जब पूरे देश में एलपीजी गैस को लेकर हाहाकार मची हुई है, ऐसे में Donald Trump ने लगभग मान लिया है कि Strait of Hormuz को ईरान के नियंत्रण से निकालकर पूरी तरह सुरक्षित करना फिलहाल अमेरिका अकेले के बस की बात नहीं है।
इस समय पूरा पश्चिम एशिया युद्ध की स्थिति में है और इसका असर दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी संघर्ष की वजह से Strait of Hormuz, जो Persian Gulf को Gulf of Oman से जोड़ता है, अभी बंद जैसा हो गया है।
दुनिया में इस्तेमाल होने वाले लगभग 25% तेल इसी संकरे समुद्री रास्ते से गुजरता है। यह रास्ता करीब 40 मील चौड़ा है और यहीं से जहाज Arabian Sea में जाते हैं और फिर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तेल पहुंचाते हैं। इसलिए यह रास्ता सिर्फ तेल की सप्लाई का नहीं बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जीवनरेखा माना जाता है। लेकिन अमेरिका और इज़राइल के हमलों से नुकसान होने के बाद ईरान ने इस रास्ते को लगभग रोक दिया है।
ट्रंप ने चीन से मांगी मदद
अब ट्रंप ने अपने बड़े प्रतिद्वंद्वी चाइना से इस रास्ते को दोबारा खोलने में मदद मांगी है। मतलब यह कि अगर अमेरिका अपने जहाज नहीं भेज रहा है, तो शायद चीन तेल टैंकरों को सुरक्षा देकर इस रास्ते को फिर से चालू करा दे।
मेक अमेरिका ग्रेट के नारे वाले पीछे
मेक अमेरिका ग्रेट के नारा देने वाले ट्रंप के लिए चीन से सैन्य मदद मांगना काफी बड़ा कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने चीन के अलावा जापान, साउथ कोरिया , यूनाइटेड और फ्रांस से भी जहाज भेजने की अपील की है ताकि वे तेल टैंकरों को सुरक्षित निकाल सकें।
पाकिस्तान में गैस का त्राहिमाम
वहीं ईरान ने भारत को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मममूज से एलपीजी टैंकर को पास होने की अनुमति दे दी है, जिससे साफ पता चलता है कि ईरान और भारत के रिश्ते अच्छे हैं। जहां ट्रंप चीन से मदद मांग रहें हैं वहीं भारतीय नौ सेना शिवांलिक एलपीजी गैंस टैंकर और नंदा एलपीजी टैंकर लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है। वहीं पाकिस्तान में एलपीजी गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ईद नजदीक है लेकिन पाकिस्तान में एक वक्त की रोटी बनान मुश्किल हो चुका है। शहर के 70 प्रतिशत से ज्यादा इलाकों में गैस की सप्लाई बंद हो चुकी है। जिससे रोजे और इफ्तार की पार्टी करना मुश्किल हो रहा है। गैस की कमी ने पूरे शहर में निराशा पैदा कर दिया है, आम जनता को अपने पेट भरने के लिए सौ बार सोचने पर मजबूर हो गया है।






























