz and trump

    होर्मुज़ संकट: इधर ट्रम्प चीन से मदद मांग रहे हैं, उधर इंडियन नेवी ‘शिवालिक’ और ‘नंदा’ को साथ लेकर भारत लौट रही है

    भारत की रक्षा में महिलाओं की मजबूत भूमिका

    नारी शक्ति: भारत की रक्षा में महिलाओं की मजबूत भूमिका, सशस्त्र बलों में भी बढ़ी भागीदारी

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    एक गलती और अमेरिकी फिटनेस ऐप ने फ्रांसीसी विमानवाहक पोत की लोकेशन उजागर कर दी।

    एक गलती और अमेरिकी फिटनेस ऐप ने फ्रांसीसी विमानवाहक पोत की लोकेशन उजागर कर दी।

    इजरायल का ‘धुरंधर-2’ अंदाज़ : ईरान-लेबनान के बाद सीरिया में तेज़ हमले

    इजरायल का ‘धुरंधर-2’ अंदाज़ : ईरान-लेबनान के बाद सीरिया में तेज़ हमले

    ईरान संकट के बीच ट्रंप का बड़ा कदम: क्यों हटाई 100 साल पुरानी जोन्स एक्ट की पाबंदी?

    ईरान संकट के बीच ट्रंप का बड़ा कदम: क्यों हटाई 100 साल पुरानी जोन्स एक्ट की पाबंदी?

    चीन ने ताइवान के खिलाफ एंटी-सेसेशन कानून पारित कर अलगाववाद रोकने की दी चेतावनी

    14 मार्च 2005 को चीन ने ताइवान के खिलाफ एंटी-सेसेशन कानून पारित कर अलगाववाद रोकने की दी चेतावनी

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    राम नवमी: दक्षिण एशिया का प्रमुख त्योहार, जानें रामायण के विश्वव्यापी प्रसार की कहानी

    राम नवमी: दक्षिण एशिया का प्रमुख त्योहार, जानें रामायण के विश्वव्यापी प्रसार की कहानी

    राम नवमी पर राम अवतार का पौराणिक संदर्भ

    कालचक्र के पृष्ठों पर रामावतार की पृष्ठभूमि:  चमत्कार से रावण का अंत नहीं, बल्कि संगठित सज्जन शक्ति में देवत्व, प्रत्यक्ष संघर्ष के संचार की अनुपम कथा

    इंक़लाब भगत सिंह

    क्रांति की अपनी एक अलग परिभाषा थी भगत सिंह की

    Shahidi Diwas

    भगत सिंह के जीवन के अंतिम 12 घंटों की वो कहानी, जो रोंगटे खड़े कर देती है

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    Crazy Time Game tricks: What Really Works and What Doesn’t

    Crazy Time Game tricks: What Really Works and What Doesn’t

    Exploring Mostbet in Nepal – Making the Most of Bonuses and Taking Your Betting to the Next Level

    Exploring Mostbet in Nepal – Making the Most of Bonuses and Taking Your Betting to the Next Level

    सुनील गावस्कर का सनग्रुप से तीखा सवाल

    सुनील गावस्कर का काव्या मारन की टीम से सीधा तीखा सवाल…कहां भारतीयों के खून का पैसा बर्बाद न करें

    पाकिस्तान के जिस प्लेयर ने उड़ाया था भारतीय सेना का मज़ाक, उसे ख़रीद विवादों में घिरी सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन

    पाकिस्तान के जिस प्लेयर ने उड़ाया था भारतीय सेना का मज़ाक, उसे ख़रीद विवादों में घिरी सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

1940 के बाद पटना में पहली बार हुई ऐसी बैठक, क्या केवल चुनाव जीतने के लिए बिहार में हुआ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का जुटान? जानते हैं इस रिपोर्ट में।

Vibhuti Ranjan द्वारा Vibhuti Ranjan
25 September 2025
in चर्चित, मत, राजनीति, समीक्षा
85 साल बाद कांग्रेस को क्यों आई बिहार की याद? बीजेपी ने लगाए ये आरोप

कांग्रेस को उम्मीद है कि तेलंगाना की तरह यहां भी बैठक से उसे ऊर्जा मिलेगी।

Share on FacebookShare on X

पटना के सदाकत आश्रम में बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। कांग्रेस ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह अतीत और वर्तमान को जोड़ने का प्रयास है। पार्टी के बड़े नेता—मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और तमाम दिग्गज इस बैठक में शामिल हुए। यह दावा किया गया कि 1940 के बाद पहली बार बिहार में ऐसी बैठक हो रही है और गांधी-नेहरू-राजेंद्र प्रसाद की स्मृतियों को संजोने के लिए पटना का चयन प्रतीकात्मक है। लेकिन इस प्रतीकवाद को लेकर बीजेपी सवाल खड़े कर रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद का कहना है कि कांग्रेस को बिहार की याद सिर्फ अपनी राजनीतिक मजबूरी और चुनावी लालसा के कारण आई है।

रविशंकर प्रसाद ने लगाए ये आरोप

रविशंकर प्रसाद का आरोप है कि कांग्रेस ने आजादी के बाद बिहार के नेताओं और विभूतियों को अपमानित किया। उनका कहना था कि जवाहरलाल नेहरू को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार नहीं थे। लेकिन, दबाव के चलते उन्हें राष्ट्रपति बनाना पड़ा। जयप्रकाश नारायण को हाशिए पर धकेला गया, जगजीवन राम को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी यह नैरेटिव गढ़ रही है कि कांग्रेस का असली चरित्र बिहार विरोधी रहा है और आज जब चुनाव सामने हैं, तो वह अचानक बिहार प्रेमी बनने का दिखावा कर रही है।

संबंधितपोस्ट

DU एंट्रेंस में कांग्रेस का ‘जाति’ कार्ड और बिहार में ‘राजपूत’ लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या: क्या राहुल सारण में मृतका के घर जा कर इंसाफ़ मांगेंगे?

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता शिकायत पर केंद्र से मांगा ब्योरा, सुनवाई 19 मार्च को

इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी पर केस दर्ज

और लोड करें

बीजेपी की आपत्ति सिर्फ इतिहास तक सीमित नहीं है। वह कांग्रेस और उसके सहयोगियों की हाल की टिप्पणियों की भी याद दिला रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का बयान कि “बिहार का DNA खराब है”, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी कि “बिहारी मजदूरों को पंजाब में नहीं घुसने देंगे” ये उदाहरण देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उसने कभी इनका विरोध नहीं किया। यही नहीं, लालू यादव के भ्रष्टाचार के मामलों पर भी कांग्रेस चुप्पी साधे रही। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस की इस चुप्पी को “साझेदारी वाला अपराध” करार दिया।

बिहार में कांग्रेस के पतन की कहानी, आंकड़ों की जुबानी

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने अपने आरोपों के साथ ठोस आंकड़े भी सामने रखे। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति का इतिहास गवाह है कि कांग्रेस कभी सत्ता की धुरी हुआ करती थी, लेकिन अब उसकी स्थिति हाशिये पर है।

1967: कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी रही लेकिन बहुमत खो बैठी। यहीं से क्षेत्रीय दलों का उभार शुरू हुआ।

1972: कांग्रेस बहुमत के साथ लौटी और 324 में से 167 सीटें जीतीं। यह उसकी आखिरी बड़ी जीतों में से एक थी।

1977: जनता पार्टी की आंधी चली और कांग्रेस सिर्फ 57 सीटों पर सिमट गई।

1980: इंदिरा गांधी की वापसी के साथ कांग्रेस ने 169 सीटें जीतीं।

1985: कांग्रेस ने 196 सीटें जीतकर जबरदस्त बहुमत पाया। लेकिन, पांच साल में उसे चार मुख्यमंत्री बदलने पड़े।

1990: मंडल राजनीति और लालू प्रसाद के उदय ने कांग्रेस को हाशिए पर धकेल दिया। कांग्रेस सिर्फ 71 सीटें ही जीत पाई।

2000: कांग्रेस महज 23 सीटों पर सिमट गई।

2010: कांग्रेस केवल 4 सीटों पर जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर चली गई।

2020: राजद गठबंधन के साथ 70 सीटों पर लड़ी, लेकिन सिर्फ 19 सीटें मिलीं। स्ट्राइक रेट—27 फीसदी, जो गठबंधन के अन्य दलों से काफी कम।

यह आंकड़े बीजेपी के लिए सबसे बड़ा हथियार हैं। पार्टी बार-बार कहती है कि कांग्रेस का बिहार में अब कोई जनाधार नहीं बचा है।

राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा”

कांग्रेस ने अपनी सक्रियता दिखाने के लिए हाल ही में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली। राहुल गांधी ने 16 दिन तक 25 जिलों में घूमकर 183 सीटों को कवर करने की कोशिश की। उन्होंने महागठबंधन के सहयोगियों के साथ मंच साझा किया और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा दिया। कांग्रेस ने इसे ऐतिहासिक बताया, लेकिन बीजेपी ने इसे खोखला करार दिया। इस दौरान दो जगहों पर प्रधानमंत्री की मां को गाली भी दी गई, जो बिहार के लोगों को रास नहीं आयी। जगह जगह इसका विरोध भी हुआ।

इधर, बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का प्रयास थी। लेकिन, जनता के बीच इसका कोई असर नहीं पड़ा। उलटे, इसी यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी कांग्रेस की छवि के लिए नुकसानदेह साबित हुई। बीजेपी इस बयान को लगातार जनता के बीच मुद्दा बना रही है।

सीट बंटवारे की खींचतान

बिहार में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती महागठबंधन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है। 2020 में मिली 19 सीटों के प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस इस बार भी 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन, राजद इस मांग को मानने को तैयार नहीं दिख रहा है। लालू प्रसाद और तेजस्वी बार-बार कह रहे हैं कि कांग्रेस का स्ट्राइक रेट खराब है। इसलिए उसे 50–55 सीटों से ज्यादा नहीं मिलनी चाहिए। दूसरी ओर, गठबंधन में नए सहयोगियों के आने से सीटों पर दबाव और बढ़ गया है। पिछले चुनावों में भी कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया था। लालू प्रसाद हर बार कांग्रेस को कम सीटें देने पर अड़ जाते हैं और कांग्रेस उनकी बात मान लेती रही है।

बीजेपी इस स्थिति को कांग्रेस की “कमजोर bargaining power” का सबूत बताती है। उसका तर्क है कि कांग्रेस अपने दम पर बिहार में खड़ी नहीं हो सकती, इसलिए उसे राजद के सहारे रहना पड़ता है। यही असली सच भी हैं। क्योंकि, बिहार में कांग्रेस के पास संशाधनों की तो कमी नहीं है। लेकिन, नेता नदारद हैं। जो भी नेता हैं बिहार में, वो मैदान में तो नहीं दिखते। हां, चुनाव के दौरान सक्रियता जरूर दिखाई देती है।

ये है हकीकत

कांग्रेस की पटना में बैठक का उद्देश्य इतिहास की विरासत को वर्तमान से जोड़ना बताया जा रहा है। सदाकत आश्रम का चयन इसी प्रतीकवाद का हिस्सा बताया जा रहा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि तेलंगाना की तरह यहां भी बैठक से उसे ऊर्जा मिलेगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या सिर्फ प्रतीकवाद से जनता का विश्वास जीता जा सकता है?

बीजेपी का कहना है कि बिहार की जनता अब विकास की राजनीति चाहती है, न कि अवसरवाद की। उनके मुताबिक कांग्रेस बिहार के लिए कभी गंभीर नहीं रही। वह सिर्फ चुनाव आने पर यहां सक्रिय होती है और बाकी समय दिल्ली में खो जाती है।

बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने बिहार की आत्मा को बार-बार अपमानित किया और अब चुनाव से पहले यहां आकर बैठकें कर रही है। रविशंकर प्रसाद के शब्दों में-“कांग्रेस को बिहार की याद सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए आई है। जनता जान चुकी है कि यह पार्टी अब सिर्फ वंश और सत्ता के लिए जीती है।” 85 साल बाद पटना में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक जरूर हुई, लेकिन इसका प्रभाव क्या होगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो बीजेपी जनता के बीच यह सवाल उठाने में सफल हो चुकी है कि क्या कांग्रेस सचमुच बिहार के लिए आई है, या फिर सिर्फ चुनावी टिकट और सत्ता की लालसा में?

Tags: BiharBJPCongressCWC meetingMallikarjun KhargeRahul GandhiRavi Shankar Prasadsonia gandhiकांग्रेसबिहारबीजेपीमल्लिकार्जुन खरगेरविशंकर प्रसादराहुल गाँधीसीडब्ल्यूसी की बैठकसोनिया गाँधी
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

भारतीय इतिहास शास्त्र की अवधारणा एवं स्वरूप

अगली पोस्ट

अमेरिका के बदले सुर: अब ट्रंप और मोदी के मुलाकात की तैयारी

संबंधित पोस्ट

भारत ‘दलाल राष्ट्र’ नहीं है : पाकिस्तान मध्यस्थता पर सर्वदलीय बैठक में एस. जयशंकर का बयान
चर्चित

भारत ‘दलाल राष्ट्र’ नहीं है : पाकिस्तान मध्यस्थता पर सर्वदलीय बैठक में एस. जयशंकर का बयान

26 March 2026

मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग के वजह से गैस और तेल की समस्या बनी हुई हैं, जिसको लेकर सरकार ने मध्यस्थत पश्चिम एशिया में...

मिडिल ईस्ट जंग: मोदी ने फिर साबित किया है कि ‘डिप्लोमेसी’ के मामले में वो क्यों हैं मिस्टर भरोसेमंद ?
अर्थव्यवस्था

मिडिल ईस्ट जंग: मोदी ने फिर साबित किया है कि ‘डिप्लोमेसी’ के मामले में वो क्यों हैं मिस्टर भरोसेमंद ?

20 March 2026

हॉर्मुज क्राइसिस की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं, लेकिन भारत में न सिर्फ कीमतें, बल्कि सप्लाई भी स्थिर...

देहरादून में CM धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, UCC और धर्मांतरण कानून पर दिया बड़ा बयान
चर्चित

देहरादून में CM धामी ने देखी ‘द केरला स्टोरी 2’, UCC और धर्मांतरण कानून पर दिया बड़ा बयान

18 March 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Ethanol, EVs and Solar- How India’s Energy Game Is Changing | Modi on LPG & Crude Oil | war| Hormuz

Ethanol, EVs and Solar- How India’s Energy Game Is Changing | Modi on LPG & Crude Oil | war| Hormuz

00:05:21

Truth of IRIS Dena: 8 Days That Changed Narrative | War zone Reality, Not an Indian Navy Exercise

00:08:02

300 Million Euros for SCALP: Strategic Necessity or Costly Dependency on France300

00:04:06

Tejas Mk1A: 19th aircraft coupled but Not Delivered: What Is Holding Back the IAF Induction?

00:07:21

Agni-3 Launch Decoded: Why Test an Active Nuclear Missile That’s Already Deployed?

00:05:05
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited