TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    दिमागी नक्सल

    बंदूक से आगे की लड़ाई  ‘दिमागी नक्सल’ और राष्ट्र को दिग्भ्रमित करने वाले नैरेटिव का खेल

    राहुल गांधी के धरने पर जेपी नड्डा का हमला

    राहुल गांधी के धरने पर जेपी नड्डा का हमला, बोले- ‘कैमराजीवी’ बनकर कर रहे हैं सस्ती राजनीति

    बच्चे आपके, संस्कार किसके?

    बच्चे आपके, संस्कार किसके?

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    Lalithaa Jewellery Mart IPO: A Look at India’s Gold and Jewellery Retail Boom

    Lalithaa Jewellery Mart IPO: A Look at India’s Gold and Jewellery Retail Boom

    1947 to 2026 Independence Day Nehru to Modi

    Independence Day 2026: सुई बनाने से स्पेस तक, 80 साल में कितना बदला भारत?

    GOBARdhan Scheme Gas Import Bill

    GOBARdhan Scheme: ₹23,731 करोड़ की योजना से कैसे घटेगा भारत का $5 Billion गैस Import Bill?

    Bihar Liquor Ban NCAER REPORT

    Bihar Liquor Ban: बिहार को फायदा हुआ या नुकसान? NCAER रिपोर्ट ने उठाए सवाल

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    Exercise Pitch Black 2026 in Australia and Exercise Udara Shakti 2026 in Malaysia

    पिच ब्लैक से उदारा शक्ति तक: इंडो पैसेफिक में भारतीय वायु सेना का दम

    Third Aircraft Carrier Indian Navy China Threat

    भारत को क्यों चाहिए तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर? Explainer

    Chinese CCTV RISK

    CCTV के अंदर छिपा चीन का ‘सिक्योरिटी रिस्क’: ब्रिटेन में खुलासा, भारत में कितनी बड़ी चुनौती?

    Territorial Army AI Cyber Security and Direct Entry

    टेरिटोरियल आर्मी में अब AI और साइबर एक्सपर्ट्स की सीधी एंट्री? रक्षा मंत्रालय की नई योजना से बदल जाएगा TA का रोल

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

    क्या यूरोप पर 'आक्रमण' शुरू हो चुका है

    क्या यूरोप पर ‘आक्रमण’ शुरू हो चुका है? स्यूटा से उठ रहे वे सवाल जिन्हें अब यूरोप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता

    ट्रंप का बड़ा दावा

    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर, मार्को रुबियो बोले- जल्द आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा: ट्रंप ने संघर्ष खत्म होने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की घोषणा की

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    भारत पाकिस्तान का विभाजन

    15 अगस्त के बाद…80 वर्ष पहले भारत विभाजित होकर स्वतंत्र तो हो गया.. परन्तु अब आगे क्या..?

    80 वां स्वतंत्रता दिवस: दक्षिण भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम

    80 वां स्वतंत्रता दिवस: दक्षिण भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम

    Jawaharlal Nehru

    नेहरू की वो 3 गलतियां जिन्होंने विभाजन की विभीषिका को जन्म दिया

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य

    Mostbet Casino in the Czech Republic: What Players Actually Get

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

नरेंद्र मोदी ने एएनआई को दिया 2019 का अपना सबसे बड़ा इंटरव्यू, जानिए मोदी ने किस मुद्दे पर क्या दिया जवाब

Pawan Jayaswal द्वारा Pawan Jayaswal
2 January 2019
in मत
मोदी इंटरव्यू

PC : ANI

Share on FacebookShare on X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि, वे हमेशा फ्रंट फुट पर खेलने वाले राजनीतिक खिलाड़ी हैं। नए साल के पहले दिन और 2019 आम चुनावों से करीब 3-4 महीने पहले उन्होंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के सभी ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपना पक्ष रखा। मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई की एडिटर स्मीता प्रकाश को दिए इंटरव्यू में इस आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी है कि, विपक्ष को उसकी काट ही नहीं मिल रही। इससे पहले विपक्ष यह आरोप लगाता था कि, पीएम मोदी गोदी मीडिया को ही इंटरव्यू देते हैं लेकिन इस बार तो मोदीजी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू देकर विपक्ष का यह बहाना भी उनसे छीन लिया है। नरेंद्र मोदी ने 90 मिनट के इस इंटरव्यू में नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, राम मंदिर, कर्जमाफी, कांग्रेस मुक्त भारत, मोदी लहर, मोदी-शाह कॉम्बिनेशन, विजय माल्या, नीरव मोदी, जीएसटी, मीडिल क्लास, मॉब लिंचिंग, महागठबंधन और उर्जित पटेल के इस्तीफे से लेकर हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर भी अपनी बात रखी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंटरव्यू में साफ किया कि, राम मंदिर मुद्दे पर अदालती प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही सरकार ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, तीन तलाक पर भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही सरकार अध्यादेश लाई थी। खास बात यह है कि, प्रधानमंत्री के इस इंटरव्यू को इस बार लेफ्ट लिबरल मीडिया भी लगभग सकारात्मक ही ले रहा है। बता दें कि, मोदी के इस इंटरव्यू में वे तमाम मुद्दे शामिल हैं जिन पर विपक्ष उन्हें घरने की कोशिश कर रहा था लेकिन इस इंटरव्यू के बाद विपक्ष इन तमाम मुद्दो पर बैकफुट पर आ गया है। आइए जानते हैं कि, अपने इंटरव्यू में मोदी ने किस मुद्दे पर क्या कहा।

राम मंदिर निर्माण

संबंधितपोस्ट

राम मंदिर में कर्मचारियों की निगरानी सख्त, फेस रीडिंग से होगी हाजिरी; चढ़ावा मामले के बीच पूर्व पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ी

राम मंदिर चढ़ावा मामला: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत, नहीं मिले आरोप के सबूत

म्यांमार के रेयर अर्थ खनिज, भारत की रणनीति और चीन की चुनौती

और लोड करें

राम मंदिर मुद्दे पर मोदी ने कहा है कि, अध्यादेश लाने के बारे में अदालती प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही विचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि, तीन तलाक पर भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही सरकार अध्यादेश लाई थी। मोदी ने कहा कि, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि, जो लोग 70 साल सत्ता में रहे, उन्होंने अयोध्या मुद्दे का हल निकालने के रास्ते में खलल पैदा करने की पूरी कोशिशें कीं। मोदी ने कांग्रेस से जुड़े वकीलों पर अयोध्या विवाद में देरी करने का भी आरोप लगाया हैं। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अध्यादेश लाने के विचार को आरएसएस ने सकारात्मक कदम बताया है। आरएसएस के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबले ने कहा है कि, इस सरकार के कार्यकाल में सरकार वह वादा पूरा करें ऐसी भारत की जनता की अपेक्षा है। दत्तात्रेय ने यह भी कहा कि, प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने के संकल्प का अपने इंटरव्यू में पुनः स्मरण करना भाजपा के पालमपुर अधिवेशन(1989) में पारित प्रस्ताव के अनुरूप ही है। गौरतलब है कि, सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर पर 4 जनवरी को सुनवाई करेगा।

सर्जिकल स्ट्राइक

अपने इंटरव्यू में सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े सवाल पर पर मोदी ने कहा, “जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की तारीख दो बार बदली गई थी। उड़ी हमले में जवानों को जिंदा जलाए जाने के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाई गई थी। मेरे और सेना के भीतर ही भीतर एक गुस्सा पनप रहा था। मैंने जवानों को भेजे संदेश में कहा था कि, मिशन की कामयाबी या नाकामी के बारे में मत सोचना। किसी भी प्रलोभन में मत आना और इसे जारी मत रखना। सुबह होने से पहले हर हाल में वापस आना।” सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाकिसतान बॉर्डर पर हमले क्यों करता है, इस सवला पर मोदी ने कहा, “एक लड़ाई से पाकिस्तान सुधर जाएगा, यह सोचना बहुत बड़ी गलती होगी। पाकिस्तान को सुधरने में अभी और समय लगेगा।”

तीन राज्यों में भाजपा की हार 
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में भाजपा को मिली हार पर मोदी ने कहा, “तेलंगाना और मिजोरम में भाजपा सत्ता में आएगी, ऐसी बात कोई नहीं कह रहा था। छत्तीसगढ़ में साफ-साफ नतीजे आए। हमारी हार हुई। बाकी दो राज्यों में हंग असेंबली है। 15 साल की एंटी इन्कम्बेंसी को लेकर हम चुनाव में उतरे थे। लेकिन पिछले दिनों हरियाणा में स्थानीय निकायों में हम जीते। जम्मू-कश्मीर के निकाय चुनाव में भाजपा से जुड़े लोग जीते। जीत और हार, यही एक मानदंड नहीं होता है।” 

पूर्व आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल
पूर्व आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे से जुड़े सवाला पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “निजी कारणों के चलते पटेल खुद पद छोड़ना चाहते थे। मैं इस बारे में पहली बार यह खुलासा कर रहा हूं। उन्होंने इस्तीफे से छह-सात महीने पहले ही मुझे इस बारे में बताया था। उन्होंने लिखित में भी अपनी इच्छा जताई थी। उन पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव होने का कोई सवाल ही नहीं है। बतौर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने अच्छा काम किया है।”

कांग्रेस मुक्त भारत

कांग्रेस मुक्त भारत से जुड़े सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,” “कांग्रेस एक कल्चर लाई थी। परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद। मैं जब कांग्रेस मुक्त भारत की बात करता हूं, तब मैं इस तरह की संस्कृति से मुक्त होने की बात करता हूं। कांग्रेस को भी इस कल्चर से मुक्त होना पड़ेगा। दुर्भाग्य है कि देश में आज एक मजबूत विपक्ष नहीं है।”

मोदी लहर
मोदी मैजिक के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि, जो लोग कहते हैं कि अब मोदी लहर काम नहीं करेगी, वे एक तरह से मोदी मैजिक या मोदी लहर की बात को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा, “जहां तक मेरा सवाल है, लहर सिर्फ जनता की आशा-आकांक्षाओं की होती है। लहर सिर्फ जनता के विश्वास की होती है। आज हिंदुस्तान में विश्वास पनपा है। आज युवा पीढ़ी की आकांक्षाएं हैं।”

कर्जमाफी

प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछा गया कि, लोग कहते हैं आपने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, राहुल के कर्ज माफी के वादे को लॉलीपॉप कहा? इस सवाल के जवाब में मोदी ने कहा, “सभी किसानों का कर्ज माफ करने के झूठे वादे को मैंने लॉलीपॉप कहा था। भारत सरकार ने बैंकों से रुपए लूटकर मौज करने वालों के खिलाफ कानून बनाया। तीन लाख करोड़ रुपए हम वापस लेकर आए हैं। अगर कर्जमाफी से किसानों के जीवन के सारे दर्द दूर होते हैं, तो बिल्कुल करना चाहिए। 2008 में भी चुनाव जीतने के लिए कर्ज माफी हुई। लेकिन, क्या किसानों के दुख दूर हुए? उपाय यही है कि, बीज से बाजार तक किसानों को मजबूत किया जाए। किसान कर्जदार होता क्यों है, इस पर सोचने की जरूरत है। किसानों की कई सालों से मांग थी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना दिया जाए। हमने 21 फसलों में इसे लागू किया। कर्ज माफी से कितने किसानों को फायदा होता है? ज्यादातर किसान साहूकारों से लोन लेता है, कर्ज माफी की सरकार की योजना में वह नहीं आता।”

जीएसटी

मोदी से सवाल किया गया कि जब जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहा जाता है, तो इसके क्या मायने है? इस पर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जिसकी जैसी सोच होती है, उसकी वैसी राय होती है। इसमें मेरा उलझना ठीक नहीं होगा। जीएसटी पर क्या सभी दलों की सर्वसम्मति नहीं थी? सभी राजनीतिक दलों ने अच्छी व्यवस्था का समर्थन किया था। संसद ने आम सहमति से इसे पारित किया था। जीएसटी से पहले टैक्स रेट क्या था? 30 से 40 प्रतिशत टैक्स वाली चीजें थीं। बार-बार टैक्स लगता था। जीएसटी के कारण यह सरल हुआ। 500 से ज्यादा चीजें जीरो टैक्स रेट में आईं। जीएसटी काउंसिल में कांग्रेस के भी मंत्री हैं। क्या वे अपनी ही पार्टी के लोगों को गाली दे रहे हैं?”

मोदी-शाह कॉम्बिनेशन

प्रधानमंत्री मोदी से जब सवाल किया गया कि, क्या 2014 का मोदी-शाह कॉम्बिनेशन 2019 में काम कर पाएगा? इसके जवाब में मोदी ने कहा, “जो लोग कहते हैं कि भाजपा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कारण चलती है, वे हमारी पार्टी को नहीं जानते। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है। हम पोलिंग बूथ की मजबूती पर चलते हैं। एक या दो लोग भाजपा नहीं चलाते। जो लोग कहते हैं कि, भाजपा हार रही है, उन्हें असम, त्रिपुरा, हरियाणा के नतीजे देख लेने चाहिए। मनोबल कम होने का कोई कारण ही नहीं है। 2019 में भी जनता की भरोसा हम पर ही भरोसा करेगी।”

विजय माल्या और नीरव मोदी

पीएम से सवाल किया गया कि, विजय माल्या और नीरव मोदी को तो आपकी सरकार वापस नहीं ला पाई? इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “आखिर उन्हें भागना क्यों पड़ा? उन लोगों को इसलिए भागना पड़ा, क्योंकि यहां उन्हें पाई-पाई चुकानी पड़ेगी। जो लोग भागे हैं, उनके लिए अंतरराष्ट्रीय कानून होते हैं। ऐसे भगोड़ों की संपत्ति जब्त करने का हमने कानून बनाया। एक दिन हम ऐसे लोगों को वापस ले आएंगे।”

नोटबंदी

पीएम मोदी से सवाल किया गया था कि, क्या नोटबंदी झटका नहीं थी? इस पर उन्होंने कहा, “ये झटका नहीं था। एक सफाई की जरूरत थी। एक साल पहले तक हमने देश को कहा था कि, यह एक व्यवस्था है। आपके पास कालाधन है तो आप जमा कराइए। पहले की सरकारों की तरह उन्होंने सोचा कि मोदी भी वैसा ही होगा। काफी कम लोग आगे आए। एक साल प्रक्रिया चली। बार-बार कहा गया। इसके बाद यह कदम उठाया गया। यह देश के आर्थिक व्यवस्था के लिए जरूरी था। जब ट्रेन भी पटरी बदलती है तो उसकी रफ्तार कम होती है। मनमोहन सिंह जी जब आर्थिक सुधार लाए, तब भी जीडीपी घटी थी। देश में पैरेलल इकोनॉमी चल रही थी। उद्योगपतियों, व्यापारियों, बाबुओं के घर से बोरे भर-भरकर नोट निकलते थे। नोटबंदी ने इसे खत्म किया। पैसा बैंकिंग व्यवस्था में आया। एक ईमानदारी का माहौल बना है। टैक्स कलेक्शन बढ़ने को क्या आप नोटबंदी की सफलता नहीं मानेंगे?”

मिडिल क्लास

पीएम मोदी से पूछा गया कि, मिडिल क्लास और बिजनेस क्लास लोग आपके प्रतिबद्ध वोटर हैं, उनकी राहत के लिए क्या है? इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमें मिडिल क्लास के बारे में सोच बदलनी होगी। यह स्वाभिमान से जीने वाला वर्ग है। देश चलाने में उसका सबसे बड़ा योगदान है। मिडिल क्लास की चिंता हमारा दायित्व है। महंगाई काबू होती है तो मध्यमवर्ग को सबसे पहले राहत मिलती है। एजुकेशन में हम सीटें बढ़ाते हैं तो इसी वर्ग को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। रेलवे के एसी कोच से ज्यादा लोग सस्ती हवाई सेवा में ट्रेवल कर रहे हैं।”

2जी, सीडब्ल्यूजी के आरोपी

पीएम मोदी से सवाल किया गया कि, 2जी, सीडब्ल्यूजी का आप जिक्र करते थे, उनके आरोपी तो आज भी खुले आम घूम रहे हैं? इस सवाल के जवाब में मोदी ने कहा, “कुछ लोग जमानत पर भी हैं। इस देश में जिसे प्रथम परिवार कहा जाता था, वह भी आज पैसों की हेराफेरी के मामले में जमानत पर है। इस देश के पूर्व वित्त मंत्री को अदालत के चक्कर काटने पड़ते हैं। यह कोई छोटी बात नहीं है। हालांकि, कोई भाजपा का विरोधी है, इसलिए उसे तकलीफ हो, हम इस सोच के पक्षधर नहीं हैं। अगर मोदी कल गलत करे तो मोदी को भी भुगतना होगा।”

मॉब लिंचिंग

पीएम मोदी से सवाल किया गया कि, आज मुसलमानों में असुरक्षा क्यों हैं और मॉब लिंचिंग और इमरान के बयान पर क्या कहेंगे? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, “मॉब लिंचिंग जैसी कोई भी घटना सभ्य समाज को शोभा नहीं देती है। ऐसी घटनाओं के पक्ष में कभी भी आवाज नहीं उठनी चाहिए। क्या यह 2014 के बाद शुरू हुआ है। यह समाज के अंदर आई हुई एक कमी का फैलाव है। इस स्थिति को सुधारने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना चाहिए। अरब देश के एक बहुत बड़े विद्वान हैं। उन्होंने कहा- हिंदुस्तान में कई संप्रदायों के लोग हैं, लेकिन वहां सभी लोग मिल-जुलकर रहते हैं। हम लोग एक ही समुदाय हैं, तब भी यहां लड़ाइयां होती हैं। हर चुनाव के पहले लोगों को असहिष्णुता दिखने लग जाती है तो यह लोगों का एजेंडा है। 18 हजार गांवों में बिजली पहुंची, सौभाग्य योजना पहुंची.. हमने यह तो नहीं पूछा कि किस समुदाय के लोग हैं।”

महागठबंधन

मोदी से अगला सवाल था कि, महागठबंधन बढ़ता जा रहा है? चंद्रबाबू नायडू कहते हैं कि, केसीआर के गठबंधन को मोदीजी समर्थन दे रहे हैं? इस पर पीएम मोदी ने कहा, “केसीआर गठबंधन बना रहे हैं यह मेरे सामने अभी नहीं आया। तेलंगाना में जिस तरह से महागठबंधन का हाल बेहाल हुआ, उससे उनकी पीड़ा झलकती है। आखिर महागठबंधन क्यों बन रहा है? 5 साल हो गए इस महागठबंधन ने देश के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर कुछ कहा है क्या? अभी भी उनके यहां पर दो-दो सुर निकलते हैं। ये लोग एक-दूसरे को सहारा देकर बचने की कोशिश कर रहे हैं। उनका एकमात्र एजेंडा मोदी है।”

इस तरह इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी बुद्धिमता और राजनीतिक कौशल दिखाते हुए हर मुद्दे पर बेबाकी से अपना पक्ष रखा है। उन्होंने संवेदनशील मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमते हुए सभी सवालों का बड़े धैर्य के साथ व गंभीरता से जवाब दिया। ऐसा लगता है कि 2019 के पहले दिन ही प्रधानमंत्री ने इस इंटरव्यू के जरिए अगले कुछ महीनों तक तो विपक्ष को बैकफुट पर डाल दिया है। हालत यह है कि, कांग्रेस के पास अब सिवाय प्रतिक्रिया देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Tags: नरेंद्र मोदीराम मंदिर
शेयर412ट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सचिवालय में वंदे मातरम के रिवाज़ को किया खत्म

अगली पोस्ट

राजस्थान में सामने आया मॉब लिंचिंग पर मीडिया का दोहरा रुख

संबंधित पोस्ट

दिमागी नक्सल
चर्चित

बंदूक से आगे की लड़ाई  ‘दिमागी नक्सल’ और राष्ट्र को दिग्भ्रमित करने वाले नैरेटिव का खेल

22 August 2026

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन केवल सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं होता। वह देश की दिशा,...

बच्चे आपके, संस्कार किसके?
मत

बच्चे आपके, संस्कार किसके?

17 August 2026

हाल ही में एक पुस्तक पढ़ी, जिसका शीर्षक है “जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।” पुस्तक में विकसित भारत 2047 के...

‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?
इतिहास

‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

14 August 2026

वर्ष 2021 में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त को 'विभाजन की विभीषका स्मृति दिवस' (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाने...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Why India Needs a Bigger Navy | More Ships, More Presence, More Maritime Power

Why India Needs a Bigger Navy | More Ships, More Presence, More Maritime Power

00:05:33

India’s Fighter Force Needs More Than Jets | Here’s Why 150 Trainers Matter ? IAF | HAWK | HAL

00:04:44

RAW Chief’s Dhaka Visit: Is India Rebuilding Security Ties With Bangladesh? Reset or Routine?

00:03:30

Kargil From the Sky: Inside IAF’s Operation Safed Sagar

00:05:36

India Eyes Sixth-Generation Fighters: Why FCAS Matters Beyond AMCA

00:05:03
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited