TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऐतिहासिक भाषणों की प्रासंगिकता,

    बलिदान दिवस विशेष: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऐतिहासिक भाषणों की प्रासंगिकता

    पीएम मोदी ने कहा भारत सबकी पसंद

    पीएम मोदी : भारत अब केवल दुनिया का हिस्सा नहीं, बल्कि दुनिया की पहली पसंद बन रहा है

    ऊर्जा परिवर्तन में दुनिया की रफ्तार धीमी

    ऊर्जा परिवर्तन में दुनिया की रफ्तार धीमी, भारत ने फिर भी दर्ज की बड़ी छलांग

    अमित शाह: मोदी सरकार

    अमित शाह: मोदी सरकार के 12 साल विकास, विरासत और राष्ट्रीय सुरक्षा का ‘स्वर्णिम संगम

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    India’s Infrastructure Boom: What It Means for Businesses and Citizens

    India’s Infrastructure Boom: What It Means for Businesses and Citizens

    वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% की आर्थिक वृद्धि

    वित्त वर्ष 2025–26 में 7.7% की आर्थिक वृद्धि ने मोदी सरकार के तहत भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दी मजबूती, सेवा क्षेत्र और निवेश बने व्यापक विकास के प्रमुख आधार

    भारत की अर्थव्यवस्था

    भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती, GDP ग्रोथ 7.7% पहुंची; अगले साल धीमी पड़ सकती है रफ्तार

    UPI का अंतरराष्ट्रीय विस्तार भी तेजी से बढ़ रहा

    UPI ने मई में 29.9 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन के साथ बनाया नया रिकॉर्ड, भारत में डिजिटल भुगतान व्यवस्था हुई और मजबूत

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    ब्रह्मोस मिसाइल

    ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए बढ़ी भारत की रक्षा ताकत, वियतनाम से समझौता, इंडोनेशिया के साथ सौदा अंतिम चरण में

    अजय कोचर ने वाइस चीफ का पद संभाला

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना का नेतृत्व करने के बाद अजय कोचर ने वाइस चीफ का पद संभाला

    ऑपरेशन सिंदूर 2.0

    ऑपरेशन सिंदूर 2.0: सेना प्रमुख ने भारत की अगली सैन्य रणनीति के दिए संकेत, भविष्य के संघर्षों के लिए तैयार हो रही हैं सशस्त्र सेनाएं

    एनडीए के कई पूर्व छात्र देश के बड़े सैन्य

    एनडीए की 150वीं पासिंग आउट परेड आज, 77 साल के इतिहास का खास पल

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा

    अमेरिका-ईरान समझौते का दावा: ट्रंप ने संघर्ष खत्म होने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की घोषणा की

    रूसी तेल का आयात

    रूसी तेल का आयात पहले से ज्यादा कर रहा है भारत, 41 देशों से हो रही ऊर्जा खरीद: हरदीप सिंह पुरी

    तुलसी गबार्ड के इस्तीफे से वॉशिंगटन में सियासी भूचाल,

    तुलसी गबार्ड के इस्तीफे से वॉशिंगटन में सियासी भूचाल, निजी संकट या व्हाइट हाउस का दबाव?

    कैंसर’ बताने पर घिरीं ईयू प्रमुख कैलस

    चीन को ‘कैंसर’ बताने पर घिरीं ईयू प्रमुख कैलस, बयान बना वैश्विक कूटनीतिक विवाद

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    महाभारत से जुड़े प्रमुख दृश्य

    महाभारत: श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए मांगे थे ये 5 गांव, आज इन नामों से जाने जाते हैं शहर

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच SIT के हाथों में, 200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित गड़बड़ी की आशंका

    लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के माता-पिता

    लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया

    अयोध्या राम मंदिर के चंदे को लेकर विवाद

    राम मंदिर के चंदे को लेकर विवाद, अखिलेश यादव के आरोपों पर ट्रस्ट ने दिया जवाब

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    ड्रोन रूट, स्लीपर सेल और IED का जाल

    ड्रोन रूट, स्लीपर सेल और IED का जाल: National Investigation Agency ने 4 राज्यों में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

    भारत वैश्विक क्रिप्टो रेस में कहाँ खड़ा है?

    भारत वैश्विक क्रिप्टो रेस में कहाँ खड़ा है?

    हेयर किट की कीमतें अलग-अलग ब्रांड्स में क्यों बदलती हैं?​

    हेयर किट की कीमतें अलग-अलग ब्रांड्स में क्यों बदलती हैं?​

    कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप

    कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज पर नोरोवायरस का हमला: 3116 यात्रियों वाले क्रूज शिप पर 115 लोग बीमार

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

अगर युद्ध हुआ तो कैसे जवाब देगा भारत? इसके लिए NSA अजीत डोभाल बना रहे हैं नई ‘मिलिट्री डॉक्ट्रीन’

Vikrant Thardak द्वारा Vikrant Thardak
20 September 2019
in समीक्षा
रक्षा

PC: asianetnews

Share on FacebookShare on X

न्यूक्लियर हथियारों के इस्तेमाल को लेकर भारत की नीति क्या होनी चाहिए? क्या भारतीय सेना को किसी तरह के ढांचीय बदलाव की ज़रूरत है? अरब सागर के किस द्वीप पर भारत को अपना एयर बेस बनाना चाहिए? क्या भारत को महंगे एयरक्राफ्ट कैरियर्स की ज़रूरत है? क्या भारत को दुनिया की नई चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष स्पेस कमांड और साइबर कमांड की ज़रूरत है? ये सभी सवाल देश की रक्षा नीति से जुड़े हुए हैं और इन सवालों के जवाब ही भारत की भविष्य की रक्षा नीति को तय करेंगे। इन्हीं प्रश्नों के उत्तर को खोजने के लिए पिछले वर्ष अप्रैल में भारत सरकार द्वारा एक डिफेंस प्लानिंग कमेटी (DPC) को स्थापित किया गया था और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को इसका नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा गया था। इस कमेटी को इसलिए बनाया गया था ताकि नए भारत के सामने आने वाली नई चुनौतियों से निपटने के लिए नई रक्षा प्रणाली का एक ब्लूप्रिंट तैयार किया जा सके और अच्छी बात यह है कि डोभाल के नेतृत्व वाली इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट को तैयार कर भी लिया है। यह कमेटी अगले महीने अपनी रिपोर्ट को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के सामने पेश करेगी।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर मंत्रिमंडलीय समिति इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लेती है तो इस रिपोर्ट के कुछ अंशों को अगले महीने सार्वजनिक भी किया जा सकता है। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्र सरकार का पूरा फोकस भारतीय सुरक्षा को मजबूती देना है। फिर चाहे वह गृह मंत्री द्वारा आतंक विरोधी कार्यक्रम ‘नेटग्रिड’ को पुनर्जीवित करना हो, या फिर भारत की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी NIA को और ज़्यादा ताकतवर बनाना हो, इन सभी क़दमों से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार भारतीय सुरक्षा तंत्र को विश्वस्तरीय बनाना चाहती है। सरकार इस दिशा में प्रयासरत है। पीएम मोदी ने इसी वर्ष 15 अगस्त के मौके पर लाल किले की प्राचीर से तीनों सेनाओं का नेतृत्व करने वाले एक पद ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ को स्थापित करने की भी घोषणा की थी। माना जा रहा है कि मौजूदा सेनाध्यक्ष बिपिन रावत को ही चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया जा सकता है और उनका कार्यकाल दो सालों का होगा।

संबंधितपोस्ट

बलिदान दिवस विशेष: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ऐतिहासिक भाषणों की प्रासंगिकता

लखनऊ में भीषण आग हादसा: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में 15 बच्चों की मौत, कई घायल

पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास बड़ी कार्रवाई: ड्रोन से भेजे गए हथियारों का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

और लोड करें

भारतीय सुरक्षा तंत्र का सबसे अहम हिस्सा भारतीय सेना है, और भारत सरकार पिछले साल से ही यहां पर भी बड़े बदलाव करने में जुटी है। दरअसल, भारतीय सेना अब अपने संरचनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव की रूपरेखा बना रही है जिसका मकसद जवानों की संख्या को कम करके सेना की मारक क्षमता को बढ़ाना होगा। इस तरह की प्रक्रिया चीन पहले ही शुरू कर चुका है। माना जा रहा है कि डिफेंस प्लानिंग कमेटी की रिपोर्ट में आर्मी में अन्य बड़े बदलावों की भी सिफ़ारिश की जा सकती है।

दुनिया में तकनीक के विस्तार के साथ ही रक्षा क्षेत्र में नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। आज के समय में तकनीक और इंटरनेट की वजह से किसी भी देश के लिए दूसरे देश की जासूसी करना आसान हो गया है। आज अमेरिका, चीन और रूस जैसे देश साइबर युद्ध में व्यस्त हैं। भारत भी इन चुनौतियों से अछूता नहीं है। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर भारत पर साइबर हमले करता रहता है। क्लाउड डिलिवरी नेटवर्क प्रोवाइडर अकामाई टेक्नॉलजी की रिपोर्ट के मुताबिक, वेब ऐप्लिकेशन हमलों के टॉप-10 टारगेट देशों की सूची में भारत चौथे नंबर पर है। किसी भी देश की सुरक्षा प्रणाली में अगर तकनीक का इस्तेमाल बढ़ जाता है तो इसकी वजह से साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यह जरूरी है कि भारत अपनी रक्षा प्रणाली को पूरी तरह इन साइबर हमलों से सुरक्षित रखे। इसी को ध्यान में रखते हुए अप्रैल में भारत अपना साइबर कमांड तैयार कर चुका है, जो ना केवल देश को बाहर से होने वाले तगड़े साइबर अटैक से बचाएगा बल्कि पलटकर मुंहतोड़ जवाब भी देगा। अब तक आपने सुना होगा कि भारतीय सेना के तीनों अंग अलग-अलग अपना सालाना युद्धाभ्यास करते थे, लेकिन अब एक नए तरह की साइबर वारफेयर प्रैक्टिस शुरू होगी, जिसका नाम होगा साइबेरेक्स। हालांकि, अभी यह कमांड इतना मजबूत नहीं है और हो सकता है कि DPC की रिपोर्ट में इसका उल्लेख भी किया गया हो।

आपको याद होगा आज से 6 महीने पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि भारत ने सफलतापूर्वक अपनी anti-satellite मिसाइल का परीक्षण कर लिया है। इस परीक्षण के साथ ही भारत ने स्पेस सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बढ़ाया था। माना जाता है कि भविष्य का युद्धक्षेत्र जमीन या जल नहीं, बल्कि स्पेस होगा। ऐसे में अगर भारत को भविष्य में दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है, तो अभी से ही भारत को अपनी तैयारी मजबूत करनी होगी। anti-satellite मिसाइल के सफल परीक्षण के संबंध में तब पीएम मोदी ने कहा था कि इसका मकसद भारत की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करना है। अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि DPC की रिपोर्ट में इस बड़े हथियार के इस्तेमाल करने की नीति का उल्लेख हो सकता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत किन स्थितियों में इस हथियार का इस्तेमाल करेगा और किस हद तक करेगा।  सवाल यह भी है कि क्या भारत अमेरिका और चीन की तर्ज़ पर किसी स्पेस कमांड के गठन को लेकर चिंतन कर रहा है? इन सभी सवालों के जवाब हमें इसी रिपोर्ट में देखने को मिल सकते हैं।

इसी तरह भारत को परमाणु हथियारों को लेकर भी अपनी नीति को स्पष्ट करने की ज़रूरत है। पिछले कुछ दिनों में भारत ने अपनी परमाणु नीति में कुछ बदलावों के संकेत दिये हैं। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से लगातार उकसावे वाले बयानों पर भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्क को इशारों-इशारों में सख्त चेतावनी दी थी। राजनाथ सिंह ने कहा था कि ‘नो फर्स्ट यूज’ भारत की परमाणु नीति है, लेकिन भविष्य में क्या होगा, यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।‘ उनके इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या भारत ने अपनी परमाणु नीति बदल दी है? इसका जवाब भी हमें इस रिपोर्ट में देखने को मिलेगा।

#WATCH: Defence Minister Rajnath Singh says in Pokhran, "Till today, our nuclear policy is 'No First Use'. What happens in the future depends on the circumstances." pic.twitter.com/fXKsesHA6A

— ANI (@ANI) August 16, 2019

किसी भी देश की सुरक्षा में उसकी सेना की भूमिका सबसे अहम होती है। मोदी सरकार आने वाले कुछ सालों में सेना का बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण करना चाहती है। इसी महीने यह खबर आई थी कि सरकार ने सेना की युद्ध क्षमताओं को और मजबूती देने के लिए अगले 5-7 सालों में 130 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करने की व्यापक योजना तैयार की है, जिसके तहत अगले कुछ सालों में जरूरी हथियारों, मिसाइलों, विमानों, पनडुब्बियों और युद्धपोतों को हासिल किया जाएगा। हालांकि, इन पैसे को किन हथियारों को खरीदने में इस्तेमाल किया जाएगा, और कैसे किया जाएगा, यह देश की नई सुरक्षा नीति पर ही निर्भर करेगा। भारत को अभी चीन से ही सबसे बड़ी रक्षा चुनौती मिलती है, इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि हम अपनी रक्षा नीति को चीन की रक्षा नीति के अनुरूप ही बनाएं। बता दें कि सरकार भी चीन द्वारा अपनी वायुसेना और नौसेना की शक्ति में महत्वपूर्ण तरीके से इजाफा किए जाने से परिचित है। ऐसे में लक्ष्य यह है कि वायुसेना और नौसेना को उनके विरोधियों की क्षमताओं के अनुरूप ही आधुनिक बनाया जाए। अपनी संचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिये नौसेना ने पहले ही अगले तीन-चार सालों में 200 पोतों, 500 विमानों और 24 हमलावर पनडुब्बियों की योजना तैयार की है। फिलहाल नौसेना के पास करीब 132 जहाज, 220 विमान और 15 पनडुब्बियां हैं।

इस रिपोर्ट में भविष्य में भारत के संभावित वॉरफ्रंट्स के बारे में भी विस्तृत जानकारी हो सकती है। अभी भारत पाकिस्तान और चीन के साथ अपने बॉर्डर को ही संभावित वॉरफ्रंट मानता है लेकिन भविष्य में भारत के सामने युद्ध की स्थिति में कई बड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इसके लिए भारत को तीव्र युद्ध के दौरान लंबे समय तक युद्ध के मैदान में टिकने के लिए मानव संसाधन के साथ-साथ हथियारों का एक बड़ा स्टॉक भी चाहिए होगा। केवल हथियारों का स्टॉक ही नहीं, भारत को अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पेट्रोलियम का बड़ा स्टॉक भी चाहिए होगा। अभी भारत के पास केवल 10 दिनों के युद्ध का ही स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में इस स्टॉक को कितना बढ़ाना चाहिए, यह इसी बात पर निर्भर करेगा कि डिफेंस प्लानिंग कमेटी इसको लेकर अपने क्या विचार रखती है।

भारत के पास चीन के बाद दुनिया की सबसे बड़ी थलसेना है और अभी अधिकतर जवानों की तैनाती पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर की जाती है। कश्मीर पर भारत द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों के बाद सालों से चल रहे भारत के इस हिस्से में तनाव कम होने की स्थिति में जवानों को अन्य हिस्सों में तैनात किया जा सकता है, खासकर भारत-चीन बॉर्डर पर! इसके अलावा भारत इन सभी सीमाओं पर ‘इंटिग्रेटेड बैटल ग्रुप्स’ यानि IBGs की तैनाती भी कर रहा है। IBG में एक निर्धारित संख्या में वायुसेना, थलसेना और जलसेना के जवानों को शामिल किया जाता है और उन्हें एक दूसरे के सहयोग से दुश्मनों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया जाता है। हालांकि, भारतीय सेना के साथ-साथ इन IBGs को ऑपरेट करने के लिए सीमावर्ती इलाकों पर बढ़िया स्तर का इनफ्रास्ट्रक्चर चाहिए होता है। अभी भारत चीन बॉर्डर पर भारत का इनफ्रास्ट्रक्चर इतना विकसित नहीं है और इस बात की पूरी संभावना है कि DPC की रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया होगा।

बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नेतृत्व में बनाई गई इस रिपोर्ट को अमल में तब लाया जाएगा जब केंद्र की मोदी सरकार या सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) से इस रिपोर्ट को हरी झंडी मिलेगी।

गौरतलब है कि डीपीसी का गठन अप्रैल 2018 में हुआ था। लेकिन, रिपोर्ट को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के नए पद की घोषणा होने तक लंबित रखा गया था। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर भारत अपनी रक्षा नीति को आक्रामक बना सकता है जो आज़ादी के बाद से लेकर अब तक हमें देखने को नहीं मिली थी। NSA अजीत डोभाल को ही भारत की पाकिस्तान नीति का जनक माना जाता है और उन्होंने पाकिस्तान के संबंध में एक नई ‘डिफेंसिव ओफेंस’ नीति का भी निर्माण किया था जिसे डोभाल डॉक्ट्रिन भी कहते हैं। अब नई मिलिटरी डॉक्ट्रिन के आने के बाद हमें यह कहने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए कि भारत का भविष्य और ज़्यादा सुरक्षित होने जा रहा है।

शेयर30ट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

सोशल मीडिया अर्थशास्त्रियों! ट्रोल कर चुके हो तो ऑटो सेक्टर के उद्योगपतियों की भी सुन लो, क्या कहते हैं

अगली पोस्ट

ममता राज में फलता-फूलता वामपंथ, बाबुल सुप्रियो पर हमला क्या ‘मॉब लिंचिंग’ का प्रयास नहीं है?

संबंधित पोस्ट

CJP पर बड़ा खुलासा: क्या केजरीवाल की पार्टी चला रही है कॉकरोच जनता पार्टी? पूर्व IAS ने खोला मोर्चा!
चर्चित

CJP पर बड़ा खुलासा: क्या केजरीवाल की पार्टी चला रही है कॉकरोच जनता पार्टी? पूर्व IAS ने खोला मोर्चा!

22 May 2026

पिछले कुछ दिनों से भारतीय सोशल मीडिया स्पेस, खासकर इंस्टाग्राम पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) नामक एक डिजिटल अभियान ने तहलका मचा रखा है। मीम्स,...

गवर्नर ने मांगा समर्थन का सबूत: क्या तमिलनाडु में विजय के साथ हो रहा है अन्याय?
चर्चित

गवर्नर ने मांगा समर्थन का सबूत: क्या तमिलनाडु में विजय के साथ हो रहा है अन्याय?

7 May 2026

तमिलनाडु की राजनीति आज एक ऐसे चौराहे पर खड़ी है जहाँ लोकतंत्र की परिभाषा और राज्यपाल के अधिकारों के बीच सीधी जंग छिड़ गई है।...

Modi in BJP Head Office
चर्चित

आखिर कैसे आए ये चुनाव परिणाम ?

6 May 2026

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर कोई एक सुसंबद्ध टिप्पणी संपूर्ण स्थितियों का विश्लेषण नहीं कर सकता। सारे राज्यों के राजनीतिक समीकरण और स्थानीय मुद्दे...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Pakistan’s Investment Rescue Plan or Another Economic Promise? Munir | Sharif

Pakistan’s Investment Rescue Plan or Another Economic Promise? Munir | Sharif

00:03:41

Gilgit Baltistan's Youth Rising: The Fight for Dignity, Rights and Self Governance

00:03:08

Doklam’s Legacy: How the 2017 Standoff Reshaped Himalayan Security and Border Tensions। Indo china

00:03:11

Inside the Doklam Face-Off: How India Backed Bhutan and Held the Line During the 73 Day Standoff

00:03:11

Why the 2017 Doklam Standoff Became a Major Strategic Wake Up Call For India | Chicken Neck

00:03:11
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited