अमेरिका में एक बेहद गुप्त कार्यक्रम में जॉर्ज सोरोस के बेटे की शादी हुमा आबेदीन से हो गई। इसमें कई सियासी लोगों के साथ व्यापार जगत के दिग्गज भी शामिल हुए। हालांकि, इस बीच अपनी विदेश यात्राओं को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक और कथित विदेश दौरे को लेकर बहस छिड़ गई है। इन चर्चाओं को कई सोशल मीडिया पोस्ट से और बल मिल रहा है। इनमें राहुल गांधी के जॉर्ज सोरोस के बेटे की शादी में शामिल होने की संभावना का जिक्र किया है।
राहुल गांधी अहमदाबाद विमान हादसे और सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान गायब रहने को लेकर भी निशाने में है। उनको लेकर सोशल मीडिया में लगातार सवाल किए जा रहे हैं। अब तो ये सवाल भी किया जा रहा है कि क्या राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस के बेटे की शादी में गए हैं।
क्या जॉर्ज सोरोस के यहां गए हैं?
17 जून मेजर जनरल हर्ष काकर (रिटायर्ड) ने एक X पोस्ट किया। उन्होंने जॉर्ज सोरोस के बेटे की शादी की पोस्ट को रि-पोस्ट करते हुए कांग्रेस के नेताओं से सवाल किया है। उन्होंने लिखा कि अफवाहें उड़ रही हैं कि कांग्रेस के तथाकथित अनाधिकारिक पार्टी प्रमुख राहुल गांधी यहां मौजूद थे। क्या कांग्रेस के चाटुकार जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा कृपया स्पष्ट करें। 100% वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि यह सच हो सकता है और तस्वीरें जल्द ही सामने आ जाएंगी।
इतना ही नहीं @jpsin1 हैंडल से लिखा गया ‘ये है जॉर्ज सोरोस का बेटा। कल इसने हुमा आबेदीन से शादी की। यह चित्र देखकर मेरे मन में दो प्रश्न उठे, नंबर एक- क्या इस शादी में सम्मिलित होने के लिए मां को गंगाराम अस्पताल में छोडकर राहुलजी अचानक विदेश भागे? (आज मेरे हुजूर की शादी है, लगता है जैसे संसार की शादी है गाने पर डेंस करने?) नंबर दो- इतना अथाह पैसा होने का क्या फायदा जब अपनी सुकडी, पिचकी, चिपडी, कुपोषित, मरगिल्लि होने वाली बीवी को चार कौर भी न खिला सके? या ये भी इसको ब्लैकमेल करके शादी की?’
इसलिए भी उठ रहे हैं सवाल
राहुल गांधी निशाना इस लिए भी साधा जा रहा है अभी देश में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे की चर्चाएं है। राहुल गांधी की मां और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य बिगड़ने की भी खबरें हैं। इस बीच राहुल गांधी की देश में अनुपस्थिति है। इसे लेकर न केवल सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं बल्कि राजनीतिक विरोधी भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
क्यों खल रहा है राहुल का देश में न होना?
अमित मालवीय ने शनिवार (14 जून) को X पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी एक बार फिर गुप्त व अघोषित विदेश यात्रा पर हैं। इस पोस्ट पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं और राहुल के दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। कई लोगों ने कहा कि वह कतर की यात्रा पर गए हुए हैं और टाइमिंग को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं। गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया है। इस दौरान राहुल के नजर नहीं आए।
ये भी पढ़ें: देश में संकट, मां सोनिया बीमार फिर राहुल गांधी कहां ‘फरार’?
इसी बीच सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। कांग्रेस ने इसे ‘सामान्य स्वास्थ्य जांच’ बताया है। हालांकि, उनकी उम्र और बीमारियों के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह खबर चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे वक्त में राहुल गांधी का देश से बाहर होना और एक ट्वीट के अलावा कोई सार्वजनिक बयान या सार्वजनिक सांत्वना संदेश ना देना लोगों को खल रहा है।
कांग्रेस की ओर से नहीं आया कोई बयान
कुछ दिनों पहले उन्होंने होली के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के कई दिन वियतनाम में बिताए थे। इससे पहले भी कई बार उनकी विदेश यात्राओं पर सवाल उठे हैं। यह भी कहा जाता है कि वे अक्सर विदेश में ही क्रिसमस और नया साल मनाते हैं। हालांकि, अभी की यात्रा को लेकर कांग्रेस की ओर से अब तक राहुल की विदेश यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, न यह बताया गया है कि वे कहां हैं और न ही यह कि कब लौटेंगे। हालांकि, पार्टी से जुड़े कुछ सूत्रों का कहना है कि यह एक राजनीतिक हमला है और जानबूझकर तूल दिया जा रहा है।