दिल्ली भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में कई पुराने नेताओं को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी अहम पद सौंपे गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने नई टीम का ऐलान किया।
पार्टी ने एक बार फिर विष्णु मित्तल पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया है। वहीं, पार्षद योगिता सिंह को भी पहली बार प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मोहन सिंह बिष्ट भी प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।
पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में संतोष ओझा को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का मानना है कि पूर्वांचल के मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। इसके अलावा प्रवीण शंकर कपूर को प्रदेश मीडिया प्रमुख बनाया गया है। पार्टी की मीडिया रणनीति और गतिविधियों की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।
रोहित चहल को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उनके अलावा कई अन्य नेताओं को भी संगठन में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। भाजपा का कहना है कि नई टीम संगठन को और मजबूत करेगी और आने वाले राजनीतिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देगी।
नई प्रदेश टीम में प्रमुख नियुक्तियां
प्रदेश उपाध्यक्ष
- राजेश भाटिया
- सुनील यादव
- ऋचा पांडे मिश्रा
- कौशल मिश्रा
- सारिका जैन
- विनोद बछेती
- विक्रम बिधूड़ी
- रंजीत कश्यप
- सोना कुमारी
- विजय सोलंकी
प्रदेश महामंत्री
- विष्णु मित्तल
- योगिता सिंह
- मोहन सिंह बिष्ट
कोषाध्यक्ष
- सतीश गर्ग
प्रदेश मंत्री
- निखिल गौरव खारी
- नरेश वशिष्ठ
- रोहित चहल
- मनोज कुमार जाटव
- अभिषेक टंडन
- कृष्ण देव सिंह
- राज गौतम
- प्रवीणा शर्मा
- गुरमीत सिंह
कार्यालय मंत्री
- कैलाश जैन
कार्यालय सह-मंत्री
- अमित कुमार गुप्ता
मीडिया एवं आईटी प्रकोष्ठ
- मीडिया प्रमुख: प्रवीण शंकर कपूर
- मुख्य प्रवक्ता: डॉ. अनिल गुप्ता
- मीडिया रिलेशन प्रमुख: शुगेंदु शेखर अवस्थी
- सोशल मीडिया प्रमुख: रोहित उपाध्याय
- आईटी प्रमुख: पुनीत अग्रवाल
मोर्चा अध्यक्ष
- युवा मोर्चा: रजत चौधरी
- महिला मोर्चा: अर्चना गुप्ता
- ओबीसी मोर्चा: संतोष पाल
- अनुसूचित जाति मोर्चा: सुरेंद्र राय
- अनुसूचित जनजाति मोर्चा: सी.एल. मीणा
- पूर्वांचल मोर्चा: संतोष ओझा
- किसान मोर्चा: देवेंद्र
नई प्रदेश टीम के गठन के साथ भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि वह संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी में जुट गई है।


































