आदर्श आचार संहिता के बीच पप्पू यादव ने बांटे नोट, क्या कार्रवाई करेगा चुनाव आयोग
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    TCS केस में अदालत की अहम टिप्पणी

    TCS धर्म परिवर्तन केस: गर्भवती निदा खान को जमानत, कोर्ट ने दिया मानवीय आधार का हवाला

    मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

    मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: हाई टाइड और तेज हवाओं की चेतावनी, 17 उड़ानें रद्द

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: पश्चिम बंगाल में स्कूलों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा उनका जीवन और विचार

    यूपी केबिनेट के अहम फैसले

    यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदला, स्टार्टअप नीति को मंजूरी, पशुओं का होगा बीमा

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    भारत-जापान शिखर सम्मेलन

    भारत-जापान शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और जापानी पीएम सनाए ताकाइची ने आर्थिक सुरक्षा, तकनीक और रक्षा सहयोग को दी नई दिशा

    India’s Infrastructure Boom: What It Means for Businesses and Citizens

    India’s Infrastructure Boom: What It Means for Businesses and Citizens

    वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% की आर्थिक वृद्धि

    वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% की आर्थिक वृद्धि ने मोदी सरकार के तहत भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दी मजबूती, सेवा क्षेत्र और निवेश बने व्यापक विकास के प्रमुख आधार

    भारत की अर्थव्यवस्था

    भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती, GDP ग्रोथ 7.7% पहुंची; अगले साल धीमी पड़ सकती है रफ्तार

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    भारतीय सेना का बड़ा बदलाव

    भारतीय सेना का बड़ा बदलाव: पहले इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स से बदलेगी युद्ध की रणनीति

    ब्रह्मोस मिसाइल

    ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए बढ़ी भारत की रक्षा ताकत, वियतनाम से समझौता, इंडोनेशिया के साथ सौदा अंतिम चरण में

    अजय कोचर ने वाइस चीफ का पद संभाला

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना का नेतृत्व करने के बाद अजय कोचर ने वाइस चीफ का पद संभाला

    ऑपरेशन सिंदूर 2.0

    ऑपरेशन सिंदूर 2.0: सेना प्रमुख ने भारत की अगली सैन्य रणनीति के दिए संकेत, भविष्य के संघर्षों के लिए तैयार हो रही हैं सशस्त्र सेनाएं

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर,

    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर, मार्को रुबियो बोले- जल्द आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा: ट्रंप ने संघर्ष खत्म होने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की घोषणा की

    रूसी तेल का आयात

    रूसी तेल का आयात पहले से ज्यादा कर रहा है भारत, 41 देशों से हो रही ऊर्जा खरीद: हरदीप सिंह पुरी

    तुलसी गबार्ड के इस्तीफे से वॉशिंगटन में सियासी भूचाल,

    तुलसी गबार्ड के इस्तीफे से वॉशिंगटन में सियासी भूचाल, निजी संकट या व्हाइट हाउस का दबाव?

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    तिरुपति बालाजी की पहली आरती पर विवाद

    तिरुपति बालाजी की पहली आरती पर विवाद, कर्नाटक सरकार बदलना चाहती है पुराना नियम

    दिल्ली की एक शाम: जैसे दो घंटे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ बिताए हों

    दिल्ली की एक शाम: जैसे दो घंटे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ बिताए हों

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद: महंत धर्मदास बोले- अयोग्य लोगों को जिम्मेदारी देने से हुई गड़बड़ी, देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील

    शहीद हुए 6 जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक

    ऑपरेशन सिंदूर: शहीद हुए 6 जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर हमेशा के लिए दर्ज

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    Rivalries in Cricket That Still Grab the Globe’s Attention

    Rivalries in Cricket That Still Grab the Globe’s Attention

    ड्रोन रूट, स्लीपर सेल और IED का जाल

    ड्रोन रूट, स्लीपर सेल और IED का जाल: National Investigation Agency ने 4 राज्यों में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

    भारत वैश्विक क्रिप्टो रेस में कहाँ खड़ा है?

    भारत वैश्विक क्रिप्टो रेस में कहाँ खड़ा है?

    हेयर किट की कीमतें अलग-अलग ब्रांड्स में क्यों बदलती हैं?​

    हेयर किट की कीमतें अलग-अलग ब्रांड्स में क्यों बदलती हैं?​

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

आदर्श आचार संहिता के बीच पप्पू यादव ने बांटे नोट, क्या कार्रवाई करेगा चुनाव आयोग?

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने वैशाली के गनियारी गांव में जो किया, उसने एक बार फिर सवाल उठा दिया है कि क्या भारत में आदर्श चुनाव आचार संहिता महज औपचारिकता बनकर रह गई है?

Vibhuti Ranjan द्वारा Vibhuti Ranjan
10 October 2025
in चर्चित, मत, राजनीति, समीक्षा
आदर्श आचार संहिता के बीच पप्पू यादव ने बांटे नोट, क्या कार्रवाई करेगा चुनाव आयोग

अब देखना यह है कि चुनाव आयोग क्या रुख अपनाता है।

Share on FacebookShare on X

बिहार की सियासत हमेशा से देश में सबसे अधिक जीवंत और विवादास्पद रही है। यहां राजनीति केवल सत्ता का खेल नहीं, बल्कि अस्तित्व की जंग भी है, जहां हर चुनाव एक आंदोलन की तरह लड़ा जाता है और हर नेता खुद को जनता का मसीहा बताने की कोशिश करता है। इसी परंपरा के बीच पूर्णिया के सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने वैशाली के गनियारी गांव में जो किया, उसने एक बार फिर यह सवाल उठा दिया है कि क्या भारत में आदर्श चुनाव आचार संहिता अब महज एक औपचारिकता बनकर रह गई है?

वैशाली के सहदेई प्रखंड में गंगा के कटाव ने सैकड़ों परिवारों की ज़मीन, घर और उम्मीद सब कुछ निगल लिया है। विस्थापित लोग तिरपालों और टूटी नावों के सहारे अपनी ज़िंदगी समेटने की कोशिश में हैं। ऐसे में पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और करीब अस्सी परिवारों को चार-चार हजार रुपये नकद दिए। इस दौरान वहां पर कैमरे भी मौजूद थे और मीडिया के सवाल भी। लेकिन, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें यह एहसास है कि आचार संहिता के दौरान ऐसा करना सीधा उल्लंघन है, तो उन्होंने जो जवाब दिया, वही इस पूरे विवाद की धुरी बन गया। चुनाव आयोग के डर से गरीब की मदद करना बंद नहीं करूंगा। जिसको जो करना है करे।

संबंधितपोस्ट

DU एंट्रेंस में कांग्रेस का ‘जाति’ कार्ड और बिहार में ‘राजपूत’ लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या: क्या राहुल सारण में मृतका के घर जा कर इंसाफ़ मांगेंगे?

बिहार में खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक: सेहत, सद्भाव और बच्चों के हित में सरकार का फैसला

भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत: नितिन नवीन की नियुक्ति क्या कहती है?t

और लोड करें

आचार संहिता का उड़ा उपहास

उनका यह बयान सिर्फ एक चुनौती नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मूल आत्मा पर चोट है। क्योंकि चुनावी आचार संहिता की बुनियाद ही इस विचार पर टिकी है कि कोई भी नेता या पार्टी अपने संसाधनों का दुरुपयोग कर मतदाताओं को प्रभावित नहीं करेगी। यह नियम उस संतुलन को बनाए रखने के लिए है, जो अमीर और गरीब उम्मीदवार के बीच समान प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करता है। लेकिन जब कोई सांसद खुलेआम नकद सहायता बांटता है और इसे मानवीय मदद का नाम देता है, तो यह उस पूरी संवैधानिक अवधारणा का उपहास है, जिसके लिए आचार संहिता बनी थी।

पप्पू यादव का तर्क भावनात्मक है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत भी। वे कहते हैं कि लोग मर रहे हैं, घर बह गए हैं, कोई नेता नहीं आया, प्रशासन मूक है, तो क्या मैं सिर्फ इसलिए मदद न करूं क्योंकि चुनाव घोषित हो गया है? यह सवाल सीधा जनता के दिल को छूता है। एक भूखे व्यक्ति के लिए कानून और करुणा में फर्क नहीं होता, उसके लिए जो उसे दो वक्त का सहारा दे दे, वही भगवान है। लेकिन राजनीति में यही भावनात्मक समीकरण खतरनाक मोड़ ले लेते हैं। क्योंकि अगर हर नेता “गरीब की मदद” के नाम पर चुनावी क्षेत्र में नकद बांटना शुरू कर दे, तो फिर चुनाव निष्पक्षता का अर्थ ही खो बैठेगा।

क्या कहता है कानून

भारत के चुनावी कानून इसीलिए बेहद स्पष्ट हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 171-B और 171-E के तहत किसी भी मतदाता को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ या उपहार देने को ब्राइबरी यानी रिश्वत माना गया है। यह रिश्वत केवल तब नहीं होती जब कोई व्यक्ति वोट की मांग करे, यह अपराध तब भी है जब कोई ऐसा लाभ देता है जिससे मतदाता की निष्ठा या निर्णय प्रभावित हो सकता हो। पप्पू यादव का यह कदम इसी श्रेणी में आता है। वे सांसद हैं, और जनता के बीच जाकर नकद बांटना, चाहे वे खुद उसे राहत कहें या दया, कानून की नजर में अपराध ही है।

लेकिन, यहां पर सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं हुआ? यहां लोकतंत्र की नैतिकता भी घायल हुई है। क्योंकि जब कोई सांसद कहता है कि जिसको जो करना है करे, तो वह सिर्फ चुनाव आयोग को नहीं, बल्कि उस लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती दे रहा होता है जिसने उसे संसद तक पहुंचाया। आचार संहिता कोई सरकारी हुक्म नहीं, बल्कि एक लोक-संविधान है, एक नैतिक अनुबंध जो नेताओं को यह याद दिलाता है कि सत्ता सेवा के लिए है, प्रदर्शन के लिए नहीं।

पप्पू यादव के इस कृत्य का दूसरा पहलू राजनीतिक है। उन्होंने मौके पर चिराग पासवान और नित्यानंद राय पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपके पैसों से सौ हेलीकॉप्टर उड़ेंगे, अरबों रुपये चुनाव में खर्च होंगे, लेकिन गरीबों की सुध लेने कोई नहीं आता। इस वक्तव्य का एक हिस्सा सही भी है, यह सच है कि चुनावों में बेहिसाब पैसा बहाया जाता है और जनता की समस्याएं हाशिए पर ही रहती हैं। लेकिन जब इसी तर्क का इस्तेमाल कर कोई नेता खुद कानून तोड़ता है, तो वह न केवल अपने प्रतिद्वंद्वियों को बल्कि खुद अपने नैतिक आधार को भी खो देता है।

यहां बता दें कि पप्पू यादव की राजनीति हमेशा से जनभावना की राजनीति रही है। वे सड़कों पर उतरने वाले, बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचने वाले, एंबुलेंस चलाने वाले नेता हैं और इस वजह से जनता के बीच उनकी एक अलग छवि भी है। लेकिन जब यह छवि मदद से आगे बढ़कर प्रभाव में बदलने लगती है, तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर बोझ डालती है। जनता की पीड़ा, जो किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार की जिम्मेदारी होती है, अब नेताओं के लिए प्रचार का उपकरण बनती जा रही है। दरअसल, यही भारत की सियासत की सबसे बड़ी विडंबना है।

चुनाव आयोग की भूमिका भी कसौटी पर

इस पूरे मामले में चुनाव आयोग की भूमिका भी कसौटी पर है। यह घटना किसी गुप्त अभियान की तरह नहीं हुई, बल्कि खुलेआम कैमरे के सामने हुई है। जब खुद नेता स्वीकार कर रहा है कि उसने पैसे बांटे, तो आयोग के पास कार्रवाई करने का पूरा आधार है। लेकिन, अगर आयोग इस पर सिर्फ चेतावनी देकर या अनदेखी कर आगे बढ़ गया, तो यह मिसाल हर राज्य में दोहराई जाएगी। तब हर नेता यही कहेगा कि हम तो मानवीय मदद कर रहे हैं और आचार संहिता एक औपचारिक दस्तावेज बनकर रह जाएगी।

बिहार की राजनीति का इतिहास बताता है कि यहां जनता की भावनाओं के साथ खेलने की कला नेताओं को बखूबी आती है। हर बाढ़, हर आपदा, हर विस्थापन, एक राजनीतिक अवसर बन जाता है। पप्पू यादव का यह कदम भी उसी परंपरा की अगली कड़ी है। फर्क सिर्फ इतना ही है कि उन्होंने इसे स्वीकार करने में भी कोई झिझक नहीं दिखाई। उन्होंने जो किया, उसे साहस के रूप में प्रस्तुत किया, जैसे नियम तोड़ना किसी नैतिक अधिकार का प्रदर्शन हो।

क्या कानून से कानून से ऊपर हो सकती है संवेदना?

लेकिन सवाल यही है कि क्या लोकतंत्र में संवेदना कानून से ऊपर हो सकती है? क्या कोई सांसद यह तय करेगा कि कब नियम लागू होंगे और कब नहीं? अगर ऐसा हुआ, तो लोकतंत्र का ढांचा भावनाओं की भीड़ में ढह जाएगा। क्योंकि फिर चुनाव कानूनों का पालन करने वाले ईमानदार उम्मीदवार कमजोर पड़ जाएंगे और जो गरीबों की मदद के नाम पर पैसे बांटेंगे, वे जनता की करुणा को अपने पक्ष में मोड़ लेंगे।

गनियारी गांव के पीड़ितों ने कहा कि अब तक हमारी सहायता करने कोई नहीं आया, सिर्फ पप्पू यादव मदद कर रहे हैं। यह वाक्य जितना मार्मिक है, उतना ही दर्दनाक भी। यह हमारे सिस्टम की असफलता की गवाही है कि जहां राज्य नहीं पहुंचता, वहां नेता अपनी जेब लेकर पहुंचते हैं। लेकिन, इस असफलता की भरपाई नियम तोड़कर नहीं की जा सकती। राहत व्यवस्था में सुधार की मांग की जा सकती है, प्रशासन पर सवाल उठाए जा सकते हैं, संसद में आवाज उठाई जा सकती है, लेकिन नकद वितरण लोकतंत्र की भाषा नहीं है।

अब देखना यह है कि चुनाव आयोग क्या रुख अपनाता है। क्या वह इस मामले को उदाहरण बनाकर सख्त कार्रवाई करेगा या फिर राजनीतिक प्रभाव के दबाव में इसे मानवीय सहायता मानकर छोड़ देगा? अगर आयोग ने इस बार भी ढिलाई दिखाई, तो आने वाले वर्षों में हर चुनाव राहत शिविरों और नकद वितरण के बीच फंसा रहेगा।

पप्पू यादव का यह प्रकरण केवल बिहार की राजनीति का एक विवाद नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक चेतावनी है कि अगर भावनात्मक राजनीति को कानून से ऊपर रखा गया, तो लोकतंत्र धीरे-धीरे करुणा के नाम पर भ्रष्टाचार में बदल जाएगा।

हां, एक बात और लोकतंत्र संवेदना का शत्रु नहीं है, लेकिन संवेदना की आड़ में कानून तोड़ना लोकतंत्र का अपमान है। मदद की भावना पवित्र है, लेकिन अगर वह वोट की दिशा बदल दे, तो वह परोपकार नहीं, प्रलोभन है। यही इस पूरी घटना की असली त्रासदी है कि बिहार के एक गांव में करुणा और कानून आमने-सामने खड़े हैं, और जनता अब भी यह तय नहीं कर पा रही कि किसे सही माने।

Tags: Bihardistribution of moneyfloodModel Code of ConductPappu YadavPurnia MPVaishaliआदर्श चुनाव आचार संहितापप्पू यादवपूर्णिया सांसदपैसे बांटनाबाढ़बिहारवैशाली
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

करवा चौथ 2025: आज सुहागिनें रखेंगी अखंड सौभाग्य का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और आपके शहर में कब दिखेगा चांद

अगली पोस्ट

अमेरिका के सहयोगी ब्रिटेन को क्यों है भारत से उम्मीद? क्या खालिस्तान पर लगाम कसेंगे स्टार्मर ?

संबंधित पोस्ट

TCS केस में अदालत की अहम टिप्पणी
चर्चित

TCS धर्म परिवर्तन केस: गर्भवती निदा खान को जमानत, कोर्ट ने दिया मानवीय आधार का हवाला

10 July 2026

महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित टीसीएस (TCS) धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार आरोपी निदा खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। पांच महीने...

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट
चर्चित

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट: हाई टाइड और तेज हवाओं की चेतावनी, 17 उड़ानें रद्द

6 July 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मंत्रालय के डिजास्टर कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आपदा राहत मंत्री...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती
चर्चित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती: पश्चिम बंगाल में स्कूलों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा उनका जीवन और विचार

6 July 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

A Decade After 709 Crackdown: Remembering China's Human Rights Lawyers

A Decade After 709 Crackdown: Remembering China's Human Rights Lawyers

00:04:16

China's War on Human Rights Lawyers: The Legacy of the 709 Crackdown

00:03:57

IRAN EYES RED SEA GAMBIT

00:02:34

US- IRAN CONFLICT INTENSIFIES

00:03:05

Mass Detentions and Enforced Disappearances: The Aftermath of July 5

00:03:20
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited