कामेश्वर के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई: सीएम नीतीश कुमार...
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    थाइलैंड से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट

    थाइलैंड से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्री घायल

    र्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

    धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, बोलें- जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा

    नितिन नबीन

    स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच BJP का बड़ा प्लान: युवाओं तक पहुंचेगी पार्टी, सांसदों-विधायकों को मिला विशेष जिम्मा

    पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सियासत तेज

    पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सियासत तेज, पीएम मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की कही बात

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    भारत-जापान शिखर सम्मेलन

    भारत-जापान शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और जापानी पीएम सनाए ताकाइची ने आर्थिक सुरक्षा, तकनीक और रक्षा सहयोग को दी नई दिशा

    India’s Infrastructure Boom: What It Means for Businesses and Citizens

    India’s Infrastructure Boom: What It Means for Businesses and Citizens

    वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% की आर्थिक वृद्धि

    वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% की आर्थिक वृद्धि ने मोदी सरकार के तहत भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दी मजबूती, सेवा क्षेत्र और निवेश बने व्यापक विकास के प्रमुख आधार

    भारत की अर्थव्यवस्था

    भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती, GDP ग्रोथ 7.7% पहुंची; अगले साल धीमी पड़ सकती है रफ्तार

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 जून से 3 जुलाई 2026 तक भारत दौर पर थे

    म्यांमार के रेयर अर्थ खनिज, भारत की रणनीति और चीन की चुनौती

    INS 'निपुण' भारतीय नौसेना का दूसरा स्वदेशी Diving Support Vessel (DSV)।

    INS निपुण: नेवी के बेड़े में शामिल होने वाला ये डाइविंग सपोर्ट वेसल इतना महत्वपूर्ण क्यों है ?

    भारतीय सेना का बड़ा बदलाव

    भारतीय सेना का बड़ा बदलाव: पहले इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स से बदलेगी युद्ध की रणनीति

    ब्रह्मोस मिसाइल

    ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए बढ़ी भारत की रक्षा ताकत, वियतनाम से समझौता, इंडोनेशिया के साथ सौदा अंतिम चरण में

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

    क्या यूरोप पर 'आक्रमण' शुरू हो चुका है

    क्या यूरोप पर ‘आक्रमण’ शुरू हो चुका है? स्यूटा से उठ रहे वे सवाल जिन्हें अब यूरोप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता

    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर,

    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर, मार्को रुबियो बोले- जल्द आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा: ट्रंप ने संघर्ष खत्म होने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की घोषणा की

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    तिरुपति बालाजी की पहली आरती पर विवाद

    तिरुपति बालाजी की पहली आरती पर विवाद, कर्नाटक सरकार बदलना चाहती है पुराना नियम

    दिल्ली की एक शाम: जैसे दो घंटे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ बिताए हों

    दिल्ली की एक शाम: जैसे दो घंटे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ बिताए हों

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद: महंत धर्मदास बोले- अयोग्य लोगों को जिम्मेदारी देने से हुई गड़बड़ी, देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील

    शहीद हुए 6 जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक

    ऑपरेशन सिंदूर: शहीद हुए 6 जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर हमेशा के लिए दर्ज

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    Rivalries in Cricket That Still Grab the Globe’s Attention

    Rivalries in Cricket That Still Grab the Globe’s Attention

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

‘रोटी के साथ राम’ का नारा देने वाले ‘प्रथम कारसेवक’ कामेश्वर चौपाल का निधन, राम मंदिर निर्माण के लिए रखी थी पहली ईंट

कामेश्वर के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई: सीएम नीतीश कुमार

TFI Desk द्वारा TFI Desk
7 February 2025
in चर्चित
राम मंदिर के लिए शिलादान करते परमहंस रामचंद्र दास (बाएं) कामेश्वर चौपाल (दाएं)

राम मंदिर के लिए शिलादान करते परमहंस रामचंद्र दास (बाएं) कामेश्वर चौपाल (दाएं)

Share on FacebookShare on X

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और बिहार के पूर्व MLC कामेश्वर चौपाल का गुरुवार देर रात 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। मूल रूप से बिहार के सुपौल के रहने वाले कामेश्वर चौपाल पिछले कई दिनों से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। अगस्त 2024 में कामेश्वर का इसी अस्पताल में किडनी का ट्रांसप्लांट कराया गया था लेकिन उनकी हालत में बहुत सुधार नहीं हुआ था। बता दें कि कामेश्वर ने ही 1989 में राम मंदिर निर्माण के लिए पहली राम शिला (ईंट) रखी थी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक (RSS) ने उन्हें प्रथम कारसेवक का दर्जा भी दिया था।

कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कामेश्वर के निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है। नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कामेश्वर एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे और उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

संबंधितपोस्ट

राम मंदिर के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में कथित चढ़ावा घोटाले का मामला, कोर्ट ने जांच तेज करने के दिए निर्देश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मांगी एसआईटी रिपोर्ट, केंद्र-राज्य और ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

राम मंदिर में दान व्यवस्था हुई और सख्त, बैंकिंग सिस्टम से लेकर चढ़ावे की गिनती तक बदले नियम

और लोड करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, “कामेश्वर चौपाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिवारजनों, अनुयायियों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।” सम्राट चौधरी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “रामजन्म भूमि में प्रथम ईंट रख कर आधारशिला रखने वाले बड़े भाई श्री कामेश्वर चौपाल जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके चाहने वालों को संबल प्रदान करें।”

‘रोटी के साथ राम का नारा’ और राम मंदिर की पहली ईंट

दलित समाज से आने वाले कामेश्वर की पढ़ाई मधुबनी से हुई थी और यहीं कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उनका संपर्क RSS से हुआ था। बताया जाता है कि उनके एक अध्यापक संघ के कार्यकर्ता थे और उनकी मदद से ही कामेश्वर को कॉलेज में दाखिला मिला था। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे संघ के प्रति समर्पित होकर पूर्णकालिक प्रचारक बन गए थे। कामेश्वर ने संघ के वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी काम किया। 9 नवंबर 1989 को जब राम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास का कार्यक्रम था तो वे विश्व हिंदू परिषद के बिहार के संगठन मंत्री के नाते अयोध्या पहुंचे थे।

इस कार्यक्रम में धर्मगुरुओं ने कामेश्वर चौपाल से पहली राम शिला रखने के लिए कहा तो वे बिल्कुल चौंक गए थे। इस कार्यक्रम में देशभर से लाखों लोग इकट्ठा हुए थे और उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं था कि धर्मगुरुओं ने एक दलित से ईंट रखवाने का फैसला किया है। इसके बाद उन्होंने पहली राम शिला रखी और RSS की तरफ से उन्हें प्रथम कारसेवक का दर्जा भी दिया गया था। आपको बता दें कि कामेश्वर चौपाल ही वह शख्स हैं जिन्होंने ‘रोटी के साथ राम’ का नारा दिया था। कामेश्वर ने कहा था कि पहली ईंट रखने वाला पल वे जीवन भर नहीं भूल पाएंगे और वो क्षण हमेशा गर्व का अहसास करवाता है।

दो बार MLC रहे कामेश्वर चौपाल

1991 में बीजेपी में शामिल हुए कामेश्वर चौपाल राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे थे। 2004 से लेकर 2014 तक कामेश्वर बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे थे। 1991 उन्होंने रामविलास पासवान के खिलाफ रोसड़ा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन कामेश्वर को सफलता नहीं मिली। इसके अलावा भी उन्होंने कई बार चुनावी मैदान में हाथ आजमाया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। कामेश्वर की छवि हमेशा ही ऐसे व्यक्ति की रही जो राम मंदिर के लिए पूरी तरह समर्पित थे और इसी के चलते 2020 में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट में कामेश्वर को शामिल किया गया था।

स्रोत: अयोध्या, बिहार, राम मंदिर, कामेश्वर चौपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नीतीश कुमार, Ayodhya, Bihar, Ram Mandir, Kameshwar Chaupal, Rashtriya Swayamsevak Sangh, Nitish Kumar,
Tags: AyodhyaBiharKameshwar ChaupalNitish KumarRam MandirRashtriya Swayamsevak Sanghअयोध्याकामेश्वर चौपालनीतीश कुमारबिहारराम मंदिरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

राम की नगरी में BJP की नैया पार लगाएँगे ‘रामचंद्र’? कौन हैं रामचंद्र यादव, जो मिल्कीपुर में चुपचाप बदल रहे थे सारा खेल

अगली पोस्ट

चीन के मुकाबले कितनी ताकतवर है भारत की सेना…क्या है पाकिस्तान की स्थिति

संबंधित पोस्ट

अमेरिकी सांसद रिले मूर ने प्रस्तावित FCRA संसोधन विधेयक 2026 को ईसाईयों पर हमला बताया है
चर्चित

Explainer: अमेरिकी सांसद रिले मूर का बयान ही बताता है कि भारत को ज्यादा सख्त FCRA कानून की जरूरत क्यों है ?

6 August 2026

अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद रिले एम. मूर का एक सोशल मीडिया पोस्ट भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि भारत का...

मेटा की माफी नाकाफी
चर्चित

क्या मेटा की माफी नाकाफी? निरंकुश बिग-टेक को अब बनाना होगा जवाबदेह

6 August 2026

"गलती हुई है और हम सुधार करेंगे।" मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और उनकी टीम की ओर से भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं...

पंजाब पुलिस का खुलासे से उठा पर्दा
चर्चित

पंजाब पुलिस का खुलासे से उठा पर्दा: राष्ट्रीय सुरक्षा पर इनपुट के बीच पीएम मोदी ने मंजूर किया था शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

6 August 2026

दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरोध में चल रहा 36 दिनों का उग्र आंदोलन हाल ही में...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Rigvedic Names in Denmark? Nick Collins on India’s Forgotten Links With Europe

Rigvedic Names in Denmark? Nick Collins on India’s Forgotten Links With Europe

00:32:39

INS NIPUN: MEET INDIA’S NEW DSV

00:03:05

POJK ERUPTS IN PROTEST

00:02:53

The Indian Air Force Mission That Broke Pakistan's Backbone at Tiger Hill | Op Safed Sagar

00:58:34

Pakistan’s Plebiscite Claim: The Missing Context of the UN Framework

00:03:23
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited