‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद: यूपी से बिहार तक फैलती आग, साज़िश या आस्था?
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    र्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

    धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, बोलें- जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा

    नितिन नबीन

    स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच BJP का बड़ा प्लान: युवाओं तक पहुंचेगी पार्टी, सांसदों-विधायकों को मिला विशेष जिम्मा

    पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सियासत तेज

    पेपर लीक, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सियासत तेज, पीएम मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की कही बात

    TCS केस में अदालत की अहम टिप्पणी

    TCS धर्म परिवर्तन केस: गर्भवती निदा खान को जमानत, कोर्ट ने दिया मानवीय आधार का हवाला

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    भारत-जापान शिखर सम्मेलन

    भारत-जापान शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और जापानी पीएम सनाए ताकाइची ने आर्थिक सुरक्षा, तकनीक और रक्षा सहयोग को दी नई दिशा

    India’s Infrastructure Boom: What It Means for Businesses and Citizens

    India’s Infrastructure Boom: What It Means for Businesses and Citizens

    वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% की आर्थिक वृद्धि

    वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% की आर्थिक वृद्धि ने मोदी सरकार के तहत भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दी मजबूती, सेवा क्षेत्र और निवेश बने व्यापक विकास के प्रमुख आधार

    भारत की अर्थव्यवस्था

    भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती, GDP ग्रोथ 7.7% पहुंची; अगले साल धीमी पड़ सकती है रफ्तार

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    INS 'निपुण' भारतीय नौसेना का दूसरा स्वदेशी Diving Support Vessel (DSV)।

    INS निपुण: नेवी के बेड़े में शामिल होने वाला ये डाइविंग सपोर्ट वेसल इतना महत्वपूर्ण क्यों है ?

    भारतीय सेना का बड़ा बदलाव

    भारतीय सेना का बड़ा बदलाव: पहले इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स से बदलेगी युद्ध की रणनीति

    ब्रह्मोस मिसाइल

    ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए बढ़ी भारत की रक्षा ताकत, वियतनाम से समझौता, इंडोनेशिया के साथ सौदा अंतिम चरण में

    अजय कोचर ने वाइस चीफ का पद संभाला

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना का नेतृत्व करने के बाद अजय कोचर ने वाइस चीफ का पद संभाला

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर,

    डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर लगी मुहर, मार्को रुबियो बोले- जल्द आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा: ट्रंप ने संघर्ष खत्म होने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की घोषणा की

    रूसी तेल का आयात

    रूसी तेल का आयात पहले से ज्यादा कर रहा है भारत, 41 देशों से हो रही ऊर्जा खरीद: हरदीप सिंह पुरी

    तुलसी गबार्ड के इस्तीफे से वॉशिंगटन में सियासी भूचाल,

    तुलसी गबार्ड के इस्तीफे से वॉशिंगटन में सियासी भूचाल, निजी संकट या व्हाइट हाउस का दबाव?

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    तिरुपति बालाजी की पहली आरती पर विवाद

    तिरुपति बालाजी की पहली आरती पर विवाद, कर्नाटक सरकार बदलना चाहती है पुराना नियम

    दिल्ली की एक शाम: जैसे दो घंटे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ बिताए हों

    दिल्ली की एक शाम: जैसे दो घंटे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ बिताए हों

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद: महंत धर्मदास बोले- अयोग्य लोगों को जिम्मेदारी देने से हुई गड़बड़ी, देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील

    शहीद हुए 6 जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक

    ऑपरेशन सिंदूर: शहीद हुए 6 जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर हमेशा के लिए दर्ज

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    गेमिंग और हमारे देश के नौजवानों का नया रिश्ता: मस्ती से लेकर कमाई तक का पूरा चक्कर

    Rivalries in Cricket That Still Grab the Globe’s Attention

    Rivalries in Cricket That Still Grab the Globe’s Attention

    ड्रोन रूट, स्लीपर सेल और IED का जाल

    ड्रोन रूट, स्लीपर सेल और IED का जाल: National Investigation Agency ने 4 राज्यों में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

    भारत वैश्विक क्रिप्टो रेस में कहाँ खड़ा है?

    भारत वैश्विक क्रिप्टो रेस में कहाँ खड़ा है?

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

रोहतास और हाजीपुर में लगे ऐसे ही पोस्टरों ने सामाजिक माहौल को गर्मा दिया है। सवाल यह है कि क्या यह केवल धार्मिक प्रेम का प्रदर्शन है या फिर इसके पीछे कोई गहरी और सोची-समझी साज़िश काम कर रही है?

Vibhuti Ranjan द्वारा Vibhuti Ranjan
30 September 2025
in क्राइम, चर्चित, धर्म, भारत
‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद: यूपी से बिहार तक फैलती आग, साज़िश या आस्था?

भारत की असली पहचान गंगा-जमुनी तहज़ीब और सहिष्णुता है।

Share on FacebookShare on X

नवरात्र का समय जब देशभर में शक्ति की पूजा, देवी आराधना और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल होना चाहिए था। भारत के कई हिस्सों में अचानक एक नए विवाद से माहौल में तनाव भर गया है। “आई लव मोहम्मद” लिखे पोस्टरों की बाढ़ ने उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक तनाव और बवाल को जन्म दिया। कानपुर, लखनऊ और बरेली में जिस विवाद ने पुलिस-प्रशासन को हिला दिया था, वही विवाद अब बिहार की ज़मीन पर उतर आया है।

रोहतास और हाजीपुर में लगे ऐसे ही पोस्टरों ने सामाजिक माहौल को गर्मा दिया है। सवाल यह है कि क्या यह केवल धार्मिक प्रेम का प्रदर्शन है या फिर इसके पीछे कोई गहरी और सोची-समझी साज़िश काम कर रही है?

संबंधितपोस्ट

DU एंट्रेंस में कांग्रेस का ‘जाति’ कार्ड और बिहार में ‘राजपूत’ लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या: क्या राहुल सारण में मृतका के घर जा कर इंसाफ़ मांगेंगे?

बिहार में खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक: सेहत, सद्भाव और बच्चों के हित में सरकार का फैसला

भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत: नितिन नवीन की नियुक्ति क्या कहती है?t

और लोड करें

रोहतास का घटनाक्रम

रोहतास ज़िले के डेहरी ऑन सोन स्थित ईदगाह मोहल्ले में अचानक “आई लव मोहम्मद” लिखे पोस्टर चस्पा पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कुछ ही घंटों में यह पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने मीडिया से कहा कि पोस्टर में ऐसा कुछ नहीं है, जैसा कि वायरल में दावा किया जा रहा है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हालांकि स्थानीय लोगों में आशंका और असुरक्षा की भावना गहरी होती चली गई। लोगों का कहना था कि पोस्टरों के ज़रिए किसी खास समुदाय की भावनाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है, ठीक उसी पैटर्न पर जैसा हाल ही में उत्तर प्रदेश में देखा गया।

हाजीपुर में तनाव और युवक की पिटाई

वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के जढुआ टोले में भी इसी तरह के पोस्टर लगाए गए। मकानों की दीवारों पर “आई लव मोहम्मद” और कुछ धार्मिक नारे लिखे पोस्टर चस्पा किए गए।जैसे ही पोस्टर सामने आए, इलाके का माहौल बिगड़ने लगा। गुस्साए लोगों ने एक मुस्लिम युवक को पोस्टर लगाते हुए पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचना पड़ा।

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पोस्टर लगाने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। पोस्टरों को जब्त कर लिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसी हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच की जाएगी कि आखिर इसके पीछे किसका हाथ है।

बरेली से उठी चिंगारी

इस पूरे विवाद की जड़ उत्तर प्रदेश में है। सबसे पहले कानपुर और लखनऊ में “आई लव मोहम्मद” लिखे पोस्टर लगे थे। देखते ही देखते यह सिलसिला बरेली पहुंचा और वहां मामला हिंसक बवाल में बदल गया। बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा के बेहद करीबी डॉ. नफीस और उनके सहयोगियों पर भीड़ को भड़काने और पुलिस पर हमला करने का आरोप लगा। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां ने तोड़फोड़ के दौरान पुलिस का वायरलेस सेट तक छीन लिया था ताकि गुप्त सूचनाएँ सुनी जा सकें।

बरेली पुलिस ने अब तक 31 लोगों की गिरफ्तारी की है, जिनमें आईएमसी जिलाध्यक्ष सादिक खान और संगठन के कई अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। नगर निगम ने डॉ. नफीस की नावल्टी स्थित अवैध मार्केट को सील कर दिया, जिसमें आईएमसी का दफ़्तर भी था।

आई लव मोहम्मद बनाम आई लव महादेव

उत्तर प्रदेश में जैसे ही “आई लव मोहम्मद” पोस्टरों का विवाद उठा, उसके जवाब में हिंदू संगठनों ने “आई लव महादेव” लिखे पोस्टर और बैनर लगाना शुरू कर दिया। नतीजा यह हुआ कि सड़कों पर धार्मिक प्रेम का प्रदर्शन आपसी टकराव में बदल गया। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने भी इस ट्रेंड की आलोचना की। उन्होंने कहा कि “नबी के प्रति प्यार दिलों में होना चाहिए, सड़कों पर नहीं। ऐसे पोस्टरों से मोहम्मद नाम का अपमान होता है।” लेकिन कट्टरपंथी संगठनों ने इसे आस्था का हिस्सा बताकर जारी रखा। अब वही पैटर्न बिहार में दोहराया जा रहा है।

संविधान और कानून की सीमा

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 हर नागरिक को अपनी धार्मिक आस्था प्रकट करने और धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता देता है। लेकिन यह स्वतंत्रता पूर्ण नहीं है। यह “सार्वजनिक व्यवस्था, स्वास्थ्य और नैतिकता” के अधीन है। यानी कि आस्था की आड़ में अगर कोई समूह पोस्टर लगाकर समाज में तनाव फैलाता है, तो वह न केवल कानून का उल्लंघन करता है बल्कि संविधान की भावना का भी अपमान करता है।

पुलिस और प्रशासन का तर्क यही है कि निजी धार्मिक भावनाएँ निजी दायरे तक सीमित रहनी चाहिए। जब इन्हें सार्वजनिक स्थलों पर भड़काऊ अंदाज में पेश किया जाता है, तो उनका असर समाज पर खतरनाक होता है।

साज़िश की परतें

कई सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाएं स्वतःस्फूर्त नहीं हैं। जिस तरह से नवरात्र जैसे संवेदनशील मौके पर एक साथ कई राज्यों में यह पोस्टर ट्रेंड उभरा है, वह किसी संगठित रणनीति की ओर इशारा करता है।

कट्टरपंथी संगठनों की भूमिका: बरेली बवाल और तौकीर रज़ा प्रकरण से साफ़ है कि कुछ धार्मिक संगठन इस ट्रेंड के पीछे सक्रिय हो सकते हैं।

राजनीतिक लाभ की कोशिश: साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण चुनावी राजनीति का हथियार बन चुका है। ऐसे विवाद मतदाताओं को बांटने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

सोशल मीडिया का हथियार: वीडियो और पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। यही वजह है कि पुलिस कई बार इंटरनेट सेवाएं बंद करने पर मजबूर हुई।

आस्था का अपमान या देश की सुरक्षा का सवाल?

भारत की ताक़त उसकी विविधता और सह-अस्तित्व में है। लेकिन जब आस्था का नाम लेकर सड़क पर पोस्टर युद्ध छेड़ा जाता है, तो यह सिर्फ़ धर्म का अपमान नहीं बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा पर हमला है। पहला, इससे समाज में आपसी अविश्वास बढ़ता है। दूसरा, पुलिस और प्रशासन का ध्यान विकास और सुरक्षा से हटकर भीड़ प्रबंधन में लग जाता है। तीसरा, यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की साज़िश हो सकती है। राष्ट्रवादी दृष्टिकोण साफ़ कहता है—आस्था दिलों में होनी चाहिए, दीवारों और सड़कों पर नहीं। धर्म के नाम पर अराजकता फैलाना असल में भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देना है।

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक फैले “आई लव मोहम्मद” पोस्टर विवाद ने यह साफ़ कर दिया है कि यह केवल धार्मिक प्रेम का प्रदर्शन नहीं, बल्कि समाज को बांटने और माहौल बिगाड़ने की सोची-समझी चाल हो सकती है। बरेली में हुई हिंसा और बिहार में उभरा तनाव चेतावनी है कि प्रशासन को अब इस पैटर्न को गंभीरता से लेना होगा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध ढांचों पर बुलडोज़र और गिरफ्तारी की सख़्ती से ही ऐसे तत्वों पर लगाम लगाई जा सकती है।

भारत की असली पहचान गंगा-जमुनी तहज़ीब और सहिष्णुता है। पोस्टर युद्ध या धार्मिक नारों की राजनीति उसी पहचान को खोखला करने की कोशिश है। अब वक्त है कि समाज समझे-धर्म का असली सम्मान मंदिर, मस्जिद या पोस्टरों में नहीं, बल्कि दिलों में होता है।

Tags: BareillyBiharI LOVE MohammadMuslim fundamentalismposter warRohtasVaishaliआई लव मोहम्मदपोस्टर वारबरेलीबिहारमुस्लिम कट्टरपंथरोहतासवैशाली
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने लॉन्च किया एआई से लैस नया कमांड-कंट्रोल सिस्टम

अगली पोस्ट

टैरिफ वार में खुद फंस गया अमेरिका, जानें क्या कह​ रहे वहां के किसान

संबंधित पोस्ट

COVID-19 Hearing
चर्चित

कोविड-19 सुनवाई में डॉ. एंथनी फौची ने 111 बार जवाब देने से किया इनकार, सीनेट में उठे कई सवाल

30 July 2026

अमेरिका में कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। पूर्व अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एंथनी फौची ने अमेरिकी...

राज्यसभा से पारित हुआ 'वंदे मातरम्
चर्चित

राज्यसभा से पारित हुआ ‘वंदे मातरम्’ को कानूनी संरक्षण देने वाला विधेयक, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सजा

29 July 2026

राज्यसभा ने बुधवार को राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को विपक्ष के हंगामे के बीच पारित कर दिया। इस संशोधन के बाद...

भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
चर्चित

भोजशाला विवाद: वैकल्पिक नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, मुस्लिम पक्ष ने आदेश का पालन न होने का लगाया आरोप

29 July 2026

मध्य प्रदेश के धार जिले स्थित विवादित भोजशाला परिसर के पास शुक्रवार की नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने के मामले में सुप्रीम कोर्ट...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

The Indian Air Force Mission That Broke Pakistan's Backbone at Tiger Hill | Op Safed Sagar

The Indian Air Force Mission That Broke Pakistan's Backbone at Tiger Hill | Op Safed Sagar

00:58:34

Pakistan’s Plebiscite Claim: The Missing Context of the UN Framework

00:03:23

TRUMP'S PHARMA TARIFF SHOCK

00:03:54

A Decade After 709 Crackdown: Remembering China's Human Rights Lawyers

00:04:16

China's War on Human Rights Lawyers: The Legacy of the 709 Crackdown

00:03:57
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited