“Congratulations to you for showing us the way.” नेहा बोरा के इस एक वाक्य ने उनकी पूरी राजनीतिक दलील की परीक्षा ले ली है। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन को भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रही हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर बांग्लादेश ने कौन-सा रास्ता दिखाया? ऐसा रास्ता, जहां आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्ता के अंत तक पहुंचा, और उसके बाद हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों, भीड़ की हिंसा तथा राजनीतिक अस्थिरता को लेकर गंभीर सवाल उठे? नेहा को लोकतंत्र की दुहाई देने से पहले यह बताना चाहिए कि वह बांग्लादेश के आंदोलन की किस उपलब्धि का जश्न मना रही हैं।
नेहा बोरा को मिली बांग्लादेश से प्रेरणा
14 अक्टूबर 2026 को बांग्लादेश के Socialist Students Front के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए भेजे गए वीडियो संदेश में नेहा बोरा ने कहा:
“We take inspiration from you, lessons from the movements that you lead.”
और फिर:
“Congratulations to you for showing us the way.”
ये शब्द उनके अपने हैं। वह बांग्लादेश के छात्र आंदोलन से प्रेरणा लेने की बात कर रही हैं। अब नेहा वोरा, सीजेपी, राहुल गांधी के विपक्षी साथियों के वोट चोरी के आरोप की खुद ही पोल खोल दी है।
नेहा को बताना चाहिए कि वह बांग्लादेश के अनुभव से क्या सीखना चाहती हैं। क्या वो रिजीम चेंज आपरेशन के मॉडल की समर्थक हैं वह संवैधानिक प्रक्रिया के भीतर बदलाव चाहती हैं, या सरकार के खिलाफ ऐसा जनदबाव खड़ा करने के तरीके को आदर्श मानती हैं जो अंततः सत्ता परिवर्तन तक पहुंचा?
2. बांग्लादेश का दूसरा चेहरा: हिंदुओं पर हमले और कट्टरपंथ की चुनौती
नेहा वोरा यहीं नहीं रुकती है, वो ये आगे ये भी कहती है कि ये बाग्लादेश को छात्रों ने धार्मिक कट्टरता के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी और वैसी ही लड़ाई नेहा वोरा और उनके साथी भारत में लड़ रहे हैं। और पूरी दुनिया जानती है कि सत्ता परिवर्तन के बाद से बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतें और मजबूत हुई हैं.
ह्यूमन राइट्स वॉच की World Report 2025 के अनुसार, शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद हिंदुओं, अहमदिया मुसलमानों और जातीय अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हमले किए गए। घरों, दुकानों और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया गया।
नेहा वोरा और वन पीस सिंबल
नेहा वोरा मौजूदा प्रोटेस्ट में वन पीस का लोगों पहनी हुई टी शर्ट पहन के भी आई थी। वन पीस का यह झंडा और लोगो दुनिया के 5 अलग–अलग देशों में हुए बड़े हिंसक जन आंदोलनों में साफ देखा जा चुका है। नेपाल में साल 2025 में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक आंदोलनकारी इस फ्लैग को लेकर नेपाल के सरकारी मुख्यालय सिंह दरबार के मुख्य गेट पर चढ़ गया था । इसके अलावा इंडोनेशिया में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के समय कारों, ट्रकों और मोटरसाइकिल पर इस लोगो को लगाया गया था. ब्रिटेन, फिलीपींस और फ्रांस में भी छात्रों द्वारा बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की मांग को लेकर की गई रैलियों में इस काल्पनिक झंडे को शान से लहराया गया था ।
लोकतंत्र में सवाल पूछना अधिकार है। नेहा वोरा जिस राजनीतिक संगठन (AISA) से जुड़ी हैं, उसकी आईकन का इतिहास रक्तरंजित रहा है। ऐसे में सवाल पूछने वालों से भी उनके दावों, उनके आदर्शों और उनके प्रस्तावित रास्ते के परिणामों पर सवाल पूछे जाने चाहिए।

































