TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    बच्चे आपके, संस्कार किसके?

    बच्चे आपके, संस्कार किसके?

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    Devender Mahto Ranchi student protest

    Jharkhand Student Protest: रांची में सड़कों पर छात्र, CBI जांच और JSSC CGL पर क्यों अटका पेंच?

    Gen Z voter and BJP

    क्या Gen Z बीजेपी के साथ है? धर्मेंद्र प्रधान के दावे का Election Data से समझिए सच

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    Lalithaa Jewellery Mart IPO: A Look at India’s Gold and Jewellery Retail Boom

    Lalithaa Jewellery Mart IPO: A Look at India’s Gold and Jewellery Retail Boom

    1947 to 2026 Independence Day Nehru to Modi

    Independence Day 2026: सुई बनाने से स्पेस तक, 80 साल में कितना बदला भारत?

    GOBARdhan Scheme Gas Import Bill

    GOBARdhan Scheme: ₹23,731 करोड़ की योजना से कैसे घटेगा भारत का $5 Billion गैस Import Bill?

    Bihar Liquor Ban NCAER REPORT

    Bihar Liquor Ban: बिहार को फायदा हुआ या नुकसान? NCAER रिपोर्ट ने उठाए सवाल

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    Third Aircraft Carrier Indian Navy China Threat

    भारत को क्यों चाहिए तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर? Explainer

    Chinese CCTV RISK

    CCTV के अंदर छिपा चीन का ‘सिक्योरिटी रिस्क’: ब्रिटेन में खुलासा, भारत में कितनी बड़ी चुनौती?

    Territorial Army AI Cyber Security and Direct Entry

    टेरिटोरियल आर्मी में अब AI और साइबर एक्सपर्ट्स की सीधी एंट्री? रक्षा मंत्रालय की नई योजना से बदल जाएगा TA का रोल

    म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 जून से 3 जुलाई 2026 तक भारत दौर पर थे

    म्यांमार के रेयर अर्थ खनिज, भारत की रणनीति और चीन की चुनौती

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

    क्या यूरोप पर 'आक्रमण' शुरू हो चुका है

    क्या यूरोप पर ‘आक्रमण’ शुरू हो चुका है? स्यूटा से उठ रहे वे सवाल जिन्हें अब यूरोप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता

    अमेरिका का बड़ा दावा

    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर, मार्को रुबियो बोले- जल्द आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा: ट्रंप ने संघर्ष खत्म होने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की घोषणा की

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    भारत पाकिस्तान का विभाजन

    15 अगस्त के बाद…80 वर्ष पहले भारत विभाजित होकर स्वतंत्र तो हो गया.. परन्तु अब आगे क्या..?

    80 वां स्वतंत्रता दिवस: दक्षिण भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम

    80 वां स्वतंत्रता दिवस: दक्षिण भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम

    Jawaharlal Nehru

    नेहरू की वो 3 गलतियां जिन्होंने विभाजन की विभीषिका को जन्म दिया

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य

    Mostbet Casino in the Czech Republic: What Players Actually Get

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

भारत के पास 2 एयरक्राफ्ट कैरियर, फिर तीसरे की जरूरत क्यों? चीन की बढ़ती नौसैनिक ताकत से होर्मुज संकट तक समझिए पूरी रणनीति

Abhishek Sharma द्वारा Abhishek Sharma
19 August 2026
in रक्षा
Third Aircraft Carrier Indian Navy China Threat
Share on FacebookShare on X

भारतीय नौसेना के पास फिलहाल दो ऑपरेशनल एयरक्राफ्ट कैरियर हैं—INS विक्रमादित्य और स्वदेशी INS विक्रांत। इसके बावजूद लगातार लंबे समय से तीसरे विमानवाहक पोत की जरुरत पर बहस लगातार चलती रहती है।

पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) ने भी हाल में एयरक्राफ्ट कैरियर की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना है कि आधुनिक युद्ध में पनडुब्बियों और मिसाइलों की भूमिका जरूर बढ़ी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि एयरक्राफ्ट कैरियर की उपयोगिता खत्म हो गई है।

संबंधितपोस्ट

CCTV के अंदर छिपा चीन का ‘सिक्योरिटी रिस्क’: ब्रिटेन में खुलासा, भारत में कितनी बड़ी चुनौती?

INS निपुण: नेवी के बेड़े में शामिल होने वाला ये डाइविंग सपोर्ट वेसल इतना महत्वपूर्ण क्यों है ?

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत INS मालवन, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत

और लोड करें

असल सवाल यह है कि दो कैरियर होने के बावजूद भारत को तीसरे की जरूरत क्यों पड़ रही है? इसका जवाब सिर्फ युद्ध की तैयारी में नहीं, बल्कि हिंद महासागर में भारत की मौजूदगी, समुद्री व्यापार और कूटनीतिक प्रभाव में भी छिपा है।

कैरियर सिर्फ युद्ध नहीं, ताकत दिखाने का जरिया भी

एयरक्राफ्ट कैरियर को अक्सर युद्ध के हथियार के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इसकी भूमिका इससे कहीं बड़ी है। शांति के समय भी यह किसी देश की समुद्री ताकत और उसकी पहुंच का संकेत देता है।

हिंद महासागर में भारत के लिए यह खास तौर पर महत्वपूर्ण है। अगर भारतीय नौसेना की लगातार मौजूदगी कम होती है, तो समुद्र में बना खाली स्थान दूसरी ताकतों के लिए खुल जाता है।

मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशस और सेशेल्स जैसे देशों के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियां इसी बड़ी रणनीतिक तस्वीर का हिस्सा हैं। पनडुब्बियां छिपकर निगरानी और हमला करने में बेहद प्रभावी हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी दिखाई नहीं देती। इसके उलट एयरक्राफ्ट कैरियर समुद्र में चलते–फिरते एयरबेस की तरह काम करता है और जरूरत पड़ने पर दूर तक हवाई ताकत पहुंचा सकता है। यही वजह है कि कैरियर को सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि डेटरेंस और जियोपॉलिटिकल प्रभाव का साधन भी माना जाता है।

दो कैरियर हैं, फिर तीसरा क्यों ?

भारत की करीब 7,500 किलोमीटर लंबी तटरेखा के सामने दो बड़े समुद्री क्षेत्र हैं—अरब सागर और बंगाल की खाड़ी। चुनौती यह है कि दोनों जगह एक साथ लगातार एयर कवर बनाए रखना आसान नहीं है।

किसी भी एयरक्राफ्ट कैरियर को हमेशा समुद्र में नहीं रखा जा सकता। उसे समय–समय पर मरम्मत, मेंटेनेंस और बड़े ओवरहॉल के लिए डॉक पर जाना पड़ता है। ऐसे में दो कैरियर होने का मतलब यह नहीं कि दोनों हमेशा ऑपरेशन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसीलिए नौसेना के लिए ‘2 एक्टिव + 1 मेंटेनेंस‘ का मॉडल महत्वपूर्ण माना जाता है। यानी एक समय में दो कैरियर अलग–अलग समुद्री क्षेत्रों में काम कर सकें और तीसरा मेंटेनेंस में हो। अगर सिर्फ दो कैरियर हों और उनमें से एक लंबे समय के लिए डॉक में चला जाए, तो दूसरे कैरियर पर पूरे समुद्री क्षेत्र की जिम्मेदारी आ जाती है।

वहीं दूसरी एक और चुनौती समय की है। INS विक्रमादित्य 2013 में नौसेना में शामिल हुआ था। आने वाले वर्षों में इसकी उम्र बढ़ने के साथ मेंटेनेंस की जरूरत भी बढ़ेगी। वहीं नया एयरक्राफ्ट कैरियर तैयार होने में कई साल लगते हैं। इसलिए तीसरे कैरियर पर फैसला जितना देर से होगा, क्षमता में गैप का खतरा उतना ही बढ़ेगा।

होर्मुज संकट ने क्यों बढ़ाई चिंता ?

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव ने समुद्री सुरक्षा की अहमियत एक बार फिर सामने ला दी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री चोकपॉइंट्स में से एक है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस कारोबार इसी संकरे समुद्री रास्ते से गुजरता है। मौजूदा अमेरिका और ईरान की जंग में भी होर्मुज पर जब अमेरिका ने अपने कैरियर स्ट्राईकर ग्रुप तैनात करने पर ईरान की होर्मुज पर पकड़ कमजोर हुई। जिससे ईरान पर दबाव बढ़ा और दोनो देश समझौते की ओर अग्रसर हुए।

ऐसे हालात में किसी देश के पास जमीन से दूर जाकर हवाई और समुद्री ताकत इस्तेमाल करने की क्षमता होना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। यहीं एयरक्राफ्ट कैरियर की उपयोगिता सामने आती है। यह किसी दूसरे देश के एयरबेस पर निर्भर हुए बिना लड़ाकू विमानों को समुद्र के बीच से ऑपरेट करने की सुविधा देता है। इसके साथ मौजूद युद्धपोत, एयर डिफेंस सिस्टम और हेलिकॉप्टर पूरे कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को सुरक्षा देते हैं।

भारत के लिए यह चिंता और बड़ी है, क्योंकि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयातित तेल पर निर्भर है। खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक भी रहते हैं। इसलिए पश्चिमी हिंद महासागर और अरब सागर में लंबी दूरी तक ऑपरेशन करने की क्षमता सिर्फ सैन्य जरूरत नहीं, बल्कि आर्थिक और नागरिक सुरक्षा का मुद्दा भी है।

चीन की बढ़ती समुद्री ताकत सबसे बड़ी चुनौती

भारत की तीसरे कैरियर की जरूरत पर बहस में चीन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। चीनी नौसेना तेजी से अपने जहाजी बेड़े का विस्तार कर रही है। चीन के पास अब कई बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर हैं और वह अगली पीढ़ी के कैरियर पर भी काम कर रहा है। इसका लक्ष्य हिंद महासागर सहित इंडो–पैसिफिक में लंबे समय तक अपनी समुद्री मौजूदगी बनाए रखना है।

चीन की रणनीति सिर्फ कैरियर तक सीमित नहीं है। पाकिस्तान के ग्वादर से लेकर जिबूती तक उसके रणनीतिक समुद्री संपर्क और बंदरगाहों में बढ़ती मौजूदगी भारत के लिए चिंता का विषय है। श्रीलंका और म्यांमार में चीनी गतिविधियों को भी इसी बड़े समुद्री समीकरण में देखा जाता है।

इसके अलावा चीनी सर्विलांस और रिसर्च जहाजों की हिंद महासागर में मौजूदगी लगातार बढ़ी है। भविष्य में चीनी नौसेना की पनडुब्बियों की गतिविधियां बढ़ती हैं तो भारत के लिए समुद्री निगरानी और एंटी–सबमरीन वारफेयर की चुनौती भी बढ़ेगी।

ऐसे माहौल में सिर्फ पनडुब्बियां और लंबी दूरी की मिसाइलें पर्याप्त नहीं मानी जा सकतीं। भारत को समुद्र के ऊपर लगातार हवाई मौजूदगी बनाए रखने की भी जरूरत होगी।

IAC-2 बनाना कितना आसान ?

तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए एक तर्क ये भी दिया जाता है कि अब भारत के पास अब INS विक्रांत बनाने का अनुभव है। इसलिए अब पहले से तैयार भारतीय सप्लाई चेन, डिजाइन अनुभव और शिपबिल्डिंग क्षमता का फायदा मिल सकता है। भारत ने INS विक्रांत के निर्माण के दौरान एक बड़ा घरेलू शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम तैयार किया है। अगर उसी अनुभव का इस्तेमाल अगली पीढ़ी के कैरियर में किया जाता है तो निर्माण प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो सकती है। इसके एयर विंग में नौसेना के मौजूदा और भविष्य के प्लेटफॉर्म शामिल किए जा सकते हैं।

तीसरा कैरियर सिर्फ एक और युद्धपोत नहीं 

भारत के लिए तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर का सवाल सिर्फ यह नहीं है कि देश को कितने बड़े युद्धपोत चाहिए। असली सवाल यह है कि भारत हिंद महासागर में किस स्तर की लगातार मौजूदगी बनाए रखना चाहता है। चीन की बढ़ती समुद्री ताकत, पश्चिम एशिया में अस्थिरता, होर्मुज जैसे चोकपॉइंट्स और भारत की अपनी ऊर्जा व व्यापार जरूरतें बताती हैं कि समुद्री सुरक्षा आने वाले वर्षों में और महत्वपूर्ण होगी।

पनडुब्बियां, मिसाइलें, ड्रोन और लंबी दूरी के विमान इस रणनीति के जरूरी हिस्से हैं। लेकिन इन सबके बीच एयरक्राफ्ट कैरियर की भूमिका अलग है। यह एक साथ हवाई ताकत, समुद्री मौजूदगी, लॉजिस्टिक पहुंच और रणनीतिक संदेश देता है।

इसलिए तीसरे कैरियर की बहस सिर्फ नौसेना की मांग नहीं है। यह इस बात का फैसला भी है कि भारत आने वाले दशकों में हिंद महासागर में सिर्फ एक बड़ी ताकत बनना चाहता है या अपनी मौजूदगी को लगातार बनाए रखने वाली समुद्री शक्ति के तौर पर देखा जाना चाहता है।

Tags: Aircraft CarrierCarrier Battle GroupChina Navydefence newsDefence StrategyIAC-2India ChinaIndian defenceIndian NavyIndian OceanINS विक्रमादित्यINS विक्रांतMaritime SecurityNaval powerRafale Mstrait of hormuzTEDBFThird Aircraft Carrierचीन की नौसेनातीसरा एयरक्राफ्ट कैरियरभारतीय नौसेनाहिंद महासागरहोर्मुज संकट
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत; मृतकों में 4 साल का बच्चा भी शामिल

संबंधित पोस्ट

Chinese CCTV RISK
रक्षा

CCTV के अंदर छिपा चीन का ‘सिक्योरिटी रिस्क’: ब्रिटेन में खुलासा, भारत में कितनी बड़ी चुनौती?

11 August 2026

हाल ही में ब्रिटेन की रॉयल नेवी के अत्याधुनिक K3 Scout ड्रोन्स में लगे कैमरों में चीनी कलपुर्जों का पता चला है, जो महीनों से...

Territorial Army AI Cyber Security and Direct Entry
Uncategorized

टेरिटोरियल आर्मी में अब AI और साइबर एक्सपर्ट्स की सीधी एंट्री? रक्षा मंत्रालय की नई योजना से बदल जाएगा TA का रोल

10 August 2026

रक्षा मंत्रालय टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) के ढांचे में एक बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है। मंत्रालय की योजना है कि AI डेवलपर्स, साइबर...

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 जून से 3 जुलाई 2026 तक भारत दौर पर थे
भू-राजनीति

म्यांमार के रेयर अर्थ खनिज, भारत की रणनीति और चीन की चुनौती

3 August 2026

हाल ही हुई म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग की भारत यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा और गति देने की...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

India’s Fighter Force Needs More Than Jets | Here’s Why 150 Trainers Matter ? IAF | HAWK | HAL

India’s Fighter Force Needs More Than Jets | Here’s Why 150 Trainers Matter ? IAF | HAWK | HAL

00:04:44

RAW Chief’s Dhaka Visit: Is India Rebuilding Security Ties With Bangladesh? Reset or Routine?

00:03:30

Kargil From the Sky: Inside IAF’s Operation Safed Sagar

00:05:36

India Eyes Sixth-Generation Fighters: Why FCAS Matters Beyond AMCA

00:05:03

Beyond S-400: Why India's Indigenous Kusha Missile Could Change Air Defence

00:03:42
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited