TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    CJP का यू-टर्न क्यों? पहले अपील, अब INDIA गठबंधन की रैली से दूरी; AAP कनेक्शन पर सवाल

    CJP का यू-टर्न क्यों? पहले अपील, अब INDIA गठबंधन की रैली से दूरी; AAP कनेक्शन पर सवाल

    ‘जेन-जी’ से ‘रिजीम चेंज’ तक: शब्दों के पीछे नैरेटिव का खेल

    ‘जेन-जी’ से ‘रिजीम चेंज’ तक: शब्दों के पीछे नैरेटिव का खेल

    बैलेट पेपर से भी हारी कांग्रेस, BJP का तंज—अब कहां गई ‘वोट चोरी’ की कहानी?

    बैलेट पेपर से भी हारी कांग्रेस, BJP का तंज—अब कहां गई ‘वोट चोरी’ की कहानी?

    महर्षि वाल्मीकि: जिन्होंने ‘राम’ को जन-जन तक पहुँचाया

    महर्षि वाल्मीकि: जिन्होंने ‘राम’ को जन-जन तक पहुँचाया

    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    Bangladesh Crisis : क्या बांग्लादेश से छिन जाएगी कपड़ा उद्योग की ताकत?

    Bangladesh Crisis : क्या बांग्लादेश से छिन जाएगी कपड़ा उद्योग की ताकत?

    What MCA Data Reveals About India’s Growing LLP and OPC Ecosystem

    What MCA Data Reveals About India’s Growing LLP and OPC Ecosystem

    H-1B पर ट्रंप का नया वार: Microsoft से Infosys-TCS तक शिकंजा, भारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरियां खत्म ?

    H-1B पर ट्रंप का नया वार: Microsoft से Infosys-TCS तक शिकंजा, भारतीयों के लिए अमेरिका में नौकरियां खत्म ?

    India GDP Growth: World Bank ने FY27 का अनुमान 7.1% किया,महंगा तेल और El Niño से ग्रोथ पर खतरा

    India GDP Growth: World Bank ने FY27 का अनुमान 7.1% किया,महंगा तेल और El Niño से ग्रोथ पर खतरा

    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    नए IAF चीफ का ‘VAYU’ मिशन क्या है? चार अक्षरों में भारतीय वायुसेना की नई युद्ध रणनीति

    नए IAF चीफ का ‘VAYU’ मिशन क्या है? चार अक्षरों में भारतीय वायुसेना की नई युद्ध रणनीति

    HSL-KSPL Deal: काकीनाडा में जहाज बनाएगा रक्षा मंत्रालय का PSU? 1941 से अब तक का सफर

    HSL-KSPL Deal: काकीनाडा में जहाज बनाएगा रक्षा मंत्रालय का PSU? 1941 से अब तक का सफर

    एक जहाज़ लॉन्च करना समारोह, पाँचवाँ समय पर देना उद्योग! HSL CMD ने बताया भारत की शिपबिल्डिंग का असली मंत्र

    एक जहाज़ लॉन्च करना समारोह, पाँचवाँ समय पर देना उद्योग! HSL CMD ने बताया भारत की शिपबिल्डिंग का असली मंत्र

    भारत का ‘Palantir Moment’: सरवम AI से कैसे बदलेगी सेना की ताकत?

    भारत का ‘Palantir Moment’: सरवम AI से कैसे बदलेगी सेना की ताकत?

    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिका में मौत का लाइव तमाशा! कौन हैं निदाल हसन, जिन्हें फायरिंग स्क्वाड से दी जाएगी सजा?

    अमेरिका में मौत का लाइव तमाशा! कौन हैं निदाल हसन, जिन्हें फायरिंग स्क्वाड से दी जाएगी सजा?

    भारत का JD Vance को करारा जवाब! भारतीय पेशेवरों पर टिप्पणी को बताया ‘बेहद आपत्तिजनक’, H-1B पर भी साफ की तस्वीर

    भारत का JD Vance को करारा जवाब! भारतीय पेशेवरों पर टिप्पणी को बताया ‘बेहद आपत्तिजनक’, H-1B पर भी साफ की तस्वीर

    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    लर्निंग लाइसेंस पर गाड़ी चलाने वाले को भी मिलेगा बीमा क्लेम? हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    लर्निंग लाइसेंस पर गाड़ी चलाने वाले को भी मिलेगा बीमा क्लेम? हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    राष्ट्र सेविका समिति: प्रभाव से परिवर्तन तक 90 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा

    राष्ट्र सेविका समिति: प्रभाव से परिवर्तन तक 90 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा

    महर्षि वाल्मीकि: सामाजिक समरसता के शाश्वत प्रेरणास्रोत

    महर्षि वाल्मीकि: सामाजिक समरसता के शाश्वत प्रेरणास्रोत

    विजयादशमी: “संगठन में शक्ति” का प्रतीक

    विजयादशमी: “संगठन में शक्ति” का प्रतीक

    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    ‘मिस्टर रोबोट’ का नया खतरा; फोन से ऐप गायब, बैंक से पैसा साफ

    ‘मिस्टर रोबोट’ का नया खतरा; फोन से ऐप गायब, बैंक से पैसा साफ

    Liver Support vs Metabolic Support: Which Supplement Fits Which Goal?

    Liver Support vs Metabolic Support: Which Supplement Fits Which Goal?

    पीएम मोदी मिलें खिलाड़ियों से

    एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

    भारत में हेयर रिस्टोरेशन: जल्दबाज़ी वाले समाधानों से ज़्यादा ज़रूरी है सही योजना

    भारत में हेयर रिस्टोरेशन: जल्दबाज़ी वाले समाधानों से ज़्यादा ज़रूरी है सही योजना

    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम

धर्मध्वजा स्थापना और राम मंदिर की पूर्णता अर्थात् – भारत के स्वत्व जागरण की पुनर्यात्रा

Dr Alok Kumar Dwivedi द्वारा Dr Alok Kumar Dwivedi
25 November 2025
in धर्म, संस्कृति
पीएम मोदी, मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा की स्थापना की

धर्म ध्वजा की स्थापना के साथ ही राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हो गया

Share on FacebookShare on X

मैथिलीशरण गुप्त की यह पंक्तियां कि–

राम तुम्हारा चरित स्वयं ही काव्य है !

संबंधितपोस्ट

राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर सवाल, जयराम रमेश ने उठाए जमीन सौदे पर सवाल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

राम मंदिर चढ़ावे के कथित विवाद पर संतों की बैठक में हंगामा, पुलिस की मौजूदगी पर नाराजगी

और लोड करें

कोई कवि बन जाए सहज सम्भाव्य है !!

राम प्रतीक हैं भारत की अस्मिता के, राम प्रतीक हैं भारत के स्वर्णिम सांस्कृतिक अहर्निश यात्रा के और राम प्रतीक हैं भारत के जीवन प्राण के। अयोध्या, जो राम की पुण्य जन्मस्थली है, संघर्ष, शौर्य और धैर्य के साथ अपने प्राणतत्व की प्रतिष्ठा के लिए सतत प्रयासरत रही हिंदू जीवन शैली के उत्कृष्टता का अनुपम उद्धरण है। सनातन काल से ही कालगति से स्वयं को अक्षुण्ण रखने की प्रवृत्ति भारतीय ऋषि परंपरा का आत्मभाव से आत्मसात होने का यथार्थ प्रमाण है।

सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की विचार दृष्टि और वसुधैव कुटुंबकम् की व्यवहारिकता से ओतप्रोत ऋषि परंपरा स्वयं को कालातीत अनुभूति की श्रेणी में रखता रही। सर्वकल्याण का यह भाव भारतीय जीवन दृष्टि की कोई कल्पना मात्र न होकर जीवन का प्राप्य पुरुषार्थ है। आत्मवत् सर्वभूतेषु के दर्शन को जीवन में उतारने के क्रम में ऋषि परंपरा न तो कोरी कल्पना का सहारा लेती है, न ही पलायनवाद की दृष्टि और न ही आक्रामकता अपनाती है वरन् व्यक्तिगत अनुभव और गहन साक्षात्कार के द्वारा आत्मभाव जागरण हेतु निरंतर तल्लीन रही जिसका प्रतिफल उस परम्परा के आत्मसाक्षात्कार के अनेकों सिद्धांत और मार्ग हमें दिखाई पड़ते हैं।
भारतीय साधना की विशिष्टता रही है कि इसने जीवन के हर स्तर पर आत्मभाव को ही अपना धर्म माना है और उसके स्थापित करने हेतु सदैव सर्जनवृत्ति को जागृत रखा। इसी परंपरा को आत्मसात कर राम ने कर्म की कुशलता को परिमार्जित कर अनासक्त भाव से धर्म स्थापन हेतु अपने जीवन यात्रा की आहुति कर दी जिसके फलस्वरूप वाल्मीकि जैसे ऋषि को कहना पड़ा– 

“रामो विग्रहवान धर्मः” अर्थात् राम साक्षात धर्म के मूर्त रूप हैं। राम का जीवन इस सिद्धांत का यथार्थ प्रकटन है कि यदि जीवन में अपने कार्य सिद्धि हेतु धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपनी पूरी सामर्थ्य से आगे बढ़ा जाए तो निश्चित ही वह व्यक्ति उसी कार्यसाफल्य की एकाकारता की संज्ञा से अभिहित हो जाता है। उस व्यक्ति का व्यक्तित्व उसी सफल कार्य का स्वरूप हो जाता है। शायद इसी कारण राम के लिए किसी कवि ने कहा कि राम व्यक्ति को नहीं वृत्ति को प्राप्त संज्ञा है। जब किसी व्यक्ति का आचरण और दृष्टिकोण आने वाली मानवता के लिए पथप्रदर्शक बन जाती है तो वह व्यक्ति एक विचार और वृत्ति के रूप में स्थापित हो जाता है। 

                          भगवान श्रीराम का व्यक्तित्व भारतीय चिंतन का प्रकाशस्तंभ है। राम वह शक्ति हैं, जहाँ सामर्थ्य विनम्रता से मिलता है और नेतृत्व सेवा बन जाता है। उनका जीवन हमें बताता है कि आदर्श केवल उपदेशों में नहीं, बल्कि आचरण में उतरी सत्यनिष्ठा में जीवित रहते हैं। यही कारण है कि राम केवल एक ऐतिहासिक पुरुष नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के ‘जीवित मूल्य’ हैं। राम के व्यक्तित्व में वीरता है, परंतु अहंकार नहीं,  निर्णय है, परंतु कठोरता नहीं। वे शक्ति का उपयोग रक्षा के लिए करते हैं और प्रेम का उपयोग समाज को जोड़ने के लिए। उनका नेतृत्व सत्य और करुणा से संचालित होता है। यही मर्यादा पुरुषोत्तम की पहचान है– जहाँ बाह्य शक्ति से अधिक महत्त्व भीतरी शुचिता को महत्व मिलता है।

राम की विजय केवल शस्त्रों से नहीं बनी। वह त्याग, सहनशीलता, न्याय और धर्मनिष्ठा से पवित्र हुई। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि धर्म का आधार न्याय है और न्याय का आधार संवेदनशीलता। राम में राजा का तेज है, ऋषि का संयम है, और साधक का धैर्य—और यही त्रिवेणी उन्हें कालजयी आदर्श बनाती है। राम का व्यक्तित्व हमें यह भी सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व ‘मैं’ से अधिक ‘हम’ में विश्वास करता है।

                   इन्हीं मूल्यों ने भारत की आत्मा को सींचा और पीढ़ियों को प्रेरित किया कि ‘राम केवल राजाओं के नहीं, जन–जन के हैं’। इसी भावना से सदियों का एक आंदोलन जन्मा – राममंदिर आंदोलन। यह केवल एक मंदिर का संघर्ष नहीं था, बल्कि सांस्कृतिक स्मृति की पुनर्स्थापना, अस्मिता की जागृति और न्याय के प्रति सामूहिक आग्रह था। यह उन मूल्यों के पुनरुत्थान की यात्रा थी, जिन पर राम का व्यक्तित्व खड़ा है: सत्य, साहस, करुणा, मर्यादा और सामूहिकता। राममंदिर आंदोलन की पूर्णता इसलिए केवल राजनीतिक या न्यायिक प्रक्रिया का अंत नहीं है। यह करोड़ों भारतीयों के भीतर बसे उस भाव का चरम है, जो कहता है कि “विजय का मार्ग बाहरी नहीं, भीतरी शुचिता से होकर गुजरता है।” जैसे राम ने अपने जीवन में कठिनाइयों, अन्याय और संघर्षों को आंतरिक धैर्य और धर्म की शक्ति से जीता; उसी प्रकार यह आंदोलन भी धैर्य, संवेदनशीलता और न्यायिक मर्यादा के मार्ग से सम्पन्न हुआ।

                     जब अयोध्या में रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए, तो यह केवल एक स्थापत्य की पूर्णता नहीं थी—यह उस सुगंध की वापसी थी जो राम के व्यक्तित्व में बसती है और आज भी जीवित है क्योंकि वह मूल्यों की भूमि में पनपी है, सत्ता की नहीं। राममंदिर इस बात का प्रतीक बन गया कि भारतीय समाज किसी भी संघर्ष को संस्कृति, सत्य और धैर्य की शक्ति से पूरा कर सकता है। राम केवल अतीत का गौरव नहीं, वर्तमान का मार्गदर्शक और भविष्य का प्रकाश हैं। उनका व्यक्तित्व हमें बताता है कि सभ्यताएँ केवल इमारतें खड़ी करके नहीं, बल्कि अपने आदर्शों को पुनर्जीवित करके महान बनती हैं। राममंदिर आंदोलन की पूर्णता इसी आत्मविश्वास, इसी जागृति और इसी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रमाण है।

                राम जन्मभूमि विवाद भारत के इतिहास में स्वर्णिम और कलंक दोनों ही दृष्टि से देखा जायेगा। कलंक इस बात का कि जिस व्यक्ति की चेतना से भारत का रोम रोम आप्लावित है, जिसके नाम से कमोबेश जनमानस अपने दैन्दिन की शुरुआत करता है, जिनके आदर्श पर चलकर भारत की संस्कृति अक्षुणता को उद्घोषित किया जाता है, ऐसे व्यक्ति के जन्मस्थान का विवाद भारत में 500 वर्षों से अधिक समय तक चलता रहा और ऐसी विभूति को बिना छत के वीरान तरीक़े से रहना पड़ा। इसके उलट स्वर्णिम और गौरव की बात यह है कि राम जन्मभूमि आंदोलन और इसकी सफलता ने हिंदू जनमानस में सुप्त पड़ी उनकी चेतना का उद्गार किया, उनके सामर्थ्य को पहचानने का मार्ग दिया और अपने स्वत्व से लक्ष्य सिद्धि के सनातन दृष्टि का प्रमाण भी प्रस्तुत किया।
2019
में भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ द्वारा सर्वसम्मति से रामजन्मभूमि निर्माण का निर्णय सत्य की विजय का संदेश थी। यह हिंदू जीवन दृष्टि के इस भाव का भी प्रतीक था कि हिंदू अपने राष्ट्र के प्रतीकों, और संस्थाओं का सम्मान करता है और उसे राष्ट्र की जीवंत इकाई मानता है। राम मंदिर निर्माण के पश्चात 25 नवंबर 2025 को धर्मध्वजा आरोहण के साथ ही मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ और यह ध्वजा भारतीय जनमानस के गौरव गाथा को अनंत काल तक उत्तुंग शिखर पर उर्ध्वगामी दृष्टि को पोषित करती रहेगी। यह विजय है धैर्य की, सामर्थ्य की, जीवन राष्ट्र के प्राण को पुनर्स्थापित करने की और हिंदू जीवन दृष्टि की। 

भारत महिमा में जयशंकर प्रसाद लिखते हैं– 

विजय केवल लोहे की नहीं, 

धर्म की रही धरा पर धूम। 

भिक्षु होकर रहते सम्राट, 

दया दिखलाते घर–घर घूम ।।

यवन को दिया दया का दान, 

चीन को मिली धर्म की दृष्टि । 

मिला था स्वर्ण–भूमि को रत्न, 

शील की सिंहल को भी सृष्टि ।। 

(डा. आलोक कुमार द्विवेदी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्ञ में पीएचडी हैं। वर्तमान में वह KSAS, लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। यह संस्थान अमेरिका स्थित INADS, USA का भारत स्थित शोध केंद्र है। डा. आलोक की रुचि दर्शन, संस्कृति, समाज और राजनीति के विषयों में हैं।)

Tags: #धर्म_की_रक्षा#हिंदू_एकताअयोध्याअयोध्या राम मंदिरजय श्री रामधर्मध्वजाध्वजारोहणराम मंदिरहिंदू धर्म
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

बॉलीवुड का ही-मैन- जिसने रुलाया भी, हंसाया भी: धर्मेंद्र के सिने सफर की 10 नायाब फिल्में

अगली पोस्ट

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निभाई ‘पालकी सेवा’ की रीति

संबंधित पोस्ट

राष्ट्र सेविका समिति: प्रभाव से परिवर्तन तक 90 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा
संस्कृति

राष्ट्र सेविका समिति: प्रभाव से परिवर्तन तक 90 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा

29 October 2026

राष्ट्र सेविका समिति की 90 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा नारी शक्ति, व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, सेवा, सामाजिक जागरण और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी गाथा...

विजयादशमी: “संगठन में शक्ति” का प्रतीक
मत

विजयादशमी: “संगठन में शक्ति” का प्रतीक

20 October 2026

विजयादशमी केवल एक त्यौहार नहीं, यह हमारी राष्ट्रीय चेतना का जीवंत प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब-जब आसुरी शक्तियाँ बढ़ती हैं,...

Pandit Deendayal Upadhyaya Integral Humanism Antyodaya Jana Sangh
इतिहास

पश्चिमी मॉडल से अलग भारत का रास्ता: क्या था दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’?

25 September 2026

प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रखर चिंतक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय उनकी वैचारिक दृष्टि आचार व्यवहार से कार्यकर्ता  बहुत कुछ सीखते थे ।...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

India Built Rudra and Prachand. Now It Wants to Make Their Gun at Home.

India Built Rudra and Prachand. Now It Wants to Make Their Gun at Home.

00:03:14

INS Samarthak: The Indigenous Warship Built to Do More Than One Job VO:

00:03:01

Why Is India Investing in Underwater Weapons?

00:02:10

How DRDO Is Making India's Military Communications More Secure

00:03:28

How Ice on Aircraft Wings Can Turn Deadly

00:03:19
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited