TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, ट्रंप की वापसी के बाद क्यों बढ़ी भारतीयों की चिंता?

    अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, ट्रंप की वापसी के बाद क्यों बढ़ी भारतीयों की चिंता?

    BL Santosh BJP Punjab Mission 120 Days ahead of Punjab Assembly Election 2027पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP ने संगठन विस्तार के लिए 120 दिनों की रणनीति पर काम तेज किया है।

    पंजाब में BJP का ‘मिशन 120 दिन’: हर सीट पर 5 हजार कार्यकर्ताओं का टारगेट, युवा-किसान मोर्चे को मिला बड़ा टास्क

    भगत सिंह की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि

    भगत सिंह की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, पीएम मोदी और ओम बिरला ने किया नमन

    मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

    ‘गांधी परिवार’ बार-बार नीचा ना दिखाता तो ‘इतिहास’ ही नहीं ‘वर्तमान’ भी करता मनमोहन सिंह का उदार मूल्यांकन

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    Make in India के 12 साल: अब भारत का अगला मैन्युफैक्चरिंग मिशन क्या है? सेमीकंडक्टर से ग्लोबल सप्लाई चेन तक नजर

    Make in India के 12 साल: अब भारत का अगला मैन्युफैक्चरिंग मिशन क्या है? सेमीकंडक्टर से ग्लोबल सप्लाई चेन तक नजर

    टाटा सन्स में फिर बड़ा फैसला: 5 साल और चेयरमैन रहेंगे एन. चंद्रशेखरन, अब Tata Group में क्या बदलेगा?

    टाटा सन्स में फिर बड़ा फैसला: 5 साल और चेयरमैन रहेंगे एन. चंद्रशेखरन, अब Tata Group में क्या बदलेगा?

    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    BRICS VS G7

    BRICS बनाम G7: क्या दुनिया की आर्थिक ताकत का संतुलन बदल चुका है?

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    16 साल बाद ट्रेनर तेजस की डिलीवरी! Mk1 से Mk1A तक क्यों उलझता रहा भारत का स्वदेशी फाइटर प्रोग्राम?

    SU 57 India Russia

    भारत को Su-57 की जरूरत कितनी? क्या रूस का 5th Gen Fighter भर पाएगा AMCA का गैप?

    Exercise Pitch Black 2026 in Australia and Exercise Udara Shakti 2026 in Malaysia

    पिच ब्लैक से उदारा शक्ति तक: इंडो पैसेफिक में भारतीय वायु सेना का दम

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    मोहन भागवत ने न्यू यॉर्क के मेडिसिन स्क्वॉयर गार्डन में संबोधित करते हुए हिंदुत्व और हिंदुस्तान की व्यापक अवधारणा को सामने रखा था

    हिंदुत्व का स्पंदन: मोहन भागवत का वैश्विक संदेश

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग

    अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में घर के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    नील विद्रोह

    “नील क्रांति का क्रेडिट भी महात्मा गांधी को मिला” जबकि आंदोलन की वास्तविकता कुछ और ही है

    जब नेहरू वाली गलती दोहराने वाले थे लालबहादुर शास्त्री….

    जब नेहरू वाली गलती दोहराने वाले थे लालबहादुर शास्त्री….

    22 मार्च को भगत सिंह ने अपने साथियों को पत्र लिखा था

    ‘मैं एक शर्त पर ज़िंदा रह सकता हूं…’: अपने आखिरी पत्र में भगत सिंह ने साथियों से क्या कहा?

    Pandit Deendayal Upadhyaya Integral Humanism Antyodaya Jana Sangh

    पश्चिमी मॉडल से अलग भारत का रास्ता: क्या था दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    भारत में हेयर रिस्टोरेशन: जल्दबाज़ी वाले समाधानों से ज़्यादा ज़रूरी है सही योजना

    भारत में हेयर रिस्टोरेशन: जल्दबाज़ी वाले समाधानों से ज़्यादा ज़रूरी है सही योजना

    The Basketball Draw Will Rewrite Every Asian Games Forecast

    The Basketball Draw Will Rewrite Every Asian Games Forecast

    Why Sports Betting Exploded Among Cricket Fans in India

    Why Sports Betting Exploded Among Cricket Fans in India

    Mostbet Casino in the Czech Republic: What Players Actually Get

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी की पूरी कहानी: ओमान एयर में उठा था कट्टरपंथ का अलर्ट, फिर कैसे पहुंचा कॉकपिट तक?

अल-कायदा से जुड़े पोस्ट, महिलाओं पर विवादित विचार और सुरक्षा जांच पर उठे सवाल

Abhishek Sharma द्वारा Abhishek Sharma
3 October 2026
in Uncategorized
फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी की पूरी कहानी: ओमान एयर में उठा था कट्टरपंथ का अलर्ट, फिर कैसे पहुंचा कॉकपिट तक?
Share on FacebookShare on X

फ्लाईदुबई की उस उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान अब हमाम अल-हमामी के तौर पर हुई है। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में उसने कॉकपिट के अंदर कैप्टन पर हमला किया और विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश की। विमान में 182 लोग सवार थे और कुछ ही देर में विमान हजारों फीट नीचे चला गया। यात्रियों और दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों की मदद से हमलावर को काबू किया गया और विमान सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित उतरा।

अब जांच का फोकस सिर्फ उस दिन की घटना पर नहीं है। सवाल यह है कि जिस व्यक्ति के बारे में उसके पुराने नियोक्ता के स्तर पर ही कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंता सामने आ चुकी थी, वह बाद में एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन का पायलट कैसे बना?

संबंधितपोस्ट

कैप्टन स्मित ने PM मोदी को बताया, विमान में मौत से जंग के दौरान क्यों पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा? ‘

फ्लाईदुबई FZ1073 में बड़ा सवाल, घायल कैप्टन ने आखिर कैसे खोला कॉकपिट का दरवाजा?

दुनिया ने कहा ‘हीरो’, विपक्षी नेताओं की चुप्पी क्यों? कैप्टन स्मित मच्छार पर राहुल-अखिलेश से सवाल

और लोड करें

कौन है हमाम अल-हमामी?

रिपोर्टों के मुताबिक हमाम अल-हमामी ओमान का नागरिक है और उसका जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई हैं। उसने ब्रिटेन की Buckinghamshire New University से एविएशन मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी और 2023 में डिग्री पूरी की थी।

उसके करियर की टाइमलाइन भी अब जांच का अहम हिस्सा है। उसके नाम से बने और बाद में डिलीट किए गए LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक उसने करीब सात साल Oman Air में काम किया। इसके बाद जून 2025 में Royal Air Maroc से जुड़ा और जनवरी 2026 में वहां से निकल गया। एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक वह करीब आठ महीने पहले Flydubai में शामिल हुआ था। CNN ने भी उसके LinkedIn प्रोफाइल को उसी व्यक्ति से जुड़ा बताया है।

Oman Air में पहले ही सामने आ गई थी चिंता

इस मामले का सबसे गंभीर पहलू उसका पुराना रिकॉर्ड है। CNN, AP और अन्य रिपोर्टों के मुताबिक Oman Air में रहते हुए उसके विचारों को लेकर चिंता पैदा हुई थी। उसे फ्लाइट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था और बाद में एयरलाइन में दूसरी भूमिका दी गई। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि उसके पास कथित तौर पर चरमपंथी सामग्री मिलने के बाद यह कदम उठाया गया था।

लेकिन सवाल फिर भी बड़ा है कि अगर एक एयरलाइन ने उसके कथित चरमपंथी विचारों को लेकर चिंता जताई थी, तो बाद में दूसरी एयरलाइनों की नियुक्ति प्रक्रिया में यह जानकारी कितनी दूर तक पहुंची? यही अब विमानन सुरक्षा जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सोशल मीडिया पर क्या मिला?

जांचकर्ताओं की नजर उसके पुराने सोशल मीडिया खातों पर भी है। CNN ने उसके नाम से जुड़े करीब 3,000 पुराने डिलीट किए गए पोस्टों की जांच की। 2021 और 2022 के पोस्टों में महिलाओं के काम करने और पुरुष-महिला के साथ काम करने को लेकर आपत्तिजनक तथा बेहद रूढ़िवादी विचार बताए गए हैं। कुछ पोस्टों में कथित तौर पर उसने ऐसी पत्नी की इच्छा जताई थी जो नकाब पहने और शादी के बाद नौकरी न करे।

लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट और किसी व्यक्ति के वास्तविक आपराधिक इरादे के बीच फर्क करना जरूरी है। ये पोस्ट उसके कथित विचारों का संकेत हो सकते हैं, लेकिन अकेले इनसे यह साबित नहीं होता कि 30 सितंबर का हमला किस मकसद से किया गया था। यही कारण है कि जांच एजेंसियां डिजिटल रिकॉर्ड को दूसरे सबूतों के साथ जोड़कर देख रही हैं।

हमले के बाद आए अल-कायदा से जुड़े पोस्ट ने बढ़ाई चिंता

मामले को और गंभीर बनाने वाली बात उसके नाम से जुड़े LinkedIn और Instagram खातों पर घटना के बाद सामने आए दो पोस्ट हैं। एक वीडियो में Boeing 737 Max के कॉकपिट के दृश्य और दुबई एयरपोर्ट पर El Al के विमान दिखाई देने की बात सामने आई है। वीडियो के अंत में अल-कायदा के पूर्व प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी और 2009 के Camp Chapman हमले के हमलावर हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी की तस्वीरें दिखाई गई थीं। दूसरे पोस्ट में मक्का, मदीना और यरुशलम जो कि इस्लाम के तीन पवित्र स्थलों को दिखाने वाली AI-generated तस्वीर और एक कविता थी।

हालांकि यहां भी एक महत्वपूर्ण सवाल बाकी है कि पोस्टों को वास्तव में किसने अपलोड किया और क्या वे हमाम के ही पोस्ट थे? CNN की रिपोर्टिंग के मुताबिक दोनों पोस्ट घटना के करीब नौ घंटे बाद सामने आए थे। इसलिए जांचकर्ता उनकी प्रामाणिकता और अपलोड करने वाले व्यक्ति की पुष्टि भी कर रहे हैं।

क्या हमला आतंकवादी था?

संयुक्त अरब अमीरात ने घटना की जांच शुरू कर दी है। UAE के Attorney General ने यह पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं कि हमला आतंकी गतिविधि से जुड़ा था या नहीं और क्या इसमें पहले से योजना या किसी बाहरी व्यक्ति/संगठन का निर्देश था। वहीं UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गाश ने घटना को सार्वजनिक रूप से “act of terrorism” बताया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि आरोपी के बारे में माना जाता है कि वह “Islamist radical indoctrination” से गुजरा था। लेकिन अंतिम कानूनी निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।

ओमानी नागरिक तेल अवीव जा रही फ्लाइट में कैसे पहुंचा?

यह इस मामले का एक और बड़ा सवाल है। ओमान इजरायल को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं देता। ऐसे में एक ओमानी नागरिक का तेल अवीव जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के कॉकपिट में सह-पायलट के रूप में होना जांचकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सवाल बन गया है।

इजरायली अधिकारियों के मुताबिक Shin Bet, Mossad, सेना और Transportation Ministry इस बात की जांच कर रहे हैं कि हमाम Flydubai की इस उड़ान के क्रू का हिस्सा कैसे बना।  हालांकि ये सवाल सिर्फ उसकी राष्ट्रीयता का नहीं है। असली सवाल है कि क्या भर्ती, बैकग्राउंड चेक और सुरक्षा मंजूरी की प्रक्रिया में उसके पुराने रिकॉर्ड को पर्याप्त महत्व दिया गया था?

सबसे बड़ा सवाल: क्या सुरक्षा व्यवस्था में कोई गैप था?

इस पूरे मामले की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी शायद यही है। एक तरफ एक ऐसा पायलट है जिसके बारे में पुराने नियोक्ता के स्तर पर कथित चरमपंथी विचारों को लेकर चिंता सामने आई थी। दूसरी तरफ वह बाद में Royal Air Maroc और फिर Flydubai तक पहुंच गया।

अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि किसी एक एयरलाइन या एजेंसी ने निश्चित तौर पर लापरवाही की। जांच को यह स्थापित करना होगा कि Oman Air में सामने आई जानकारी क्या थी, वह किस रिकॉर्ड में दर्ज हुई, क्या उसे किसी अन्य संस्था के साथ साझा किया गया और बाद की नियुक्तियों में उसकी जांच कैसे हुई।

और यही Flydubai FZ1073 की कहानी को सिर्फ एक विमान में हुए हमले से आगे ले जाता है। यह अब पायलट की भर्ती, सुरक्षा जांच, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा से जुड़े कई सवालों की जांच बन चुका है। फिलहाल जांच जारी है और हमाम अल-हमामी के हमले के अंतिम मकसद तथा किसी संभावित आतंकी नेटवर्क से उसके संबंध पर अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है।

Tags: Al QaedaAviation SecurityAyman al-ZawahiriCockpit AttackDubai Tel Aviv FlightExtremist ViewsflydubaiFlydubai AttackFlydubai Co-PilotFlydubai FZ1073Hamam Al-HammamiHamam AlhammamiIsraelMisogynistic ViewsomanOman AirOmani Co-PilotOmani PilotPilot InvestigationPilot Security ScreeningRoyal Air MarocTel AvivTerrorism InvestigationTerrorist PostsUAEओमान एयरओमानी पायलटफ्लाईदुबईहमाम अल-हमामी
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

वायुसेना में लड़ाकू विमानों की कमी पर चिंता, हर साल 36-40 विमान जरूरी

अगली पोस्ट

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, ट्रंप की वापसी के बाद क्यों बढ़ी भारतीयों की चिंता?

संबंधित पोस्ट

Tata Sons की Listing कैसे रुकेगी? iPhone फैक्ट्री और राम मंदिर-बुलेट ट्रेन वाली कंपनियों से समझिए पूरा प्लान
Uncategorized

Tata Sons की Listing कैसे रुकेगी? iPhone फैक्ट्री और राम मंदिर-बुलेट ट्रेन वाली कंपनियों से समझिए पूरा प्लान

29 September 2026

Tata Sons को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने की चर्चा के बीच Tata Trusts ने एक ऐसा प्रस्ताव रखा है, जो पूरे मामले की दिशा...

राम अमीरों के, शिव गरीबों के? रेवंत के बयान पर BJP का पलटवार, बंदी संजय ने ऐसे खोली ‘पोल’
Uncategorized

राम अमीरों के, शिव गरीबों के? रेवंत के बयान पर BJP का पलटवार, बंदी संजय ने ऐसे खोली ‘पोल’

29 September 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के भगवान राम और भगवान शिव को गरीब-अमीर तथा उत्तर-दक्षिण की पहचान से जोड़ने वाले बयान ने नया राजनीतिक...

AMCA, राफेल और तेजस: भारत एक साथ तीन लड़ाकू विमान कार्यक्रमों पर क्यों कर रहा है काम?
Uncategorized

AMCA, राफेल और तेजस: भारत एक साथ तीन लड़ाकू विमान कार्यक्रमों पर क्यों कर रहा है काम?

28 September 2026

भारत के स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट AMCA (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) को लेकर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया है कि इसके पहले प्रोटोटाइप...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Hanuman Chalisa Kept Me Going': Flydubai Hero Smit

Hanuman Chalisa Kept Me Going': Flydubai Hero Smit

00:10:03

How Pakistan-Linked Drug Networks Are Targeting India | Coast Guard Deals a ₹3,000 Crore Blow

00:03:28

How SkyStriker Hunts Its Target: Inside India’s Loitering Munition

00:03:49

F-35 vs Rafale? Inside India’s Biggest Air Exercise

00:05:54

China and the Philippines Are Fighting a War With Maps, Not Missiles

00:05:55
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited