हेनरी एवेरी नाम के इस लुटेरे पर 1000 पौंड का इनाम रखा गया था...
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    वैश्विक ‘जरासंध’ का छल-बल और ‘केशव’ का संघ

    वैश्विक ‘जरासंध’ का छल-बल और ‘केशव’ का संघ

    हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और समरसता की यात्रा: विश्व हिन्दू परिषद्

    हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और समरसता की यात्रा: विश्व हिन्दू परिषद्

    मोहन भागवत ने न्यू यॉर्क के मेडिसिन स्क्वॉयर गार्डन में संबोधित करते हुए हिंदुत्व और हिंदुस्तान की व्यापक अवधारणा को सामने रखा था

    हिंदुत्व का स्पंदन: मोहन भागवत का वैश्विक संदेश

    रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात

    रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, ई-बसों में मुफ्त सफर के साथ एक सहयात्री को भी मिलेगा लाभ

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    BRICS VS G7

    BRICS बनाम G7: क्या दुनिया की आर्थिक ताकत का संतुलन बदल चुका है?

    BRICS 2026 VS 2016

    2016 से 2026 तक BRICS में कितना बदलाव आया? 5 देशों के समूह से 11 देशों की ताकत

    jefferies Industrial revolution

    क्या है नया Industrial Revolution? 6 सेक्टर में बड़े बदलाव से बनेगा विकसित भारत 2047

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    SU 57 India Russia

    भारत को Su-57 की जरूरत कितनी? क्या रूस का 5th Gen Fighter भर पाएगा AMCA का गैप?

    Exercise Pitch Black 2026 in Australia and Exercise Udara Shakti 2026 in Malaysia

    पिच ब्लैक से उदारा शक्ति तक: इंडो पैसेफिक में भारतीय वायु सेना का दम

    Third Aircraft Carrier Indian Navy China Threat

    भारत को क्यों चाहिए तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर? Explainer

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

    क्या यूरोप पर 'आक्रमण' शुरू हो चुका है

    क्या यूरोप पर ‘आक्रमण’ शुरू हो चुका है? स्यूटा से उठ रहे वे सवाल जिन्हें अब यूरोप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    स्त्री भारतीय स्त्री-विमर्श को पश्चिमी प्रतिमानों के अनुकरण से आगे ले जाकर भारतीय ज्ञान परंपरा के भीतर स्त्री की अवधारणा को पुनः देखने का अवसर प्रदान करती है।

    स्त्री: भारतीय स्त्री-विमर्श और नारीत्व की पुनर्परिभाषा

    हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और समरसता की यात्रा: विश्व हिन्दू परिषद्

    हिन्दू समाज के संगठन, सेवा और समरसता की यात्रा: विश्व हिन्दू परिषद्

    Anil Kakodar Uranium, Thorium, Nuclear energy

    दुनिया में बढ़ेगा यूरेनियम संकट, भारत के लिए थोरियम क्यों जरूरी? अनिल काकोदकर का बड़ा बयान

    भारत पाकिस्तान का विभाजन

    15 अगस्त के बाद…80 वर्ष पहले भारत विभाजित होकर स्वतंत्र तो हो गया.. परन्तु अब आगे क्या..?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य

    Mostbet Casino in the Czech Republic: What Players Actually Get

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    ऑनलाइन वीडियो देखने की आदतें कैसे बदल रही हैं: स्ट्रीमिंग से ऑफलाइन एक्सेस तक

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    बिना किसी ऐप के Instagram वीडियो और फोटो कैसे डाउनलोड करें

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

जब औरंगजेब की बेटी को उठा ले गए लुटेरे: बलात्कार और हत्याओं से दहल गए थे मुगल, कहानी ‘गंज-ए-सवाई’ की

हेनरी एवेरी नाम के इस लुटेरे पर 1000 पौंड का इनाम रखा गया था

Anand Kumar द्वारा Anand Kumar
22 February 2025
in इतिहास
अगस्त 1695 में मरियम उल जमानी ने 'गंज-ए-सवाई' जहाज बनवाया था

अगस्त 1695 में मरियम उल जमानी ने 'गंज-ए-सवाई' जहाज बनवाया था

Share on FacebookShare on X

पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन वाली शृंखला में जो समुद्री डाकू दिखते हैं, वैसे ही डाकू ने मुगलों के हज पर जाने वाले जहाज को लूटा था। इस लूट में वो मुगल राजकुमारी यानी औरंगजेब की बेटी को उठा ले गया था और औरंगजेब कुछ नहीं कर पाया था। मुगलों ने जो-जो किया था, वो जीवनकाल में ही भुगता भी। ‘गंज-ए-सवाई’ नाम का जहाज मुगलों की भारत से लूटकर इकठ्ठा की गई दौलत लेकर निकला था। इस जहाज को जब मरियम उल जमानी ने बनवाया था तब इसपर 62 तोपें होनी थीं, और कहते हैं कि लूटते वक्त इस पर 80 तोपें, 1100 नाविक और कम से कम 400 बंदूकची सवार थे। उसके साथ ही फतेह मुहम्मद नाम का जहाज था। इस जहाज पर नब्बे से अधिक तोपें थीं और 800 सिपाही सवार थे। समुद्री लुटेरों के पास छह जहाज थे और उन्होंने पहले फतेह मुहम्मद पर हमला किया था। इन छह लुटेरों के जहाजों ने हेनरी एवेरी को अपना एडमिरल चुना और उसी के नेतृत्व में हमला हुआ था।

औरंगजेब की दादी मरियम उल जमानी अकबर की बीवी थी और उसी का बेटा शहजादा सलीम बाद में जहाँगीर नाम से गद्दी पर बैठा था। अकबर के दौर में उसके हरम की स्त्रियों का नाम लेने पर पाबन्दी लगा दी गयी थी, इसलिए मरियम उल जमानी का नाम कम सुनाई देता है। वो अकबर के दौर की इकलौती स्त्री थी जिसके व्यापार करने के बारे में कई इतिहासकारों ने लिखा है। उसने मक्का जाने वाले कई जहाज बनवाये थे जिससे हाजी आते-जाते थे और मुगल शासकों द्वारा जमा की गई दौलत वहाँ भेजी जाती थी।

संबंधितपोस्ट

वीर बाल दिवस: क्रिसमस-नववर्ष का जश्न तो ठीक है लेकिन वीर साहिबजादों का बलिदान भी स्मरण रहे

‘क्रूर था अकबर’: बाबर, अकबर, औरंगज़ेब और शिवाजी पर क्या कहती है NCERT की नई किताब?

दारा शिकोह: उपनिषद पढ़ने वाला मुगल जिसका सिर कटवाकर औरंगज़ेब ने पिता शाहजहां को किया था पेश

और लोड करें

मसालों और रेशम का व्यापार करने के लिए मरियम उल जमानी के जहाज जाया करते थे। मुगल स्त्रियाँ जिन्हें शादी करने की इजाजत नहीं ही होती थी, उनके लिए विदेश व्यापार करने का रास्ता मरियम उल जमानी ने ही खोला था। अकबर खुद भी उसके व्यापार में रूचि लेता था, व्यापार में निवेश करता था और अकबर को सलाह भी मरियम उल जमानी ही देती थी। जब अगस्त 1695 में मरियम उल जमानी का बनवाया जहाज ‘गंज-ए-सवाई’ बाब अल मंदेब पहुंचा जो आज ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ कहलाने वाले इलाके में यमन और अरब के बीच पड़ता है। तब तक इन जहाजों को सूरत के बंदरगाह से चले 8 दिन हो चुके थे।

इन डकैतों में टिव अपने 60 लोगों के साथ एमिटी नाम के जहाज पर था। जोसफ फरो 60 आदमियों के साथ पोर्ट्समाउथ एडवेंचर पर सवार था। डॉलफिन नाम के जहाज पर 60 लोगों के साथ रिचर्ड वांट था, विल्लियम मायेस पर्ल पर 30-40 आदमियों के साथ था और थॉमस वेक 70 आदमी लिए सुसन्ना नाम के जहाज पर आगे बढ़ा। यानी कि समुद्री लुटेरों की कुल ताकत एक मुगलिया जहाज से भी कहीं कम थी। इसके बावजूद लुटेरों का इरादा पक्का था। इन जहाजों में डॉलफिन बहुत धीमा था इसलिए रिचर्ड वांट और उसके साथी डॉलफिन को जलाकर हेनरी एवेरी के जहाज फैंसी पर आ गए।

एमिटी जहाज भी तेज रफ़्तार मुगलों का पीछा नहीं कर पाया और कहीं पीछे ही छूट गया। एक मुगल जहाज के साथ मुडभेड़ में उसका कप्तान टिव पहले ही मारा जा चुका था, इसलिए वो अभियान में फिर शामिल ही नहीं हुआ। इस तरह चार या पांच दिन पीछा करने के बाद उनका सामना फतेह मुहम्मद से जब दोबारा हुआ तो सूरत के किसी अब्दुल गफ्फार नाम के व्यापारी के इस जहाज के नाविकों ने जमकर मुकाबला भी नहीं किया। हेनरी एवेरी ने आसानी से जहाज पर कब्जा करके, उस दौर के करीब पचास से साठ हजार पौंड की रकम लूटी। जब लुटेरों में हिस्सा बंटा तो हेनरी एवेरी के हिस्से बहुत छोटी रकम आई।

इतने कम से हेनरी एवेरी को संतोष नहीं हुआ। वो ‘गंज-ए-सवाई’ के पीछे निकल पड़ा। ‘गंज-ए-सवाई’ पर 80 तोपों और 400 सिपाहियों के अलावा छह सौ हज यात्री थे जिनमें ज्यादातर औरतें ही थीं। किस्मत से तोपों के पहले हमले में ही हेनरी के जहाज ने ‘गंज-ए-सवाई’ का मस्तूल उखाड़ दिया था। फैंसी नाम का जहाज अब ‘गंज-ए-सवाई’ के बराबर जा पहुँचा। थोड़ी देर तक तो लुटेरे मुगल बंदूकों की मार के कारण जहाज पर चढ़ नहीं पाए लेकिन तभी ‘गंज-ए-सवाई’ पर एक बड़ी तोप फट गई जिससे उस पर कई लोग मारे गए और कई आग से भागने लगे।

पर्ल नाम का एक दूसरा लुटेरा जहाज भी तब तक पास आ गया था लेकिन लुटेरों की हिम्मत मुगल जहाज पर चढ़ने की हुई नहीं थी। तब तक मुगल कप्तान इब्राहिम लड़ाई के क्षेत्र से भागकर नीचे जा छुपा और औरतों को बंदूकें थमाकर ऊपर भेज दिया। कई घंटे तक स्त्रियों ने लुटेरों का मुकाबला तो किया लेकिन फिर वो नेतृत्व और अनुभव की कमी के कारण हार गईं और आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद तो हेनरी एवेरी ने जहाज पर कब्ज़ा कर लिया और फिर कई दिनों तक ‘गंज-ए-सवाई’ पर बलात्कार और यातनाओं का नंगा नाच चलता रहा। उस वक्त सूरत में मौजूद इतिहासकार खफी खान ने अपने विवरण में इसके लिए पूरी तरह जहाज के कप्तान इब्राहिम को दोषी ठहराया था और लिखा था कि ईसाई तलवारों की लड़ाई में उतने बहादुर नही होते और कप्तान इब्राहिम ने बहादुरी दिखाई होती तो वो हार जाते।

दूसरे समकालीनों के अलावा खुद खफी खान ने भी इस घटना के बारे में लिखा है कि बलात्कार और यातनाओं का दौर कई दिन तक चला और एक-एक दिन लुटेरे, जहाज की एक-एक मंजिल नीचे उतरकर मुस्लिम औरतों की अस्मत लूटते रहे। बलात्कारों और यातनाओं के जरिये छुपाये हुए खजाने के बारे में उगलवाया गया। कुछ मुस्लिम औरतों ने जहाज से कूदकर या आत्महत्या करके जान दे दी। जो बच गयीं उन्हें लुटेरे हेनरी एवेरी के जहाज फैंसी पर उठा ले गए। इस घटना के बारे में तब के बम्बई के गवर्नर और ईस्ट इंडिया कंपनी के सर जॉन गएर ने एक चिट्ठी लार्ड ऑफ ट्रेड्स को लिखी थी जिससे पता चलता है कि ‘गंज-ए-सवाई’ और अब्दुल गफ्फूर के जहाज़ों को लूटा गया था। अपनी चिट्ठी में जॉन गएर ने ही लिखा था कि किसी बड़े उमराव की बीवी, बादशाह की एक करीबी रिश्तेदार इत्यादि उस जहाज पर थे, जिन्हें लुटेरे उठा ले गए। एक बड़े आदमी (कोई वजीर) की बीवियों ने खुदखुशी कर ली ताकि उनके पतियों को उनके जिस्म को नोचा जाना न देखना पड़े। यानि औरंगजेब की बेटी, कुछ मुगल शहजादियाँ जहाज पर थी जिन्हें लुटेरे उठा ले गए।

उस दौर में एक नाविक या जहाजी की सालाना आय करीब 15 से 33 पौंड के बीच होती थी। हेनरी एवेरी नाम के इस लुटेरे पर 1000 पौंड का इनाम रखा गया था। ये एक जहाजी के पूरे जीवन की कमाई से ज्यादा होता। इससे भी अनुमान लगाया जा सकता है कि लुटेरे मुगल शहजादी को उठा ले गए थे। खुद लुटेरों ने भी लिखा है कि इस लूट में उन्हें हीरे-जवाहरात से कहीं अधिक कीमती चीज मिली थी। इतिहास की सबसे बड़ी, किसी आदमी की खोज जो हुई हो, वो इसी घटना के बाद हेनरी एवेरी की खोज थी। इससे पहले किसी आदमी की इतनी बड़ी खोज नहीं हुई थी। हेनरी एवेरी कभी पकड़ा नहीं गया, न ही औरंगजेब की लुटी हुई ‘दौलत’ वापस मिली थी। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जो स्त्रियों बच्चों को लूट ले जाने का काम मुगलों ने किया था, वो उन्हें स्वयं भी अपने जीवनकाल में ही भुगतना भी पड़ा था। हाँ, भारत के इतिहास की किताबों में इन घटनाओं को नहीं लिखा-पढ़ा जाता है, उसके कारणों का अनुमान तो आपको होगा ही।

स्रोत: मुगल, गंज-ए-सवाई, हेनरी एवेरी, औरंगजेब, मरियम उल जमानी, अकबर, Mughals, Ganj-e-Sawai, Henry Avery, Aurangzeb, Maryam ul Zamani, Akbar,
Tags: AkbarAurangzebGanj-e-SawaiHenry AveryMaryam ul ZamaniMughalsअकबरऔरंगजेबगंज-ए-सवाईमरियम उल जमानीमुग़लहेनरी एवेरी
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

24 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र; जानें कब पेश की जायेगी CAG रिपोर्ट जिसको लेकर कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुकी है भाजपा

अगली पोस्ट

स्वामी श्रद्धानंद: घर वापसी के लिए शुद्धि आंदोलन चलाने वाले संत जिनके कट्टरपंथी हत्यारे को महात्मा गांधी ने बताया ‘भाई’

संबंधित पोस्ट

भारत पाकिस्तान का विभाजन
इतिहास

15 अगस्त के बाद…80 वर्ष पहले भारत विभाजित होकर स्वतंत्र तो हो गया.. परन्तु अब आगे क्या..?

16 August 2026

15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता तो मिली, लेकिन प्रश्न था कि अब आगे क्या ? दुर्भाग्य से गांधी जी ने मुस्लिम लीग के...

80 वां स्वतंत्रता दिवस: दक्षिण भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम
इतिहास

80 वां स्वतंत्रता दिवस: दक्षिण भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम

15 August 2026

भारत की आज़ादी सिर्फ कुछ मशहूर नेताओं की वजह से नहीं मिली, बल्कि यह अनगिनत बहादुर लोगों के त्याग और संघर्ष का नतीजा है। इनमें...

‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?
इतिहास

‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ : भारत में कई ‘मिनी पाकिस्तान’ पैदा हो चुके हैं ?

14 August 2026

वर्ष 2021 में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त को 'विभाजन की विभीषका स्मृति दिवस' (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाने...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

₹2 Crore Film, ₹143 Crore Hit: The ‘Hanuman Ansh’ Box Office Shock

₹2 Crore Film, ₹143 Crore Hit: The ‘Hanuman Ansh’ Box Office Shock

00:02:46

Who Is Major Rishabh Sambhyal? The Army Officer Who Became a Social Media Sensation

00:03:34

The Missing 54: What Happened to India’s Soldiers After the 1965 & 1971 Wars | POW | Indo-Pak

00:04:43

J-20 vs India: How Super Sukhoi, Rafale & AMCA Could Counter China’s Stealth Fleet | IAF | HAL

00:03:32

QRSAM to Akash NG: India’s Massive Push to Build 2,000 Indigenous Air Defence Missiles | DRDO| IAF

00:04:05
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited