TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    दिमागी नक्सल

    बंदूक से आगे की लड़ाई  ‘दिमागी नक्सल’ और राष्ट्र को दिग्भ्रमित करने वाले नैरेटिव का खेल

    राहुल गांधी के धरने पर जेपी नड्डा का हमला

    राहुल गांधी के धरने पर जेपी नड्डा का हमला, बोले- ‘कैमराजीवी’ बनकर कर रहे हैं सस्ती राजनीति

    बच्चे आपके, संस्कार किसके?

    बच्चे आपके, संस्कार किसके?

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    Lalithaa Jewellery Mart IPO: A Look at India’s Gold and Jewellery Retail Boom

    Lalithaa Jewellery Mart IPO: A Look at India’s Gold and Jewellery Retail Boom

    1947 to 2026 Independence Day Nehru to Modi

    Independence Day 2026: सुई बनाने से स्पेस तक, 80 साल में कितना बदला भारत?

    GOBARdhan Scheme Gas Import Bill

    GOBARdhan Scheme: ₹23,731 करोड़ की योजना से कैसे घटेगा भारत का $5 Billion गैस Import Bill?

    Bihar Liquor Ban NCAER REPORT

    Bihar Liquor Ban: बिहार को फायदा हुआ या नुकसान? NCAER रिपोर्ट ने उठाए सवाल

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    Exercise Pitch Black 2026 in Australia and Exercise Udara Shakti 2026 in Malaysia

    पिच ब्लैक से उदारा शक्ति तक: इंडो पैसेफिक में भारतीय वायु सेना का दम

    Third Aircraft Carrier Indian Navy China Threat

    भारत को क्यों चाहिए तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर? Explainer

    Chinese CCTV RISK

    CCTV के अंदर छिपा चीन का ‘सिक्योरिटी रिस्क’: ब्रिटेन में खुलासा, भारत में कितनी बड़ी चुनौती?

    Territorial Army AI Cyber Security and Direct Entry

    टेरिटोरियल आर्मी में अब AI और साइबर एक्सपर्ट्स की सीधी एंट्री? रक्षा मंत्रालय की नई योजना से बदल जाएगा TA का रोल

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

    क्या यूरोप पर 'आक्रमण' शुरू हो चुका है

    क्या यूरोप पर ‘आक्रमण’ शुरू हो चुका है? स्यूटा से उठ रहे वे सवाल जिन्हें अब यूरोप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता

    ट्रंप का बड़ा दावा

    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर, मार्को रुबियो बोले- जल्द आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा: ट्रंप ने संघर्ष खत्म होने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की घोषणा की

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    भारत पाकिस्तान का विभाजन

    15 अगस्त के बाद…80 वर्ष पहले भारत विभाजित होकर स्वतंत्र तो हो गया.. परन्तु अब आगे क्या..?

    80 वां स्वतंत्रता दिवस: दक्षिण भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम

    80 वां स्वतंत्रता दिवस: दक्षिण भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम

    Jawaharlal Nehru

    नेहरू की वो 3 गलतियां जिन्होंने विभाजन की विभीषिका को जन्म दिया

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य

    Mostbet Casino in the Czech Republic: What Players Actually Get

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

हाथों में लहराते हथियार, ढके चेहरे…. औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर नागपुर में ‘हजारों’ कट्टरपंथियों ने हिन्दुओं को बनाया निशाना

जानें कैसे और क्यों शुरू हुआ पूरा विवाद

himanshumishra द्वारा himanshumishra
18 March 2025
in क्राइम
औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर धधक उठा नागपुर

औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर धधक उठा नागपुर (Image Source: Dainik bhaskar)

Share on FacebookShare on X

अबू आज़मी का औरंगजेब जैसे क्रूर शासक का महिमामंडन करना सिर्फ एक बयान भर नहीं था, बल्कि कट्टरपंथी मानसिकता को भड़काने और समाज में ज़हर घोलने की साजिश थी। अब इसी जहरीली विचारधारा का परिणाम सोमवार रात नागपुर में देखने को मिल रहे हैं। जब हिंदू संगठनों ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग उठाई, तो इस्लामी कट्टरपंथियों ने इसे हिंसा में बदलने की सुनियोजित चाल चल दी।

नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने विरोध स्वरूप गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जलाया, जिसे औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र माना गया। यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, लेकिन यह कट्टरपंथियों को सहन नहीं हुआ। वीडियो वायरल होते ही नागपुर के महाल इलाके में शाम 7:30 बजे हिंसा भड़क गई। देखते ही देखते एक उग्र भीड़ सड़कों पर उतरी और हिंदू घरों को निशाना बनाकर पथराव करने लगी। दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया, दुकानों को लूटपाट के बाद जला दिया गया।

संबंधितपोस्ट

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश का असर: पातालगंगा नदी में बह गए 3,000 गैस सिलेंडर, वीडियो हुआ वायरल

नागपुर के भगवती मंदिर में चोरी: दर्शन के बहाने आया और देवी का मंगलसूत्र उड़ा ले गया

ड्रोन रूट, स्लीपर सेल और IED का जाल: National Investigation Agency ने 4 राज्यों में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

और लोड करें

बीजेपी विधायक प्रवीण दटके और हिंसा के पीड़ितों ने इस हमले को पूर्व नियोजित बताया है। करीब 1000 से अधिक कट्टरपंथी, जिनके चेहरे ढके हुए थे, हथियारों से लैस होकर हिंदुओं की संपत्तियों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे थे। घरों के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की गई, तलवारों से धमकाया गया, और पूरे इलाके में अराजकता का माहौल बना दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई हमलावर बाहरी थे, यानी इन्हें हिंसा भड़काने के लिए बाहर से बुलाया गया था।

#WATCH | Maharashtra | Nagpur violence | BJP MLA (Nagpur Central) Pravin Datke says, “I have reached here this early morning. This entire thing was preplanned. After an agitation yesterday morning, an incident took place at Ganesh Peth police station, then everything was… pic.twitter.com/pnhEGomViZ

— ANI (@ANI) March 18, 2025

कट्टरपंथियों ने DCP पर कुल्हाड़ी से किया हमला

कट्टरपंथियों की नागपुर हिंसा केवल उपद्रव नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हमला था, जिसमें पुलिस तक को निशाना बनाया गया। DCP निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ पूरी तरह बर्बरता पर उतारू थी—सड़कों पर पत्थरबाजी जारी रही, पुलिस पर हमला हुआ, और हालात इतने बिगड़ गए कि आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। लेकिन हिंसा यहीं नहीं रुकी। रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में एक और झड़प हुई, जहां कट्टरपंथियों ने और भी उग्र रूप धारण कर लिया।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर सहित 11 इलाकों में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री योगेश कदम ने मंगलवार को बताया कि अब तक 47 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। इस हिंसा में 12 से 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि कुछ नागरिकों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं इस विवाद को लेकर डीसीपी नागपुर अर्चित चांडक ने कहा, ‘यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई. स्थिति अभी नियंत्रण में है। यहां हमारा बल मजबूत है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें…या पत्थरबाजी न करें. दरअसल, सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़ने की वजह दो अफवाहें थी। नागपुर में बजरंग दल और विश्‍व हिंदू परिषद के विरोध प्रदर्शन के बीच पहली अफवाह यह फैली कि एक धार्मिक ग्रंथ को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं, दूसरी अफवाह कुछ असामाजिक तत्‍वों द्वारा ये फैलाई गई कि पवित्र चादर को आग लगा दी गई है। हालांकि, कहीं कुछ ऐसा हुआ ही नहीं था इन अफवाहों से एक समुदाय विशेष के लोग भड़क गए और सड़कों पर उतर आए।

कट्टरपंथी ताकतों की यह हिंसा एक गहरी साजिश की ओर इशारा करती है—आखिर यह भीड़ अचानक कहां से आई? इनके पास हथियार कहां से आए? पुलिस पर इस तरह के हमले का दुस्साहस क्यों और कैसे हुआ? यह स्पष्ट है कि इस तरह की बर्बरता अब बर्दाश्त नहीं की जा सकती। अगर सरकार ने इन उन्मादी ताकतों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो यह कट्टरता और भी विकराल रूप धारण कर सकती है, जिसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।

नागपुर हिंसा पर क्या बोले सीएम और डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के महाल इलाके में भड़की हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद गंभीर और अस्वीकार्य स्थिति बताया। उन्होंने कहा, “जिस तरह से हालात तनावपूर्ण हुए, वह बेहद निंदनीय है। कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की, जो पूरी तरह गलत है। मैं हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हूं और सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी सख्त कदम जरूरी हों, उन्हें तुरंत उठाया जाए। अगर कोई दंगा करता है, पुलिस पर हमला करता है या समाज में तनाव फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागपुर की शांति भंग न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी को जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए। यदि कोई तनाव भड़काने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी।”

महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर में सोमवार को भड़की हिंसा को एक सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि “यह हिंसा एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत भड़काई गई है। जो भी इसमें शामिल हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।”

स्थानिए लोगों ने सुनाई आपबीती

नागपुर (मध्य) के बीजेपी विधायक प्रवीण दटके ने हालात का मुआयना करने के बाद कहा, “यह हिंसा अचानक नहीं भड़की, बल्कि सोची-समझी साजिश का नतीजा थी।” उन्होंने बताया कि “कल सुबह एक आंदोलन के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में हल्की झड़प हुई थी, लेकिन मामला शांत हो गया था। मगर देर रात हालात बदल गए। भीड़ ने निशाना चुनकर केवल हिंदुओं के घरों और दुकानों पर हमला किया। मुस्लिमों की संपत्तियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।”

दटके ने आगे कहा कि “हमलावरों ने पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी। सबसे पहले इलाके के सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद वे हथियारों से लैस होकर सुनियोजित ढंग से हिंसा फैलाने पहुंचे।” उन्होंने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि “जब यह सब हो रहा था, तब स्थानीय पुलिस थाने के इंस्पेक्टर का फोन तक बंद था।”

उन्होंने मीडिया को टूटे और जले हुए सीसीटीवी कैमरे दिखाते हुए कहा, “हंसापुरी में आमतौर पर हिंदू और मुस्लिमों की गाड़ियाँ साथ में खड़ी होती हैं, लेकिन उस दिन यहाँ एक भी मुस्लिम की गाड़ी खड़ी नहीं थी और न ही उनकी संपत्ति को कोई नुकसान हुआ। अगर यह सुनियोजित नहीं था, तो फिर क्या था?”

हिंसा के प्रत्यक्षदर्शियों में से एक पीड़ित व्यक्ति ने बताया, “करीब 1000 लोगों की भीड़ रात 8:30 बजे अचानक इलाके में घुस आई और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमारी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बच्चे थे, वहाँ तक पत्थर फेंके गए। 25-30 गाड़ियों को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया गया।”

एक स्थानीय महिला ने दहशत भरी आवाज़ में कहा, “भीड़ पूरी तैयारी के साथ आई थी। उनके चेहरे ढके हुए थे, हाथों में हथियार थे। वे उग्र नारेबाजी कर रहे थे, पत्थर बरसा रहे थे। दुकानों और घरों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की, गाड़ियाँ जलाईं। हमारे घर की खिड़कियाँ चकनाचूर हो गईं। यह हमला बाहर से आए लोगों ने किया था, यह साफ दिख रहा था।” हिंसा के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। हिंदू समुदाय इसे एक सोची-समझी साजिश मान रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

जानें कैसे और क्यों शुरू हुआ पूरा विवाद

यह विवाद अचानक भड़कने वाली घटना नहीं थी, बल्कि इसकी चिंगारी संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ के प्रदर्शन के बाद भड़की, जिसमें औरंगजेब की बर्बरता को दिखाया गया था। इस फिल्म के बाद पूरे उत्तर भारत में औरंगजेब को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिली। जहां एक तरफ हिंदू समाज उसके क्रूर शासन और अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रहा था, वहीं कट्टरपंथी गुट उसे महिमामंडित करने में जुटे थे। इस विवाद को और हवा दी महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी के बयान ने, जिन्होंने 3 मार्च को औरंगजेब को क्रूर शासक मानने से इनकार कर दिया।

आजमी ने अपने बयान में कहा, “हमें गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए थे, मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता। यह लड़ाई हिंदू-मुस्लिम की नहीं थी।” इसके अलावा, शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज को लेकर भी उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। जब विवाद गहराया, तो 4 मार्च को उन्होंने बयान वापस ले लिया, लेकिन तब तक हिंदू समाज में रोष अपने चरम पर पहुंच चुका था।

मामला महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा, जहां अबू आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके बयान की निंदा की, जबकि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। यह मामला सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधानसभा में अबू आजमी पर निशाना साधा। योगी ने तीखा बयान देते हुए कहा, “जो भारत की आस्था को ठेस पहुंचाता है, उसे सपा से बाहर निकाल देना चाहिए। अबू आजमी को यूपी बुलाइए, यहां ऐसे लोगों का सही इलाज होता है।”

इस विवाद के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और भाजपा सांसद उदयनराजे भोंसले ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर दी। उन्होंने कहा, “एक JCB भेजो और उस कब्र को गिरा दो, वह एक चोर और लुटेरा था।” मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी इस मांग का समर्थन किया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जल्दबाजी में किया जाने वाला फैसला नहीं हो सकता, क्योंकि कब्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है।

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने भी कब्र हटाने की मांग उठाई और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर पूछा कि कब्र के रखरखाव पर कितना सरकारी पैसा खर्च हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया, “हमारी संस्कृति को कुचलने वाले की कब्र पर करदाताओं का पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है?”

यह पूरा घटनाक्रम इस बात का संकेत है कि अब हिंदू समाज अपने इतिहास को विकृत करने वालों को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। मामला सिर्फ औरंगजेब की कब्र का नहीं है, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता और हिंदू गौरव की रक्षा का है। कट्टरपंथियों को यह समझना होगा कि भारत में हिंदू संस्कृति के अपमान का प्रतिकार होगा और यह राष्ट्र अब अपने गौरवशाली इतिहास की रक्षा के लिए अडिग खड़ा है।

स्रोत: नागपुर, नागपुर विवाद, औरंगजेब कब्र विवाद, औरंगजेब विवाद, महाराष्ट्र, Nagpur, Nagpur Controversy, Aurangzeb Tomb Controversy, Aurangzeb Dispute, Maharashtra
Tags: Aurangzeb DisputeAurangzeb Tomb ControversyMaharashtraNagpurNagpur Controversyऔरंगजेब कब्र विवादऔरंगजेब विवादनागपुरनागपुर विवादमहाराष्ट्र
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

अमेरिकी इंटेलिजेंस प्रमुख तुलसी गबार्ड ने बताया ‘इस्लामी आतंकवाद’ को खत्म करने का ट्रंप का प्लान

अगली पोस्ट

फ्रांस वापस मांग रहा था ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’, अमेरिका ने सुनाई खरी-खरी

संबंधित पोस्ट

फ्रेंडशिप डे पर दिल दहला देने वाली वारदात
क्राइम

फ्रेंडशिप डे पर दिल दहला देने वाली वारदात, दोस्त ने युवती को पुल से धक्का देकर उतारा मौत के घाट

5 August 2026

महाराष्ट्र के नागपुर से फ्रेंडशिप डे के दिन एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ...

पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार
क्राइम

पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, जांच एजेंसियां आतंकी नेटवर्क की कर रहीं जांच

31 July 2026

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान (पुरबा बर्धमान) जिले से पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस और जांच एजेंसियां...

फ्रेंडशिप डे पर दिल दहला देने वाली वारदात
क्राइम

बारुईपुर रेप-मर्डर केस: मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, घटना को लेकर सियासत भी तेज

8 July 2026

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले के मुख्य...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Why India Needs a Bigger Navy | More Ships, More Presence, More Maritime Power

Why India Needs a Bigger Navy | More Ships, More Presence, More Maritime Power

00:05:33

India’s Fighter Force Needs More Than Jets | Here’s Why 150 Trainers Matter ? IAF | HAWK | HAL

00:04:44

RAW Chief’s Dhaka Visit: Is India Rebuilding Security Ties With Bangladesh? Reset or Routine?

00:03:30

Kargil From the Sky: Inside IAF’s Operation Safed Sagar

00:05:36

India Eyes Sixth-Generation Fighters: Why FCAS Matters Beyond AMCA

00:05:03
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited