क्या फिर तिलमिलाएगा चीन? LAC के पास भारत का बड़ा दांव और पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    सुप्रीमकोर्ट ने डेटा लिक को लेकर दी कड़ी चेतावनी

    डेटा प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, व्हाट्सएप के खिलाफ सख्त चेतावनी

    किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा वार

    किरेन रिजिजू ने एलन मस्क की पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

    भारत-जर्मनी की मेगा सबमरीन डील

    भारत-जर्मनी की मेगा सबमरीन डील जल्द! समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत

    99 हिंदू परिवारों को नई जिंदगी

    CM योगी का पुनर्वास प्लान: 99 विस्थापित हिंदू परिवारों को मिलेगा नया ठिकाना

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    भारत-यूरोपीय संघ समझौता वैश्विक व्यापार के लिए बड़ा अवसर

    भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पक्की, पीएम मोदी ने किया स्वागत

    वित्त मंत्री ने देश का रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया है

    रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस: बजट 2026–27 की रणनीति

    विदेशी डेटा सेंटर कंपनियों को 2047 तक टैक्स छूट

    भारत में डेटा सेंटर इस्तेमाल करने वाली विदेशी कंपनियों को 20 साल तक टैक्स में राहत

    केंद्र सरकार ने वायरल दावों को किया खारिज

    केंद्रीय बजट 2026–27 लीक हुआ? केंद्र सरकार ने वायरल दावों को किया खारिज

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    डिंगातारा सिंगापुर के साथ मिलकर करेगा उपग्रहों की सुरक्षा

    अंतरिक्ष मलबे से निपटने के लिए भारतीय स्टार्टअप डिंगातारा और सिंगापुर की साझेदारी

    भारत-जर्मनी की मेगा सबमरीन डील

    भारत-जर्मनी की मेगा सबमरीन डील जल्द! समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत

    MSME और ड्रोन उद्योग पर राहुल गांधी के बयान, BJP ने किया खंडन

    मेक इन इंडिया पर राहुल गांधी की आलोचना, भाजपा का पलटवार

    ravikota

    एलसीए मैन’ रवि कोटा संभालेंगे एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की जिम्मेदारी, उत्पादन और सुधार पर रहेगा फोक्स

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    भारत–EU सहयोग को नई गति

    समुद्री निगरानी को मजबूत करता भारत, यूरोपीय संघ को दी IFC-IOR तक पहुंच

    एलन मस्क को भारत से बड़ा झटका

    एलन मस्क को झटका : भारत ने स्टारलिंक के GEN-2 सैटेलाइट सिस्टम को किया खारिज

    तिब्बत में चीनी नियंत्रण के दावों की समीक्षा

    तिब्बत का इतिहास और चीन का दावा: “प्राचीन शासन” मिथक पर सवाल

    भारत तीसरा एशियाई देश बना

    भारत तीसरा एशियाई देश बना जिसने यूरोपीय संघ के साथ सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पक्की की

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    के एम करियाप्पा अनुशासन के प्रतीक

    फील्ड मार्शल के .एम. करियाप्पा : अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल

    10 फिल्में जो होलोकॉस्ट और नाजी क्रूरता को दर्शाती हैं

    इतिहास की गवाही: 10 फिल्में जो होलोकॉस्ट और नाजी क्रूरता को दर्शाती हैं

    नेहरू अपने निजी अकाउंट में जमा कराना चाहते थे कुछ खजाना!

    नेताजी की आजाद हिंद फौज के खजाने का क्या हुआ? क्यों खजाने की लूट पर जांच से बचते रहे जवाहर लाल नेहरू ?

    भारतीय संविधान और मौलिक अधिकार

    हमारा संविधान: मौलिक अधिकार बाहर से नहीं आए, इनकी संकल्पना भारतीय ज्ञान परंपरा में सदियों से मौजूद है

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    आतंक के खिलाफ बड़ा कदम: J&K में 5 सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त

    जम्मू कश्मीर में 5 सरकारी कर्मचारी सेवा से बर्खास्त , जानें क्यों मनोज सिन्हा ने लिया यह फैसला?

    The Rise of Live Dealer Games in Asia: Why Players Prefer Real-Time Interaction

    The Rise of Live Dealer Games in Asia: Why Players Prefer Real-Time Interaction

    शोले फिल्म में पानी की टंकी पर चढ़े धर्मेंद्र

    बॉलीवुड का ही-मैन- जिसने रुलाया भी, हंसाया भी: धर्मेंद्र के सिने सफर की 10 नायाब फिल्में

    नीतीश कुमार

    जेडी(यू) के ख़िलाफ़ एंटी इन्कंबेसी क्यों नहीं होती? बिहार में क्यों X फैक्टर बने हुए हैं नीतीश कुमार?

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

यह परियोजना महज़ विकास का प्रतीक नहीं है, बल्कि एक रणनीतिक कवच भी है। करीब 300 अरब रुपये की लागत से बनने वाली यह रेल लाइनें पूर्वोत्तर के उन इलाकों को जोड़ेगी, जहां अब तक पहुंचना केवल सड़क और वायु मार्ग से संभव था।

Vibhuti Ranjan द्वारा Vibhuti Ranjan
13 September 2025
in फैक्ट चेक, भारत, भू-राजनीति, रक्षा, रणनीति
पीएम मोदी की हत्या की साजिश: ढाका की रहस्यमयी घटनाओं से ASEAN तक फैली साजिश का खुलासा

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा सिर्फ व्यक्तिगत मामला नहीं है।

Share on FacebookShare on X

पूर्वोत्तर भारत की पहाड़ियों में पहली बार ट्रेन की सीटी गूंजते ही जैसे इतिहास ने करवट बदली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिज़ोरम में भारतीय रेलवे की पहुंच का उद्घाटन किया तो यह महज़ एक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना का शुभारंभ नहीं था, बल्कि भारत की रणनीतिक दृष्टि का ऐलान था। यह साफ़ संदेश था कि दिल्ली अब सीमांत इलाकों को केवल नक्शे पर देखने भर तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि वहां की हर घाटी, हर पहाड़ी और हर सीमा चौकी को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इस बार केंद्र में है चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC), जिसके बिल्कुल करीब भारत 500 किलोमीटर लंबा रेल नेटवर्क बिछाने जा रहा है।

यह परियोजना महज़ विकास का प्रतीक नहीं है, बल्कि एक रणनीतिक कवच भी है। करीब 300 अरब रुपये की लागत से बनने वाली यह रेल लाइनें पूर्वोत्तर के उन इलाकों को जोड़ेगी जहां अब तक पहुंचना केवल सड़क और वायु मार्ग से संभव था। भूटान से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार की सीमाओं तक, यह नेटवर्क न केवल भारत के लिए आर्थिक और सामाजिक विकास का माध्यम बनेगा बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी चीन की बेचैनी बढ़ाने वाला होगा।

संबंधितपोस्ट

समुद्री निगरानी को मजबूत करता भारत, यूरोपीय संघ को दी IFC-IOR तक पहुंच

बिना सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए भी पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स चार्ट्स में चर्चा का विषय बना ‘धुरंधर’, फैंस ने बताया अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म

अंतरिक्ष मलबे से निपटने के लिए भारतीय स्टार्टअप डिंगातारा और सिंगापुर की साझेदारी

और लोड करें

सामरिक महत्व: LAC तक पहुंचती रेल

उत्तर-पूर्व भारत भौगोलिक दृष्टि से जितना संवेदनशील है, उतना ही सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड और मिज़ोरम की सीमाएँ चीन, म्यांमार और बांग्लादेश से सटी हैं। दशकों तक इन इलाकों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में भारी कठिनाइयाँ रहीं। सीमावर्ती गाँवों तक पहुँचना आज भी आसान नहीं। ऐसे में 500 किलोमीटर का नया रेल नेटवर्क न केवल स्थानीय लोगों की जिंदगी बदलेगा, बल्कि सेना के लिए भी गेम-चेंजर साबित होगा।

सैन्य रणनीतिकार मानते हैं कि रेल लाइनें युद्धकालीन हालात में सप्लाई चेन को मजबूत बनाने का सबसे कारगर जरिया हैं। जहाँ अभी सामान पहुँचाने में कई दिन लगते हैं, वहाँ ट्रेनें घंटों में रसद, हथियार और जवानों को मोर्चे पर पहुँचा सकेंगी। चीन की चिंता भी यहीं से शुरू होती है। 1962 के युद्ध में भारत को सबसे ज्यादा नुकसान इसी वजह से हुआ था कि सीमाओं तक संसाधन पहुँचाना बेहद मुश्किल था। मोदी सरकार उस गलती को अब दोहराने के मूड में नहीं।

लद्दाख और पूर्वोत्तर-दो मोर्चों पर काम

उत्तर-पूर्व में रेल लाइन का विस्तार जितना अहम है, उतना ही बड़ा प्लान लद्दाख के लिए भी तैयार किया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक बारामूला से आगे रेल लाइन को ले जाकर उसे LAC के बिल्कुल करीब तक पहुँचाने पर चर्चा चल रही है। इसका मतलब है कि भारत हिमालय की ऊँचाइयों पर भी अपनी मौजूदगी को पुख्ता कर रहा है।

यही नहीं, 1962 के युद्ध के बाद बंद पड़े कई हवाई पट्टियों को भी दोबारा खोला जा चुका है। इन्हें ‘एडवांस लैंडिंग ग्राउंड’ (ALG) कहा जाता है। इन पर सैन्य हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आसानी से उतर सकते हैं। साफ है कि सरकार केवल काग़ज़ी वादे नहीं कर रही, बल्कि ज़मीनी स्तर पर ठोस तैयारियाँ कर रही है।

चीन की बेचैनी और पाकिस्तान की घबराहट

जब भी भारत इस तरह के बड़े कदम उठाता है, बीजिंग में हलचल तेज़ हो जाती है। चीन बार-बार कहता आया है कि भारत पूर्वोत्तर में अपने “बुनियादी ढाँचे” को सामरिक उद्देश्यों के लिए उपयोग न करे। लेकिन हकीकत यह है कि खुद चीन ने तिब्बत और शिनजियांग में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क खड़ा कर दिया है, जिसकी पहुँच एलएसी के नज़दीक तक है। ऐसे में भारत का यह कदम संतुलन बनाने की दिशा में देखा जाना चाहिए।

पाकिस्तान की स्थिति और विचित्र है। इस्लामाबाद जानता है कि भारत यदि पूर्वोत्तर को मजबूत कर लेता है, तो “चीन-पाकिस्तान इकॉनॉमिक कॉरिडोर” (CPEC) की चमक फीकी पड़ सकती है। म्यांमार और बांग्लादेश से जुड़कर भारत का व्यापारिक गलियारा पाकिस्तान को दरकिनार कर देगा। यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट की घोषणा होते ही पाकिस्तान में भी बेचैनी बढ़ गई है।

विकास और सुरक्षा का संगम

मोदी सरकार का यह कदम केवल सैन्य दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी क्रांतिकारी है। दशकों से उपेक्षित पूर्वोत्तर आज भी राष्ट्रीय मुख्यधारा से मानसिक और भौतिक दूरी महसूस करता रहा है। रेल नेटवर्क उस दूरी को पाटने का सबसे प्रभावी माध्यम है। एक ओर यह कनेक्टिविटी व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खोलेगी, वहीं दूसरी ओर सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों का भरोसा भी मजबूत करेगी कि वे भारत के विकास में बराबरी के हिस्सेदार हैं।

सरकार जानती है कि सीमाओं पर सुरक्षा केवल हथियारों से नहीं, बल्कि नागरिकों की भागीदारी से भी होती है। जब गाँवों में सुविधाएँ पहुँचेंगी, जब युवाओं को रोजगार मिलेगा, तभी वे मजबूती से खड़े होकर कह पाएँगे कि यह जमीन हमारी है।

कूटनीतिक संतुलन: बातचीत और तैयारी साथ-साथ

दिलचस्प यह है कि जब भारत सीमाओं को मजबूत करने में जुटा है, उसी समय प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हालिया मुलाकात में संबंधों को सामान्य करने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने कहा कि सीमा विवाद को निष्पक्ष और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान के ज़रिये निपटाया जाना चाहिए। साथ ही वैश्विक व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने की बात भी सामने आई।

यह दोहरी रणनीति मोदी सरकार की खासियत है—बातचीत के दरवाज़े खुले रखो, लेकिन सुरक्षा की तैयारियों में कोई ढिलाई न दो। चीन को यह साफ़ संदेश है कि भारत शांति चाहता है, लेकिन कमजोरी नहीं दिखाएगा।

विपक्ष और अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण

स्वाभाविक है कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट विपक्ष के निशाने पर भी आएगा। कांग्रेस और अन्य दल सवाल उठा सकते हैं कि इतने बड़े निवेश से स्थानीय लोगों को कितना लाभ मिलेगा, या यह सिर्फ सैन्य दृष्टि से उठाया गया कदम है। लेकिन तथ्य यही है कि सीमाओं की सुरक्षा और विकास को अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता।

अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों के लिए यह प्रोजेक्ट एक और संकेत है कि भारत अब “रक्षात्मक” नहीं, बल्कि “आक्रामक तैयारी” की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका, रूस और यूरोप की निगाहें भी इस क्षेत्र पर हैं, क्योंकि पूर्वोत्तर एशिया की राजनीति आने वाले दशकों में निर्णायक साबित हो सकती है।

भारत की नई आत्मविश्वासपूर्ण रणनीति

आख़िरकार सवाल यही है-क्या चीन फिर तिलमिलाएगा? इसका उत्तर शायद हाँ में है। लेकिन इस बार भारत को फर्क नहीं पड़ता। मोदी सरकार ने साफ़ कर दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमांत विकास पर कोई समझौता नहीं होगा। रेल नेटवर्क केवल लोहे की पटरियों का जाल नहीं है, बल्कि यह भारत की नई रणनीति का प्रतीक है-विकास और सुरक्षा, दोनों को साथ लेकर चलना।

पाकिस्तान के लिए यह योजना और भी खतरनाक है, क्योंकि उसका ‘रणनीतिक महत्व’ कमज़ोर होगा। चीन के लिए यह एक स्पष्ट संकेत है कि भारत अब केवल “वार्ता” पर भरोसा करने वाला देश नहीं, बल्कि “तैयार” राष्ट्र है।

भारत की नयी पीढ़ी के लिए यह संदेश है कि सीमाएं अब सिर्फ नक्शे पर खींची हुई रेखाएं नहीं रहेंगी, बल्कि उन पर दौड़ती रेलें यह बताएंगी कि भारत हर इंच ज़मीन पर अपनी मजबूत उपस्थिति रखता है। यही आत्मविश्वास आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा।

Tags: ChinaIndiaLadakhMizoramPakistanPM ModiRail Networkचीनपाकिस्तानपीएम मोदीभारतमिजोरमरेल नेटवर्कलद्दाख
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

वोट चोरी बोलते राहुल, एमएलए चोरी में पकड़े गए!

अगली पोस्ट

कोहिनूर: भारत की धरती से ब्रिटिश ताज तक – लूट और अपमान की गाथा

संबंधित पोस्ट

भारत-यूरोपीय संघ समझौता वैश्विक व्यापार के लिए बड़ा अवसर
अर्थव्यवस्था

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पक्की, पीएम मोदी ने किया स्वागत

3 February 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते की पुष्टि करते हुए उसका स्वागत किया। पीएम मोदी का यह बयान सोशल...

सुप्रीमकोर्ट ने डेटा लिक को लेकर दी कड़ी चेतावनी
भारत

डेटा प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, व्हाट्सएप के खिलाफ सख्त चेतावनी

3 February 2026

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और उसकी पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) को यूजर्स की निजता को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि...

भारत–EU सहयोग को नई गति
भारत

समुद्री निगरानी को मजबूत करता भारत, यूरोपीय संघ को दी IFC-IOR तक पहुंच

3 February 2026

पिछले सप्ताह भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए “मदर ऑफ ऑल डील्स” ने भले ही सुर्खियाँ बटोरी हों, लेकिन इसी दौरान एक और...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Between Rafale and AMCA; Where Does the Su-57 Fit | IAF| HAL | Wings India

Between Rafale and AMCA; Where Does the Su-57 Fit | IAF| HAL | Wings India

00:06:10

Pakistan’s Rafale Narrative Ends at Kartavya Path| Sindoor Formation Exposes the BS022 Claim | IAF

00:09:35

If US Says NO, F-35 Can’t Fly: The Hidden Cost of Imports | Make In India

00:06:15

Republic Day Shock: India’s Hypersonic Warning to the World| DRDO | HGV | Indian Army

00:05:24

French Media Exposes Pakistan and China on the Rafale lost

00:04:36
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited