TFIPOST English
TFIPOST Global
tfipost.in
tfipost.in
कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • सभी
    • चर्चित
    • बिहार डायरी
    • मत
    • समीक्षा
    दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन: सीएम रेखा गुप्ता का 2026 क्लीन एयर प्लान लागू

    राघव चड्ढा बनाम AAP: पद हटने के बाद खुला टकराव, बोले- “खामोशी को हार मत समझो”

    जन विश्वास बिल 2026: छोटे अपराधों से मिली राहत, संसद ने पास किया ऐतिहासिक सुधार कानून

    आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलाव: राज्यसभा में राघव चड्डा की भूमिका कम, अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी

  • अर्थव्यवस्था
    • सभी
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
    मध्य पूर्व तनाव के बीच रूस का भारत को बड़ा ऊर्जा प्रस्ताव: तेल और गैस आपूर्ति बढ़ाने की पेशकश से बदलती वैश्विक रणनीति

    मेक इन इंडिया को बढ़ावा: सेंसर, टॉरपीडो और रॉकेट से लैस पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मालवन’ नौसेना में शामिल

    पश्चिम एशिया वैश्विक कूटनीति की सबसे कठिन परीक्षा है, प्रधानमंत्री मोदी और भारत इस परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं?

    वैश्विक संकट के बीच ईंधन कर में कटौती: तेल की कीमतों में उछाल के बीच केंद्र ने उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया

  • रक्षा
    • सभी
    • आयुध
    • रणनीति
    INS अरिधमन लॉन्च की तैयारी: भारत की तीसरी परमाणु पनडुब्बी से बढ़ेगी समुद्री ताकत

    अप्रैल से बड़ा फैसला: TP-Link, Hikvision समेत चीनी CCTV कैमरों पर सख्ती की तैयारी

    “ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत अलर्ट, दो ‘ब्रह्मास्त्र’ तैनात, मिसाइल और ड्रोन के लिए बनेंगे काल”

  • विश्व
    • सभी
    • AMERIKA
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
    ट्रंप का बड़ा फैसला: अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया, अब ‘हिट लिस्ट’ में कौन?

    क्या अमेरिका नाटो से अलग हो सकता है? ट्रंप के बयान और कानूनी पेचों की पूरी कहानी

    बिना ठोस समझौते के युद्ध विराम का खतरा: क्या ईरान और मजबूत होकर उभरेगा?

    बगदाद में दिनदहाड़े अमेरिकी पत्रकार का अपहरण, CCTV में कैद सनसनीखेज वारदात

  • ज्ञान
    • सभी
    • इतिहास
    • संस्कृति
    लेह में स्पेस जैसा माहौल: गगनयान मिशन के लिए ISRO का ‘मिशन मित्रा’ टेस्ट

    हनुमान जयंती 2026: जानिए पवनपुत्र हनुमान के जन्म की पौराणिक कथा

    सरकारी ईमेल सिस्टम में बड़ा बदलाव: Gmail से Zoho Mail की ओर क्यों बढ़ा भारत?

    NASA का Artemis II मिशन: SLS रॉकेट के साथ इंसानों की चांद की ओर वापसी

  • बैठक
    • सभी
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य

    IPL 2026: पंजाब ने चेन्नई को हराकर प्वाइंट्स टेबल में मारी छलांग, नंबर-1 पर कब्जा

    Live Dealer Roulette Online Casinos: A Real Player’s Guide to Real-Time Roulette

  • प्रीमियम

हरियाणा चुनाव: किसान, जवान, पहलवान नैरेटिव पर चारों खाने ‘चित’ हुई कांग्रेस

हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। 57 साल में ऐसा पहली बार हुआ है।

Sudhakar Singh द्वारा Sudhakar Singh
8 October 2024
in मत, राजनीति
हरियाणा चुनाव: किसान, जवान, पहलवान नैरेटिव पर चारों खाने ‘चित’ हुई कांग्रेस

हरियाणा में कांग्रेस की लगातार तीसरी हार

Share on FacebookShare on X

हरियाणा के चुनाव में बहुत जोर-शोर से तीन मुद्दों की बात हो रही थी- किसान, जवान और पहलवान। किसान से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर हुए आंदोलन का नैरेटिव चल रहा था। जवान से केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए नैरेटिव गढ़ा जा रहा था। पहलवान से महिला पहलवानों के प्रदर्शन को बीजेपी के खिलाफ बताते हुए नैरेटिव चलाया गया। कांग्रेस लगभग मान चुकी थी कि किसान, जवान, पहलवान नैरेटिव के सहारे वह हरियाणा का चुनाव जीतने जा रही है। जबकि जमीन पर कांग्रेस का नैरेटिव चारों खाने चित हो गया। यही नहीं भूपिंदर सिंह हुड्डा का शंभू बॉर्डर खोलने का ऐलान भी चुनावी स्टंट बनकर रह गया। ऐसा नहीं होता, तो क्यों भूपिंदर सिंह हुड्डा के गढ़ सोनीपत जिले की छह में से पांच सीटें कांग्रेस हार जाती है?

हुड्डा के गढ़ सोनीपत में सिर्फ 1 सीट

संबंधितपोस्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता शिकायत पर केंद्र से मांगा ब्योरा, सुनवाई 19 मार्च को

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेड डील विवाद पर राहुल गांधी को दिया करारा जवाब..राहुल किसानों को कर रहें गुमराह

संसद में हंगामा: किरण रिजिजू का आरोप—कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर से की अभद्रता, पीएम को दी धमकी

और लोड करें

पहले बात किसान की कर लेते हैं। कांग्रेस ने इस चुनाव में भूपिंदर सिंह हुड्डा को एक तरह से फ्रीहैंड दिया हुआ था। 90 विधानसभा सीटों में से 72 कैंडिडेट उनके कहने पर तय हुए थे। हुड्डा ने हरियाणा की चुनावी रैलियों में मंच से कहा, ‘तानाशाह सरकार ने पहले तीन किसान विरोधी कानून थोपे। जब किसानों ने इन कानूनों का विरोध किया, तो उन पर लाठियां और गोलियां चलाईं। सड़कें खोदकर हरियाणा सरकार ने किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोक दिया। जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो शंभू बॉर्डर खोल दिया जाएगा।‘ रोहतक और सोनीपत दो ऐसे जिले हैं, जिन्हें भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। चुनावी नतीजों में यहां से भी कांग्रेस को कोई खास बढ़त नहीं मिली। रोहतक जिले में जरूर कांग्रेस को सभी चारों सीटों पर जीत मिली लेकिन सोनीपत में कांग्रेस के हिस्से में छह में से सिर्फ एक सीट आई। रोहतक सीट से कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा सिर्फ 1341 वोटों से जीत सके।

गोहाना सीट पर भी हार गई कांग्रेस

‘जलेबी’ वाली सीट भी हारी कांग्रेस

सोनीपत के जिस गोहाना की जलेबी की तारीफ करते हुए फैक्ट्री लगवाने का जिक्र राहुल गांधी ने किया था, वहां भी पार्टी को बुरी तरह हार मिली है। इस सीट पर बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। राहुल गांधी का जलेबी को फैक्ट्री से जोड़ने वाला बयान कांग्रेस के मजाक की वजह अलग से बना, जो आज चुनाव नतीजों के दिन भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का वादा किसानों के बड़े हिस्से के पल्ले नहीं पड़ा, क्योंकि बीजेपी राज्य में 24 फसलों पर पहले से एमएसपी दे रही है। वहीं, कांग्रेस शासन के दस साल और बीजेपी के पिछले दस साल की तुलना ने एक नया नैरेटिव भी गढ़ा। किसानों के बड़े तबके में किसान सम्मान निधि जैसे कदम को सीधे पीएम मोदी से जोड़कर देखा जाता है। बीजेपी को इसका लाभ भी मिला।

अग्निवीर पर बीजेपी की गारंटी ने तोड़ दिया नैरेटिव

किसानों के साथ ही जवान का नैरेटिव भी कांग्रेस की तरफ से हरियाणा में खूब चलाया जा रहा था। हुड्डा ने कहा था कि पहले हर साल हरियाणा के पांच हजार युवा सशस्त्र बलों में शामिल होते थे। अग्निवीर योजना आई तो 250 युवा इसमें शामिल हुए और उनका भविष्य अंधकार में डूब गया। बीजेपी ने अग्निवीर पर कांग्रेस के इस भ्रामक नैरेटिव को तोड़ने में देर नहीं लगाई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम नायब सिंह सैनी ने रैलियों में बार-बार ऐलान किया कि हरियाणा का कोई अग्निवीर पक्की पेंशन वाली नौकरी के बिना नहीं रहेगा। हरियाणा के एक भी अग्निवीर को अगर वापस आना पड़ता है, तो वो नौकरी के बगैर नहीं रहेगा इसकी जिम्मेदारी भाजपा की है। रैलियों में हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी के ऐलान से बीजेपी ने कांग्रेस का झूठा नैरेटिव तोड़ दिया।

पहलवानों का नैरेटिव ऐसे टूटता गया

अब पहलवानों के प्रदर्शन के मुद्दे पर कांग्रेस का गढ़ा नैरेटिव क्यों नहीं जीत दिला सका? यह बात सही है कि कांग्रेस ने पहलवानों के प्रदर्शन की आड़ में नैरेटिव गढ़ने की भरपूर कोशिश की। साथ में किसान-जवान का सेंटीमेंट भी जोड़ा गया। लेकिन कांग्रेस के लिए मुश्किल यह हो गई कि हरियाणा जैसे राज्य में किसान और पहलवान की कथित जुगलबंदी को जाट समुदाय से जोड़कर ही देखा जाता है। दीपेंद्र हुड्डा ही लगातार कांग्रेस की तरफ से विनेश फोगाट के मसले पर प्रतिक्रिया देते रहे। इससे जनता के एक हिस्से में मैसेज गया कि पहलवानों का आंदोलन गैर राजनीतिक नहीं था। ऐसे में इस मुद्दे का भावनात्मक लाभ कांग्रेस को नहीं मिल पाया, जिसकी वो उम्मीद लगाए बैठी थी। बीजेपी ने भी रणनीतिक रूप से पहलवानों के आंदोलन पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे मैसेज गया कि कांग्रेस इस मुद्दे का पूरी तरह राजनीतिकरण कर रही है।

जुलाना सीट का चुनाव परिणाम

जुलाना में जाटों के सारे वोट नहीं जुटा पाईं विनेश

जब तक विनेश आंदोलन कर रही थीं, तब तक जनता की संवेदनाएं उनके साथ थीं। लेकिन कांग्रेस ज्वाइन करना और सीधे पीएम मोदी पर हमला जनता को रास नहीं आया। इसका अंदाजा उनकी जुलाना सीट के नतीजे से लगाया जा सकता है। तकरीबन 70 प्रतिशत जाट वोटरों वाली इस सीट पर पांच पार्टियों में से 4 के उम्मीदवार जाट थे। विनेश फोगाट के अलावा सुरेंद्र लाठर (आईएनएलडी), अमरजीत ढांडा (जेजेपी) और कवितारानी (आम आदमी पार्टी)। लाठर को 10 हजार से ऊपर वोट मिले, बाकी दो जाट कैंडिडेट एक से दो हजार में सिमट गए। इसका सीधा मतलब है कि विनेश को जाटों के भी पूरे वोट नहीं मिले। उन्हें 65080 वोट मिले, जबकि बीजेपी के गैर जाट कैंडिडेट योगेश बैरागी को 59065 मत हासिल हुए। यानी जो विनेश अपनी सीट पर जाटों के पूरे वोट नहीं दिला सकीं, उनसे पूरे राज्य में कांग्रेस को क्या फायदा हुआ होगा?

जाटों के गढ़ में बीजेपी ने लगाई सेंध

हरियाणा में बीजेपी जाट बनाम गैर जाट के मुद्दे पर चुनाव लड़ती रही है। हालांकि पार्टी ने अपने माइक्रो मैनेजमेंट से जाट बहुल सीटों में भी सेंध लगाई है। बीजेपी ने इस बार जो 22 नई सीटें जीती हैं, उनमें से जाट बहुल बागड़ और देशवाल बेल्ट में 7 सीटें हैं। बागड़ बेल्ट में हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी-दादरी और फतेहाबाद जिले आते हैं। यहां 22 विधानसभा सीटें हैं। इस बार बीजेपी ने बागड़ बेल्ट में पिछली बार ती तरह 8 सीटें जीती हैं। देशवाल बेल्ट में सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिले हैं। इन तीन जिलों में 14 विधानसभा सीटें हैं। 2019 में बीजेपी को यहां 2 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार वह 4 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीं पंजाब से लगे बांगर बेल्ट के जींद और कैथल जिले की 9 में से 5 सीटें बीजेपी ने जीती हैं। 2014 में बीजेपी यहां 2 और 2019 में 3 सीटों पर कामयाब हुई थी।

करीबी मुकाबलों में गैर जाट वोटों की गोलबंदी से हार 

बार-बार विनेश फोगाट और पहलवानों की चर्चा ने गैर जाटों के बीच यह संदेश दिया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो उनके लिए मुश्किल हो सकती है। हरियाणा में तकरीबन 22 प्रतिशत जाट हैं, जिनकी पहचान मुखर रूप से बात करने की है। इसका काउंटर नैरेटिव यह बना कि गैर जाटों को लगने लगा कि कांग्रेस जीतती है तो हुड्डा ही सीएम बनेंगे। ऐसे में बाकी जातियों की गोलबंदी ने बीजेपी का काम आसान कर दिया। बीजेपी वैसे भी हरियाणा में गैर जाट पॉलिटिक्स के लिए जानी जाती रही है। जाट और गैर जाट वोटों के बंटवारे ने कई करीबी मुकाबले में कांग्रेस को उलझा दिया। यही वजह रही कि पार्टी सफीदों, आसंध, समलखा, फतेहाबाद, तोशाम, महेंद्रगढ़ और बरवाला जैसी सीटें कम अंतर से हार गई।

Tags: #हरियाणा_चुनावAgniveer SchemeCongress HaryanaFarmers Agitation HaryanaHaryana Assembly Election 2024Haryana Election Result 2024Jat Factor in HaryanaRahul GandhiVinesh PhogatVinesh Phogat Seat Resultअग्निवीरकिसान आंदोलनजाटजुलाना सीट परिणाम 2024दीपेंद्र हुड्डाभूपिंदर हुड्डाराहुल गाँधीविनेश फोगाटहरियाणा चुनाव परिणाम 2024
शेयरट्वीटभेजिए
पिछली पोस्ट

सारे Exit Polls ध्वस्त, मात्र 0.85% वोट ने बदल दिया सारा खेल: फिर रोएँगे प्रदीप गुप्ता?

अगली पोस्ट

एक मुसलमान जिसका हृदय हिन्दू था: अकबर के अभिभावक के बेटे रहीम, महाराणा प्रताप को बताते थे फरिश्ता

संबंधित पोस्ट

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन: सीएम रेखा गुप्ता का 2026 क्लीन एयर प्लान लागू
राजनीति

4 April 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026 के लिए एक व्यापक वायु प्रदूषण न्यूनीकरण कार्ययोजना की घोषणा की, जिसमें राजधानी की बिगड़ती वायु गुणवत्ता में...

राघव चड्ढा बनाम AAP: पद हटने के बाद खुला टकराव, बोले- “खामोशी को हार मत समझो”
चर्चित

3 April 2026

राघव चड्डा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद अपनी ही पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला...

जन विश्वास बिल 2026: छोटे अपराधों से मिली राहत, संसद ने पास किया ऐतिहासिक सुधार कानून
बैठक

जन विश्वास बिल 2026: छोटे अपराधों से मिली राहत, संसद ने पास किया ऐतिहासिक सुधार कानून

3 April 2026

भारतीय संसद ने एक ऐतिहासिक और व्यापक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जन विश्वास (Amendment of Provisions) Bill, 2026 को पारित कर...

और लोड करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms of use and Privacy Policy.
This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

इस समय चल रहा है

Ethanol, EVs and Solar- How India’s Energy Game Is Changing | Modi on LPG & Crude Oil | war| Hormuz

00:05:21

Truth of IRIS Dena: 8 Days That Changed Narrative | War zone Reality, Not an Indian Navy Exercise

00:08:02

300 Million Euros for SCALP: Strategic Necessity or Costly Dependency on France300

00:04:06

Tejas Mk1A: 19th aircraft coupled but Not Delivered: What Is Holding Back the IAF Induction?

00:07:21

Agni-3 Launch Decoded: Why Test an Active Nuclear Missile That’s Already Deployed?

00:05:05
फेसबुक एक्स (ट्विटर) इन्स्टाग्राम यूट्यूब
टीऍफ़आईपोस्टtfipost.in
हिंदी खबर - आज के मुख्य समाचार - Hindi Khabar News - Aaj ke Mukhya Samachar
  • About us
  • Careers
  • Brand Partnerships
  • उपयोग की शर्तें
  • निजता नीति
  • साइटमैप

©2026 TFI Media Private Limited

कोई परिणाम नहीं मिला
सभी परिणाम देखें
  • राजनीति
    • चर्चित
    • मत
    • समीक्षा
  • अर्थव्यवस्था
    • वाणिज्य
    • व्यवसाय
  • रक्षा
    • आयुध
    • रणनीति
  • विश्व
    • अफ्रीका
    • अमेरिकाज़
    • एशिया पैसिफिक
    • यूरोप
    • वेस्ट एशिया
    • साउथ एशिया
  • ज्ञान
    • इतिहास
    • संस्कृति
  • बैठक
    • खेल
    • चलचित्र
    • तकनीक
    • भोजन
    • व्यंग
    • स्वास्थ्य
  • प्रीमियम
TFIPOST English
TFIPOST Global

©2026 TFI Media Private Limited