सिख नरसंहार के दौरान सिखों की हत्याओं, लूटपाट, आगजनी के बीच सिख महिलाओं के साथ रेप की भी घटनाएं सामने आई थीं जिसके बारे में ज़िक्र कम मिलता है...
TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर हिंसा

    कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर हिंसा: खामेनेई की मौत के विरोध में 8 की मौत, कई घायल

    ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की बड़ी योजना

    ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की बड़ी योजना, झुग्गी बस्तियों और युवाओं की सुरक्षा पर खास फोकस

    NCERT किताब विवाद के बीच केंद्र ने माफी मांगी

    NCERT किताब विवाद के बीच केंद्र ने मांगी माफी , CJI ने काउंसिल पर कड़ा रुख अपनाया

    पीएम कार्नी की भारत यात्रा से पहले कनाडा का संकेत

    पीएम कार्नी की भारत यात्रा से पहले संकेत—कनाडा हिंसक गतिविधियों में भारत की भूमिका नहीं

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    Visakhapatnam Port Authority को मिलेंगे नए 60 टन बीपी टग

    Visakhapatnam Port Authority को मिलेंगे नए 60 टन बीपी टग, बंदरगाह संचालन होगा और सुरक्षित व तेज

    सनातन दृष्टि से ए.आई.

    भारतीय सनातन दृष्टि से ए.आई. समिट की सार्थकता

    भारत में एआई की नई शुरुआत

    भारत में एआई की नई शुरुआत: अपने मॉडल्स से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम

    पीएम मोदी

    AI IMPACT SUMMIT 2026 : भारत बना एआई नवाचार का वैश्विक केंद्र, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का किया उद्घाटन

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    Tejas mark -1

    वायु सेना का तीसरा तेजस लड़ाकू विमान हादसे का शिकार, पायलट सुरक्षित; हादसे की जांच जारी

    तेजस Mk1-A: बन कर तैया

    तेजस Mk1-A: बन कर तैयार हैं तो फिर Air Force को सौंपे क्यों नहीं गए ? इंजन या HAL की लेट लतीफी- क्या है देरी की असली वजह ?

    भारत में बनाएं जाएंगे स्वदेशी विमान

    फ्रांस से 114 राफेल खरीदने की ₹3.25 लाख करोड़ डील को जल्द मिल सकती है DAC की मंज़ूरी

    अग्नि-3 एक तैयार और मैच्योर मिसाइल सिस्टम है

    अग्नि -3 का एक और परीक्षण: भारत एक Active Nuclear Missile को बार-बार Test क्यों कर रहा है?

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    ईरान ने लागू की ‘डिसेंट्रलाइज्ड मोज़ाइक डिफेंस’

    ईरान ने लागू की ‘डिसेंट्रलाइज्ड मोज़ाइक डिफेंस’: IRGC को 31 स्वायत्त कमांड में बांटकर बदली सैन्य रणनीति

    खाड़ी में बढ़ता टकराव

    खाड़ी में बढ़ता टकराव: ईरान की कार्रवाई से कुवैत, अबू धाबी और बहरीन में अलर्ट

    मिसाइल युग में नौसैनिक युद्ध का नया मोड़

    मिसाइल युग में नौसैनिक युद्ध का नया मोड़: ईरान बनाम अमेरिका अरब सागर में आमने-सामने

    ईरान-इजराइल युद्ध तेज

    ईरान-इजराइल युद्ध तेज: एयरस्ट्राइक, जवाबी मिसाइल हमले और खामेनेई को लेकर बढ़ा सस्पेंस

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी सबसे लंबी रेल सुरंग

    ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी देश की पहली रेल-रोड सुरंग, असम और पूर्वोत्तर को मिलेगा तेज़ और सीधा संपर्क

    के एम करियाप्पा अनुशासन के प्रतीक

    फील्ड मार्शल के .एम. करियाप्पा : अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल

    10 फिल्में जो होलोकॉस्ट और नाजी क्रूरता को दर्शाती हैं

    इतिहास की गवाही: 10 फिल्में जो होलोकॉस्ट और नाजी क्रूरता को दर्शाती हैं

    नेहरू अपने निजी अकाउंट में जमा कराना चाहते थे कुछ खजाना!

    नेताजी की आजाद हिंद फौज के खजाने का क्या हुआ? क्यों खजाने की लूट पर जांच से बचते रहे जवाहर लाल नेहरू ?

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    CroreBet India Review 2026: Sports Betting, Casino Games & Bonuses Explained

    CroreBet India Review 2026: Sports Betting, Casino Games & Bonuses Explained

    Top Bonus Rounds in Ice Fishing Game Review: What Indian Players Love Most

    Top Bonus Rounds in Ice Fishing Game Review: What Indian Players Love Most

    भारतीय यूट्यूबर्स की कमाई: करोड़पति बनने वाले टॉप 10 कंटेंट क्रिएटर्स

    भारतीय यूट्यूबर्स की कमाई: करोड़पति बनने वाले टॉप 10 कंटेंट क्रिएटर्स

    आतंक के खिलाफ बड़ा कदम: J&K में 5 सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त

    जम्मू कश्मीर में 5 सरकारी कर्मचारी सेवा से बर्खास्त , जानें क्यों मनोज सिन्हा ने लिया यह फैसला?

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

सिखों के गले में डालते थे टायर, फिर पेट्रोल डाल लगा देते थे आग: कहानी सिख नरसंहार की, जिसे सज्जन कुमार जैसे कांग्रेसियों ने दिया अंजाम

सिख नरसंहार के दौरान सिखों की हत्याओं, लूटपाट, आगजनी के बीच सिख महिलाओं के साथ रेप की भी घटनाएं सामने आई थीं जिसके बारे में ज़िक्र कम मिलता है

Shiv Chaudhary द्वारा Shiv Chaudhary
13 February 2025
in इतिहास
त्रिलोकपुरी में पूरे समुदाय के सफाए के बाद जली हुई गाड़ी (फोटो- Hindustan Times), दंगों के बाद बिलखता परिवार (फोटो- Ram Rahman) और इंदिरा गांधी

त्रिलोकपुरी में पूरे समुदाय के सफाए के बाद जली हुई गाड़ी (फोटो- Hindustan Times), दंगों के बाद बिलखता परिवार (फोटो- Ram Rahman) और इंदिरा गांधी

Share on FacebookShare on X

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने हाल ही में 1984 के सिख नरसंहार मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दोषी ठहराया है। जिसके बाद एक बार फिर देश के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में शामिल इन दंगों को लेकर चर्चा शुरू हुई है। 31 अक्टूबर 1984 को भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या किए जाने के बाद भड़के इन दंगों में हज़ारों सिखों की मौत हुई थी। बड़ी संख्या में सिखों की संपत्ति नष्ट की गई और उन्हें विस्थापित होना पड़ा था। आज जानेंगे उन दंगों की दर्दनाक कहानी जिन्होंने ना केवल राजनीति को बदल दिया बल्कि समाज पर भी गहरा असर छोड़ा था।

क्या थी इन दंगों की पृष्ठभूमि?

दिसंबर 1972 में अकाली दल ने एक उप-समिति का गठन किया था जिसकी रिपोर्ट में 1973 में श्री आनंदपुर साहिब में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव के माध्यम से अपनाया गया। इसमें मोटे तौर पर पंजाब के लिए अधिक स्वायत्ता की मांग की गई थी। अक्टूबर 1978 में लुधियाना में 18वें अखिल भारतीय अकाली सम्मेलन के खुले सत्र द्वारा इसका समर्थन किया गया। इसके चलते पंजाब में अकालियों की पैठ और उनका प्रभाव बढ़ रहा था। इसी बीच अप्रैल 1978 में अकाली कार्यकर्ताओं और निरंकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें 13 अकाली मारे गए। इस घटना को कई लोग पंजाब में चरमपंथ की शुरुआत के रूप में देखते हैं।

संबंधितपोस्ट

एआई समिट विरोध के बाद असर: शर्टलेस प्रदर्शनों से देशभर में तनाव पैदा

हाई-सिक्योरिटी जेल में ड्रोन के जरिए प्रतिबंधित सामान की सप्लाई, सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक उजागर

गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश नाकाम: पंजाब में आरडीएक्स और हथियारों के साथ बब्बर खालसा के आतंकी गिरफ्तार

और लोड करें

इस घटना के बाद रोष दिवस मनाया गया जिसमें जरनैल सिंह भिंडरावाले ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अकाली दल अपनी मांगों को लेकर ढुलमुल रवैया अपना रहा था और भिंडरावाले ने पंजाब की मांग को लेकर कड़ा रवैया अपनाया। जरनैल सिंह का जन्म जून 1947 में रोडे गांव में हुआ था। जरनैल सिंह को सिख धर्म और ग्रंथों की शिक्षा देने वाली संस्था ‘दमदमी टकसाल’ का अध्यक्ष बनाया गया जिसके बाद उसके नाम के साथ भिंडरावाले जुड़ गया था। भिंडरावाले ने विवादास्पद राजनीतिक मुद्दों और धर्म पर नियमित तौर पर भाषण देने शुरु कर दिए और एक तबके का उन्हें समर्थन भी मिलने लगा था। इस बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर सिख समुदाय में अकाली दल के जनाधार को घटाने के लिए भिंडरावाले को प्रोत्साहन देने का आरोप लगे।

पंजाब में 1980 के दशक में हिंसक घटनाएं बढ़ने लगीं जिसके लिए भिंडरावाले को जिम्मेदार ठहराया गया। हालांकि, सबूत नहीं होने के कारण उसे कभी गिरफ्तार नहीं किया गया। 1981 में पंजाब केसरी के संस्थापक और संपादक लाला जगत नारायण की हत्या हुई, 1983 में पंजाब पुलिस के डीआईजी एएस अटवाल की हत्या कर दी गई और इसके कुछ ही समय बाद बंदूकधारियों ने पंजाब रोडवेज़ की बस में घुसकर कई हिंदुओं की हत्या कर दी। हिंसक घटनाएं बढ़ी तो इंदिरा गांधी ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर दिया और राष्ट्रपति शासन लगा दिया। इस बीच भिंडरावाले ने स्वर्ण मंदिर में शरण ले ली थी और दावा किया जा रहा था कि पंजाब को एक अलग देश ‘खालिस्तान’ बनाए जाने की घोषणा भिंडरावाले द्वारा की जानी थी।

लगातार बढ़ती हिंसा पर काबू नहीं पाया जा सका, मार्च 1984 तक पंजाब में हिंसक घटनाओं में 298 लोग मारे जा चुके थे। अब इंदिरा सरकार ने भिंडरावाले को सबक सिखाने की ठान ली थी और ऑपरेशन ब्लू स्टार को मंज़ूरी दे दी गई। इसके तहत 1 जून 1984 से ही सेना ने स्वर्ण मंदिर की घेराबंदी शुरू कर दी थी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत स्वर्ण मंदिर में प्रवेश किया और भिंडरावाले समेत कई अलगाववादियों को मार गिराया। इस सैन्य कार्रवाई में मंदिर को भारी नुकसान हुआ जिससे सिख समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया था। सिखों के आक्रोश के बीच 31 अक्टूबर 1984 प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही सिख अंगरक्षकों बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने दर्जनों गोलियां मारकर इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी।

दिल्ली में दंगों की शुरुआत

31 अक्टूबर की सुबह इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी और दोपहर के समय तक ऑल इंडिया रेडियो द्वारा घोषणा की गई कि उनके हत्यारे सिख हैं। इंदिरा गांधी की मृत्यु की घोषणा के तुरंत बाद दिल्ली के कई हिस्सों में हिंसक भीड़ जमा होने लगी। सिखों को पीटा गया और उनके वाहनों को जला दिया गया। दोपहर करीब 2-2:30 बचे से ही राह चलते सिखों पर हमले किए जाने लगे और शाम 5 बजे राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के काफिले की गाड़ियों पर एम्स के पास पथराव किया गया। उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी पर मशाल से हमला किया गया था।

जिस गाड़ी पर हमला किया गया था उसमें राष्ट्रपति के तत्कालीन प्रेस अधिकारी तरलोचन सिंह थे। तरलोचन ने बीबीसी को बताया था, “ज्ञानी जैल सिंह जब एम्स से इंदिरा जी के दर्शन करके उतरे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी कार को रोकने की कोशिश की। राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित निकाला था।”

उस समय तक हमलों की घटनाएं छिटपुट थीं और हमले संगठित तरीके से नहीं हो रहे था। हालांकि, भीड़ में गुस्सा था और जो हाथ में आता उससे ही सिखों की पिटाई की जाती। सिखों के घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया। दावा किया जाता है कि इसी दिन ऐसे लोगों के साथ बैठकें कई गईं जो सिखों पर हमले कर सकते थे। इन लोगों को सिखो को मारने और उनकी दुकानों-घरों को लूटने के निर्देश दिए गए थे।

एक नवंबर आते-आते इन हमलों का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया था। सुबह करीब 10 बजे से भीड़ ने ‘खून का बदला खून से लेंगे’ जैसे नारे लगाए शुरू किए। बसों और अन्य वाहनों में भरकर हथियारों और केरोसिन, पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों से लैस हिंसक भीड़ सिखों को मारने के लिए इकट्ठा होने लगी थी। नानावटी आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, “हमले एक व्यवस्थित तरीके से और पुलिस के डर के बिना किए गए थे, ऐसा लगा कि उन्हें (हमलावर) आश्वासन दिया गया था कि उन कृत्यों को करते समय और उसके बाद भी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।”

हमलावरों ने सिख समुदाय के लोगों को घरों से बाहर निकाला, उन्हें पीटा और फिर ज़िंदा जला दिया गया। कई जगहों पर लोगों के गले में टायर डाले गए और फिर उन पर केरोसिन या पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। हमलावर लोगों पर एक सफेद ज्वलनशील पाउडर फेंक रहे थे जो तुंरत आग पकड़ रहा था और ज्यादातर भीड़ ने हमलों के लिए इसी पैटर्न का पालन किया था। सिखों की दुकानों को लूटा गया और उनमें आग लगा दी गई।

दिल्ली के इन दंगों में डिफेंस कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, महारानी बाग, जंगपुरा, लाजपत नगर, पटेल नगर, सफदरजंग एनक्लेव और पंजाबी बाग जैसे इलाके सबसे ज़्यादा प्रभावित थे। सिखों को जलाने के साथ-साथ उन्हें टुकड़ों में भी काटा गया था। कई शवों को गाड़ियों से ले जाकर यमुना नदी में फेंक दिया गया था। सिख मुख्य रूप से उस समय टैक्सियों के व्यापार में थे तो कई टैक्सी स्टैंड और टैक्सियों को तोड़-फोड़कर उनमें आग लगा दी गई थी। आस-पास के शहरों से आई भीड़ ने लोगों को मारा और गुरुद्वारों पर भी हमला किया गया था।

सिख महिलाओं के रेप, जिनकी चर्चा नहीं होती

सिख नरसंहार के दौरान सिखों की हत्याओं, लूटपाट, आगजनी के बीच सिख महिलाओं के साथ रेप की भी घटनाएं सामने आई थीं जिसके बारे में ज़िक्र कम मिलता है। एचएस फुल्का और मनोज मित्ता अपनी किताब ‘व्हेन ए ट्री शुक दिल्ली: द 1984 कारनेज ऐंड इट्स आफ्टरमाथ’ में लिखते हैं, “हालांकि, वे इंदिरा गांधी की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए नारे लगा रहे थे लेकिन तब कई स्थानों पर भीड़ इतनी उत्तेजित थी कि उसने महिला सिखों के साथ बलात्कार किया। हत्या, लूट और आगजनी पर केंद्रित समकालीन प्रेस रिपोर्टों में बलात्कार की शिकायतों का उल्लेख कम था।”

इस पुस्तक में एक महिला की आपबीती भी बताई गई है जिसका उसके बेटे के सामने रेप किया गया था। एक अन्य महिला ने बताया है कि दंगाई भीड़ में शामिल कुछ लोग उनके घर में घुस आए थे, उनकी बेटी हाथ-पैर तोड़ दिए और उसका अपहरण कर लिया था। दंगाइयों ने लड़की के तीन दिनों तक अपने घर में रखा और जिसके वह पागल जैसी हो गई थी। नानावटी आयोग की रिपोर्ट में भी रेप की घटनाओं का ज़िक्र मिलता है।

‘भीड़ में शामिल कांग्रेस के नेता’

प्रधानमंत्री की हत्या के बाद फूटा लोगों का गुस्सा संगठित सिख नरसंहार में तबदील हो गया था। नानावटी आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, “31 अक्टूबर को हुईं घटनाओं का कारण जनता की प्रतिक्रिया थी लेकिन 1 नवंबर को इसका कारण बदल गया था।” इस रिपोर्ट के मुताबिक, “जनता के गुस्से का फायदा उठाकर अन्य ताकतें स्थिति का फायदा उठाने के लिए आगे आईं। स्थानीय कांग्रेस (आई) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिखों पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाया या उनकी मदद की थी। कई जगहों पर दंगाई भीड़ में बाहरी लोग शामिल थे। इस बात के प्रमाण हैं कि बाहरी लोगों को सिखों के घर दिखाए गए थे।”

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके के ब्लॉक ‘ए’ और ‘बी’ में रहने वाले लोगों के हलफनामों के मुताबिक, 1 नवंबर की सुबह 8 से 9 बजे के बीच लगभग 500-600 लोगों की भीड़ एक पार्क के पास इकट्ठी हुई और इसे स्थानीय कांग्रेस (आई) सांसद सज्जन कुमार ने संबोधित किया। उन्हें भड़काते हुए कहा ‘सरदारों ने हमारी इंदिरा गांधी मारी है, अब सरदारों को मारो, लूटो और आग लगा दो’। भीड़ इस दौरान ‘खून का बदला खून और सरदारों को जान से मार दो’ के नारे लगा रही थी। इसके बाद इस इलाके में सिखों के घरों पर हमले किए गए। ये हमले 1 नवंबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक जारी रहे और इनमें 50 से अधिक लोग मारे गए और 650 से अधिक घरों को लूटा और जला दिया गया।

इंडियन एक्सप्रेस के स्टाफ रिपोर्टर रहे मॉनीश संजय सूरी ने बताया था कि 1 नवंबर को वह गुरुद्वारा रकाब गंज गए तो वहां उन्हें कांग्रेस नेता कमल नाथ के ‘नेतृत्व’ में करीब 4000 लोगों को भीड़ दिखाई दी। गुरुद्वारा के बाहर 2 सिखों की हत्या कर दी गई थी और उनके शव वहीं पड़े थे। सूरी ने नानावटी आयोग के सामने बताया कि कमल नाथ ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की और भीड़ उनसे दिशा-निर्देश मांग रही थी, हालांकि, उन्होंने कमल नाथ को भीड़ को कोई निर्देश देते हुए नहीं सुना। वहीं, कमल नाथ ने अपने हलफनामे में बताया था कि उन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने और कानून को अपने हाथ में न लेने के लिए मनाने की कोशिश की थी। नानावटी आयोग ने कमल नाथ के जवाब को अस्पष्ट बताया था।

बड़ा हिंदू राव थाना क्षेत्र में एक नवंबर को 2 सिखों की हत्या कर दी गई थी और 1 गुरुद्वारा जला दिया गया था। 3000 से 4000 व्यक्तियों की एक बड़ी भीड़ ने गुरुद्वारा पर हमला किया था। गुरुद्वारा में रहने वाले जसविंदर सिंह ने कहा था कि भीड़ ने पेट्रोल बम फेंके और गुरुद्वारा पर केरोसिन छिड़का और आग लगा दी थी। जसविंदर के चाचा को रॉड से मारा गया और भीड़ ने ट्रक के टायरों को उसके गले में डाल दिया और उस पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया था। जसविंदर के मुताबिक, घटना के समय कुछ पुलिसकर्मी गुरुद्वारे के पास थे लेकिन उन्होंने भीड़ को उकसाया और गुरुद्वारा पर तीन राउंड फायरिंग की थी। नानावटी आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरिंदर सिंह ने अपने हलफनामे में इस घटना का भी ज़िक्र किया है। उनके अनुसार, भीड़ का नेतृत्व कांग्रेस (आई) के सांसद जगदीश टाइटलर कर रहे थे।

कर्नाटक के राज्यपाल रहे गोविंद नारायण ने नानावटी आयोग को बताया था कि उन्होंने अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ मिलकर दंगों की जांच के लिए एक नागरिक समिति बनाई थी। उन्होंने नानावटी आयोग के समक्ष कहा कि उनके पास इस बात के बहुत सारे सबूत हैं कि यमुना पार के इलाके में कांग्रेस नेता एचकेएल भगत ने सिखों के नरसंहार की योजना बनाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात के भी सबूत हैं कि सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर ने भीड़ को उकसाया था जिसने सिखों के घरों पर हमला किया और उन्हें आग लगा दी।

मारे गए हज़ारों सिख

सिख नरसंहार के दौरान बड़ी संख्या में सिखों की हत्या की गई थी। 31 अक्टूबर से शुरू हुए ये दंगे 7 नवंबर तक चले थे लेकिन 4 नवंबर से हिंसा की घटनाओं में कमी होनी शुरू हो गई थी। आहूजा समिति के निष्कर्ष के अनुसार 31 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच दिल्ली में 2,733 सिखों की हत्या की गई थी। हालांकि, सिखों के प्रतिनिधि संगठन दावा करते हैं कि इन हमलों में 3,000 से अधिक सिख मारे गए थे। वहीं, देशभर में इन दंगों में 3,325 लोगों की मौत की बात मानी जाती है।

इन दंगों के मामलों में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गया है और 18 फरवरी को उनकी सज़ा पर सुनवाई होनी है। आज भी हज़ारों पीड़ित न्याय के इंतज़ार में है। कुछ की रिपोर्टें खो गईं, कुछ को नष्ट कर दिया गया और कुछ तो कभी दर्ज ही नहीं की हुईं। जिन लोगों ने अपनों को खो दिया, घरों से विस्थापित हो गए, पूरा परिवार उजड़ गया, वे हज़ारों लोग सरकार की फाइलों में सिर्फ एक नंबर बनकर दर्ज हैं। जिनकी लोगों की आंखों के सामने उनके परिवार के सदस्य मार दिए गए, घर खाक में मिल गए, पूरा का परिवार उजड़ गया वे लोग सरकारी फाइलों में बस एक नंबर बनकर रह गए हैं। आज भी वे हज़ारों लोग इस इंतज़ार में हैं कि न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटे और उनका दर्द अदालतों को नज़र आए। अब देखना ये होगा कि क्या ऐसे लोग इतिहास के पन्नों में एक याद बनकर रह जाएंगे या उन्हें उनका हक मिलेगा?

Tags: 1984 Sikh massacre1984 सिख नरसंहारCongressIndira GandhiJagdish tytlerJarnail Singh BhindranwaleKamal nathPunjabSajjan Singhइंदिरा गाँधीकमल नाथकांग्रेसजगदीश टाइटलरजरनैल सिंह भिंडरावालेपंजाबसज्जन सिंह
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

PM Modi US Visit: क्या टैरिफ में रियायत के बदले टेस्ला की भारत में एंट्री होगी आसान? जानें, क्या है रेसिप्रोकल टैरिफ

अगली पोस्ट

मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, CM बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को दिया था इस्तीफा

संबंधित पोस्ट

ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी सबसे लंबी रेल सुरंग
इतिहास

ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी देश की पहली रेल-रोड सुरंग, असम और पूर्वोत्तर को मिलेगा तेज़ और सीधा संपर्क

14 February 2026

भारत एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है, केंद्र सरकार ने ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे देश की पहली सड़क-सह-रेल सुरंग (अंडरवॉटर टनल) बनाने को...

के एम करियाप्पा अनुशासन के प्रतीक
इतिहास

फील्ड मार्शल के .एम. करियाप्पा : अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल

29 January 2026

फील्ड मार्शल कोडंडेरा मदप्पा करियप्पा, जिन्हें प्यार से के.एम. करियप्पा कहा जाता है, भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ और राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण...

10 फिल्में जो होलोकॉस्ट और नाजी क्रूरता को दर्शाती हैं
इतिहास

इतिहास की गवाही: 10 फिल्में जो होलोकॉस्ट और नाजी क्रूरता को दर्शाती हैं

28 January 2026

होलोकॉस्ट एक सुनियोजित, राज्य-प्रायोजित नरसंहार था, जिसे 1933 से 1945 के बीच नाजी जर्मनी ने एडॉल्फ़ हिटलर के नेतृत्व में अंजाम दिया। इसका मूल कारण...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

300 Million Euros for SCALP: Strategic Necessity or Costly Dependency on France300

300 Million Euros for SCALP: Strategic Necessity or Costly Dependency on France300

00:04:06

Tejas Mk1A: 19th aircraft coupled but Not Delivered: What Is Holding Back the IAF Induction?

00:07:21

Agni-3 Launch Decoded: Why Test an Active Nuclear Missile That’s Already Deployed?

00:05:05

India’s Swadesi ‘Meteor’: World’s Most Lethal BVR Missile | Gandiv| SFDR | DRDO

00:06:48

Between Rafale and AMCA; Where Does the Su-57 Fit | IAF| HAL | Wings India

00:06:10
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited