TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    थाइलैंड से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट

    थाइलैंड से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्री घायल

    र्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

    धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, बोलें- जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा

    नितिन नबीन

    स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच BJP का बड़ा प्लान: युवाओं तक पहुंचेगी पार्टी, सांसदों-विधायकों को मिला विशेष जिम्मा

    पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सियासत तेज

    पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सियासत तेज, पीएम मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की कही बात

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    भारत-जापान शिखर सम्मेलन

    भारत-जापान शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और जापानी पीएम सनाए ताकाइची ने आर्थिक सुरक्षा, तकनीक और रक्षा सहयोग को दी नई दिशा

    India’s Infrastructure Boom: What It Means for Businesses and Citizens

    India’s Infrastructure Boom: What It Means for Businesses and Citizens

    वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% की आर्थिक वृद्धि

    वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% की आर्थिक वृद्धि ने मोदी सरकार के तहत भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दी मजबूती, सेवा क्षेत्र और निवेश बने व्यापक विकास के प्रमुख आधार

    भारत की अर्थव्यवस्था

    भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती, GDP ग्रोथ 7.7% पहुंची; अगले साल धीमी पड़ सकती है रफ्तार

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 जून से 3 जुलाई 2026 तक भारत दौर पर थे

    म्यांमार के रेयर अर्थ खनिज, भारत की रणनीति और चीन की चुनौती

    INS 'निपुण' भारतीय नौसेना का दूसरा स्वदेशी Diving Support Vessel (DSV)।

    INS निपुण: नेवी के बेड़े में शामिल होने वाला ये डाइविंग सपोर्ट वेसल इतना महत्वपूर्ण क्यों है ?

    भारतीय सेना का बड़ा बदलाव

    भारतीय सेना का बड़ा बदलाव: पहले इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स से बदलेगी युद्ध की रणनीति

    ब्रह्मोस मिसाइल

    ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए बढ़ी भारत की रक्षा ताकत, वियतनाम से समझौता, इंडोनेशिया के साथ सौदा अंतिम चरण में

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    क्या यूरोप पर 'आक्रमण' शुरू हो चुका है

    क्या यूरोप पर ‘आक्रमण’ शुरू हो चुका है? स्यूटा से उठ रहे वे सवाल जिन्हें अब यूरोप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता

    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर,

    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर, मार्को रुबियो बोले- जल्द आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा: ट्रंप ने संघर्ष खत्म होने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की घोषणा की

    रूसी तेल का आयात

    रूसी तेल का आयात पहले से ज्यादा कर रहा है भारत, 41 देशों से हो रही ऊर्जा खरीद: हरदीप सिंह पुरी

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    तिरुपति बालाजी की पहली आरती पर विवाद

    तिरुपति बालाजी की पहली आरती पर विवाद, कर्नाटक सरकार बदलना चाहती है पुराना नियम

    दिल्ली की एक शाम: जैसे दो घंटे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ बिताए हों

    दिल्ली की एक शाम: जैसे दो घंटे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ बिताए हों

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद: महंत धर्मदास बोले- अयोग्य लोगों को जिम्मेदारी देने से हुई गड़बड़ी, देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील

    शहीद हुए 6 जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक

    ऑपरेशन सिंदूर: शहीद हुए 6 जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर हमेशा के लिए दर्ज

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    Rivalries in Cricket That Still Grab the Globe’s Attention

    Rivalries in Cricket That Still Grab the Globe’s Attention

    ड्रोन रूट, स्लीपर सेल और IED का जाल

    ड्रोन रूट, स्लीपर सेल और IED का जाल: National Investigation Agency ने 4 राज्यों में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

    भारत वैश्विक क्रिप्टो रेस में कहाँ खड़ा है?

    भारत वैश्विक क्रिप्टो रेस में कहाँ खड़ा है?

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

कौन थे बिना कानून की डिग्री लिए CJI बनने वाले कैलाशनाथ वांचू?

TFI Desk द्वारा TFI Desk
22 April 2025
in चर्चित
निशिकांत दुबे ने X पोस्ट में भारत के पूर्व CJI कैलाशनाथ वांचू का ज़िक्र किया है

निशिकांत दुबे ने X पोस्ट में भारत के पूर्व CJI कैलाशनाथ वांचू का ज़िक्र किया है

Share on FacebookShare on X

कार्यपालिका और न्यायपालिका के अधिकारों को लेकर हो रही चर्चा के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का एक और ‘X’ पोस्ट चर्चा का केंद्र बन गया है। इससे पहले दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और CJI संजीव खन्ना पर गंभीर टिप्पणियां की थीं जिसके बाद BJP ने दुबे के बयान से किनारा कर लिया था। अब निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश कैलाशनाथ वांचू का ज़िक्र किया है जिनके पास कानून की कोई डिग्री नहीं थी। निशिकांत ने अपने पोस्ट में लिखा है, “क्या आपको पता है कि 1967-68 में भारत के मुख्य न्यायाधीश कैलाशनाथ वांचू जी ने क़ानून की कोई पढ़ाई नहीं की थी।”

क्या आपको पता है कि 1967-68 में भारत के मुख्य न्यायाधीश कैलाशनाथ वांचू जी ने क़ानून की कोई पढ़ाई नहीं की थी ।

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 21, 2025

कौन थे कैलाशनाथ वांचू?

भारत के 10वें मुख्य न्यायाधीश रहे कैलाशनाथ वांचू भारतीय सिविल सेवा (ICS) के अधिकारी थे। सुप्रीम कोर्ट ऑब्जर्वर के मुताबिक, 25 फरवरी 1903 को मंदसौर (मध्य प्रदेश) में जन्मे जस्टिस वांचू अपने परिवार से पहले व्यक्ति थे जो न्यायाधीश बने थे। वांचू की शुरुआती पढ़ाई कानपुर से हुई और उन्होंने इलाहाबाद के मुनीर सेंट्रल कॉलेज से बीए किया था। 1924 में ICS परीक्षा पास करने के बाद वे ट्रेनिंग के लिए यूनाइटेड किंगडम चले गए। वे पेशे से वकील नहीं थे और उनकी कानूनी शिक्षा ICS प्रशिक्षण के दौरान मिली आपराधिक कानून की जानकारी पर आधारित थी।

संबंधितपोस्ट

भोजशाला विवाद: वैकल्पिक नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, मुस्लिम पक्ष ने आदेश का पालन न होने का लगाया आरोप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने मांगी एसआईटी रिपोर्ट, केंद्र-राज्य और ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

राम मंदिर चंदा विवाद पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- नियमित प्रक्रिया से होगी सुनवाई

और लोड करें

वांचू 1926 में भारत लौटे और संयुक्त प्रांत (अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) में सहायक मजिस्ट्रेट और कलेक्टर के रूप में अपनी नौकरी की शुरुआत की। 1937 आते-आते वे सत्र और ज़िला न्यायाधीश बन गए थे और 1947 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उन्हें कार्यवाहक न्यायाधीश नियुक्त किया गया जिसके 10 महीने बाद ही वे स्थाई न्यायाधीश बन गए। इसके बाद 1951 में वे राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने और नवंबर 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के बाद वे राजस्थान उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश बनाए गए थे। 1958 तक वांचू इस पद पर कार्य करते रहे और इसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश बनाए गए।

11 अप्रैल 1967 को तत्कालीन CJI के सुब्बा राव ने अचानक पद से इस्तीफा दे दिया और भारत के राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस के विरोधी विपक्ष के उम्मीदवार बन गए। उन्होंने रिटायरमेंट से 3 महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, 12 अप्रैल 1967 को वांचू को भारत का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया और वे 24 अप्रैल 1968 तक इस पद पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान वांचू ने सुप्रीम कोर्ट में 355 फैसले लिखे और 1,286 बेंचों में हिस्सा लिया था। वांचू के 326 निर्णयों का आगे चलकर विभिन्न मामलों में हवाला दिया गया था। जस्टिस वांचू ने मुख्य रूप से श्रम, संवैधानिक कानून और संपत्ति के कानून से जुड़े के मामलों पर निर्णय दिए थे।

जज के अलावा भी वांचू ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। 1950-51 में वांचू उत्तर प्रदेश न्यायिक सुधार समिति के अध्यक्ष रहे। फरवरी 1953 में उन्होंने भारत सरकार को नए आंध्र राज्य के वित्तीय और अन्य प्रभावों पर अपनी रिपोर्ट सौंपी। वे 1954 में इंदौर गोलीकांड की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय आयोग के सदस्य रहे। 1955 में वे धौलपुर उत्तराधिकार मामले की जांच आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए और उसी वर्ष भारत के विधि आयोग के सदस्य भी बनाए गए। सुप्रीम कोर्ट से रिटायरमेंट के बाद वांचू को रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे दुर्घटना जांच समिति के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था और अप्रैल 1968 से अगस्त 1969 तक वे इस पद पर रहे। 1970-1971 के बीच वांचू ने प्रत्यक्ष कर जांच समिति के अध्यक्ष के रूप में कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच की थी और पश्चिम बंगाल में नेताओं के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले एकल सदस्यीय आयोग में रहे।

गोलकनाथ मामले में वांचू ने क्या कहा?

1967 में आए गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने यह फैसला दिया कि भारतीय संसद संविधान के भाग III में संशोधन नहीं कर सकती, क्योंकि इसमें नागरिकों के मौलिक अधिकारों का वर्णन है। अदालत ने कहा कि मौलिक अधिकार इतने महत्वपूर्ण हैं कि संसद भी उन्हें छू नहीं सकती। इस फैसले में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश के. सुब्बा राव ने ‘भविष्यगत प्रवर्तन सिद्धांत’ (Doctrine of Prospective Overruling) को पहली बार भारत के न्यायिक ढांचे में पेश किया। इस सिद्धांत के तहत अदालत ने निर्णय को भविष्य में लागू करने की बात कही ताकि पिछले कानूनों और कार्यवाहियों पर उसका असर न पड़े।

हालांकि, इस फैसले में न्यायमूर्ति वांचू ने असहमति जताई। अपने अलग मत में उन्होंने कहा कि संविधान ने संसद को पूरे संविधान में संशोधन करने का अधिकार दिया है, जिसमें भाग III यानी मौलिक अधिकार भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि ‘भविष्यगत प्रवर्तन’ जैसा सिद्धांत संविधान संशोधन के मामलों में लागू नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह न्यायिक प्रक्रिया को अनिश्चित बना सकता है। बाद में 1973 में केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गोलकनाथ का निर्णय पलट दिया और यह स्पष्ट किया कि संसद संविधान में संशोधन कर सकती है, बशर्ते वह संविधान की मूल संरचना को न बदले।

स्रोत: सुप्रीम कोर्ट, कैलाशनाथ वांचू, निशिकांत दुबे, CJI, Supreme Court, Kailashnath Wanchoo, Nishikant Dubey,
Tags: CJIKailashnath WanchooNishikant DubeySupreme Courtकैलाशनाथ वांचूनिशिकांत दुबेसुप्रीम कोर्ट
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

तेज हॉर्न सेहत पर कैसे डालते हैं असर? नितिन गडकरी निकालेंगे समाधान

अगली पोस्ट

चुनाव के 6 महीने बाद भी विपक्ष का नेता नहीं चुन पाई कांग्रेस, कानूनी रास्ता तलाश रही नायब सरकार

संबंधित पोस्ट

थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ
चर्चित

थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सेंट्रल कमांड का किया दौरा, सुरक्षा तैयारियों और ऑपरेशनल क्षमता की समीक्षा

5 August 2026

भारतीय सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) जनरल धीरज सेठ ने 4 और 5 अगस्त 2026 को सेंट्रल कमांड की विभिन्न सैन्य इकाइयों का दो...

LIC में हिस्सेदारी बिक्री
चर्चित

LIC में हिस्सेदारी बिक्री: क्या वाकई नेहरू की बनाई LIC को बेच रही है मोदी सरकार ?

5 August 2026

3 अगस्त 2026 को एक बड़ी खबर आई — केंद्र सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने जा...

जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में तुलना
चर्चित

दो कश्मीर, दो कहानियां: 5 अगस्त 2019 के बाद कैसे बदल गई तस्वीर ?

5 August 2026

5 अगस्त 2019 की तारीख सिर्फ एक कानूनी संशोधन की तारीख नहीं थी। संसद ने अनुच्छेद 370 और धारा 35- ए हटाकर जम्मू-कश्मीर को दो...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

INS NIPUN: MEET INDIA’S NEW DSV

INS NIPUN: MEET INDIA’S NEW DSV

00:03:05

POJK ERUPTS IN PROTEST

00:02:53

The Indian Air Force Mission That Broke Pakistan's Backbone at Tiger Hill | Op Safed Sagar

00:58:34

Pakistan’s Plebiscite Claim: The Missing Context of the UN Framework

00:03:23

TRUMP'S PHARMA TARIFF SHOCK

00:03:54
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited