TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    आंदोलन या सिर्फ सुर्खियां? नियमों के बावजूद राहुल गांधी का प्रदर्शन, फिर हिरासत; उठे बड़े सवाल

    Rahul Gandhi का आकाशवाणी धरना: ECI ने खोली पूरी टाइमलाइन, 4 बजे तक मीटिंग की मांग क्यों नहीं आई?

    अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, ट्रंप की वापसी के बाद क्यों बढ़ी भारतीयों की चिंता?

    BL Santosh BJP Punjab Mission 120 Days ahead of Punjab Assembly Election 2027पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP ने संगठन विस्तार के लिए 120 दिनों की रणनीति पर काम तेज किया है।

    पंजाब में BJP का ‘मिशन 120 दिन’: हर सीट पर 5 हजार कार्यकर्ताओं का टारगेट, युवा-किसान मोर्चे को मिला बड़ा टास्क

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    H-1B पर ट्रंप का नया वार: Microsoft से Infosys-TCS तक शिकंजा, भारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरियां खत्म ?

    India GDP Growth: World Bank ने FY27 का अनुमान 7.1% किया,महंगा तेल और El Niño से ग्रोथ पर खतरा

    India-Switzerland Deal: अमेरिका से ट्रेड डील में गतिरोध के बीच 100 अरब डॉलर का निवेश, 10 लाख नौकरियों का प्लान

    Make in India के 12 साल: अब भारत का अगला मैन्युफैक्चरिंग मिशन क्या है? सेमीकंडक्टर से ग्लोबल सप्लाई चेन तक नजर

  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    1948 में ‘जल उषा’, 2026 में FSS-1: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड की 78 साल की समुद्री छलांग

    16 साल बाद ट्रेनर तेजस की डिलीवरी! Mk1 से Mk1A तक क्यों उलझता रहा भारत का स्वदेशी फाइटर प्रोग्राम?

    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    SU 57 India Russia

    भारत को Su-57 की जरूरत कितनी? क्या रूस का 5th Gen Fighter भर पाएगा AMCA का गैप?

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिका में मौत का लाइव तमाशा! कौन हैं निदाल हसन, जिन्हें फायरिंग स्क्वाड से दी जाएगी सजा?

    भारत का JD Vance को करारा जवाब! भारतीय पेशेवरों पर टिप्पणी को बताया ‘बेहद आपत्तिजनक’, H-1B पर भी साफ की तस्वीर

    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    नील विद्रोह

    “नील क्रांति का क्रेडिट भी महात्मा गांधी को मिला” जबकि आंदोलन की वास्तविकता कुछ और ही है

    जब नेहरू वाली गलती दोहराने वाले थे लालबहादुर शास्त्री….

    22 मार्च को भगत सिंह ने अपने साथियों को पत्र लिखा था

    ‘मैं एक शर्त पर ज़िंदा रह सकता हूं…’: अपने आखिरी पत्र में भगत सिंह ने साथियों से क्या कहा?

    Pandit Deendayal Upadhyaya Integral Humanism Antyodaya Jana Sangh

    पश्चिमी मॉडल से अलग भारत का रास्ता: क्या था दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    भारत में हेयर रिस्टोरेशन: जल्दबाज़ी वाले समाधानों से ज़्यादा ज़रूरी है सही योजना

    The Basketball Draw Will Rewrite Every Asian Games Forecast

    Why Sports Betting Exploded Among Cricket Fans in India

    Mostbet Casino in the Czech Republic: What Players Actually Get

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

क्या यूरोप पर ‘आक्रमण’ शुरू हो चुका है? स्यूटा से उठ रहे वे सवाल जिन्हें अब यूरोप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता

क्या यूरोप अपने सीमाई नियंत्रण पर पकड़ खो चुका है? स्यूटा कोई साधारण शहर नहीं है। यह अफ्रीका में स्थित स्पेन का हिस्सा है और उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह यूरोपीय संघ (EU) की बाहरी सीमाओं में से एक है।

TFI Desk द्वारा TFI Desk
31 July 2026
in चर्चित, यूरोप
क्या यूरोप पर 'आक्रमण' शुरू हो चुका है

क्या यूरोप पर 'आक्रमण' शुरू हो चुका है

Share on FacebookShare on X

ज़रा कल्पना कीजिए…आप एक सुबह उठते हैं और देखते हैं कि हजारों लोग आपके शहर में प्रवेश कर चुके हैं। सड़कों पर भारी भीड़ है, पुलिस हालात संभालने में असमर्थ है। सेना को तैनात कर दिया गया है और स्थानीय प्रशासन केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार कहती है, “स्थिति इतनी गंभीर नहीं है कि राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया जाए।”

यह किसी फिल्म की कहानी नहीं है। यह स्पेन के उत्तर अफ्रीकी तट पर स्थित छोटे से एन्क्लेव स्यूटा (Ceuta) की वास्तविकता है।हजारों लोग, जिनमें अधिकांश मोरक्को के युवा पुरुष बताए जा रहे हैं- वो जमीन और समुद्र दोनों रास्तों से स्यूटा में प्रवेश कर गए।

संबंधितपोस्ट

Trump का IMEC पर बड़ा दांव: ईरान को बायपास कर बदलेगा भारत-यूरोप का रास्ता? क्या है पूरा प्लान

जर्मनी में दक्षिणपंथी राजनीति का भूचाल: AfD की जीत से यूरोप का संदेश ?

जर्मनी की सेना पर भरोसा खत्म? यूरोप की सबसे बड़ी ताकत बनने का सपना या एक नया संकट

और लोड करें

इसे स्पेन के इतिहास में सबसे बड़े अवैध सीमा उल्लंघनों में से एक बताया जा रहा है। लेकिन असली सवाल सिर्फ यह नहीं है कि हजारों लोग सीमा पार करने में कैसे सफल हो गए।

असल सवाल यह है…
क्या यूरोप अपने सीमाई नियंत्रण पर पकड़ खो चुका है?

स्यूटा कोई साधारण शहर नहीं है। यह अफ्रीका में स्थित स्पेन का हिस्सा है और उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह यूरोपीय संघ (EU) की बाहरी सीमाओं में से एक है। यानी यदि कोई स्यूटा में प्रवेश करता है, तो वह केवल स्पेन में नहीं, बल्कि यूरोप के मुख्य द्वार पर दस्तक देता है।

इसी वजह से यहां जो हुआ, उसने पूरे यूरोप को चिंतित कर दिया है। फिर भी प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ की समाजवादी सरकार का कहना है कि राष्ट्रीय आपातकाल जैसी कोई स्थिति नहीं है। लेकिन क्या यह तथाकथित “आक्रमण”- हाँ, मैं इसे आक्रमण ही कहूंगा— रातों-रात हो गया? नहीं।
इसकी नींव काफी पहले रखी जा चुकी थी, जब स्पेन की वामपंथी समाजवादी नीतियों ने इस दिशा में रास्ता तैयार किया।

कुछ ही महीने पहले स्पेन ने लगभग पांच लाख (500,000) अवैध प्रवासियों को वैध दर्जा देने की योजना की घोषणा की थी।

सरकार का तर्क था कि इससे मानवाधिकार मजबूत होंगे, इन लोगों का समाज में बेहतर एकीकरण होगा और अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।
यही नहीं…कुछ दिन पहले ही स्पेन के सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला दिया कि समुद्र के रास्ते आने वाले प्रवासियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना तुरंत वापस नहीं भेजा जा सकता।

स्वाभाविक रूप से, इससे मानव तस्करों, अवैध प्रवासियों और स्पेन में प्रवेश की कोशिश कर रहे लोगों को यह संदेश जाता है कि यदि वे किसी तरह सीमा पार कर लेते हैं, तो उन्हें तुरंत वापस भेजे जाने की संभावना काफी कम होगी।

स्पेन के पुलिस संघों ने भी चेतावनी दी थी कि इन फैसलों ने एक मजबूत पुल फैक्टर पैदा कर दिया है।

लेकिन यह सिर्फ स्पेन की कहानी नहीं है…यह पूरे यूरोप की कहानी है।

आइए 2015 की ओर चलते हैं-  सीरिया के गृहयुद्ध के बाद यूरोप ने अप्रवासियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए।
एक ही वर्ष में 10 लाख से अधिक प्रवासी और शरणार्थी यूरोप पहुंच गए। याद कीजिए तब तत्कालीन जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने क्या कहा था…? उन्होने कहा था कि, “हम यह कर सकते हैं।”

उस समय इसे मानवता की बड़ी जीत माना गया। लेकिन आज कई जर्मनों का मानना है कि वे उस फैसले के दीर्घकालिक परिणामों के साथ जी रहे हैं।

जर्मनी ही नहीं इटली, ग्रीस और स्पेन लगातार प्रवासन के भारी दबाव का सामना कर रहे हैं। आज भूमध्यसागर दुनिया के सबसे व्यस्त अवैध प्रवासन मार्गों में से एक बन चुका है, इस पूरे क्षेत्र में मानव तस्करी अरबों यूरो का कारोबार बन गई है। यूरोप पहुंचने वाली हर नई नाव महाद्वीप के राजनीतिक संकट को और गहरा कर देती है।

इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यूरोप को चेतावनी देते रहे। उन्होंने कहा था कि यूरोप ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा छोड़ दी है। उनका यह भी कहना था कि अनियंत्रित अवैध प्रवासन यूरोप को “थर्ड वर्ल्ड” में बदल रहा है।

लेकिन ट्रंप की बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। यूरोप के ज्यादातर नेताओं ने उनके बयान को उनका बड़बोलापन मान कर हवा में उड़ा दिया, लेकिन क्या स्यूटा की ये तस्वीरें भी हवा में उड़ाई जा सकती हैं?
क्या भीड़ का मोहल्लों में प्रवेश करना और घरों में घुसने की कोशिशों की खबरों को सिर्फ मानवाधिकारों के नाम पर नजरअंदाज किया जा सकता है?

हां, हम यहां ये नहीं कह रहे हैं कि हर प्रवासी अपराधी होता है, या समाज के लिए खतरा ही साबित होगा।  दुनिया भर में लाखों लोग युद्ध, गरीबी और उत्पीड़न से बचने के लिए बेहतर जीवन की तलाश में अपना देश छोड़ते हैं, यह भी एक सच्चाई है।

लेकिन यह भी उतना ही सच है कि जब सीमा नियंत्रण कमजोर पड़ जाता है, तो सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन वास्तविक शरणार्थी है, कौन आर्थिक प्रवासी, कौन अपराधी और कौन संभावित चरमपंथी।
कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि अप्रवासियों की इस भीड़ में ऐसे लोग भी शामिल हो सकते हैं जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिनमें मोरक्को के राजा द्वारा हाल ही में माफ किए गए कुछ लोग भी बताए जा रहे हैं।

एक और दिलचस्प बात, इस भीड़ को ध्यान से देखिए। आपको वहां बहुत कम महिलाएं दिखाई देंगी। अधिकांश लोग युवा पुरुष हैं और यदि स्पेन के कानूनों के तहत इनमें से बड़ी संख्या में लोग अंततः स्पेन या यूरोप के अन्य देशों में बस जाते हैं, तो आगे क्या होगा?

क्या वे हमेशा अकेले रहेंगे? वे अपने जीवनसाथी कहां से खोजेंगे? क्या इससे यूरोप की सामाजिक संरचना में बड़ा बदलाव नहीं आएगा?
ये असहज करने वाले सवाल हैं। लेकिन ऐसे सवाल हैं, जिनसे अब यूरोप बच नहीं सकता, उन्हें इनके जवाब ढूंढने ही होंगे।

लेकिन शायद समाजवादी सरकारों के पास इन्हें पूछने का समय नहीं है, या फिर उनकी राजनीतिक मजबूरी ऐसा करने से उन्हें रोकती है।
इसी कारण आज यूरोप में बहस केवल आव्रजन तक सीमित नहीं रह गई है। अब यह सुरक्षा बनाम मानवाधिकार की बहस बन चुकी है।

सवाल ये भी है कि क्या यूरोप के लिए काफी देर हो गई है?

Tags: Europeinvasion begunscutaअप्रवासीअवैध अप्रवासनइलॉन मस्कमोरक्कोयूरोपशरणार्थीस्पेनस्यूटा
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

INS निपुण: नेवी के बेड़े में शामिल होने वाला ये डाइविंग सपोर्ट वेसल इतना महत्वपूर्ण क्यों है ?

अगली पोस्ट

‘संसद चलो’ मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों की गुहार: संसद में हमारे दर्द पर भी हो चर्चा

संबंधित पोस्ट

ध्रुव राठी की नागरिकता पर बवाल: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शन कर सकते हैं?
चर्चित

10 October 2026

ध्रुव राठी की नागरिकता और भारत में राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को लेकर विवाद गहरा गया है। 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु के...

सुपर अल नीनो की नई चेतावनी: भारत में कम पड़ेगी सर्दी? गेहूं की फसल और महंगाई पर मंडराया खतरा
चर्चित

सुपर अल नीनो की नई चेतावनी: भारत में कम पड़ेगी सर्दी? गेहूं की फसल और महंगाई पर मंडराया खतरा

10 October 2026

सुपर अल नीनो की आशंका ने दुनिया भर में मौसम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान असामान्य...

JNU से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम बर्खास्त, 11 छात्राओं की शिकायतें; क्या अब जाएगी सांसदी?

9 October 2026

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने कांग्रेस सांसद और प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर हुई आंतरिक जांच के बाद तत्काल...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

IAF's Next 10 Years : What Will India’s Air Force Look Like in Future| AMCA | Tejas MK2 | TEDBF

00:05:39

Starlink vs India: The Bigger Game Nobody Is Talking About | Elon Musk | Ambani | PM Modi

00:16:08

Why Is the World Buying India’s Akash Missile System? Who’s Next in Line? | Armenia | Make in India

00:04:19

Inside India’s Most Famous Fighter Squadrons: Their Wars, Jets & Legacy | IAF | AirForceDay

00:05:58

Hanuman Chalisa Kept Me Going': Flydubai Hero Smit

00:10:03
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited