TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    Delimitation Bill: उत्तर-दक्षिण विवाद खत्म करने की कोशिश? लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव, जानें पूरा गणित

    Delimitation Bill: उत्तर-दक्षिण विवाद खत्म करने की कोशिश? लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव, जानें पूरा गणित

    सत्ता पलटने की पटकथा और ‘लाल-हरे नेटवर्क’ का वैश्विक खेल

    सत्ता पलटने की पटकथा और ‘लाल-हरे नेटवर्क’ का वैश्विक खेल

    Delimitation Bill पर 360 सांसदों का समर्थन जुटाने में जुटी BJP, DMK पर नजर, कांग्रेस की रणनीति क्या?

    Delimitation Bill पर 360 सांसदों का समर्थन जुटाने में जुटी BJP, DMK पर नजर, कांग्रेस की रणनीति क्या?

    भारतीय संविधान: आधुनिक लोकतंत्र में प्राचीन भारतीय चेतना की अभिव्यक्ति

    भारतीय संविधान: आधुनिक लोकतंत्र में प्राचीन भारतीय चेतना की अभिव्यक्ति

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    अमेरिका के 25% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत का जवाब, कहा- किसी सेक्टर में स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी नहीं

    अमेरिका के 25% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत का जवाब, कहा- किसी सेक्टर में स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी नहीं

    India Wedding Economy 2026 : मोदी की बचत की अपील, दूसरी तरफ ₹7.5 लाख करोड़ की शादियां!

    India Wedding Economy 2026 : मोदी की बचत की अपील, दूसरी तरफ ₹7.5 लाख करोड़ की शादियां!

    Nvidia विवाद प्लांटेड या महज संयोग? APEC से पहले ट्रंप का चीन पर नया दांव, चिप्स और रेयर अर्थ की असली जंग

    Nvidia विवाद प्लांटेड या महज संयोग? APEC से पहले ट्रंप का चीन पर नया दांव, चिप्स और रेयर अर्थ की असली जंग

    TVS परिवार में संपत्ति की जंग! बेटी ने पिता से मांगा बराबर हिस्सा, भाई पर भी लगाए पक्षपात के आरोप

    TVS परिवार में संपत्ति की जंग! बेटी ने पिता से मांगा बराबर हिस्सा, भाई पर भी लगाए पक्षपात के आरोप

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    Bhargavastra : भारत का ‘भार्गवास्त्र’, दुश्मन के ड्रोन स्वॉर्म को रोकने वाला स्वदेशी सिस्टम तैयार

    Bhargavastra : भारत का ‘भार्गवास्त्र’, दुश्मन के ड्रोन स्वॉर्म को रोकने वाला स्वदेशी सिस्टम तैयार

    'ब्लैक टॉरनेडो' संदीप उन्नीकृष्णन का आखिरी ऑपरेशन था

    ‘डोंट कम अप, आई विल हैंडल देम’: 26/11 मुंबई हमले के हीरो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के आखिरी ऑपरेशन की पूरी दास्तां

    PNS Hangor : लैब में टेस्टिंग नहीं, सीधे समंदर में इम्तिहान: चीन ने अपने अनजान इंजन की ‘गिनी पिग’ बनाई पाक नौसेना

    PNS Hangor : लैब में टेस्टिंग नहीं, सीधे समंदर में इम्तिहान: चीन ने अपने अनजान इंजन की ‘गिनी पिग’ बनाई पाक नौसेना

    रक्षा PSU HSL ने उठाया बड़ा कदम, अब सिर्फ युद्धपोत नहीं, अब उनका रडार और नेविगेशन भी बनाएगा भारत!

    रक्षा PSU HSL ने उठाया बड़ा कदम, अब सिर्फ युद्धपोत नहीं, अब उनका रडार और नेविगेशन भी बनाएगा भारत!

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    रूस-यूक्रेन युद्ध की कहानी क्या पश्चिम ने दुनिया को अधूरी बताई? एलन मस्क ने 2014 के तख्तापलट पर उठाए सवाल

    रूस-यूक्रेन युद्ध की कहानी क्या पश्चिम ने दुनिया को अधूरी बताई? एलन मस्क ने 2014 के तख्तापलट पर उठाए सवाल

    शेख हसीना बांग्लादेश लौटने को तैयार, फिर भारत से प्रत्यर्पण की मांग क्यों? क्या वह खुद जा सकती हैं?

    शेख हसीना बांग्लादेश लौटने को तैयार, फिर भारत से प्रत्यर्पण की मांग क्यों? क्या वह खुद जा सकती हैं?

    अमेरिका में मौत का लाइव तमाशा! कौन हैं निदाल हसन, जिन्हें फायरिंग स्क्वाड से दी जाएगी सजा?

    अमेरिका में मौत का लाइव तमाशा! कौन हैं निदाल हसन, जिन्हें फायरिंग स्क्वाड से दी जाएगी सजा?

    भारत का JD Vance को करारा जवाब! भारतीय पेशेवरों पर टिप्पणी को बताया ‘बेहद आपत्तिजनक’, H-1B पर भी साफ की तस्वीर

    भारत का JD Vance को करारा जवाब! भारतीय पेशेवरों पर टिप्पणी को बताया ‘बेहद आपत्तिजनक’, H-1B पर भी साफ की तस्वीर

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    बी.एन राउ का संविधान निर्माण में बड़ा योगदान है

    क्या बेनेगल नरसिंह राउ थे संविधान के असली निर्माता ? इतिहास ने उनके योगदान को क्यों भुला दिया ?

    Eknath ranade RSS

    कन्याकुमारी की शिला पर अंकित एक कर्मयोगी का पुरुषार्थ : एकनाथ रानाडे

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    Навигация по сайту 1xbet: как быстро зайти и использовать возможности

    Навигация по сайту 1xbet: как быстро зайти и использовать возможности

    रामायण फिल्म में सीता के युद्ध करने पर विवाद क्यों? अद्भुत रामायण में तो उन्होंने रावण का वध किया था

    रामायण फिल्म में सीता के युद्ध करने पर विवाद क्यों? अद्भुत रामायण में तो उन्होंने रावण का वध किया था

    ‘मिस्टर रोबोट’ का नया खतरा; फोन से ऐप गायब, बैंक से पैसा साफ

    ‘मिस्टर रोबोट’ का नया खतरा; फोन से ऐप गायब, बैंक से पैसा साफ

    Liver Support vs Metabolic Support: Which Supplement Fits Which Goal?

    Liver Support vs Metabolic Support: Which Supplement Fits Which Goal?

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

E20 पेट्रोल को E30 कौन बना रहा है? कर्नाटक में 31.2% तक मिला एथेनॉल, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

पेट्रोल में 20% की जगह 31% एथेनॉल! E20 और E30 में क्या अंतर, माइलेज और इंजन पर कितना खतरा?

Abhishek Sharma द्वारा Abhishek Sharma
6 November 2026
in चर्चित, व्यवसाय
E20 पेट्रोल को E30 कौन बना रहा है? कर्नाटक में 31.2% तक मिला एथेनॉल, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?
Share on FacebookShare on X

पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने की नीति यानी E20 को लेकर विवाद गहरा गया है। कर्नाटक सरकार का दावा है कि IOCL, HPCL और दूसरी कंपनियों के पेट्रोल के सैंपल में 31.2% तक एथेनॉल मिला है। यानी कुछ सैंपल E30 के भी करीब पहुंच गए। सरकार ने ग्राहकों को मुआवजा देने के लिए केंद्र से फंड बनाने की मांग की है। सवाल है कि E20 और E30 पेट्रोल कौन बनाता है? क्या तेल कंपनियां खुद एथेनॉल तैयार करती हैं? ज्यादा एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज घटता है या इंजन को नुकसान भी हो सकता है? समझिए पूरा मामला।

पेट्रोल पंप पर आप गाड़ी में जो पेट्रोल भरवाते हैं, उसमें अब सिर्फ पेट्रोल नहीं होता। उसमें एथेनॉल भी मिलाया जाता है। केंद्र सरकार ने कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने और किसानों को अतिरिक्त बाजार देने के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति अपनाई है।

संबंधितपोस्ट

विशाखापत्तनम की HPCL रिफाइनरी में लगी भीषण आग, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार, कोई हताहत नहीं

सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा? कर्नाटक की राजनीति में बढ़ी हलचल, मंत्रियों के साथ बैठक में लिया बड़ा फैसला

हेट स्पीच पर कर्नाटक सरकार का नया बिल, राहत के साथ चिंता भी

और लोड करें

इसी नीति के तहत देश में E20 पेट्रोल की शुरुआत हुई। इसका मतलब है कि एक लीटर ईंधन में 200 मिलीलीटर एथेनॉल और 800 मिलीलीटर पेट्रोल है।

लेकिन 6 नवंबर 2026 को कर्नाटक सरकार ने दावा किया कि राज्य में अलग-अलग तेल कंपनियों के पेट्रोल के नमूनों में एथेनॉल की मात्रा 20% से काफी ज्यादा मिली है। कुछ नमूनों में यह 31.2% तक पहुंच गई।

E20, E30 और E10 क्या हैं?

E20 और E30 कोई अलग तरह का पेट्रोल नहीं, बल्कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का अनुपात बताने वाले नाम हैं। एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जिसे गन्ने, मक्का और अनाज जैसे कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है। इसे पेट्रोल के साथ मिलाकर वाहन ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

ईंधनएथेनॉलपेट्रोल
E1010%90%
E2020%80%
E2525%75%
E3030%70%
E8585%15%

उदाहरण के लिए, अगर आप एक लीटर E20 पेट्रोल खरीदते हैं, तो उसमें 800 मिलीलीटर पेट्रोल और 200 मिलीलीटर एथेनॉल होता है। इसी तरह E30 में 300 मिलीलीटर एथेनॉल और 700 मिलीलीटर पेट्रोल होगा।

भारत में सरकार ने 2025-26 तक पेट्रोल में 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखा था। सरकार के मुताबिक, देश ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया है।

एथेनॉल कौन बनाता है और पेट्रोल में कौन मिलाता है?

यह इस पूरे विवाद का सबसे अहम सवाल है। एथेनॉल बनाने और उसे पेट्रोल में मिलाने का काम अलग-अलग कंपनियां करती हैं।

1. एथेनॉल बनाना है जो काम मुख्य रूप से चीनी मिलों और डिस्टिलरी का है। इसके लिए गन्ने और अनाज का इस्तेमाल किया जाता है।

इसके प्रमुख स्रोत हैं:

  • गन्ने का रस और सिरप

  • शीरा यानी मोलासेस

  • मक्का

  • टूटे चावल और दूसरे अनाज

उदाहरण के लिए, जब चीनी मिल गन्ने से चीनी बनाती है, तो इस प्रक्रिया में शीरा निकलता है। इसी शीरे को प्रोसेस करके एथेनॉल तैयार किया जाता है। कुछ प्लांट सीधे मक्का और अनाज से भी एथेनॉल बनाते हैं।

2. दूसरे चरण में एथेनॉल तैयार होने के बाद इसे तेल कंपनियां खरीदती हैं। इसके बाद पेट्रोल के साथ निर्धारित अनुपात में मिलाया जाता है। इस काम में प्रमुख भूमिका ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs की होती है।

भारत में प्रमुख तेल कंपनियां हैं:

  • Indian Oil Corporation (IOCL)

  • Bharat Petroleum (BPCL)

  • Hindustan Petroleum (HPCL)

  • Nayara Energy

  • Shell

इन कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर एथेनॉल मिला पेट्रोल बेचा जाता है।

यानी एथेनॉल चीनी मिलें और डिस्टिलरी बनाती हैं, जबकि पेट्रोल में उसे मिलाने की जिम्मेदारी तेल कंपनियों की होती है। सरकार एथेनॉल की खरीद, कीमत और ब्लेंडिंग नीति के लिए नियम तय करती है।

कर्नाटक में 31.2% एथेनॉल मिलने का पूरा मामला क्या है?

कर्नाटक सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रिजवान अरशद ने 6 नवंबर को पेट्रोल में जरूरत से ज्यादा एथेनॉल मिलने का दावा किया। राज्य सरकार के मुताबिक, सात जिलों से तेल कंपनियों के पेट्रोल के 63 सैंपल इकट्ठा किए गए। इनमें बेंगलुरु अर्बन, कोलार, चिक्कबल्लापुर, बेंगलुरु रूरल, रामनगर, मंगलुरु और तुमकुर शामिल हैं।

सरकार ने शुरुआत में इन नमूनों को तेल कंपनियों की अपनी लैब में जांच के लिए भेजा था। उसका आरोप है कि कंपनियों की रिपोर्ट में एथेनॉल की मात्रा के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद नमूनों की जांच बेंगलुरु के श्रीराम रिसर्च इंस्टीट्यूट में कराई गई। यह NABL से मान्यता प्राप्त और ISO प्रमाणित लैब है।

राज्य सरकार की ओर से जारी नतीजों में एथेनॉल की मात्रा इस प्रकार बताई गई:

तेल कंपनी/पेट्रोलएथेनॉल की मात्रा
IOCL31.2%
HPCL Power30.5%
HPCL27%
BPCL Speed26.5%
Nayara26.1%
Shell25.5%
BPCL24.2%
BPCL22.6%
HPCL22.4%
IOCL20.8%

कुछ अन्य नमूनों में 20% से कम एथेनॉल भी मिला। इनमें BPCL का एक नमूना 19.9%, MRPL का 19.2% और Shell का एक नमूना 13.5% एथेनॉल वाला बताया गया।

इसका मतलब यह है कि राज्य सरकार के दावे के अनुसार, एक ही कंपनी के अलग-अलग नमूनों में भी एथेनॉल की मात्रा अलग-अलग मिली।

हालांकि, यह कर्नाटक सरकार की ओर से जारी जांच के नतीजे हैं। तेल कंपनियों और केंद्र सरकार की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक जवाब और स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है।

E20 की जगह E30 पेट्रोल मिलने से गाड़ी पर क्या असर होगा?

यही इस विवाद का सबसे बड़ा सवाल है। एथेनॉल और पेट्रोल दोनों ईंधन हैं, लेकिन दोनों की ऊर्जा क्षमता एक जैसी नहीं होती। एथेनॉल में पेट्रोल के मुकाबले प्रति लीटर कम ऊर्जा होती है। इसलिए पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ने पर समान दूरी तय करने के लिए कुछ गाड़ियों को ज्यादा ईंधन की जरूरत पड़ सकती है।

इसका असर तीन तरह से हो सकता है:

1. माइलेज कम हो सकता है : E20 इस्तेमाल करने पर गाड़ी के माइलेज में कुछ कमी आ सकती है। सरकार ने भी माना है कि कुछ वाहनों में ईंधन की खपत बढ़ सकती है। पुराने वाहनों में इसका असर अलग हो सकता है।

2. इंजन और दूसरे पुर्जों पर असर: एथेनॉल में पानी सोखने की क्षमता होती है। ज्यादा मात्रा में एथेनॉल होने पर कुछ पुराने वाहनों में रबर की सील, पाइप, फ्यूल पंप और इंजेक्टर जैसे हिस्सों पर असर पड़ने की आशंका रहती है।

3. सर्विसिंग का खर्च बढ़ सकता है : अगर वाहन के पुर्जों पर असर पड़ता है, तो उनकी मरम्मत या बदलाव की जरूरत हो सकती है। इससे गाड़ी चलाने का खर्च बढ़ सकता है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर E20 वाहन में खराबी आएगी या E30 मिलने से हर गाड़ी का इंजन खराब हो जाएगा। वास्तविक असर गाड़ी के मॉडल, इंजन की बनावट और ईंधन की गुणवत्ता पर निर्भर करेगा।

केंद्र सरकार E20 नीति क्यों लेकर आई?

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल दूसरे देशों से खरीदता है। पेट्रोल बनाने के लिए इस कच्चे तेल को रिफाइन किया जाता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने पर भारत का आयात बिल भी बढ़ता है।

एथेनॉल ब्लेंडिंग के पीछे सरकार के तीन बड़े उद्देश्य हैं।

  • कच्चे तेल का आयात घटाना: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से उतनी मात्रा में पेट्रोलियम ईंधन की जरूरत कम होती है।

  • किसानों को फायदा: गन्ना और मक्का जैसे उत्पादों की मांग बढ़ती है। चीनी मिलों को भी कमाई का नया जरिया मिलता है।

  • प्रदूषण कम करना: एथेनॉल एक जैव ईंधन है। इसके इस्तेमाल से ईंधन के जीवनचक्र में होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिल सकती है।

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2013-14 में पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग करीब 1.5% थी, जो 2025-26 में बढ़कर 20% हो गई।

इसी दौरान एथेनॉल की उत्पादन क्षमता भी तेजी से बढ़ी। अक्टूबर 2025 तक देश में एथेनॉल उत्पादन की क्षमता करीब 1,953 करोड़ लीटर बताई गई थी। इसमें अनाज आधारित और शीरे आधारित डिस्टिलरी दोनों शामिल हैं।

कर्नाटक सरकार ने केंद्र से क्या मांग की है?

कर्नाटक सरकार ने इस मामले में केंद्र से कई मांगें की हैं।  पहली मांग है कि  जिन तेल कंपनियों के पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा एथेनॉल मिला है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। दूसरा पेट्रोल पंप पर साफ लिखा जाए कि पेट्रोल में कितना प्रतिशत एथेनॉल मिला है। तीसरी मांग है कि  ग्राहकों को E10 और E20 जैसे अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपनी गाड़ी के हिसाब से ईंधन चुन सकें। औऱ चौथी मांग है कि ग्राहकों को नुकसान की भरपाई के लिए E20 Spoilage Fund बनाया जाए। इसके जरिए उन लोगों को मुआवजा मिले जिनकी गाड़ियों को निर्धारित सीमा से ज्यादा एथेनॉल वाला पेट्रोल इस्तेमाल करने से नुकसान हुआ है।

कर्नाटक सरकार ने संभावित आर्थिक नुकसान का भी अनुमान दिया है। उसके मुताबिक, अगर माइलेज में 10% की कमी आती है तो वाहन चालकों को सालाना करीब ₹62,000 करोड़ का नुकसान हो सकता है। वहीं, गाड़ियों की सर्विसिंग और मरम्मत पर करीब ₹39,000 करोड़ अतिरिक्त खर्च का अनुमान लगाया गया है।

क्या अब भारत में E30 पेट्रोल भी मिलने लगेगा?

नहीं। फिलहाल ऐसा कोई राष्ट्रीय फैसला नहीं है। केंद्र सरकार ने 23 जुलाई 2026 को स्पष्ट किया था कि पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को 20% से आगे बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। भविष्य में E20 से आगे जाने का फैसला वैज्ञानिक अध्ययन, तकनीकी जांच और वाहन कंपनियों सहित सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।

हालांकि, सरकार ने E85 ईंधन भी पेश किया है, जिसमें 85% एथेनॉल होता है। लेकिन यह केवल फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल (FFV) के लिए है, जिन्हें इस तरह के ईंधन पर चलने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इसका मतलब यह नहीं कि सामान्य पेट्रोल पंपों पर सभी गाड़ियों के लिए E85 या E30 उपलब्ध है।

भारत के लिए एथेनॉल ब्लेंडिंग की नीति ऊर्जा सुरक्षा, किसानों की आय और कच्चे तेल के आयात को कम करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। लेकिन इस नीति की सफलता सिर्फ इस बात से नहीं मापी जा सकती कि पेट्रोल में कितना एथेनॉल मिलाया गया। यह भी जरूरी है कि पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा तय मानकों के भीतर हो, गाड़ियां उस ईंधन के अनुकूल हों और ग्राहकों को सही जानकारी मिले।

कर्नाटक के दावे सही साबित होते हैं तो यह तेल कंपनियों की जवाबदेही और ईंधन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।

आखिरकार ग्राहक पेट्रोल के पैसे देता है, उसे यह जानने का अधिकार है कि उसकी गाड़ी में कौन-सा ईंधन डाला जा रहा है और उससे उसकी गाड़ी को कोई नुकसान तो नहीं हो रहा।

Tags: BPCLE20 PetrolE30 PetrolEthanol BlendingEthanol PolicyHPCLIndian Automobile IndustryIOCLKarnataka NewsPetrol PriceVehicle Mileage
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

धनतेरस पर ₹1.25 लाख करोड़ की खरीदारी, महंगे सोने-चांदी के आगे भी नहीं टूटा लोगों का उत्साह

अगली पोस्ट

13,629 फीट पर IL-76MD की लैंडिंग, IAF ने कैसे बनाया विश्व रिकॉर्ड? क्या है न्योमा एयरबेस की ताकत

संबंधित पोस्ट

सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोका? क्या है LOC, RPO नोटिस और पासपोर्ट विवाद?
चर्चित

सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोका? क्या है LOC, RPO नोटिस और पासपोर्ट विवाद?

26 November 2026

सौरव दास LOC मामला : दिल्ली एयरपोर्ट पर Cockroach Janta Party (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास को लंदन जाने से रोकने का मामला अब दिल्ली...

अमेरिका के 25% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत का जवाब, कहा- किसी सेक्टर में स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी नहीं
चर्चित

अमेरिका के 25% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत का जवाब, कहा- किसी सेक्टर में स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी नहीं

26 November 2026

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत के बीच व्यापारिक तनाव फिर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने...

West Bengal Name Change : पश्चिम बंगाल होगा ‘पश्चिम बंगा’ होगा? 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानिए पूरी प्रक्रिया
चर्चित

‘मोदी जी के साथ रहो…’,प्रणब मुखर्जी की सलाह पर शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ी TMC, सुनाया राष्ट्रपति भवन का किस्सा

25 November 2026

पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी एक पुरानी बातचीत का खुलासा कर नया राजनीतिक विमर्श...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Why Is India Giving Its Air Defence Network an AI Upgrade?

Why Is India Giving Its Air Defence Network an AI Upgrade?

00:03:30

Why Does India Need Both Pralay and BrahMos Missiles?

00:05:22

India Built Rudra and Prachand. Now It Wants to Make Their Gun at Home.

00:03:14

INS Samarthak: The Indigenous Warship Built to Do More Than One Job VO:

00:03:01

Why Is India Investing in Underwater Weapons?

00:02:10
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited