TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    दीपावली के ‘दीपक’ में छिपा ‘स्व’ का बोध

    दीपावली के ‘दीपक’ में छिपा ‘स्व’ का बोध

    CJP का यू-टर्न क्यों? पहले अपील, अब INDIA गठबंधन की रैली से दूरी; AAP कनेक्शन पर सवाल

    ‘जेन-जी’ से ‘रिजीम चेंज’ तक: शब्दों के पीछे नैरेटिव का खेल

    बैलेट पेपर से भी हारी कांग्रेस, BJP का तंज—अब कहां गई ‘वोट चोरी’ की कहानी?

  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    दिवाली पर ₹5 लाख करोड़ का कारोबार! दिल्ली में ₹80 हजार करोड़ की उम्मीद, किन बाजारों में सबसे ज्यादा रौनक

    E20 पेट्रोल को E30 कौन बना रहा है? कर्नाटक में 31.2% तक मिला एथेनॉल, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

    धनतेरस पर ₹1.25 लाख करोड़ की खरीदारी, महंगे सोने-चांदी के आगे भी नहीं टूटा लोगों का उत्साह

  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    13,629 फीट पर IL-76MD की लैंडिंग, IAF ने कैसे बनाया विश्व रिकॉर्ड? क्या है न्योमा एयरबेस की ताकत

    अग्निवीरों की 4 साल की सेवा अब 6 साल, सरकार का बड़ा फैसला; जानिए क्या-क्या बदलेगा

    नए IAF चीफ का ‘VAYU’ मिशन क्या है? चार अक्षरों में भारतीय वायुसेना की नई युद्ध रणनीति

    HSL-KSPL Deal: काकीनाडा में जहाज बनाएगा रक्षा मंत्रालय का PSU? 1941 से अब तक का सफर

  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    अमेरिका में मौत का लाइव तमाशा! कौन हैं निदाल हसन, जिन्हें फायरिंग स्क्वाड से दी जाएगी सजा?

    भारत का JD Vance को करारा जवाब! भारतीय पेशेवरों पर टिप्पणी को बताया ‘बेहद आपत्तिजनक’, H-1B पर भी साफ की तस्वीर

    The Moon Is Ours’! ट्रंप के दावे के बीच बड़ा सवाल- क्या कोई देश चांद पर कब्जा कर सकता है

    BRICS 2026 में PM Modi, Putin and Xi Jinping

    BRICS Explained: क्या अमेरिकी डॉलर से दूर जा रही है दुनिया ?

    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    दीपावली के ‘दीपक’ में छिपा ‘स्व’ का बोध

    दीपावली के ‘दीपक’ में छिपा ‘स्व’ का बोध

    लर्निंग लाइसेंस पर गाड़ी चलाने वाले को भी मिलेगा बीमा क्लेम? हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    राष्ट्र सेविका समिति: प्रभाव से परिवर्तन तक 90 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा

    महर्षि वाल्मीकि: सामाजिक समरसता के शाश्वत प्रेरणास्रोत

  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
    ‘मिस्टर रोबोट’ का नया खतरा; फोन से ऐप गायब, बैंक से पैसा साफ

    Liver Support vs Metabolic Support: Which Supplement Fits Which Goal?

    पीएम मोदी मिलें खिलाड़ियों से

    एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

    भारत में हेयर रिस्टोरेशन: जल्दबाज़ी वाले समाधानों से ज़्यादा ज़रूरी है सही योजना

  • प्रीमियम

राष्ट्र सेविका समिति की शाखा – व्यक्ति निर्माण का केंद्र

समिति में अनेक प्रकार की शाखाएँ होती हैं - साप्ताहिक शाखा, पाक्षिक शाखा, मासिक शाखा, उत्सव शाखा। सबका अपना महत्व है।

Ruchi Shrimali द्वारा Ruchi Shrimali
19 October 2026
in मत
राष्ट्र सेविका समिति की शाखा – व्यक्ति निर्माण का केंद्र
Share on FacebookShare on X

शाखा शब्द सुनते ही मन में एक जीवंत चित्र उभरता है। जैसे वटवृक्ष की शाखा अपने मूल तने से रस लेकर नई कोंपलें फोड़ती है, जैसे ज्ञान की विभिन्न शाखाएँ – कला, विज्ञान, वाणिज्य – एक ही विद्या के महासागर से निकलकर समाज को प्रकाश देती हैं, वैसे ही राष्ट्र सेविका समिति की शाखा भी है। यह केवल एकत्रीकरण नहीं, यह राष्ट्र रूपी विराट वृक्ष की वह चेतन शाखा है, जहाँ हर दिन भारत का भविष्य गढ़ा जाता है।

समिति में अनेक प्रकार की शाखाएँ होती हैं – साप्ताहिक शाखा, पाक्षिक शाखा, मासिक शाखा, उत्सव शाखा। सबका अपना महत्व है। परन्तु यदि व्यक्ति को गढ़ना है, यदि संस्कारों को ह्रदय में उतारना है, तो दैनिक शाखा का कोई विकल्प नहीं। क्योंकि जो बात रोज होती है, वही स्वभाव बनती है, और स्वभाव ही व्यक्तित्व बन जाता है।

संबंधितपोस्ट

राष्ट्र सेविका समिति: प्रभाव से परिवर्तन तक 90 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा

संघ शताब्दी यात्रा: शाखा से समाज तक

घर: संस्कारों की पहली पाठशाला और राष्ट्र निर्माण का आधार

और लोड करें

हम प्रायः सोचते हैं कि बड़ा काम कभी-कभी करने से होता है। पर सत्य इसके विपरीत है। पढ़ाई हो, साधना हो या देश सेवा का विचार – दृढ़ता नियमित अभ्यास से ही आती है। जब हम प्रतिदिन एक ही समय पर, एक ही स्थान पर, एक ही ध्येय से एकत्रित होते हैं, तो वह कार्य बोझ नहीं लगता। उसमें सहजता आती है, सुंदरता आती है, चपलता आती है। नित्य अभ्यास से आत्मविश्वास जन्म लेता है। एक बहन जो पहले बोलने में संकोच करती थी, वही शाखा में बार-बार बोलते-बोलते प्रभावी वक्ता बन जाती है। यह आत्मविश्वास केवल उसका नहीं, यह पूरे समाज का आत्मविश्वास है। एक आत्मविश्वासी नारी ही आत्मविश्वासी परिवार और आत्मविश्वासी भारत का निर्माण कर सकती है।

शाखा में जब हम सब एक साथ खेलते हैं, योग करते हैं, व्यायाम और गणसमता करते हैं, तो वह केवल शरीर का व्यायाम नहीं है। वह मन का अनुशासन है। ‘दक्ष’, ‘सम्यक’, ‘आराम’ – ये केवल आज्ञाएँ नहीं, ये जीवन-मूल्य हैं। आज्ञा का पालन करने से हमारे भीतर का अहंकार गलता है। “मैं बड़ी हूँ, मैं छोटी हूँ” – यह भाव मिटता है। जब एक ही आज्ञा पर सभी एक साथ झुकती हैं, एक साथ उठती हैं, तो वहाँ समानता का दर्शन होता है। यह अनुशासन हमें सिखाता है कि मेरा समय केवल मेरा नहीं, वह राष्ट्र का समय है – समाज का समय है। मुझे अपना कार्य ठीक समय पर, ठीक ढंग से करना है, क्योंकि मेरी एक छोटी सी चूक मेरी पूरी टोली को प्रभावित करेगी।

यही अनुशासन हमारे मन की उच्छृंखलता पर रोक लगाता है, अनचाही भावनाओं को नियंत्रित करता है। शाखा का अनुशासित दृश्य देखकर मन को जो आनंद मिलता है, वह इस बात का प्रमाण है कि सुंदरता अनुशासन में ही बसती है। और जहाँ कमी दिखती है, वहाँ “जहाँ कमी वहाँ हम” – यह भाव स्वतः ही कृती में बदल जाता है। यह करुणा का ही दूसरा नाम भी है।

शाखा में कोई अमीर-गरीब नहीं, कोई बड़ी-छोटी नहीं। शारीरिक गतिविधि में, गीत में, खेल में सब एक हैं। जो शारीरिक रूप से दुर्बल है, या जिसमें कुशलता कम है, शाखा उसे पीछे नहीं छोड़ती, बल्कि उसे आगे बढ़ने का अवसर देती है। सब उसका हाथ पकड़कर आगे ले चलती हैं। इससे उसके मन का न्यूनत्व भाव, हीनता की ग्रंथि धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। यही तो भारत है। भारत किसी एक जाति, एक भाषा, एक प्रांत का नाम नहीं। भारत वह भाव है जहाँ दुर्बल को सबल बनाना, हम अपना धर्म समझते हैं। शाखा में प्रतिदिन का सहवास, प्रतिदिन का मिलना, इसी अपनत्व को गहरा करता है। हम एक-दूसरे के नाम से नहीं, हृदय से जुड़ जाते हैं। इससे परस्पर विश्वास बढ़ता है। अकेलापन मिटता है। और मन में एक निर्भयता आती है – “हम सब एक हैं, मैं अकेली नहीं हूँ, मेरे पीछे पूरा राष्ट्र खड़ा है।”

शाखा में हर बहन को अवसर मिलता है। आज एक अग्रेसरिका है, कल दूसरी गटनायिका है। यह अदल-बदल केवल व्यवस्था नहीं, यह नेतृत्व की पाठशाला है। यहाँ हम सीखते हैं कि आदेश देना कैसे है और आदेश मानना कैसे है। संपर्क कैसे करना है, अपनी बात विनम्रता से पर प्रभावी ढंग से कैसे रखनी है। एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी होना, बड़ों के प्रति आदर, प्रणाम में लीनता, कृतज्ञता और समर्पणशीलता – ये पुस्तकों से नहीं आते, ये आचरण से आते हैं। ध्वज-स्थल का सुशोभन करते समय हमारे भीतर की कलाकार जागती है, सौंदर्य-दृष्टि विकसित होती है। हमें लगता है कि मेरा राष्ट्र भी मेरे ध्वज-स्थल जैसा सुंदर, स्वच्छ और पवित्र होना चाहिए।

शारीरिक कार्यक्रमों से केवल मांसपेशियां नहीं बनतीं, सहनशक्ति बनती है। कष्ट सहने की क्षमता आती है। बिना रुके, बिना थके काम करते रहने की पात्रता बनती है। यह सामर्थ्य ही तो देश के लिए चाहिए। आज भारत को ऐसी ही समर्थ नारियों की आवश्यकता है जो हर संकट में अडिग रह सकें। और बौद्धिक कार्यक्रम? वहाँ हम केवल सुनते नहीं, सुनना सीखते हैं। एक ही विषय के अनेक पहलुओं पर विचार करना, दूसरों के विचारों को शांति से सुनना, और फिर चिंतन के बाद अपना निष्कर्ष निकालना – यह लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है। इससे विचार शक्ति बढ़ती है, ज्ञान बढ़ता है, साहित्य पढ़ने की रुचि जागती है, स्मरण शक्ति प्रखर होती है।

यहाँ हर बहन के भीतर सोए हुए गुण को जागृत किया जाता है। कोई अच्छा गाती है, कोई अच्छा खेलती है, कोई अच्छा बोलती है – शाखा सबको मंच देती है।

इसलिए कहा जाता है कि दैनिक शाखा व्यक्ति निर्माण का केंद्र है। पर सच कहें तो यह उसी व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का केंद्र है जब एक बहन अनुशासित होती है, तो उसका परिवार अनुशासित होता है। जब वह करुणामयी होती है, तो समाज करुणामयी होता है। जब वह निर्भय होती है, तो भारत निर्भय होता है। शाखा हमें सिखाती है कि देशभक्ति केवल सीमा पर बंदूक उठाना नहीं है। देशभक्ति है – समय पर आना, अनुशासन में रहना, दुर्बल का हाथ थामना, अपने से पहले राष्ट्र को रखना।

आइए, इस दैनिक शाखा रूपी यज्ञ में हम अपनी नियमित उपस्थिति की आहुति दें। क्योंकि इसी छोटे से ध्वज-स्थल से, इसी एक घंटे के अभ्यास से, वह विशाल, समर्थ, एकजुट, करुणामय और वैभवशाली भारत जन्म लेगा, जिसका स्वप्न हमारे ऋषियों ने देखा था।

Tags: Rashtra Sevika Samitirssराष्ट्र सेविका समितिशाखा
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

घर: संस्कारों की पहली पाठशाला और राष्ट्र निर्माण का आधार

अगली पोस्ट

फ्रांस के प्रोटेस्ट से भारत को सबक: विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने वालों को समझना होगा लोकतंत्र का मतलब

संबंधित पोस्ट

दीपावली के ‘दीपक’ में छिपा ‘स्व’ का बोध
ज्ञान

दीपावली के ‘दीपक’ में छिपा ‘स्व’ का बोध

7 November 2026

प्रतिवर्ष दीपों का उत्सव 'दीपावली' आते ही घर-आँगन दीपों से सजने लगते हैं। बाजारों में रौनक बढ़ती है, मिठाइयों और पकवानों की सुगंध वातावरण में...

‘जेन-जी’ से ‘रिजीम चेंज’ तक: शब्दों के पीछे नैरेटिव का खेल
चर्चित

‘जेन-जी’ से ‘रिजीम चेंज’ तक: शब्दों के पीछे नैरेटिव का खेल

31 October 2026

हाल ही में कुछ स्कूली छात्रों के साथ था। बातचीत के दौरान विषय ‘जेन-जी’ का चलने लगा। मैंने कहा, अंग्रेजी में ‘जेन-जी’ लिखो। सबने लिखा,...

महर्षि वाल्मीकि: जिन्होंने ‘राम’ को जन-जन तक पहुँचाया
मत

26 October 2026

यदि आपसे एक बहुत सरल-सा प्रश्न पूछा जाए कि आपके दादा के परदादा का क्या नाम था? या क्या आपको अपने परिवार की 7वीं पीढ़ी...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

India Built Rudra and Prachand. Now It Wants to Make Their Gun at Home.

00:03:14

INS Samarthak: The Indigenous Warship Built to Do More Than One Job VO:

00:03:01

Why Is India Investing in Underwater Weapons?

00:02:10

How DRDO Is Making India's Military Communications More Secure

00:03:28

How Ice on Aircraft Wings Can Turn Deadly

00:03:19
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited